Saturday, February 14, 2026
Home Blog Page 51

Instagram बच्चों ने देखी गंदी REEL और फिर…45 लाख फॉलोअर्स वाली इस इन्फ्लुएंसर पर FIR दर्ज

0

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से सोशल मीडिया पर फैल रही अश्लील सामग्री और उसके बच्चों पर पड़ने वाले असर को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। ताजनगरी की एक जागरूक महिला ने एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, महिला के बच्चे फोन चला रहे थे, तभी एक गंदी रील उनके फीड में आ गई। जिसे देखने के बाद महिला काफी भड़क गई और उसने इन्फ्लुएंसर के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

 

जानें पूरा मामला

यह मामला ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली रूबी तोमर ने दर्ज कराया है। वो आयुर्वेदिक दवाओं की सप्लाई का काम करती हैं। रूबी का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर एक यूजर आईडी के जरिए लगातार अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो डाले जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इन वीडियो पर लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में लोग उस अकाउंट को फॉलो भी कर रहे हैं। इन वीडियो पर 14-14 मिलियन (1.4 करोड़) तक व्यूज हैं।

 

जानिए कैसे बढ़ा मामला

बताया जा रहा है कि यह मामला 4 जनवरी को सामने आया, जब रूबी तोमर काम से कमला नगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर गई थीं। वहां मौजूद एक महिला मोबाइल पर रील देख रही थी। इसी दौरान अचानक एक अश्लील रील चलने लगी। उस समय रूबी ने इसे नजरअंदाज कर दिया। लेकिन, मामला तब बढ़ गया, जब अगले दिन उसके बच्चे घर पर मोबाइल देख रहे थे। बच्चे सामान्य वीडियो देख रहे थे, लेकिन सोशल मीडिया एल्गोरिदम के चलते वही आपत्तिजनक वीडियो उनके मोबाइल पर भी आ गया। यह देखकर रूबी ने तुरंत बच्चों से फोन ले लिया।

 

साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत

बच्चों से मोबाइल छीनने के बाद रूबी ने उस इंस्टाग्राम अकाउंट को ध्यान से देखा, तो पाया कि उसमें मौजूद लगभग सभी वीडियो अश्लील इशारों और आपत्तिजनक भाषा से भरे हुए हैं। वीडियो का ऑडियो और कमेंट्स भी बेहद शर्मनाक थे। रूबी तोमर ने इस मामले को हल्के में नहीं लिया और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि इस तरह का कंटेंट समाज की मर्यादा को नुकसान पहुंचा रहा है और बच्चों के मानसिक विकास पर गलत असर डाल रहा है।

 

कौन है सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

जानकारी के मुताबिक, जिस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ शिकायत की गई है, वह आगरा के कमला नगर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। उसकी दो इंस्टाग्राम आईडी बनी है। दोनों इंस्टाग्राम आईडी पर लगभग 4.50 लाख फॉलोअर्स हैं। फेसबुक पर भी 10 हजार फॉलोअर्स है। वीडियो में कई ऐसे कमेंट हैं, जो लिखे या दिखाए नहीं जा सकते हैं। इस यूजर आईडी पर एक महिला आपत्तिजनक सामग्री ऑडियो के साथ वीडियो और रील बना रही है। महिला ने यूजर आईडी चलाने वाले पर जल्द कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर


दी है।

 

Gold Rate Today: 16 जनवरी को सोनें में आई हलकी गिरावट, जानें 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रे

0

नेशनल डेस्क : देश में सोने के दामों में चल रही तेजी पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। 16 जनवरी की सुबह सोने के दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,43,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया और 22 कैरेट सोना 1,31,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो वहां भी दबाव देखने को मिला है। सोने का हाजिर भाव गिरकर 4,614.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। इसका असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिख रहा है।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा दाम

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,43,760 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,610 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। पुणे और बेंगलुरु में भी यही रेट देखने को मिल रहे हैं।जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना 1,43,760 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट का भाव 1,43,660 रुपये और 22 कैरेट का 1,31,690 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह

विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका में आए कमजोर महंगाई आंकड़ों के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद मजबूत हुई है। इसके अलावा भू-राजनीतिक तनाव, औद्योगिक मांग और घटती इनवेंट्री भी बाजार की धारणा को प्रभावित कर रहे हैं।

Fastag New Rule: 1 अप्रैल से बदलेगा Toll Payment सिस्टम: सरकार ने लागू किया नया नियम

0

नेशनल डेस्क: 1 अप्रैल से Toll-Tax भरने का तरीका पूरी तरह बदलने जा रहा है। केंद्र सरकार ने अब Toll-Plaza पर नकद (Cash) लेन-देन को पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है, जिसका सीधा मतलब है कि अब आप अपनी जेब से पैसे निकालकर टोल नहीं दे पाएंगे। इस बदलाव के बाद टोल का भुगतान केवल फास्टैग (FASTag) या यूपीआई (UPI) जैसे डिजिटल माध्यमों से ही संभव होगा। सरकार का यह कदम देश को डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर ले जाने और यात्रा को बाधा रहित बनाने की एक बड़ी कोशिश है।

 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने एक इंटरव्यू में बताया कि भारत तेजी से डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। पहले टोल प्लाजा पर UPI से भुगतान की सुविधा शुरू की गई थी, जिसे यात्रियों ने सकारात्मक रूप से अपनाया। अब सरकार ने तय किया है कि 1 अप्रैल के बाद किसी भी टोल प्लाजा पर कैश में भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। उस तारीख से सिर्फ FASTag और UPI ही मान्य होंगे।

 

टोल प्लाजा से कैश लेन पूरी तरह हटा दी जाएंगी

इस फैसले के लागू होते ही देशभर के टोल प्लाजा से कैश लेन पूरी तरह हटा दी जाएंगी। अभी कई जगहों पर ऐसा देखा गया है कि FASTag होने के बावजूद लोग कैश लेन का इस्तेमाल करते हैं, जिससे खासकर त्योहारों और व्यस्त समय में लंबी कतारें लग जाती हैं। नकद भुगतान खत्म होने से मैन्युअल वसूली बंद होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। सरकार का मानना है कि कैशलेस टोलिंग से पूरा सिस्टम ज्यादा तेज, पारदर्शी और भरोसेमंद बनेगा।

 

टोल प्लाजा पर बार-बार वाहन रोकने और फिर आगे बढ़ाने से ईंधन की खपत बढ़ जाती है। ड्राइवरों को भी बार-बार ब्रेक लगाने में परेशानी होती है। वी. उमाशंकर के अनुसार हर बार रुकने से समय और डीजल दोनों की बर्बादी होती है, जो लंबी दूरी की यात्रा में और ज्यादा बढ़ जाती है। डिजिटल भुगतान से वाहन बिना रुके आगे बढ़ सकेंगे, जिससे यह नुकसान काफी हद तक कम होगा।

 

मल्टी लेन फ्री फ्लो यानी MLFF टोलिंग सिस्टम शुरू

सरकार का यह फैसला भविष्य में लागू होने वाली एक और बड़ी व्यवस्था की तैयारी भी माना जा रहा है। आने वाले समय में देश में मल्टी लेन फ्री फ्लो यानी MLFF टोलिंग सिस्टम शुरू किया जाएगा। इस सिस्टम में टोल प्लाजा पर कोई बैरियर नहीं होगा और वाहन बिना रुके सीधे निकल सकेंगे। टोल शुल्क अपने आप FASTag और वाहन पहचान तकनीक के जरिए कट जाएगा।

 

MLFF टोलिंग को लागू करने से पहले सरकार देशभर के 25 टोल प्लाजाओं पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। इन जगहों पर नई तकनीक को परखा जाएगा और यात्रियों के अनुभवों को समझा जाएगा। इसके बाद इसे पूरे देश में लागू करने की योजना है। सरकार का दावा है कि इस सिस्टम से जाम की समस्या खत्म होगी, यात्रा का समय घटेगा और प्रदूषण भी कम होगा।

 

1 अप्रैल से पहले अपना FASTag एक्टिव रखें

सरकार ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे 1 अप्रैल से पहले अपना FASTag एक्टिव रखें और उसमें पर्याप्त बैलेंस सुनिश्चित करें। साथ ही UPI के जरिए भुगतान के लिए भी तैयार रहें। कैशलेस टोलिंग और बैरियर-फ्री हाईवे की यह पहल भारत में सड़क यात्रा के अनुभव को पूरी तरह बदलने वाली है। आने वाले समय में टोल प्लाजा पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और सफर पहले से ज्यादा आरामदायक और तेज हो जाएगा।

आम आदमी पार्टी की सरकार की कार्रवाई से सच की कलम नहीं रुक सकती: CM सैनी

0

जालंधर: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी कई बड़े लीडरों को पार्टी में शामिल करने के लिए खास तौर पर चंडीगढ़ में पार्टी ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा ‘पंजाब केसरी ग्रुप’ के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब केसरी भारत की पहचान है, जिसने अंग्रेजों के सामने भी अपनी कलम नहीं रोकी। उन्होंने कहा कि जब पंजाब में आतंकवाद का दौर था और पंजाब खून की होली खेल रहा था, तब भी पंजाब केसरी ग्रुप ने अपनी कलम नहीं रोकी।

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा की गई कार्रवाई से ‘पंजाब केसरी’ की कलम नहीं रुकने वाली है, इस कार्रवाई की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। सीएम सैनी ने कहा कि, ”मैं पंजाब के अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि वे आम आदमी पार्टी की बातों में आकर गलत काम न करें।” अगर कोई गलत काम करता है, तो सरकार उसके लिए कार्रवाई करे, लेकिन अगर आप किसी अच्छे काम करने वाले के खिलाफ गलत कार्रवाई करते हैं, तो यह गलत है। इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। उन्होंने कहा कि मैं भगवंत मान से कहना चाहता हूं कि वे कोई भी घटिया काम न करें और पंजाब में जो काम उन्होंने शुरू किया है, उसमें सावधानी बरतें।

लखनऊ बीजेपी का SIR को लेकर आज से अभियान,

0

लखनऊ-बीजेपी का SIR को लेकर आज से अभियान,सांसद, विधायक एक-एक बूथ पर जाएंगे,भाजपा में एसआईआर को लेकर चिंता, चौपाल लगाकर लोगों को जागरुक करेंगे नेता,छूट गए लोगों के नाम सूची में जुड़वाएंगे.

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0
aries daily horoscope

मेष राशि: आज का राशिफल

आज आपको अपनी आय और व्यय में बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके खर्चे अधिक रहेंगे, जिसके चक्कर में आप कुछ सेविंग भी खर्च कर सकते हैं। आप किसी दिखावे के चक्कर में ना पड़े, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेगी और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बॉस आपके काम से काफी खुश होंगे। आप अपने सरकारी मामलों को लेकर थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन फिर भी आपके काम आसानी से पूरे होंगे। माता-पिता से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

taurus daily horoscope

वृष राशिः आज का राशिफल

आज आपकी कार्यकुशलता बेहतर रहेगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा और नौकरी में भी आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आप जिस काम में हर डालेंगे, उसमें आपको अच्छा फल मिलेगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप उतारने की कोशिश में लगे रहेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। भाई बहनों से यदि किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी, तो उसे भी दूर करने की कोशिश करें।
gemini daily horoscope

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज आपको अपने कामों को थोड़ा ध्यान से निपटाने की आवश्यकता है। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। राजनीति में आपकी अच्छी छाप रहेगी। आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

cancer daily horoscope

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए आय के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। आप किसी पारिवारिक मामले को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा और बिजनेस को लेकर आप कोई टेंशन न लें। पार्टनरशिप भी आपकी बेहतर रहेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप यदि किसी दूसरे के मामले में बोले, तो आपको किसी परिवार के सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती हैं।
leo daily horoscope

सिंह राशि: आज का


राशिफल

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके सामने आज कुछ मनचाहे खर्च आएंगे, जो आपकी राह में कांटे बनेंगे। आपको घर परिवार में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पिताजी के सेहत को लेकर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तभी उन्हें किसी काम में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

virgo daily horoscope

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। माता-पिता का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आप पर मौसम का भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए आप स्वस्थ को प्राथमिकता दें। कहीं घूमने-फिरने जाने के लिए आप प्लानिंग कर रहे थे, तो वह पूरी हो सकती है। आपको अपनी संतान से किए हुए बातें को पूरा करने की आवश्यकता है। किसी काम को लेकर आपको भागदौड़ बनी रहेगी।
libra daily horoscope

तुला राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका धन यदि कही फंसा हुआ था, तो वह आपको मिल सकता है। बिजनेस को लेकर आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होगी, जिसको लेकर आप लंबे समय से परेशान थे, तो  आप अपनी संतान को कुछ नयी चीज दिला सकते हैं और उनको कहीं घूमने भी जाएंगे। आपको अपने सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा। आप दिल के बजाय दिमाग की सुने, नहीं तो लोग इसे गलत समझ सकते हैं।
scorpio daily horoscope

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज आपको कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी। आप किसी अजनबी की बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो आपके बेवजह के लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। आप अपनी संतान की नौकरी को लेकर यदि परेशान थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। आपको माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। आपके परिवार में आपसी सामंजस्य की कमी रहने के कारण भी बेवजह के लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी।
sagittarius daily horoscope

धनु राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए आप अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी। बड़े बुजुर्गों की सेहत को लेकर आप थोड़ा सचेत रहें। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। रहन सहन के स्तर में सुधार आएगा। बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी देंगे, जिसे आप आसानी से पूरी करेंगे। आपके प्रमोशन की बात भी आगे हो सकती हैं।
capricorn daily horoscope

मकर राशिः आजका राशिफल

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आप संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपनी माताजी से कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर सलाह मशवरा कर सकते हैं। आप किसी नए वाहन की खरीदारी करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप किसी काम को लेकर परेशान हो सकते हैं, जो आपके किसी मित्र की मदद से पूरा होगा।

aquarius daily horoscope

कुंभ राशिः आ का राशिफल

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आपका धन लंबे समय से कहीं अटका हुआ था, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है और आप किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधानी से करना होगा, नहीं तो कोई चोट चपेट भी लग सकती है। आप किसी दूसरी नौकरी के लिए अप्लाई करेंगे, जहां आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

pisces daily horoscope

मीन राशिः आज का राशिफल

आज आपको परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके मन में काम को लेकर नये-नये आईडिया आएंगे, जिन्हें आप तुरंत बिजनेस में लगाए और आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजर अंदाज नहीं करना है। आपको कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्व जानकारी प्राप्त होगी। आप किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की भी आप योजना बनाएंगे।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

Srinagar: ईरान ने खोला हवाई क्षेत्र, आज आएगी पहली निकासी उड़ान; फंसे भारतीय छात्रों को लाने की प्रक्रिया तेज

ECI: गोवा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में एसआईआर की समय-सीमा बढ़ी, चुनाव आयोग ने की घोषणा

‘हमारे सैनिक निस्वार्थ सेवा के प्रतीक’: सेना दिवस पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश

आर्मी-डे पर पहली बार जयपुर में सेना ने दिखाया शौर्य:शहीद जवान की मां मेडल लेते बेहोश हुईं, राजनाथ सिंह बोले-ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ

रांची ED ऑफिस में जांच करने पहुंची झारखंड पुलिस:अधिकारियों पर पूछताछ के नाम पर मारपीट का आरोप; सेंट्रल फोर्स के जवान बुलाए गए

इंदौर में राहुल गांधी की मीटिंग को नहीं मिली मंजूरी:अब सिर्फ बॉम्बे हॉस्पिटल और भागीरथपुरा जाएंगे, दूषित पानी से अब तक 24 मौतें

रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप ने फोड़ा बम, बोले- पुतिन डील को तैयार, लेकिन जेलेंस्की नहीं दिखा रहे उत्साह

ईडी की याचिका पर ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, कहा- जांच में हस्तक्षेप गंभीर मुद्दा

कनाडा पुलिस का दावा- बिश्नोई गैंग भारत सरकार की ओर से काम कर रहा है: रिपोर्ट

​नाटो के कुछ देशों ने सैन्य अभ्यास के लिए अपने सैनिकों को ग्रीनलैंड भेजा है. रूस ने इसपर चिंता जताई है.

अरब सागर से घुसपैठ की ताक में थे पाक‍िस्‍तानी, भारत के वीरों ने दबोच ली गर्दन

“हिंदुओं की गर्दनें काटने से मिलेगी आजादी”… लश्कर आतंकी Abu Musa का खौफनाक ऐलान, दी जिहाद की खुली धमकी!

‘इजरायल ना जाएं’, भारतीय नागरिकों के लिए दूतावास ने जारी की एजवाइजरी

​सीमा पर फिर दिखा संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, एक हफ्ते में तीसरी घटना

​भारतीय लोकतंत्र एक विशाल वृक्ष, विविधता इसकी सबसे बड़ी ताकत : मोदी

​यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष लेयेन गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे

​Iran Unrest: ‘ट्रंप की चेतावनी पर ईरान ने रोकीं 800 लोगों की फांसी’, व्हाइट हाउस बोला- हालात पर रखें हैं नजर

BMC Election 2026 Exit Poll: आठ एग्जिट पोल में BJP+ सबसे आगे, ठाकरे बंधुओं और कांग्रेस का कैसा रहेगा प्रदर्शन?

Delhi High Court: पॉक्सो कानून का मकसद है यौन शोषण रोकना, सहमति से बने रोमांटिक रिश्तों को अपराध बनाना नहीं

श्रीनगर में पारा -5.2°, डल झील जमी:राजस्थान में -3 डिग्री, हरियाणा में शून्य के करीब तापमान; उत्तराखंड के दो जिलों में स्कूल बंद

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से शुरुआत:अमेरिका को 6 विकेट से हराया, हेनिल पटेल को 5 विकेट; वैभव 2 रन बना सके

 

 

ईरान में उथल-पुथल: ट्रंप की चेतावनी के बाद टलीं 800 लोगों की फांसी! व्हाइट हाउस बोला– हालात पर कड़ी नजर

0

इंटरनेशनल डेस्कः ईरान में लंबे समय से चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों को दबाने के लिए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के नेतृत्व वाली सरकार ने बेहद सख्त कदम उठाए हैं। विरोध प्रदर्शन करने वालों पर भारी दमन किया जा रहा है। हजारों लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को फांसी दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। इसी बीच अमेरिका से एक बड़ा दावा सामने आया है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि ईरान में तय की गई 800 लोगों की फांसी की सजाओं पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

 

व्हाइट हाउस का बयान

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने ईरान के हालात पर बयान जारी करते हुए कहा कि “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीम ने ईरानी शासन को साफ संदेश दिया है कि अगर हत्याएं और फांसी की सजाएं जारी रहीं, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।” उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप को जानकारी मिली है कि गुरुवार को दी जाने वाली 800 फांसी की सजाएं फिलहाल रोक दी गई हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह रोक अस्थायी है या लंबे समय के लिए।

 

क्या ईरान पर टल गया अमेरिकी हमला?

कैरोलिन लेविट ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम ईरान की स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं और अमेरिका के पास अब भी सभी विकल्प खुले हुए हैं। इस बीच चार खाड़ी देशों की कूटनीतिक पहल के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने फिलहाल तेहरान पर सैन्य कार्रवाई न करने का फैसला लिया है। ईरान द्वारा अपना हवाई क्षेत्र दोबारा खोलने से भी इस बात को बल मिला है कि अमेरिका का हमला फिलहाल टल गया है।

 

अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ कौन बना?

रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी अरब, कतर, ओमान और मिस्र ने अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए अहम भूमिका निभाई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 48 घंटे तक चली कूटनीतिक कोशिशों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमले को टालने का फैसला किया।

ट्रंप का बयान

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि “फिलहाल ईरान पर हमला नहीं किया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि ईरान में हिंसा की घटनाओं में कुछ कमी देखने को मिली है, इसलिए हालात पर नजर रखते हुए आगे का फैसला लिया जाएगा।

मचाडो ने ट्रंप को भेंट किया अपना नोबेल पुरस्कार, वेनेजुएला संकट के बीच व्हाइट हाउस में अहम मुलाकात

0

मादुरो के दौर से लगातार जारी है। उन्होंने अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को एक “कुशल नेता” बताया, जो राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थन से और मजबूत होती जा रही हैं।

 

ट्रंप की प्राथमिकता क्या है?

डोनाल्ड ट्रंप पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनकी प्राथमिकता वेनेजुएला के तेल तक अमेरिकी पहुंच सुनिश्चित करना और देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर करना है। मादुरो के बाद सत्ता संभाल रहीं डेल्सी रोड्रिगेज की ट्रंप कई बार तारीफ कर चुके हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि अमेरिका की नीति फिलहाल व्यावहारिक हितों पर ज्यादा केंद्रित है।

Auraiya News: भरे बाजार में मकान की पहली मंजिल पर सराफा कारीगर की सिर कूंचकर हत्या

0

औरैया। शहर के लेडीज मार्केट में स्थित भीड़भाड़ वाली हलवाई खाना सड़क पर बुधवार शाम पांच बजे एक सराफा कारीगर की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई।बदमाशों ने घर की पहली मंजिल पर वारदात को अंजाम दिया। शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला था। शव के पास ही कामोत्तेजक दवाइयां भी मिली हैं। पुलिस ने वजनदार चीज से हत्या की आशंका जताई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में पुलिस को दो संदिग्ध दिखे हैं। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है।
मूल रूप से कोलकाता के हुगली स्थित गांव श्रीरामपुर निवासी शहदुल्ला (35) बीते पांच साल से शहर के लेडीज मार्केट स्थित हलवाई खाने में परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था। यहां वह सराफा कारोबारियों से मिले ऑर्डर के अनुसार सोने-चांदी के आभूषण बनाने का काम करता था। बुधवार शाम पांच बजे कोतवाली पुलिस को घर की पहली मंजिल पर कारीगर का शव पड़े होने की जानकारी मिली।

सूचना पर कोतवाल राजकुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहां शहदुल्ला का शव जमीन पर पड़ा मिला। शव के पास से पुलिस ने खून से सना चाकू और लोहा निहाई (ठोस लोहा) बरामद की है। घटनास्थल पर खाना, तीन गिलास और शराब के क्वार्टर भी पड़े मिले। उसके शरीर पर सिर्फ लोअर मिला था। ऊपरी हिस्से में कपड़े नहीं मिले। वहीं शव के पास ही कामोत्तेजक दवाइयां भी मिली हैं।

मामले में पुलिस आशंका जता रही है कि कारीगर की हत्या किसी करीबी ने ही की है। पुलिस के अनुसार हत्या के पहले शराब पार्टी हुई। उधर, एसपी अभिषेक भारती मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात से बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा।

एक दिन पहले ही पत्नी व बच्चे को ट्रेन में बैठाने कानपुर गया था
कारीगर की हत्या के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहां मौजूद पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि कारीगर 13 जनवरी को पत्नी व बच्चे को कोलकाता छोड़ने के लिए कानपुर गया था। उन्हें ट्रेन में बैठाने के बाद बुधवार को वह लौट आया था।
व्यापारियों के अनुसार किराये के मकान में जाते हुए सुबह 11 बजे कारीगर को देखा गया था। इसके बाद वह नीचे नहीं उतरा। हालांकि उसके जानने वाले कई लोग ऊपर जाते दिखाई दिए थे। वहीं शाम को पांच बजे के करीब सराफा कारोबारी संतोष का बेटा अमन कारीगर के यहां पहुंचा तो उसने खून से लथपथ पड़ा शव देखा। उसने ही लोगों को वारदात की जानकारी दी।

घर पहुंचने से पहले मिली पति की हत्या की सूचना
हत्या के बाद पुलिस ने कारीगर की पत्नी को सूचना दी। वह कोलकाता जाने के लिए ट्रेन में सफर कर रही थी। जानकारी के बाद पत्नी व अन्य परिजन औरैया के लिए रवाना हो गए हैं।

घटनास्थल से चाकू और वजनदार लोहा मिला है। सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया जाएगा।
-अभिषेक भारती, एसपी

सीसीटीवी का डीवीआर ले गए हत्यारोपी

औरैया। हत्या के बाद कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम मौके पर पहुंची। पहली मंजिल को जाने वाले जीने के दरवाजे पर ही सीसीटीवी कैमरा लगा मिला। फुटेज देखने के लिए पुलिस पहली मंजिल पर पहुंची। वहां डीवीआर नहीं मिला।

मिले तीन गिलास से दो लोगों पर हत्या की आशंका

औरैया। एसपी के अनुसार घटनास्थल पर शराब की बोतल खाने का सामान और तीन गिलास मिले। इससे पुलिस मौके पर तीन लोगों के होने की आशंका जता रही है। मृतक के अलावा दो अन्य लोगों होने की आशंका है। कारीगर की हत्या के पीछे दो लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

सराफा कारोबारियों से जेवर की जुटाई जा रही जानकारी
कारीगर आभूषण बनाने का काम करता था। ऐसे में सराफा कारोबारियाें के यहां से सोना-चांदी लाकर वह घर पर काम करता था। यही कारण है कि पुलिस सराफा कारोबारियों से यह जानने का भी प्रयास कर रही है कि क्या हत्या से पहले कारीगर ने किसी के यहां से सोना-चांदी तो नहीं लिया था, जिसे हत्या के बाद आरोपी लूट ले गए।