Sunday, February 15, 2026
Home Blog Page 274

प्रेमानंद महाराज से मिलना हुआ आसान! जानें आश्रम का पता, टोकन और बुकिंग से जुड़ी सभी जानकारी

0

नेशनल डेस्क: श्री प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज, जिन्हें प्रेमानंद जी महाराज के नाम से जाना जाता है, वृंदावन के एक अत्यंत सम्मानित संत हैं। श्री राधा रानी के प्रति उनकी भक्ति और श्रीमद्भगवद्गीता पर आधारित उनके प्रवचन लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। अगर आप उनसे मिलना चाहते हैं या उनके आश्रम के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है।

आश्रम का पता और दर्शन का समय
प्रेमानंद जी महाराज वृंदावन में श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में रहते हैं, जो परिक्रमा मार्ग पर स्थित है। यहाँ हर दिन देश-विदेश से भक्त आते हैं। दर्शन के लिए कोई ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध नहीं है, इसलिए आपको आश्रम में ही टोकन लेना होगा।

टोकन प्रक्रिया: टोकन लेने के लिए सुबह जल्दी आश्रम पहुँचें। टोकन का वितरण आमतौर पर सुबह 9:30 बजे के आसपास शुरू होता है और ये टोकन अगले दिन के दर्शन के लिए होते हैं।
दस्तावेज: टोकन लेने के लिए आपको अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा।

दैनिक कार्यक्रम:
सुबह का सत्संग: सुबह 4:10 बजे से 5:30 बजे तक
शृंगार आरती: सुबह 8:15 बजे से 9:15 बजे तक
संध्या आरती: शाम 6:00 बजे से 6:15 बजे तक

ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका
हालांकि सीधे दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग नहीं है, लेकिन आप अपनी यात्रा की जानकारी के लिए एक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट https://vrindavanrasmahima.com पर जाएँ।
  • ‘गतिविधियां’ अनुभाग में ‘दर्शन’ टैब पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और यात्रा का कारण भरें।
  • यह फॉर्म आपकी रुचि को दिखाता है और इससे आश्रम को भीड़ को मैनेज करने में मदद मिलती है।

    एकांतिक वार्तालाप
    अगर आप प्रेमानंद जी महाराज से व्यक्तिगत रूप से बात करना चाहते हैं, तो आप एकांतिक वार्तालाप नामक सत्र का अनुरोध कर सकते हैं। हालांकि, समय की कमी के कारण यह एक दुर्लभ अवसर है और प्रतिदिन कुछ ही भक्तों को यह मौका मिलता है।

Lucknow News: 127 बाइकों का चालान, पंजीकरण और लाइसेंस होगा निरस्त

0

लखनऊ। शहर में लापरवाही से फर्राटा भर रहीं ऐसी टाॅप टेन बाइकों को ट्रैफिक पुलिस ने चिह्नित किया, जिन पर सबसे अधिक चालान हैं। अभी तक चालान शुल्क नहीं भरने के कारण आरटीओ अब इनके स्वामियों का ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन निरस्त करेगा। टॉप टेन की सूची में पहले स्थान पर रहने वाली बाइक पर 127 चालान हैं।यातायात विभाग के मुताबिक वाहन चालक बेअंदाजी और लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। चालान होने पर भी वाहन स्वामी पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। विभाग ने शहर में उन टॉप टेन बाइकों की सूची बनाई है, जिन पर सर्वाधिक चालान हैं। इनकी रिपोर्ट तैयार कर आरटीओ को भेजी गई है।टॉप टेन बाइकों की सूची
बाइक चालान संख्या
1 : यूपी 32 एचसी 1772 – 127
2: यूपी 32 ईएस 5351 – 117
3 : यूपी 32 डीएक्स 6292 – 110
4 : यूपी 32 जीजे 7918 – 101
5: यूपी 34 एके4631 – 100
6: यूपी 32 ईटी 9367 – 97
7: यूपी 32 एचपी 9484 – 94
8 : यूपी 32एफवाई 8312 – 92
9 : यूपी 32 एचआर 9379 – 88
10 : यूपी 32 जेवी 4978 – 85

Lucknow News: कई इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली

0

लखनऊ। इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र में आने वाले इलाकों में मंगलवार को अनुरक्षण कार्य करवाया जाएगा। इस कारण सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली बंद की जाएगी। इससे भारत पेट्रोलियम, ज्ञान दूध डेरी, हरिओम फैक्टरी, स्पोर्ट्स कॉलेज, रुक्मणी कोल्ड स्टोर व आसपास का क्षेत्र प्रभावित होगा।

Janmashtami 2025: डेढ़ क्विंटल पंजीरी का भोग, 50 किलो पंचामृत से होगा अभिषेक; रामलला को अर्पित होगा 56 भोग

0

रामनगरी में सावन झूलनोत्सव के बाद अब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 16 अगस्त को जब घड़ी आधी रात के शून्य क्षण में ठहरेगी, तब कान्हा के जन्म की मंगल ध्वनि रामलला के आंगन में भी गूंज उठेगी। राम जन्मभूमि में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूरे मंदिर की अलौकिक सजावट की जाएगी। रामलला को डेढ़ क्विंटल पंजीरी का भोग अर्पित किया जाएगा।

इस अवसर पर रामलला का 50 किलो पंचामृत से भव्य अभिषेक भी होगा। रामलला के गर्भगृह में भव्य झांकी सजाई जाएगी। पूरे मंदिर परिसर की भव्य लाइटिंग भी होगी। डेढ़ क्विंटल पंजीरी के साथ 56 भोग अर्पित किया जाएगा और श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। रामलला की तर्ज पर ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी चल रही है। अयोध्या में जन्माष्टमी का पर्व दो दिन मनाया जाएगा। कुछ मंदिरों में 15 अगस्त की रात भी जन्माष्टमी मनेगी जबकि वैष्णव परंपरा के मंदिरों में 16 अगस्त की मध्य रात्रि उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

अयोध्या के गोकुल भवन, बृजमोहन कुंज, राधा बृजराज मंदिर, राज सदन स्थित राधा माधव मंदिर, गुरुधाम, इस्कान मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही हैं। इन मंदिरों में 14 अगस्त से ही अनुष्ठानों का शुभारंभ हो जाएगा। कई मंदिरों में जन्मोत्सव के बाद छठ्योत्सव मनाने की भी परंपरा है। उन चुनिंदा मंदिरों में बृजमोहन कुंज शामिल है। 

17 साल पुरानी याचिका पर सुनवाई: किशोर गृहों की खस्ता हालत कितनी सुधरी? हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

0

उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने प्रदेश के किशोर गृहों की खस्ता हालत सुधारने के मामले में केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट को बताया गया कि गोंडा की ग्रामीण विकास समिति चारू को मिशन वात्सल्य के तहत धन मुहैया कराने का दावा खारिज कर दिया गया है। इसपर कोर्ट ने केंद्र सरकार के संबंधित अफसर को इसका पूरक हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 4 सितंबर को होगी।न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ ने यह आदेश वर्ष 2008 से लंबित अनूप गुप्ता की जनहित याचिका पर दिया। इसमें प्रदेश के किशोर संरक्षण गृहों की खस्ता हालत में सुधार समेत समय पर फंड मुहैया कराने के निर्देश दिए जाने का आग्रह किया गया है। पूर्व में मामले की सुनवाई के समय एक अधिवक्ता ने गोंडा जिले के बालगृह (बालिका) को वित्तीय सहायता न दिए जाने से वहां रह रही किशोरियों की दयनीय हालत कोर्ट को बताई थी।

कोर्ट ने केंद्र से जवाब तलब किया

इस पर कोर्ट ने राज्य सरकार के वकील से जवाब तलब किया था। सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि गोंडा की समिति को धनराशि मुहैया कराने का दावा केंद्र ने खारिज कर दिया है। मामले के न्यायमित्र अधिवक्ता ने भी कहा कि समिति का दावा खारिज करने का कोई कारण नहीं दिया गया है। इस पर कोर्ट ने केंद्र से जवाब तलब किया है।

 

UP News: पीलीभीत से लखनऊ आ रही ट्रेन पर अटरिया में पथराव, बन गया दहशत का माहौल; जांच के आदेश

0

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से लखनऊ आ रही पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी पर रविवार रात अटरिया स्टेशन के पास पथराव कर दिया गया। इससे बोगी का शीशा चटक गया। दहशत में आए यात्रियों ने डीआरएम से शिकायत की। आरपीएफ को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

ट्रेन (15010) पीलीभीत-गोरखपुर वाया लखनऊ जंक्शन पीलीभीत से शाम 4.05 बजे चलकर लखनऊ जंक्शन रात 9:55 बजे तथा गोरखपुर सुबह सात बजे पहुंचती है। रविवार रात करीब आठ बजे ट्रेन अटरिया स्टेशन के पास पहुंची तो उस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। थर्ड एसी की बोगी बी-9 की सीट 47, 48 पर परिजनों के साथ यात्रा कर रहे सुधांशु ने बताया कि पथराव से बोगी का शीशा चटक गया। इससे लेटे हुए यात्री उठ खड़े हुए। दहशत का माहौल सा बन गया। सुधांशु ने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल से शिकायत की। इसके बाद आरपीएफ को जांच के आदेश दिए गए।

 

औरैया के बिधूना में रुरुगंज खून से सनी चादर… चारपाई पर नाबालिग लड़की की लाश, गर्दन पर चोट के निशान; दरिंदगी के बाद हत्या की आशंका

0

औरैया के बिधूना में रुरुगंज के एक गांव में घर में अकेली एक किशोरी का शव बरामदे में चारपाई पर पड़ा मिला। पास ही खून से सनी चादर भी पड़ी मिली। पुलिस को जांच में किशोरी की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। पिता के अनुसार, वह घर पहुंचे तो कुंडी अंदर से बंद थी। कोई उत्तर न आने पर एक युवक को पड़ोसी की दीवार फांदकर घर के अंदर भेजा गया तो वारदात की जानकारी हुई।

वहीं, ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। कोतवाली के एक गांव निवासी किसान के एक बेटा व चार बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। पत्नी 10 दिन पहले ही दो बेटियों के साथ गौतमबुद्ध नगर में नौकरी करने वाले बेटे के पास गई थीं।घर पर 14 वर्षीय बेटी पिता के साथ थी। वह कक्षा आठ की छात्रा थी। किशोरी रक्षाबंधन पर शनिवार शाम घर से करीब 50 मीटर दूर ताऊ के घर में भाइयों को राखी बांधने गई थी। ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब 10 बजे वह घर पहुंची और अंदर से कुंडी बंदकर सो गई थी।
खटखटाने पर भी न खुला दरवाजा
पिता घर के पास झोपड़ी में सोए थे। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह जागने पर वह घर पहुंचा। दरवाजे पर बेटी को आवाज देने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। उनके खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए।
किशोरी का शव चारपाई पर संदिग्ध हालत में मिला
अनहोनी की आशंका पर एक युवक पड़ोसी के घर के पीछे की दीवार फांदकर उनके घर के अंदर पहुंचा। उसने घर की कुंडी खोली तो सभी लोग अंदर पहुंचे। वहां किशोरी का शव चारपाई पर संदिग्ध हालत में पड़ा मिला।
खून से सनी थी चादर
बेटी का शव देख पिता की चीख निकल गई। ग्रामीणों की माने तो घटनास्थल पर पड़ी चादर खून से सनी थी। पिता की सूचना पर सीओ पी. पुनीत मिश्रा कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान कुछ देर बाद एसपी अभिजीत आर शंकर, एएसपी आलोक मिश्रा भी वहां पहुंच गए।

पुलिस ने पिता व ग्रामीणों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। ग्रामीण दुष्कर्म की आशंका जता रहे।

परिवार के आने की बात पर पिता अड़ा
मामले में पुलिस जांच करने के बाद शव ले जाने लगी। इस दौरान पिता गौतमबुद्ध नगर गई पत्नी व बच्चों के आने की बात पर अड़ गया। काफी देर बातचीत के बाद पुलिस अधिकारी के समझाने पर पिता मान गया। बाद में पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस ले गई।

किशोरी के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी से कराया गया है। गर्दन में मिले चोट के निशान पुराने हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति साफ हो सकेगी। अभी तक परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। अभिजीत आर शंकर, एसपी

Auraiya News: त्योहार के बाद ट्रेनों में उमड़ी भीड़

0

दिबियापुर। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद अब लोग अपने शहर और काम पर लौटने लगे हैं। सोमवार को फफूंद स्टेशन पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही।स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेनों में सीट को लेकर खूब मारामारी हुई। कई यात्री ट्रेनें खचाखच होने से बसों से यात्रा को मजबूर हुए। रक्षाबंधन शनिवार को मनाया गया था। सोमवार को लोगों की वापसी शुरू हुई। इसके चलते सुबह से ही फफूंद स्टेशन पर भीड़ उमड़ने लगी।
ट्रेन आते ही यात्री जान जोखिम में डालकर गेट पर खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। सबसे अधिक भीड़ लोकल ट्रेनों में रही। भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर दिन भर जीआरपी चौकी इंचार्ज नरेंद्र नागर एवं उपनिरीक्षक इम्तियाज अहमद आरपीएफ सुरक्षा बल मौजूद रहा।

Auraiya News: सड़क पर सात साल से जलभराव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

0

दिबियापुर। ग्राम पंचायत ककराही में औरैया रोड स्थित सड़क पर सात साल से जलभराव है। इससे यहां के लोगों को आवागमन में दुश्वारी हो रही है।शिकायत पर भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। सोमवार को आक्रोशित लोगों ने पानी में घुसकर प्रदर्शन किया और डीएम से सड़क निर्माण करवाने की मांग की। ग्रामीणों और महिलाओं ने बताया कि सड़क की दुर्दशा से कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। स्कूली बच्चे भी दलदल भरे पानी में गिरते हैं। इससे उनके कपड़े गंदे होते हैं और चोट भी लगती है।
ग्रामीण प्रशांत कुमार ने बताया कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। प्रमोद पाठक ने बताया कि ग्राम प्रधान सहित सभी सक्षम अधिकारियों को इस समस्या से लिखित रूप से अवगत कराया गया है। दो-तीन बार ग्रामीणों ने चंदे से मिट्टी डलवाई थी। तब सड़क निकलने लायक बनी थी, लेकिन इस साल फिर वही स्थिति हो गई है।पूर्व सैनिक रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि उन्होंने भाग्यनगर ब्लॉक में पूर्व सैनिक कमेटी में भी इस समस्या को रखा। डीएम तक इसे पहुंचाया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। एडीओ पंचायत संतोष तिवारी ने कहा कि वह सचिव से बात कर जानकारी लेंगे।

बरसात के बाद सड़क बनवाई जाएगी। ककराही प्रधान ने बताया कि निधि का पैसा आने पर सड़क बनवा दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में गौरव अवस्थी, अमर नाथ मिश्रा, प्रदीप, प्रहलाद और विनोद आदि ग्रामीण मौजूद थे।

मुक्तिधाम जाने वाला मार्ग बदहाल

दिबियापुर। नगर पंचायत में निचली गंग नहर के पास बना मुक्तिधाम मार्ग बदहाल है। इससे लोगों का निकलना दूभर हो रहा है। मुख्य सड़क से मुक्तिधाम तक पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर फिसलन होने से लोगों को जाने में भी दिक्कतें होती है। स्थानीय लोगों ने चेयरमैन, विधायक, सांसद व जिला प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की है।

Auraiya News: आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में उगी घास, जलभराव से परेशानी

0

सहार। ग्राम पंचायत पुर्वा दानशाह के आंगनबाड़ी केंद्र के परिसर में घास-फूस उग आई है। जलनिकासी न होने से जलभराव भी है। इससे बच्चों को आवागमन में दुश्वारी होती है। शिकायत पर भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में लगभग 20 बच्चे पंजीकृत हैं। जलभराव के कारण कई बार यहां जहरीले कीड़े और सांप निकल आते हैं। वहीं, केंद्र के आसपास घास उगी है। इससे खतरा और बढ़ जाता है। बारिश के दिनों में यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

ग्राम पंचायत सचिव ज्योति सिंह से भी इस संबंध में लिखित शिकायत की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बच्चों की पढ़ाई और उनकी सेहत दोनों पर बुरा असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलनिकासी और सफाई कार्य शुरू कराने की मांग की है।