औरैया। जिले में अब कोहरे का असर बढ़ने लगा है। शनिवार तड़के घना कोहरा छाने से हाईवे पर दौड़ रहे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।दृश्यता बेहद कम होने के कारण चालकों को वाहन रोक-रोककर चलाने पड़ा। कई स्थानों पर कुछ ही मीटर की दूरी तक दिखाई दे रहा था, इससे यातायात प्रभावित रहा।
शनिवार को सुबह करीब आठ बजे कोहरा धीरे-धीरे छंटना शुरू हुआ, तब जाकर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे की तीव्रता और बढ़ सकती है।
शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर भी तेज होता जा रहा है। आगे भी तापमान कम होने का अनुमान जताया गया है।
Auraiya News: रात में छाने लगा घना कोहरा, वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक
लखनऊ पीएम मोदी का 25 दिसंबर को प्रस्तावित आगमन
लखनऊ- पीएम मोदी का 25 दिसंबर को प्रस्तावित आगमन, आगमन को लेकर नगर निगम ने तेज की तैयारियां, नगर आयुक्त गौरव कुमार ने निरीक्षण किया, अटल बिहारी प्रेरणा स्थल का निरीक्षण किया, बंधा रोड की गहन सफाई के दिए सख्त निर्देश, 17 दिसंबर तक सफाई कार्य पूरा करने के निर्देश, मोबाइल टॉयलेट, पानी टैंकर की व्यवस्था के निर्देश
Kanpur: महाठग ने दुबई के शाही परिवार को भी ठगा, ज्यादा मुनाफा दिखाकर लगाया करोड़ों का चूना, ऐसे हुआ खुलासा
Kanpur News: महाठग रविंद्र नाथ सोनी ने फॉरेन एक्सचेंज और सोने में निवेश के नाम पर दुबई के शाही परिवार के सदस्य को कई मिलियन दिरहम का चूना लगाया। इसकी जानकारी देने के लिए पीड़ित सदस्य शनिवार को कानपुर आकर पुलिस अधिकारियों से मिला।कानपुर में महाठग रविंद्र नाथ सोनी ने दुबई के शाही परिवार को भी ठगी का शिकार बनाया है। शाही परिवार के सदस्य ने शनिवार को शहर आकर पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात कर आपबीती सुनाई। बताया कि आरोपी ने उन्हें कई मिलियन दिरहम का चूना लगाया है। हालांकि, उन्होंने जल्द ही वास्तविक राशि की जानकारी देने के लिए कहा है।
बताया कि उन्हें फॉरेन एक्सचेंज और सोने में निवेश के नाम पर ठगा गया। दुबई के शाही परिवार के सदस्य ने बीते दिनों कमिश्नरी पुलिस से संपर्क कर ठगी के बारे में सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें शहर आकर पूरी बात विस्तार से बताने को कहा था। इसके चलते पीड़ित सदस्य शनिवार सुबह शहर आए।
निवेश पर काफी ज्यादा मुनाफे का भरोसा दिलाया
उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें रविंद्रनाथ की गिरफ्तारी की सूचना वहां की मीडिया से मिली थी। सोनी से उनकी मुलाकात एक करीबी ने कराई थी। यह मुलाकात एक होटल में पार्टी के दौरान हुई थी। उसने अपने कारोबार में ज्यादा रकम के निवेश पर काफी ज्यादा मुनाफे का भरोसा दिलाया था। कंपनी द्वारा फॉरेन एक्सचेंज और सोने में निवेश की जानकारी दी थी।
UP: पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष, आखिरी तीन दिन में ली बढ़त; निर्विरोध निर्वाचन तय… आज घोषणा
UP BJP President: पंकज चौधरी यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। रविवार को औपचारिक रूप से उनके नाम की घोषणा की जाएगी। महराजगंज से सात बार के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी यूपी में भाजपा के अध्यक्ष होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़े व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में चौधरी ने शनिवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में नामांकन दाखिल किया। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चौधरी के अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया है। इसलिए उनका प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना तय है। हालांकि उनके अध्यक्ष चुने जाने की अधिकारिक एलान रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में डॉ, राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित ‘मेगा इंवेंट’ में किया जाएगा।
भारी गहमागहमी के बीच चौधरी के नामांकन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, दारा सिंह चौहान, एके शर्मा व असीम अरुण और केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने चौधरी के नाम का प्रस्ताव किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार चौधरी शनिवार को दोपहर दो बजे भाजपा मुख्यायलय पहुंचे। चौधरी के लखनऊ पहुंचते ही एयरपोर्ट पर और पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं खासतौर से महाराजगंज से आए समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम को लेकर पंकज चौधरी के पार्टी कार्यालय पहुंचने तक यानि दोपहर ढाई बजे तक रहस्य बना रहा। यह तभी खत्म हुआ जब चौधरी के नामांकन की पुष्ट खबर बाहर आई। दरअसल इससे पहले सुबह 11 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पार्टी दफ्तर पहुंचीं तो उनके नाम को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। अध्यक्ष के नाम को लेकर अंतिम समय तक कयासबाजी होती रही। यहां तक कि पंकज चौधरी के बाद भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नामों को लेकर चर्चा चलती रही। हालांकि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने चौधरी का नाम लिए बगैर यह कहते हुए तस्वीर साफ किया कि ‘नए अध्यक्ष 7 बार सांसद रहे हैं। वे अपने समाज में भी लोकप्रिय हैं। उन्होंने पार्टी में अहम जिम्मेदारी निभाई है।’
चौथे कुर्मी प्रदेश अध्यक्ष होंगे
प्रदेश भाजपा के 17वें अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले चौधरी कुर्मी बिरादरी से चौथे अध्यक्ष होंगे। इनसे पहले विनय कटियार, ओम प्रकाश सिंह और स्वतंत्रदेव सिंह भी इसी बिरादरी से अध्यक्ष रह चुके हैं।
तीन दिन में ही चौधरी ने ली बढ़त
प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ
🔸मेसी के जल्दी जाने पर कोलकाता स्टेडियम में बवाल! गुस्साए फैंस ने की तोड़फोड़, ममता बनर्जी ने मांगी माफी
🔸मेसी इवेंट बवाल पर बड़ा एक्शन: मुख्य ऑर्गनाइजर हुआ गिरफ्तार, टिकट के पैसे होंगे वापस
🔸केरल निकाय चुनाव: बीजेपी ने लेफ्ट से छीनी तिरुवनंतपुरम नगर निगम की सत्ता, PM मोदी ने दी बधाई
🔸 मेसी ने तेलंगाना के CM संग खेला फुटबॉल, राहुल गांधी ने की मुलाकात; दर्शकों संग भी किया एन्जॉय
🔸किसानों को खरीद सुविधा में बड़ी राहत : बायोमेट्रिक बाधा खत्म, स्टांप पेपर के माध्यम से सत्यापन कराकर पूरी कर सकेेंगे खरीद प्रक्रिया
🔸मनरेगा अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’:मोदी कैबिनेट का फैसला; काम के दिनों की संख्या भी 100 से बढ़ाकर 125 की गई
🔸स्टेट GST की प्रदेशभर में बड़ी कार्यवाही, एक साथ 110 स्थानों पर छापेमारी में 200 करोड़ की कर चोरी उजागर
🔸राज्यपाल ने ‘राजस्थान जन विश्वास’ अध्यादेश को दी हरी झंडी, 11 कानूनों से हटी जेल की सजा
🔸Bengal SIR: 13 लाख से अधिक मतदाताओं के माता-पिता के नाम एक; कहीं पिता की उम्र 15 वर्ष तो कई युवा बन गए दादा;
🔸UP: पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष, आखिरी तीन दिन में ली बढ़त; निर्विरोध निर्वाचन तय… आज घोषणा
🔸US Citizen Killed in Syria: सीरिया हमले में तीन अमेरिकियों की मौत, भड़के ट्रंप; कहा- आईएसआईएस से लेंगे बदला
🔸राजस्थान में गुम हुआ मोबाइल, खाते से निकल गए 13.52 लाख, खाता होल्ड कराने के बाद भी कटते रहे पैसे
🔸फर्जी डर्मेटोलॉजिस्टों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्यसभा में प्रस्ताव लाने की तैयारी, सांसद विवेक तन्खा ने दिया आश्वासन
🔸सरकार ने फिक्स किया फ्लाइट टिकट का रेट, फिर भी आसमान पर हैं दाम; मुनाफाखोरी में जुटीं एयरलाइंस
🔸शेख हसीना के कट्टर विरोधी शरीफ उस्मान हादी पर दिनदहाड़े अटैक, हमलावरों ने सिर में मारी गोली
🔸दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर… AQI 441 पहुंचते ही GRAP-4 लागू, कंस्ट्रक्शन समेत कई चीजों पर बैन
🔸आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा : बस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत, 22 अन्य घायल
🔸विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मजदूर संघों से की मुलाकात, श्रम संहिता संबंधी चिंताओं को उठाया
🔹गोल्फ में लहराया भारत का परचम, युवराज संधू ने जीता विश्वा समुद्र ओपन का खिताब

