Monday, February 16, 2026
Home Blog Page 226

यूपी: उमस-धूप के बीच मौसम ने ली करवट, कई जिलों में हुई भारी बारिश; तीन दिनों के लिए जारी हुई चेतावनी

0

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एकदम से करवट ली है। मंगलवार को प्रदेश के तराई और पश्चिमी जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिली। इस बीच 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवाएं भी चलीं। बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के 36 जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी और वज्रपात की चेतावनी जारी किया है। इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।

शारदीय नवरात्र के समापन पर शुरू बूंदाबांदी के इस दाैर के बाद उत्तरप्रदेश से मानसून की विदाई तय मानी जा रही है। मंगलवार को तराई इलाकों में पूरब से पश्चिम तक, यानी कुशीनगर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी से लेकर बिजनाैर तक गरज चमक के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के साथ ही गुजरात तट पर बने कम दबाव क्षेत्रों के समागम और अरब सागर की नमी से यह माैसमी बदलाव देखने को मिल रहा है। यूपी के अगल अगल हिस्सों में बूंदाबांदी का यह दाैर अगले तीन चार दिनों तक जारी रहने वाला है। 

यहां है गरज चमक और वज्रपात का येलो अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर व आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट है।

चोरी करने वाले गैंग का खुलासा

0

लखनऊ- चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, तमिलनाडु ग्रुप के 5 चोर गिरफ्तार, लाखों रुपए के मोबाइल,लैपटॉप बरामद, सर्विलांस क्राइम,मड़ियांव पुलिस ने दबोचा, गिरोह के खिलाफ लखनऊ,जालौन में कई केस

 

 

1 अक्टूबर से होगी श्रीअन्न मोटे अनाज की खरीद – मक्का, बाजरा

0

लखनऊ- 1 अक्टूबर से होगी श्रीअन्न मोटे अनाज की खरीद – मक्का, बाजरा, ज्वार की खरीद के लिए पंजीकरण, अनाज खरीद के लिए पंजीकरण करा रहे किसान , 31 दिसंबर तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खरीद , 33 जनपदों में बाजरा, 25 जनपदों में मक्का की खरीद, 33 जनपदों में 11 जनपदों में होगी ज्वार की खरीद, योगी सरकार का 48 घंटे में भुगतान करने का निर्देश, 48 घंटे के भीतर ही किसानों को किया जाए भुगतान

पाकिस्तान के क्वेटा में बम धमाका, 10 की मौत और 32 घायल, अस्पतालों में घोषित की गई मेडिकल इमरजेंसी

0

पाकिस्तान के क्वेटा में बम धमाका, 10 की मौत और 32 घायल, अस्पतालों में घोषित की गई मेडिकल इमरजेंसी

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी शहर क्वेटा में मंगलवार को एक बड़ा कार बम धमाका हुआ। यह धमाका अर्धसैनिक सुरक्षा बलों (पैरामिलिट्री) के मुख्यालय के बाहर हुआ। अधिकारियों के अनुसार, इस विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 32 घायल हैं।

न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट में क्वेटा शहर के लोगों के हवाले से बताया गया कि इस धमाके के आवाज कई मील तक सुनाई दी। बम धमाके के तुरंत बाद ही फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के सामने (धमाके वाली जगह) एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं और बचावकर्मियों ने घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में पहुंचाया।

एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ में घुसा सांड,

0

इटावा-एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ में घुसा सांड, AC की हवा खाते सांड का वीडियो आया सामने, कैश निकालने आने वाले लोग सांड से घबराए, सदर कोतवाली के एक्सिस बैंक ATM का मामला

 

नासिन जोनल कैंपस में हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह,

0

लखनऊ-नासिन जोनल कैंपस में हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह, अपर निदेशक नेहा लाल ने दिया हिंदी के प्रयोग पर जोर, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार,प्रमाणपत्र वितरित, राजीव राय,नमिता,प्रदीप तिवारी समेत प्रतिभागी सम्मानित, समारोह में कवियों ने प्रस्तुत की मनमोहक कविताएं, शिव पूजन शुक्ल, वीके मिश्र, सुनील शर्मा ने जमाया रंग, पूरे उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम

 

लखनऊ गोसाईंगज में 7 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

0

लखनऊ-गोसाईंगज में 7 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गई, 6 अवैध व्यवसायिक निर्माण LDA ने किया सील, VC प्रथमेश कुमार के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, 32 बीघा क्षेत्रफल की अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, न्यू जेल रोड पर 10 बीघा क्षेत्रफल की 5 प्लाटिंग तोड़ी, साउथ सिटी, नगराम रोड पर 3 व्यवसायिक निर्माण सील, सआदतगंज, दुबग्गा और जेहटा रोड पर 3 प्रोजेक्ट सील

 

लखनऊ में RBI ने पकड़े नकली नोट,

0

लखनऊ में RBI ने पकड़े नकली नोट, महानगर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत, अगस्त में बैंकों से जमा हुए थे 15 जाली नोट, RBI की जांच में सभी नोट नकली पाए गए, ऑडिट प्रक्रिया के दौरान हुआ खुलासा, मामले में एनसीआरबी को भेजी गई रिपोर्ट

 

लखनऊ-केजीएमयू में डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान,

0

लखनऊ-केजीएमयू में डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, 22 वर्षीय युवक की किडनी में मिला 13 लीटर पानी, सामान्य किडनी में सिर्फ 1 लीटर पानी होता है, क्षमता से 13 गुना अधिक पानी भरने से बढ़ा खतरा, किडनी का आकार कई गुना बढ़कर फटने की आशंका, कुशीनगर निवासी युवक राजन गुप्ता पहुंचे थे KGMU, पेट फूलने,चलने-फिरने में दिक्कत से परेशान थे मरीज, यूरोलॉजी टीम ने सर्जरी कर सफल इलाज किया

-नारकोटिक्स दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

0

लखनऊ-नारकोटिक्स दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 2 थोक दवा स्टोर के लाइसेंस रद्द किए गए, अमीनाबाद की न्यू मंगलम एजेंसी पर CBN का छापा, दवाओं के रिकार्ड नहीं मिलने पर लाइसेंस निरस्त, श्याम एजेंसी राजाजीपुरम में भी CBN की छापेमारी, अवैध खरीद-फरोख्त का खुलासा,एजेंसी का लाइसेंस रद्द