Friday, February 13, 2026

क्या बंद होने वाले हैं 500 रुपए के नोट ! जानें RBI का नए नोटों पर फैसला…

यह भी पढ़े

जम्मू डेस्क :   भारत में चलने वाले 100 और 500 रुपए के नोटों को लेकर बड़ा अपडेट आया है। Reserve Bank of India ने इन नोटों की सुरक्षा और गुणवत्ता बेहतर करने का फैसला किया है। जल्द ही बाजार में नए सिक्योरिटी फीचर्स वाले अपडेटेड नोट आ सकते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि पुराने 100 और 500 रुपये के नोट पूरी तरह से मान्य रहेंगे। इन्हें बंद करने की कोई योजना नहीं है।

बदलाव क्यों किया जा रहा है?

आरबीआई के अनुसार, गांवों, छोटे दुकानदारों और रोजमर्रा के लेनदेन में अब भी नकद का ज्यादा इस्तेमाल होता है। नकली नोटों पर रोक लगाने और नोटों को ज्यादा टिकाऊ बनाने के लिए सुरक्षा फीचर्स को मजबूत किया जा रहा है।

100 रुपए के नोट में क्या नया होगा?

इसके डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लेकिन इसकी छपाई, स्याही, वॉटरमार्क और सुरक्षा धागा पहले से ज्यादा साफ और बेहतर होंगे। नोट ज्यादा मजबूत भी होगा ताकि जल्दी खराब न हो।

500 रुपए के नोट में क्या बदलाव होगा?

500 रुपये के नोट में माइक्रो-प्रिंटिंग और रंगों की गुणवत्ता बेहतर की जाएगी। इसका मूल डिजाइन वही रहेगा, ताकि लोगों को पहचानने में परेशानी न हो।

पुराने नोटों का क्या होगा?

पुराने नोट पहले की तरह चलते रहेंगे। एटीएम और बैंक दोनों नए और पुराने नोट स्वीकार करेंगे। यह बदलाव सिर्फ सुरक्षा बढ़ाने के लिए है, नोट बंद करने के लिए नहीं।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे