मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें पूर्व पीएम अटल बिहारी अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के लिए नई छात्रवृत्ति योजना शुरू करने, विलय के बाद खाली विद्यालयों में बाल वाटिका खोलने समेत एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी।
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक प्रवेश प्रक्रिया सत्र 2025-26 के तहत एलएलएम और एमपीएड पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और वह ऑनलाइन आवेदन में एलएलबी और बीपीएड के अंक नहीं भर सके हैं, ऐसे अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र संख्या का इस्तेमाल कर 10 अगस्त तक अंक भर सकेंगे। इसके लिए गूगल फॉर्म का लिंक जारी कर दिया गया है।

