शहर के थोक रील-बटन व्यापारी राजेश कुमार ने जेल में बंद पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत चार के विरुद्ध रंगदारी वसूलने और प्लॉट पर कब्जा करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के मोहल्ला खिड़की साहबराय निवासी व्यापारी ने बताया कि वह संकट मोचन मंदिर वाली गली में रील-बटन का थोक का कारोबार करता है। आरोप है कि पूर्व एमएलसी बीते कई वर्षों से जान से मारने की धमकी देकर उससे 50 हजार रुपये प्रतिमाह की रंगदारी वसूल रहे थे। वर्तमान में वे दोहरे हत्याकांड में जेल में बंद है। इसके बाद भी वह जेल में बैठकर अपने गुर्गों खानपुर निवासी अब्दुल सत्तार व दो अन्य लोगों के माध्यम से उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी वसूल कर रहे थे।


