अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव रजुआमऊ में शुक्रवार सुबह ननिहाल आई तीन वर्षीय मासूम बच्ची ने खेलते-खेलते चने का दाना अपनी नाक में डाल लिया।परिजन मासूम को लेकर सीएचसी पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी दाना बाहर नहीं निकाला जा सका। बच्ची की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
वैष्णवी (3) पुत्री अवनीश, अपनी मां नेहा के साथ गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए अछल्दा क्षेत्र के गांव रजुआमऊ स्थित अपने ननिहाल आई हुई थी। शुक्रवार सुबह वह घर के आंगन में खेल रही थी तभी उसने खेल-खेल में चने का एक दाना अपनी नाक में डाल लिया। दाना नाक के काफी अंदर जाकर फंस गया।
बिलासपुर। पत्नी सरकारी नौकरी में हो और उसकी आय पति से तीन गुना अधिक हो, तब भी उसे अदालती कार्यवाही में शामिल होने के लिए आवश्यक यात्रा, भोजन और मुकदमे का खर्च पाने का अधिकार है।
यह आदेश देते हुए छत्तीसगढ़ के प्रधान न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बिभू दत्त गुरु की खंडपीठ ने सूरजपुर कुटुंब न्यायालय के फैसले को यथावत रखा। इसी के साथ कोर्ट ने पति आशीष राय की अपील खारिज कर दी।
बता दें कि अंबिकापुर निवासी आशीष राय और विश्रामपुर निवासी अंजलि राय के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है।
आशीष ने कोर्ट को बताया था कि पत्नी सरकारी शिक्षिका है और उसे 71,482 रुपये मासिक वेतन मिलता है, जबकि वह स्वयं संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारी के रूप में लगभग 25,700 रुपये प्रतिमाह कमाता है।

