Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 29

उन्नाव महिला मजदूर पर चाकू से हमला

0

उन्नाव- महिला मजदूर पर चाकू से हमला, नशे में पति ने पत्नी पर किए कई वार, बांगरमऊ CHC लेकर पहुंचा आरोपी पति, पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार, पुलिस को अज्ञातों द्वारा हमले की सूचना दी, नाजुक हालत में महिला जिला अस्पताल रेफर, बांगरमऊ पुलिस मामले क़ी जांच में जुटी, बांगरमऊ कोतवाली के ब्लाक रोड का मामला

 

संभल सपा विधायक पिंकी यादव का बयान,

0

संभल- सपा विधायक पिंकी यादव का बयान, मस्जिद का ध्वस्तीकरण निंदनीय-सपा विधायक, एक तरफा कार्रवाई की गई है- सपा विधायक, समुदाय विशेष के लोग टारगेट-सपा विधायक, पीडीए के लोगों को किया जा रहा प्रताड़ित-सपा विधायक, डीएम से बात करने की तीन बार कोशिश की-सपा विधायक

श्रावस्ती केन नाला बना जैव विविधता विरासत स्थल, सीएम

0

श्रावस्ती- केन नाला बना जैव विविधता विरासत स्थल, सीएम ने विश्व पर्यावरण दिवस पर की घोषणा, श्रावस्ती को मिली नई राष्ट्रीय पहचान, जैन-बौद्ध पर्यटन के साथ बढ़ेगा प्राकृतिक पर्यटन, दुर्लभ वनस्पतियों,वन्यजीवों को मिलेगा संरक्षण, प्रवासी पक्षियों के प्राकृतिक आवास रहेंगे सुरक्षित, ईको-टूरिज्म और बर्ड वॉचिंग को मिलेगा बढ़ावा, वन्यजीव फोटोग्राफी की बढ़ेंगी संभावनाएं

बरेली इंडिगो ने यात्रियों को दी बड़ी राहत

0

बरेली- इंडिगो ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, बरेली से दिल्ली उड़ान का किराया घटाया, यात्रियों को करीब 1000 रुपये तक का फायदा, बरेली-दिल्ली उड़ानें 1 जुलाई से शुरू होंगी, बरेली-नोएडा उड़ान का किराया भी कम, बरेली-नोएडा सेवा 2 जुलाई से होगी शुरू

दिल्ली दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

0

दिल्ली- दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 292 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी को पकड़ा, पुलिस ने आरोपी से एक कार भी बरामद की, आरोपी पहले भी हत्या के मामलों में शामिल

 

लखनऊ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान,

0

लखनऊ- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान, केशव मौर्य का INDIA ब्लॉक पर बड़ा हमला, कांग्रेस-सपा-TMC का भविष्य अंधकारमय-केशव, INDIA ब्लॉक बैठक करें या न करें, हार तय-केशव, विपक्ष जनहित नहीं, स्वार्थ की राजनीति करता है, 2047 तक विपक्ष को आराम करना चाहिए- केशव, परिवारवाद, जातिवाद की राजनीति हाशिए पर-केशव, तुष्टीकरण की राजनीति को जनता ने नकारा-केशव, भाजपा का लक्ष्य सुशासन और विकास- केशव

लखनऊ HC का यूपी पुलिस, गृह विभाग पर कड़ा रुख,

0

लखनऊ HC का यूपी पुलिस, गृह विभाग पर कड़ा रुख, इलाहाबाद HC की लखनऊ पीठ का कड़ा रुख, पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर नाराजगी जताई, प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी, बिना बुलाए DCP (साउथ) के कोर्ट पहुंचने पर आपत्ति, UP गृह विभाग पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से जवाब तलब, ACS होम को नोटिस, हाईकोर्ट बोला- आदेशों की परवाह नहीं?, DCP की कोर्ट मौजूदगी पर हाईकोर्ट नाराज, जनसुनवाई छोड़ कोर्ट पहुंचना जनहित के खिलाफ-कोर्ट, ACS (Home) को कारण बताओ नोटिस जारी, 15 जुलाई तक जवाब दाखिल करने के निर्देश

Auraiya: अब पुलिस की फाइलों पर नहीं जमेगी धूल, FIR मॉनिटरिंग पोर्टल से होगी, एक क्लिक पर दिखेगा पूरा ब्योरा

0

औरैया जिले में पुलिस ने अपराध नियंत्रण और मुकदमों के त्वरित निस्तारण की दिशा में एक बड़ा और अभिनव कदम उठाया है। अब पुलिसिया तफ्तीश में न तो ढीलापन चलेगा और न ही कागजी रजिस्टरों के पन्ने पलटने पड़ेंगे। मामलों की समयबद्ध निगरानी के लिए औरैया पुलिस ने औरैया एफआईआर मॉनिटरिंग पार्टल 1.0 को एडीजी ने लांच किया है।

शुक्रवार को कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ और कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरीश चन्दर ने संयुक्त रूप से इस हाईटेक पोर्टल का उद्घाटन किया। इस डिजिटल पहल का मुख्य उद्देश्य 60 और 90 दिनों से अधिक समय से लंबित पड़ी विवेचनाओं की कड़ाई से निगरानी और प्रभावी पर्यवेक्षण करना है।

मोबाइल पर ऑटोमैटिक अलर्ट मैसेज मिलेगा
इस पोर्टल में एक बेहद खास और आधुनिक फीचर जोड़ा गया है। टेलीग्राम आधारित स्वचालित अलर्ट सिस्टम। इसके जरिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को समय रहते उनके मोबाइल पर ऑटोमैटिक अलर्ट मैसेज मिल जाएगा, ताकि वे समय-सीमा पार होने से पहले ही कार्रवाई पूरी कर सकें। इस नए पोर्टल के आने के बाद अब पुराने मैनुअल रजिस्टरों और कागजी रिपोर्टिंग के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।
पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सकेगा
इस डैशबोर्ड के जरिए बड़े अफसर एक क्लिक पर देख सकेंगे कि किस स्तर पर कितने मामले लंबित हैं, कौन से मुकदमे अगले 10 दिनों में पूरे होने वाले हैं और किसकी समय-सीमा खत्म हो चुकी है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस डिजिटल समाधान से पुलिस विवेचना की गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही में अभूतपूर्व सुधार आएगा। विवेचकों की मनमानी पर रोक लगेगी और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सकेगा। 

यह एक रोल-बेस्ड प्लेटफॉर्म है
इसकी जगह अब एक रियल-टाइम डैशबोर्ड काम करेगा। यह एक रोल-बेस्ड प्लेटफॉर्म है, जिसे चार अलग-अलग स्तरों पर ट्रैक किया जा सकेगा। पहला थाना प्रभारी निरीक्षक या थानाध्यक्ष, दूसरा सीओ, तीसरा एएसपी और चौथा एसपी स्तर से मामलों को ट्रैक किया जाएगा।

 

Auraiya: तालाब में पैर फिसलने से युवक डूबा, कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका शव

0

फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम केशमपुर में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी वीरेंद्र राजपूत का 27 वर्षीय पुत्र दिनेश राजपूत दोपहर करीब ढाई बजे गांव से सटे तालाब के पास गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में समा गया। युवक को डूबता देख किनारे मौजूद ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया जा सका।

25 साल से नहीं हुई सफाई, दलदल बना मुसीबत
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 25 वर्षों से इस तालाब की सफाई नहीं कराई गई है। पूरे तालाब में भारी मात्रा में जलकुंभी उगी हुई है और नीचे गहरा दलदल है। यही वजह रही कि युवक को डूबता देखने के बावजूद कोई भी ग्रामीण खौफ के मारे पानी में उतरने का साहस नहीं जुटा सका। 

‘जो करना है कर लो, मैं नहीं डरूंगी’, काट डालने की धमकियों के बीच आस्था सिंह का जवाब- वीडियो नहीं हटाऊंगी

0

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में ‘मैं ठाकुर हूं’ बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आईं आस्था सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला छेड़छाड़ की शिकायत और उसके बाद मिल रही धमकियों का है। आस्था सिंह का दावा है कि उनके साथ हुई छेड़छाड़ की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्हें लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। हालांकि उन्होंने साफ कहा है कि वह किसी भी दबाव या धमकी से डरने वाली नहीं हैं और अपनी लड़ाई जारी रखेंगी।

आस्था सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार डायरेक्ट मैसेज भेजे जा रहे हैं। उनके मुताबिक कुछ लोग वीडियो हटाने का दबाव बना रहे हैं और ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “मुझे जो करना था, मैंने कर लिया। अब जिसे जो करना है कर ले, मैं किसी से डरने वाली नहीं हूं।”

ऑफिस से लौटते समय छेड़छाड़ का आरोप

आस्था सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले जब वह अपने कार्यालय से ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं, तभी कानपुर के बेकनगंज क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति ने उनके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। घटना के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पूरी बात सार्वजनिक की थी। उनका आरोप है कि आरोपी दूसरे समुदाय से संबंधित है।

वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और कानपुर पुलिस ने उनसे संपर्क किया। इसके बाद आस्था सिंह ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर बेकनगंज थाने में छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।