Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 91

Lucknow: मुंह में दबाकर सोते थे सुपारी…फेफड़े में फंसी; डॉक्टरों ने जटिल प्रक्रिया करके निकाली

0
लखनऊ के निजी अस्पताल में 70 वर्षीय महिला के फेफड़े से सुपारी का टुकड़ा जटिल ब्रोंकोस्कोपी प्रक्रिया से निकाला गया। मुंह में सुपारी दबाकर सोने की आदत से बार-बार निमोनिया हो रहा था। डॉक्टरों ने इसे गंभीर स्वास्थ्य जोखिम बताया।मुंह में लौंग, सुपारी जैसे पदार्थ दबाकर सोने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। कानपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। सुपारी का टुकड़ा मरीज के फेफड़े में जाकर फंस गया, जिसे जटिल प्रक्रिया करके बाहर निकाला गया है।

डॉ. शुभम अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में 70 वर्षीय महिला निमोनिया की समस्या के साथ आईं थीं। घरवालों ने बताया कि उनको बार-बार संक्रमण हो रहा है। हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में फेफड़ों में निमोनिया पाया गया। मरीज को पहले से हृदय संबंधी समस्या के साथ ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी थी। निमोनिया की वजह समझने के लिए डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी करने का निर्णय लिया।

इसमें देखा गया कि जिस हिस्से में निमोनिया था, वहां फेफड़े के अंदर कोई वस्तु फंसी हुई है। इसे निकालना बेहद जरूरी थी। घरवालों को बताकर मरीज को बेहोश करके जटिल प्रक्रिया के माध्यम से यह वस्तु निकाली गई। बाहर आने पर पता चला कि वह सुपारी का टुकड़ा था, जिसे वह रात में मुंह में दबाकर सोती थीं। इसकी वजह से उनको बार-बार संक्रमण हो रहा था। सुपारी का टुकड़ा निकलने के बाद हालत में तेजी से सुधार हुआ। पूरी तरह स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सांस के नली से होकर फेफड़े तक पहुंच जाती हैं वस्तुएं

डॉ. मयंक सोमानी ने बताया कि जब कोई बाहरी चीज सांस के रास्ते फेफड़ों में फंस जाती है, तो उसके आगे का पूरा हिस्सा संक्रमित हो जाता है और वहां मवाद बन सकता है। इस मामले में सुपारी सांस की नली से होते हुए फेफड़े तक पहुंची थी। खांसी की दवा या नेब्यूलाइजर के इस्तेमाल से कई बार ये लक्षण भी धीमे पड़ जाते हैं और एक्स रे से पता भी नहीं चल पाता कि फेफड़े में कुछ फंसा है। ऐसे में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

UP Weather: कोहरे की चादर से ढका प्रदेश, पांच डिग्री गिरा पारा…ठंड से कांपे लोग; कानपुर में दृश्यता शून्य

0

प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में सुबह कोहरे का असर रहा। कानपुर में सुबह दृश्यता शून्य दर्ज की गई तो वहीं कई अन्य जिलों में भी 100 मीटर से कम दृश्यता रही। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिन के तापमान में सामान्य से 4-5 डिग्री की गिरावट के आसार हैं। कई जिलों में घने कोहरे के साथ शीत दिवस की चेतावनी भी जारी की गई है।

कई जगह घना कोहरा रहा

पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सोमवार को कई जगह घना से अधिक घना कोहरा रहा और लोग ठंड से कांपते नजर आए। ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी रहने के आसार हैं और संभाग में कई जगह शीत दिवस की चेतावनी भी जारी की गई है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, सोमवार सुबह कानपुर में शून्य दृश्यता के साथ ही आगरा में दृश्यता 30 मीटर, अलीगढ़ और मेरठ में 40 मीटर, हरदोई में 60 मीटर, फतेहपुर में 70 मीटर और बिजनौर व नजीबाबाद में 80 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।मंगलवार को कई अन्य जिलों में तापमान में सामान्य से 4-5 डिग्री की गिरावट के साथ घने कोहरे के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बाराबंकी और फतेहपुर में 8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बुलंदशहर और हरदोई में 8.5 डिग्री और मेरठ में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा।

यहां शीत दिवस की है चेतावनी

प्रयागराज, वाराणसी, भदोही, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या।

इन जिलों में है घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं।

होटलों-पैलेसों में आनंद कारज से लेकर गुरू साहिबानों पर AI पर श्री अकाल तख्त साहिब का आया ये आदेश, पढ़ें…

0

अमृतसर (सर्बजीत): श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में पांच सिंह साहिबान की अहम बैठक हुई, जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन स्वरूपों, फिल्मों और गैर-गुरुद्वारा स्थानों पर आनंद कारज कराने से जुड़े मामलों पर फैसले लिए गए। बैठक की अध्यक्षता श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने की।

बैठक में कहा गया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सिखों की चुनी हुई पंथक और संवैधानिक संस्था है और किसी भी सरकार को सिख धर्म के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। पांच सिंह साहिबान ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि यदि सिखों के आंतरिक मामलों में दखल बंद नहीं किया गया तो पंथक परंपराओं के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 328 पावन स्वरूपों के मामले में सिंह साहिबान ने स्पष्ट किया कि यह मामला सरकार या पुलिस के बजाय श्री अकाल तख्त साहिब और शिरोमणि कमेटी के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए। साथ ही कहा गया कि इस मामले में सरकार या पुलिस से किसी भी तरह का सहयोग पंथक हित में नहीं है।

पांच सिंह साहिबान ने यह भी दोहराया कि मैरिज पैलेस, रिजॉर्ट, बीच, फार्महाउस या अन्य व्यावसायिक स्थानों पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश कर आनंद कारज करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिल्मों और डिजिटल कंटेंट को लेकर भी अहम फैसला लिया गया। सिंह साहिबान ने स्पष्ट किया कि सिख महापुरुषों, शहीदों, सिख इतिहास और सिख संस्कारों की नकल कर फिल्में, एनिमेशन या एआई वीडियो बनाना मंजूर नहीं होगा। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को निर्देश दिए गए हैं कि वह बड़े फिल्म निर्माताओं को पत्र लिखकर यह आदेश भेजे और बिना अनुमति सिख इतिहास पर कोई फिल्म न बनाने की हिदायत दे।

1 जनवरी 2026 से सीनियर नागरिकों के लिए लागू होंगी 8 नई सुविधाएं

0

नारी डेस्क: सरकार ने घोषणा की है कि 1 जनवरी 2026 से देश के वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष और उससे अधिक उम्र) के लिए 8 नई प्रमुख सुविधाएं लागू की जाएंगी। इन सुविधाओं का उद्देश्य बुजुर्गों की जीवनशैली को बेहतर बनाना और उन्हें आर्थिक, स्वास्थ्य और डिजिटल सुरक्षा से जोड़ना है।

8 प्रमुख सुविधाएं (Key Benefits)

आयुष्मान भारत योजना का विस्तार: 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्ग अब आय से कोई फर्क नहीं रखते हुए 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज पा सकेंगे। इसके लिए Ayushman Vay Vandana Card जारी किए जाएंगे।

 लंबे समय से बंद वरिष्ठ नागरिकों की रेल यात्रा छूट को नए नियमों के साथ फिर से शुरू किया जा सकता है। इससे टिकट की कीमतों में 40% से 50% तक की कमी आएगी।

वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी: विभिन्न राज्यों और केंद्र की योजनाओं के तहत मिलने वाली पेंशन को बढ़ाकर ₹3,000 से ₹9,000 तक किया जा सकता है। इसका मकसद बुजुर्गों को महंगाई के दौर में आर्थिक राहत देना है।

बैंकों में विशेष काउंटर: सभी सरकारी और निजी बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सीनियर सिटीजन के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था करें, ताकि उन्हें लंबी कतारों में खड़ा न होना पड़े।

मुफ्त कानूनी सहायता: संपत्ति विवाद या अन्य कानूनी मामलों में बुजुर्गों को मुफ्त सलाह और वकील की सुविधा जिला स्तर पर दी जाएगी।

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS): बचत योजनाओं पर ब्याज दरें और अधिक आकर्षक बनाई जाएंगी। वर्तमान में यह दर लगभग 8.2% है, जिसे 2026 में संशोधित किया जा सकता है।

प्रायोरिटी हेल्थ चेकअप:सरकारी अस्पतालों में बुजुर्गों के लिए ओपीडी और जांच की लाइन अलग होगी। कुछ चुनिंदा टेस्ट भी मुफ्त किए जाएंगे।

डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम : वरिष्ठ नागरिकों को ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं के उपयोग के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे साइबर धोखाधड़ी से सुरक्षित रह सकें।

आवश्यक दस्तावेज और पात्रता (Documents & Eligibility):  इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 60 वर्ष होनी चाहिए। कुछ विशेष स्वास्थ्य लाभों के लिए यह सीमा 70 वर्ष भी हो सकती है। आवेदन के लिए

जरूरी दस्तावेज हैं-

आधार कार्ड

निवास प्रमाण पत्र

बैंक खाता (आधार से लिंक)

पासपोर्ट साइज फोटो
 

Gold Price in 2026: रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोने का भाव, 2026 के लिए क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

0

बिजनेस डेस्कः अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद सोने की कीमतें अपने ऑल-टाइम हाई के आसपास बनी हुई हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व समेत प्रमुख सेंट्रल बैंकों की ओर से 2026 में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने सोने को मजबूत सहारा दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में करीब 0.31% की हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई लेकिन कमजोर डॉलर, सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और फेड की नरम मौद्रिक नीति के संकेतों के चलते भाव अब भी रिकॉर्ड स्तरों के पास टिके हुए हैं। डॉलर इंडेक्स के तीन महीने के निचले स्तरों के आसपास रहने से बिना ब्याज देने वाली इस धातु का आकर्षण और बढ़ गया है।

भारत में बना नया ऑल-टाइम हाई

घरेलू बाजार में भी सोने ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स बीते सोमवार को ₹1,39,924 प्रति 10 ग्राम के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया।

2026 में कैसा रहेगा सोने का रुख?

JM फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट प्रणव मेर के अनुसार, 2025 जैसी तेज़ी 2026 में दोहराए जाने की संभावना कम है लेकिन लंबी अवधि में सोने का ट्रेंड अब भी पॉजिटिव बना हुआ है। उनका मानना है कि मॉनिटरी पॉलिसी में नरमी, डी-डॉलराइजेशन की प्रक्रिया और वैश्विक व्यापार तनाव सोने की कीमतों को सपोर्ट देते रहेंगे।

प्रणव मेर का अनुमान है कि 2026 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,000 से 5,200 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है, जबकि घरेलू बाजार में MCX पर इसके दाम ₹1.50 लाख से ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर तक जा सकते हैं।

ग्लोबल फैक्टर्स पर रहेगी नजर

निवेशकों की नजर अब बैंक ऑफ जापान की आगामी बैठक, अमेरिका-चीन आर्थिक हालात और वैश्विक व्यापार से जुड़े घटनाक्रमों पर टिकी है। बीते एक हफ्ते में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3.77% यानी $165.4 चढ़कर कॉमेक्स पर $4,584 प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई तक पहुंच चुका है।

हालांकि केंद्रीय बैंकों की खरीदारी की रफ्तार पिछले वर्षों के मुकाबले कुछ धीमी हुई है, लेकिन करेंसी जोखिम और पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन की जरूरत के चलते सोने में निवेश जारी रहने की उम्मीद है।

Auraiya News: फसल में पानी लगाने गए बुजुर्ग किसान की मौत

0

बिधूना। फसल की सिंचाई करने निकला बुजुर्ग किसान रात में वापस नहीं लौटा। पौत्र ने उनकी तलाश की तो वह खेत में मृत पड़े मिले। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।अछल्दा थाना क्षेत्र के बघईपुर निवासी नंदराम दोहरे (65) शनिवार शाम सात बजे खेत पर खड़ी फसल की सिंचाई करने गए थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं पहुंचे तो पौत्र योगेंद्र खेत पर उन्हें देखने गया।

वहां वह मृत अवस्था में मिले। उसकी सूचना पर ग्रामीण समेत परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन ने सर्दी से मौत की आंशका जताई है। नंदराम अपने इकलौते बेटे रामबाबू के साथ रहते थे। रविवार सुबह परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है।

Auraiya News: पंडपुर के मुख्य मार्ग पर वर्षों से पानी भरा

0

सहार। ग्राम पंचायत खुतेमदारी के मजरा पंडपुर के मुख्य मार्ग पर वर्षों से पानी भरा रहता है। इससे आवागमन कठिन हो गया है।सड़क पर जलभराव और जर्जर नालियों के कारण राहगीरों, किसानों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता गांव शाहबाजपुर की मड़ैया को जोड़ता है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है। वहीं, सड़क पर भरा पानी कीचड़ में तब्दील हो जाता है।दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह नालियां टूटी हुई हैं या पूरी तरह बंद पड़ी हैं। इसके कारण गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। इससे मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।इस समस्या को लेकर कई बार प्रधान व सचिव से शिकायत की गई, लेकिन आश्वासन के अलावा कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। गांव के नाथूराम, सुरेश बाबू, अनिल, रेखा देवी, लक्ष्मी, राधा, अंकित दोहरे, भजनलाल, रवि सहित अन्य लोगों ने बताया कि हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।

ईदगाह मार्ग पर सड़क का निर्माण शुरू

फफूंद। कस्बे के बाईपास से ईदगाह तक जाने वाले जर्जर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क निर्माण शुरू होने से लोगों में खुशी है। पाता-अछल्दा बाईपास स्थित ईदगाह तक लगभग आधा किमी सड़क लंबे समय से बदहाल थी। पानी के बहाव से कई स्थानों पर सड़क कट चुकी थी और कहीं-कहीं केवल पगडंडी ही शेष रह गई थी।

नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद अनवर ने इस समस्या को लेकर डीएम को पत्र सौंपकर सड़क ठीक कराने की मांग की थी। डीएम की पहल पर जिला पंचायत द्वारा ईदगाह मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। लोगों ने जिला प्रशासन का आभार जताया है।

एरवाकटरा शिव मंदिर के रास्ते पर हो रहा निर्माण कार्य रोकने पर विवाद

0

एरवाकटरा। उमरैन कस्बे में प्राचीन शिव मंदिर के आम रास्ते पर निर्माण किए जाने का विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। निर्माण कार्य को लेकर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया।ग्रामीणों की काम कर रहे मजदूरों से झड़प हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस मामले में कस्बे के लोगों ने मंदिर के पास हो रहे निर्माण कार्य को अवैध बताते हुए मजदूरों को काम बंद करने को कहा। इससे विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज किशनवीर सिंह ने निर्माण कार्य रोकने को कहा। इस पर निर्माण कार्य करा रहे व्यक्ति ने चौकी इंचार्ज से काम रुकवाने का लिखित आदेश मांगा।चौकी इंचार्ज ने विवाद की आशंका जताते हुए निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए। रोक के बावजूद हो रहे निर्माण कार्य के मामले में संजीव कुमार, सुभाष चंद्र, मधु, सनी कुमार, अलका, राहुल कुमार आदि ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

इसमें प्राचीन शिव मंदिर व सरकारी कन्या पाठशाला विद्यालय को जाने वाले रास्ते पर निर्माण कार्य कर रास्ता बंद किए जाने पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। इधर, काम करा रहे व्यक्ति का कहना है कि विवाद का निपटारा हो चुका है। उपनिरीक्षक किशनवीर सिंह ने बताया कि विवाद की आशंका के चलते फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।

प्रभात की ख़बरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

PAK राष्ट्रपति आसिफ ने सार्वजनिक कबूलाः भारत के ऑपरेशन सिंदूर से दहल गया था पाकिस्तान ! खुद मांगा सीज़फायर

​रूसी सेना में शामिल होने वाले 10 भारतीयों की मौत की पुष्टि, मृतकों में 3 पंजाब से

मन की बात कार्यक्रम में बोले PM मोदी- देश का गर्व बना ऑपरेशन सिंदूर

ताइवान में कांपी धरती: 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से हिलीं गगनचुंबी इमारतें

पुतिन से बात के कुछ घंटों बाद ट्रंप की जेलेंस्की से मुलाकात, कहा- अब जंग खत्म…

अमित शाह ने राहुल गांधी से कहा: अगर आप लोगों की पसंद का विरोध करेंगे, तो वोट कैसें मिलेंगे

?​कांग्रेस के विरोध के बाद दिग्विजय सिंह का अपने बयान से यू-टर्न, बोले- ‘RSS का विरोधी था और रहूंगा

साल के अंत में सोना-चांदी का महा-धमाका: चांदी ने 1 हफ्ते में कमाए 32,000 रुपये, सोना भी ₹1.40 लाख के करीब

उन्नाव रेप पीड़ित और कुलदीप सेंगर समर्थकों में झड़प:दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे, पीड़ित बोली- गवाहों की सुरक्षा हटाई गई

शाह बोले-राहुल थकिए मत, आपको तमिलनाडु-बंगाल में भी हारना है:राहुल गांधी डेवलपमेंट की पॉलिटिक्स नहीं समझते, इसलिए बार-बार चुनाव हारते हैं

मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा की परिवर्तन संकल्प सभा में ममता सरकार को घेरा

चौमूं में तनाव का मामला : 34 उपद्रवियों के खिलाफ नामजद एफआईआर, 110 के खिलाफ कार्रवाई

विधायकों की जातिगत बैठकों पर भाजपा सख्त : अनुशासन मजबूत करने की पहल की, कहा- परिवार या जाति आधारित राजनीति में विश्वास नहीं रखती पार्टी

कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस, खरगे और राहुल ने दी शुभकामनाएं

जल्द होगा बिहार में तख्तापलट…’ राजद ने भाजपा और नीतीश के बीच दरार का किया दावा

अमेरिका में बर्फबारी का असर, करीब 9 हजार से ज्यादा विमानों का संचालन बाधित

लाइव, ट्रंप ने थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष रोकने का श्रेय लिया, कहा- अमेरिका ही असली संयुक्त राष्ट्र

President Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचीं, राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन ने किया स्वागत

कश्मीर में पारा 0°, राजस्थान के सीकर में 2.1°:अमृतसर-जालंधर में विजिबिलिटी जीरो; जेट स्ट्रीम की रफ्तार 262kmph, इससे ठिठुरन बढ़ी

IND W vs SL W Highlights: भारतीय महिला टीम ने 30 रन से जीता चौथा टी20, श्रीलंका के खिलाफ 4-0 से हासिल की बढ़त

IND vs SL चौथा विमेंस टी-20:शेफाली ने लगातार तीसरी फिफ्टी लगाई, मंधाना के 10 हजार इंटरनेशनल रन पूरे;

 

 

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर बिजनेस में हैं तो आपको फायदा मिलने वाला है। मान – सम्मान बढेगा । किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे, साथ ही नये केस मिलने के योग बन रहे हैं। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। आज किसी फ्रेंड से सोशल मीडिया पर बात होंगी। मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ घर पर ही डिनर करेंगे। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। प्रेमीजनों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है आज उन्हें कहीं अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। आज ऑफिस की तरफ से ऑनलाइन कोई बिजनेस मीटिंग ज्वाइन करेंगे। आज दोस्तों के साथ बात कर के मूड अच्छा होगा। इस राशि के लवमेट्स आज अपनी शादी की बात घर पर कर सकते है। घरवाले आपकी बात को मान लेंगे।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे । साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियाँ हो सकती है । अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें । इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा ।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सही रहेगा। आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेगा। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो आपको अच्छा महसूस होगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी दोस्त से अपनी कोई बात शेयर करेंगे। आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाएगा। साथ ही आज घर पर अपने मनपसंद खाने का आनंद उठाएंगे। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है, आज उनके लिए दिन शुभ है। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपको अच्छा महसूस होगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा बस आज पैसों के लेन-देन से बचें। कहीं निवेश कर रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। साथ ही किसी नए कोर्स को ऑनलाईन ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज में लेक्चर देने के लिए ऑफर आ सकता है। साथ ही लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भर सकते है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के बिजनेसमैन को कोई इन्वेस्टर मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो किसी जानकर से सलाह लेकर ही करें । अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है । पहले जिस मित्र से आपकी अनबन हुई थी वो आज आपसे दोस्ती के लिए हाथ मिलायेगा ।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खास रहेगा। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। आज आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज सोशल मीडिया पर किसी ऐसे व्यक्ति से बात हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते है, जिससे उन्हे थोड़ा राहत महसूस होगी। पिता बच्चों के साथ समय बिताएंगें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। किसी कार्य को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज समाज में आपको अपनी आपके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा। निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा । संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आज आपको राहत मिलने के असार नजर आ रहे है। आज परिवार वालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।