Monday, July 6, 2026
Home Blog

उन्नाव, प्यार के लिए युवक ने कराया जेंडर ट्रांजिशन

0

उन्नाव, प्यार के लिए युवक ने जेंडर ट्रांजिशन कराया। अब पीड़िता ने प्रेमी पर धोखा देने, मारपीट और शोषण के आरोप लगाए हैं। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। मामला सफीपुर थाना क्षेत्र का है।

 

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र ,

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगों से किसी से नाराजगी न होने दें। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानों के ऊपर ध्यान करना पड़ेगा। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।

 

 

इटावा, 16 दिन बाद अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी

0

इटावा, 16 दिन बाद अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी। पत्नी से अवैध संबंध के चलते हत्या की गई थी। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

लखनऊ, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन बैठक में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

0

लखनऊ, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर योजनाएं पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

लखनऊ, विद्युत विभाग की लापरवाही से उपभोक्ता परेशान

0

लखनऊ, विद्युत विभाग की लापरवाही से उपभोक्ता परेशान हैं। नेट मीटर लगाने के लिए लोग महीनों से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

लखनऊ, थाने का घेराव कर परिजनों ने युवक की हत्या

0

लखनऊ, थाने का घेराव कर परिजनों ने युवक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। अंतिम संस्कार रोककर प्रदर्शन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की।

दिल्ली, विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी

0

दिल्ली, विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला, नौकरी के नाम पर 19 लाख की ठगी हुई थी, EOW ने ठगी के मामले में एक आरोपी अरेस्ट, 27 लोगों से धोखाधड़ी का आरोप, विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठे

दिल्ली, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का यूपी दौरा,

0

दिल्ली, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का यूपी दौरा, आज से 2 दिवसीय संगठनात्मक प्रवास, नई प्रदेश टीम के गठन के बाद पहला यूपी दौरा, नितिन नवीन का लखनऊ एयरपोर्ट पर होगा स्वागत, एयरपोर्ट से बीजेपी मुख्यालय तक भव्य रोड शो, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर रहेगा फोकस, सीएम योगी आदित्यनाथ से करेंगे मुलाकात, दोनों डिप्टी सीएम के साथ होगी अहम बैठक, सांसदों, विधायकों और एमएलसी के साथ संवाद, बीजेपी कोर कमेटी के साथ होगी अहम बैठक, पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह से करेंगे मुलाकात, CM योगी आदित्यनाथ के साथ करेंगे रात्रि भोजन, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों संग ‘चाय पर संवाद’ भी करेंगे, NDA नेताओं के साथ संयुक्त बैठक करेंगे नितिन, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ करेंगे अहम बैठक, क्षेत्रीय, जिला अध्यक्षों संग संगठनात्मक मंथन, नितिन नवीन हनुमान सेतु मंदिर में करेंगे पूजा

गोंडा, सुधा गौतम के हत्यारे से पुलिस की मुठभेड़,

0

गोंडा, सुधा गौतम के हत्यारे से पुलिस की मुठभेड़, पुलिस की गोली से संजय गौतम घायल, छेड़छाड़ के विरोध में सुधा की हत्या की थी, संजय ने गला घोट कर सुधा को मार डाला था, कोतवाली नगर क्षेत्र के माधवपुर चकत्ता की घटना

 

बहराइच में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन

0

बहराइच, बहराइच में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, बिना दस्तावेज़ चल रहे 3 प्राइवेट अस्पताल सीज, कैसरगंज और शहर में ताबड़तोड़ कार्रवाई, यश मेडिकल फार्मा अस्पताल पर सील, आर.एस. हॉस्पिटल भी किया गया सीज, छोटी बाजार का आशीर्वाद हॉस्पिटल सीज, अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त