Friday, February 13, 2026
Home Blog Page 294

Kalki Jayanti 2025: कल्कि जयंती आज, इन उपायों को करने से हर समस्या होगी छूमंतर

0

Kalki Jayanti 2025: सनातन धर्म में भगवान विष्णु के दशावतारों का विशेष महत्व है। इनमें अंतिम और भविष्यवाणी किए गए दसवें अवतार माने जाते हैं भगवान कल्कि। जब पृथ्वी पर अधर्म, अन्याय, अत्याचार और पाप अत्यधिक बढ़ जाएगा, तब भगवान कल्कि एक दिव्य योद्धा के रूप में प्रकट होंगे और धर्म की पुनः स्थापना करेंगे। हर वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कल्कि जयंती मनाई जाती है। वर्ष 2025 में यह पावन पर्व विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह शुभ योगों में पड़ रहा है। इस दिन यदि श्रद्धा एवं विधिपूर्वक भगवान कल्कि की पूजा की जाए और कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है और सौभाग्य, समृद्धि एवं शांति की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Kalki Jayanti 2025

 कल्कि जयंती के दिन किए जाने वाले विशेष उपाय

भगवान कल्कि की विधिपूर्वक पूजा करें
इस दिन प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और भगवान कल्कि की प्रतिमा या चित्र के समक्ष दीपक जलाकर पूजा करें। चंदन, फूल, अक्षत, धूप आदि अर्पित करें और ॐ कल्किने नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

कल्कि मंत्र का जाप करें-
कल्कि भगवान के कुछ विशेष बीज मंत्र होते हैं। जैसे:

ॐ श्री कल्किने नमः
ॐ विष्णवे नमः

इन मंत्रों का 108 बार जाप करें। यदि संभव हो तो तुलसी माला से जाप करें।

धर्मिक ग्रंथों का पाठ करें
कल्कि पुराण, विष्णु सहस्रनाम या श्रीमद्भागवत गीता के अध्यायों का पाठ इस दिन अत्यंत फलदायी होता है। इससे मन को शांति मिलती है और जीवन की दिशा सकारात्मक होती है।

PunjabKesari Kalki Jayanti 2025

दान-पुण्य करें
कल्कि जयंती पर जरूरतमंदों को वस्त्र, भोजन, जल, छाता, पंखा, या धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

इस उपाय को  करने से पुराने पापों का क्षय होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।

 तुलसी का पूजन करें
भगवान विष्णु को तुलसी अतिप्रिय है। इसलिए कल्कि जयंती के दिन तुलसी के पौधे को जल दें, दीपक जलाएं और उसकी 11 परिक्रमाएं करें। घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और पारिवारिक सुख में वृद्धि होती है।

काली चीज़ों का दान करें
यदि आप लगातार जीवन में क्लेश, विवाद या दुर्भाग्य का सामना कर रहे हैं तो इस दिन काले तिल, कंबल, या काले चने का दान करें।

PunjabKesari Kalki Jayanti 2025

भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा स्थगित, पहलगाम और बालटाल मार्ग बंद

0

नेशनल डेस्क: कश्मीर में भारी बारिश के चलते अधिकारियों ने बुधवार को अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। जम्मू-कश्मीर के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “30 जुलाई 2025 को पहलगाम और बालटाल दोनों आधार शिविरों से अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है।”

कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने बताया कि बुधवार सुबह से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बालटाल और नुनवान/चंदनवाड़ी आधार शिविरों से तीर्थयात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। अब तक 3.93 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा, भगवती नगर आधार शिविर से गुरुवार को भी यात्रा स्थगित रहेगी।

विभाग ने बताया कि यात्रा क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण आधार शिविरों की ओर तीर्थयात्रियों की आवाजाही बाधित हुई है। इसी कारण निर्णय लिया गया है कि 31 जुलाई 2025 को भगवती नगर, जम्मू से बालटाल और नुनवान आधार शिविरों की ओर किसी भी जत्थे को रवाना होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बैंक ने पार की इंसानियत की हदें: EMI नहीं दी तो पत्नी को बना लिया बंधक, बैंक का अजीब ”रिकवरी प्लान”!

0

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक प्राइवेट बैंक ने लोन की किस्त ना चुकाने पर महिला को जबरन बैंक में बैठाकर रखा। यह मामला इतना गंभीर था कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर महिला को बंधक जैसी स्थिति से मुक्त कराना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र के बम्हरौली के आजाद नगर मोहल्ले में स्थित एक प्राइवेट समूह लोन देने वाले बैंक से जुड़ी यह घटना है। पीड़िता पूजा वर्मा के पति रविंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को दोपहर 12 बजे उनकी पत्नी को बैंक ले जाया गया और जबरन 5 घंटे तक वहीं बैठाकर रखा गया। बैंक वालों ने साफ कह दिया था कि जब तक पति बकाया लोन की रकम जमा नहीं करेगा, तब तक महिला को छोड़ा नहीं जाएगा।

पुलिस ने महिला को छुड़ाया
पति रविंद्र ने बैंक कर्मियों से काफी गुहार लगाई कि इस समय वह किस्त नहीं चुका सकता, लेकिन बैंक वाले नहीं माने। अंत में उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बैंक कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गए और उन्होंने तुरंत महिला को बाहर कर दिया।

क्या कहती है महिला?
पीड़िता पूजा वर्मा ने पुलिस को बताया कि उसने बैंक से ₹40,000 का पर्सनल लोन लिया था, जिसकी मासिक किस्त ₹2,120 थी। उसने अब तक 11 किस्तें जमा कर दी हैं, लेकिन बैंक रिकॉर्ड में केवल 8 किस्तें ही दिखाई जा रही हैं। उसने आरोप लगाया कि बैंक के एजेंट कौशल और धर्मेंद्र ने 3 किस्तों की रकम गबन कर ली। साथ ही उसने बताया कि बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी (सीओ) संजय यादव, जो मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ निवासी हैं, उसके घर आए और जबरदस्ती उसे और उसके पति को बैंक ले गए।

बैंक का पक्ष
बैंक मैनेजर अनुज कुमार ने कहा कि पूजा वर्मा पिछले 7 महीने से किस्त नहीं जमा कर रही थी, इसलिए उसे बैंक बुलाया गया था। उन्होंने दावा किया कि महिला खुद अपने पति के साथ आई थी और अपनी मर्जी से बैंक में बैठी थी। किसी को भी जबरन नहीं रोका गया।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला द्वारा दिए गए लिखित शिकायत पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। बैंक कर्मचारियों से भी जवाब मांगा गया है। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Rain Alert: मानसून की जोरदार वापसी! 31 जुलाई तक इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

0

नेशनल डेस्क। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में मानसून के फिर से सक्रिय होने की जानकारी दी है। अगले कुछ दिनों तक खासकर 31 जुलाई तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जिसके साथ आकाशीय बिजली और तेज़ हवाओं का भी खतरा है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र ने मानसून की गतिविधियों को तेज़ कर दिया है।

किन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट?

➤ उत्तर प्रदेश

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के 46 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है।

PunjabKesari

➤ राजस्थान

राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने 27 से 31 जुलाई तक राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जयपुर, कोटा, उदयपुर और अन्य इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

➤ मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में 31 जुलाई तक अति भारी बारिश की संभावना है। खासकर पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा का अनुमान है। बाढ़ और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

PunjabKesari

➤ हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला जैसे जिलों में 31 जुलाई तक भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की आशंका के चलते लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। 31 जुलाई के बाद मानसून कुछ कमजोर पड़ सकता है।

➤ उत्तराखंड

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र (नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर) में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है जबकि गढ़वाल क्षेत्र (टिहरी, पौड़ी, देहरादून) में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

PunjabKesari

➤ बिहार

बिहार के पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीवान, सारण, बेगुसराय, मधेपुरा, पटना और अन्य जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट है।

➤ दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में 4 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने से मानसून की गतिविधियां तेज़ हुई हैं। यह स्थिति 31 जुलाई तक जारी रहने की संभावना है जिसके बाद कुछ क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता कम हो सकती है। IMD ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी पर नज़र रखें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में ITBP जवानों की बस सिंध नदी में गिरने के बाद बचाव और तलाश अभियान जारी

0

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बुधवार को सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही एक बस नदी में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को ले जा रही यह बस भारी बारिश के दौरान गांदरबल जिले के कुल्लन इलाके में सिंध नदी में गिर गई।

उन्होंने कहा कि बस में सवार जवानों की तलाश और बचाव के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई भी व्यक्ति बरामद नहीं हुआ है।

Pregnant Man : 36 साल तक आदमी के पेट में पल रहे थे जुड़वा बच्चे, डॉक्टर भी रह गए दंग; जानिए कैसे

0

नेशनल डेस्क : चिकित्सा विज्ञान में कभी-कभी ऐसे चौंकाने वाले मामले सामने आते हैं जो डॉक्टरों को भी सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक दुर्लभ और हैरान करने वाला मामला नागपुर के संजू भगत नामक व्यक्ति से जुड़ा है, जो 36 साल तक अपने पेट में एक अधूरे जुड़वा भ्रूण के साथ जीवित रहा। यह मेडिकल स्थिति ‘फीटस इन फीटू’ (Fetus in Fetu) कहलाती है।

बचपन से पेट दिखता था फूला हुआ

संजू भगत का पेट बचपन से ही सामान्य बच्चों की तुलना में कुछ ज्यादा फूला हुआ था। परिवार वालों ने इसे साधारण मोटापा समझ कर नजरअंदाज कर दिया। लेकिन जैसे-जैसे संजू की उम्र बढ़ती गई, उनका पेट असामान्य रूप से बढ़ता गया। स्थिति इतनी अजीब हो गई कि लोग उन्हें मजाक में ‘प्रेग्नेंट आदमी’ कहकर बुलाने लगे।

PunjabKesari

1999 में बिगड़ी तबीयत, पहुंचना पड़ा अस्पताल

करीब 1999 के आसपास, संजू की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उनका बढ़ता हुआ पेट डायाफ्राम पर दबाव डालने लगा, जिससे उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। जब स्थिति और भी ज्यादा गंभीर हुई, तो उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ऑपरेशन में निकला इंसानी भ्रूण, डॉक्टर रह गए दंग

अस्पताल में डॉक्टरों को शुरू में लगा कि संजू के पेट में कोई बड़ा ट्यूमर है। डॉक्टर अजय मेहता और उनकी टीम ने ऑपरेशन का फैसला किया। लेकिन जैसे ही उन्होंने सर्जरी शुरू की, नजारा देखकर सब हैरान रह गए। पेट में ट्यूमर नहीं, बल्कि एक अधूरा मानव भ्रूण मौजूद था। डॉक्टरों को ऑपरेशन के दौरान हड्डियां, बाल, जबड़ा और अन्य अंग दिखाई दिए। यह सब देखकर मेडिकल टीम भी हैरान रह गई।

क्या होता है फीटस इन फीटू?

‘Fetus in Fetu’ एक दुर्लभ जन्मजात स्थिति है, जिसमें गर्भ के दौरान एक जुड़वा भ्रूण पूरी तरह विकसित हो जाता है, जबकि दूसरा भ्रूण अधूरा रह जाता है और पहले भ्रूण के शरीर के अंदर ही विकसित होता रहता है। यह अधूरा भ्रूण अक्सर पेट या शरीर के किसी हिस्से में पाया जाता है और विकसित भ्रूण के शरीर से ही रक्त आपूर्ति प्राप्त करता है। हालांकि, इसका अपना मस्तिष्क, दिल या अन्य महत्वपूर्ण अंग पूरी तरह विकसित नहीं होते।

सफल ऑपरेशन के बाद मिली राहत

संजू भगत का यह मामला पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया। सर्जरी के बाद उनका पेट सामान्य हुआ और उन्हें राहत मिली। डॉक्टरों का कहना है कि यह एक बेहद दुर्लभ और चिकित्सा विज्ञान के लिए अध्ययन योग्य केस था।

 

राशन कार्ड बना बहाना, असली इरादा कुछ और था- दुकान पर पहुंचकर खुल गया पति का बड़ा राज!

0

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक नशेड़ी पति ने अपनी ही पत्नी को राशन कार्ड बनवाने के बहाने लेकर गया और करीब 2.20 लाख रुपए में बेच दिया। अब पीड़िता किसी तरह 4 फरवरी 2025 को खरीदारों के चंगुल से भाग निकली और थाने पहुंची, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला का नाम शोभावती (उम्र 34 वर्ष) है, जिसकी शादी 15 साल पहले सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी राजेश से हुई थी। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। शादी के कुछ सालों बाद राजेश शराब और नशे का आदी हो गया और उसने किसी दूसरी महिला से संबंध भी बना लिया।

राशन कार्ड बना बहाना, महिला को बेच दिया!
पीड़िता का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले, उसका पति राजेश उसे राशन कार्ड बनवाने के बहाने बदलापुर थाना क्षेत्र में रहने वाले अशोक कुमार के घर ले गया। वहां राजेश ने उसे अशोक को 2.20 लाख रुपए में बेच दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो अशोक और उसके साथियों ने असलहे (हथियार) दिखाकर डराया, धमकाया और उसे बंधक बनाकर रखा।

भाई ने किया शक, लेकिन थाने पर नहीं हुई सुनवाई
कुछ समय बाद पीड़िता का भाई गुड्डू अपनी बहन से मिलने ससुराल पहुंचा। वहां पति राजेश ने कह दिया कि “तुम्हारी बहन बच्चों के साथ कहीं भाग गई है”। गुड्डू को शक हुआ और वह थाने गया, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की और केस दर्ज नहीं किया।

कोर्ट पहुंची महिला, मजिस्ट्रेट ने लिया संज्ञान
थाने पर मदद ना मिलने के बाद शोभावती ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। मामला न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास पहुंचा। सुनवाई के बाद कोर्ट ने इसे गंभीर मामला मानते हुए चार लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया कि पति राजेश, खरीदार अशोक कुमार, मुंशी हरिजन, एक अज्ञात व्यक्ति इन पर महिला को बेचने, धमकी देने, मारपीट, चोट पहुंचाने, साजिश रचने जैसी धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस
जिले के एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि मामला कोर्ट से जुड़ा है और जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि थाने में पहले केस दर्ज हुआ था या नहीं। पुलिस यह जांच कर रही है कि उस समय थाना प्रभारी कौन था और क्यों कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उत्तराखंड के चमोली में बस दुर्घटना, 6 सैनिकों सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल

0

नेशनल डेस्क: उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सेना के 6 जवानों सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि यह हादसा नंदप्रयाग के पास सोनला क्षेत्र में हुआ, जहां सैनिकों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

उन्होंने बताया कि जोशीमठ से रायवाला जा रही इस बस में चालक सहित सेना के कुल 31 जवान सवार थे। हादसे में सेना के 6 जवान और बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कर्णप्रयाग के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी सभी जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं।

खुशखबरी! मुंबई का पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगा सुपर-स्मार्ट, 4 नई मेट्रो लाइन्स और एक ही ऐप से मिलेगी पूरी कनेक्टिविटी

0

नेशनल डेस्क: मुंबई में आने वाले दिनों में यात्रियों को यात्रा का बेहतरीन अनुभव मिलने वाला है। इसी साल के आखिर तक शहर में चार नई मेट्रो लाइनें शुरू हो सकती हैं। इसके साथ ही, स्मार्ट ट्रैवल ऐप ‘मुंबई वन’ के लॉन्च से यात्रियों को अभूतपूर्व सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी यात्रा पहले से कहीं ज़्यादा सुविधाजनक और तकनीकी रूप से उन्नत हो जाएगी। यह ऐप मुंबई के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में एक बड़ा बदलाव लाने को तैयार है।

‘मुंबई वन’ ऐप: सभी ट्रांसपोर्ट का एक ही समाधान
‘मुंबई वन’ ऐप यात्रियों को मेट्रो, लोकल ट्रेन, मोनोरेल और बस सेवाओं की एक ही जगह पर योजना बनाने, टिकट बुक करने और भुगतान करने की सुविधा देगा। यह एक एकीकृत प्लेटफ़ॉर्म होगा जिसमें 11 परिवहन सेवाएँ शामिल की जाएँगी। यह ऐप मुंबई के सभी प्रमुख ट्रांसपोर्ट मोड में काम करेगा, जिसमें सभी मेट्रो लाइन्स, मोनोरेल, साथ ही BEST, TMT, KDMT, MBMT और NMMT की बसें शामिल हैं। यात्री इस ऐप और इससे जुड़े कार्ड का उपयोग कर सकेंगे।

इस ऐप की मुख्य खासियतें होंगी:
मैप के ज़रिए मार्ग ढूंढने की सुविधा: जिससे यात्री आसानी से अपने गंतव्य तक पहुँचने का सबसे अच्छा रास्ता जान सकेंगे।
मल्टीमॉडल ट्रैवल के लिए एक ही QR कोड: अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग टिकट या कोड की ज़रूरत नहीं होगी।
लाइव अपडेट: यात्रा के दौरान रूट, देरी या अन्य ज़रूरी जानकारियों के रीयल-टाइम अपडेट मिलेंगे।
SOS इमरजेंसी सेवाएँ: आपातकालीन स्थितियों में तुरंत मदद मिल सकेगी।
पेपरलेस और डिजिटल यात्रा का अनुभव: जिससे यात्रा पर्यावरण के अनुकूल और परेशानी मुक्त बनेगी।

MMRDA बना रहा है विशाल मेट्रो नेटवर्क
मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में एक विशाल मेट्रो नेटवर्क का निर्माण कर रहा है। इस पूरे नेटवर्क की कुल लंबाई 337.1 किलोमीटर होगी।
वर्तमान स्थिति:
4 मेट्रो लाइनें (कुल 58.9 किमी) पहले से चालू हैं।
8 मेट्रो लाइनें (165.7 किमी) निर्माणाधीन हैं, जो मुंबई की परिवहन क्षमता को कई गुना बढ़ा देंगी।

कौन सी मेट्रो लाइन कब होगी शुरू?
मेट्रो लाइन 9 (रेड लाइन): दहिसर से मीरा-भायंदर
लंबाई: 10.5 किमी एलिवेटेड।
खुलने की संभावना: दिसंबर 2025 तक दहिसर से काशीगांव (4.5 किमी) तक का हिस्सा।
स्थिति: 98% कार्य पूर्ण। यह लाइन 2A और लाइन 10 से जुड़कर यात्री सुविधा को बढ़ाएगी।
मेट्रो लाइन 2B (येलो लाइन): DN नगर से मंडाले
लंबाई: 23.64 किमी एलिवेटेड।
प्रमुख स्टेशन: BKC, कुर्ला, चेंबूर।
संभावित उद्घाटन: 2025 के अंत तक मंडाले से डायमंड गार्डन तक (5.4 किमी)।
स्थिति: 78% कार्य पूर्ण, ट्रायल रन जारी।
मेट्रो लाइन 3 (एक्वा लाइन): कोलाबा से SEEPZ (पहली अंडरग्राउंड मेट्रो)
पहला चरण: मई 2025 में 9.77 किमी चालू हो चुका है।
अगला चरण: अगस्त 2025 तक कफे परेड से आरे तक 11.57 किमी का हिस्सा शुरू होगा।
स्थिति: 99.86% सिविल वर्क पूरा हो चुका है।
मेट्रो लाइन 4 और 4A (ग्रीन लाइन): वडाला से कसरवडवली और गाईमुख
लंबाई: कुल 35.32 किमी।
संभावित उद्घाटन: 2026 की शुरुआत तक गाईमुख से कैडबरी जंक्शन (10 स्टेशन) तक का हिस्सा।
स्थिति: 84% कार्य पूर्ण।

मंडाले डिपो बनेगा भारत का सबसे बड़ा मेट्रो ट्रेनिंग सेंटर
MMRDA ने मंडाले मेट्रो डिपो का निर्माण पूरा कर लिया है, जहाँ पर देश का सबसे बड़ा मेट्रो ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया है। यह केंद्र अत्याधुनिक सिम्युलेटर से सुसज्जित है और नए कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने तथा मौजूदा स्टाफ को स्किल्स में उन्नत करने का कार्य करेगा। यह केंद्र प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत भारत सरकार के स्किल डेवलपमेंट लक्ष्य को भी मज़बूती देगा।

2025 के बाद मुंबई का सफर होगा तेज़, स्मार्ट और सुरक्षित
मुंबई का यातायात अब डिजिटल और मल्टीमॉडल सिस्टम की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। नए मेट्रो कॉरिडोर, एकीकृत ऐप और आधुनिक ट्रेनिंग से यात्री अनुभव और सुविधा दोनों में ज़बरदस्त सुधार होने की उम्मीद है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो 2025 के अंत तक मुंबईकरों के लिए सफर पहले से कहीं ज़्यादा आसान, स्मार्ट और सुरक्षित हो जाएगा।

बुर्किना फासो में सैन्य अड्डे पर बड़ा आंतकी हमला: 50 सैनिकों की बेरहमी से हत्या, हथियार लूटकर भागे

0

International Desk:  पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो एक बार फिर आतंकियों के खूनखराबे का गवाह बना है। देश के उत्तरी इलाके में एक सैन्य अड्डे पर हुए भीषण हमले में  करीब 50 सैनिकों की जान चली गई । स्थानीय प्रशासन और चश्मदीदों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह हमला उत्तरी बुर्किना फासो के बौल्सा प्रांत  के  डार्गो  इलाके में स्थित सैन्य अड्डे पर सोमवार को किया गया। एक सामुदायिक नेता और एक स्थानीय निवासी ने एसोसिएटेड प्रेस (AP)  को बताया कि हमला बेहद सुनियोजित था और सैनिकों के पास ज्यादा मौका नहीं था।
शक है कि इस हमले को  ‘जमात नस्र अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन’ (JNIM) नाम के कट्टरपंथी इस्लामी आतंकी संगठन ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि हमले में करीब 100 से ज्यादा चरमपंथी  शामिल थे। हमलावरों ने सैन्य अड्डे पर धावा बोलने के बाद सैनिकों पर गोलियां बरसाईं। करीब 50 सैनिकों की हत्या के बाद उन्होंने अड्डे में आग लगा दी और हथियार, गोला-बारूद समेत जरूरी सामान लूट ले गए।  स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमले के बाद से इलाके में जबरदस्त दहशत का माहौल है। लोग गांव छोड़कर सुरक्षित जगहों पर भागने को मजबूर हैं। सेना ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है लेकिन आतंकियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
बुर्किना फासो लंबे वक्त से चरमपंथी संगठनों के निशाने पर रहा है। अल-कायदा से जुड़े जेएनआईएम और इस्लामिक स्टेट के आतंकी अक्सर सैनिकों और गांवों पर हमले करते रहते हैं। पिछले कुछ सालों में ऐसे हमलों में हजारों लोग मारे जा चुके हैं और लाखों लोग बेघर हुए हैं। बुर्किना फासो की सेना और सरकार इन आतंकी समूहों के सफाए के लिए ऑपरेशन चला रही है, लेकिन सीमावर्ती इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखना अब भी बहुत बड़ी चुनौती बना हुआ है।