Saturday, February 14, 2026
Home Blog Page 20

नोएडा में सड़क पर शर्मनाक हरकत! महिलाओं का पीछा, अश्लील इशारे… वायरल वीडियो ने खोली पोल और फिर….

0

Noida News: नोएडा के पर्थला पुल पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार सवार दो युवक सड़क पर चल रही महिलाओं की गाड़ी के पास आकर आपत्तिजनक इशारे कर रहे थे और उनका पीछा कर रहे थे। इस दौरान महिलाएं डर के कारण अपनी कार से बाहर नहीं निकलीं और खुद को असुरक्षित महसूस करती रहीं।

वीडियो से हुई पहचान, पुलिस ने दबोचा
घटना की जानकारी मिलते ही थाना फेज-3 पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और जांच शुरू की। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी:
– अमित कुमार, मूल निवासी आजमगढ़ (वर्तमान पता: जेवीएस सोसायटी, सेक्टर-135, थाना एक्सप्रेसवे, नोएडा)
– अभिषेक, मूल निवासी कस्बा कुशमाहा, थाना किसली, जिला मैनपुरी (वर्तमान पता: जेवीएस सोसायटी, सेक्टर-135, नोएडा)

कार भी जब्त
पुलिस ने आरोपियों की कार एमजी हेक्टर (UP 75 AH 3565) को भी जब्त कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो को भी सबूत के रूप में केस में शामिल किया गया है।

महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठा सवाल
इस घटना ने नोएडा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि अगर ऐसी कोई घटना सामने आए तो तुरंत स्थानीय पुलिस या हेल्पलाइन पर सूचना दें। यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए निगरानी और कड़ी कानून व्यवस्था कितनी जरूरी है।

Daily horoscope : महादेव की कृपा से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, मिलेगा सुख और सफलता

0

मेष : कोर्ट-कचहरी में जाने या कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने पर बेहतर नतीजा मिल सकता है, मान-सम्मान की प्राप्ति।

वृष: मजबूत सितारा आपको हिम्मती, उत्साही, कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा, शत्रु आपके समक्ष ठहरने की हिम्मत न कर सकेंगे।

मिथुन: ड्रिंक्स, कैमिकल्स, रंग-रोगन, चिकनाईदार वस्तुओं, पैट्रोलियम पदोर्थों का काम करने वालों को अपने कामकाजी कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

कर्क: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मान-यश की प्राप्ति, चंचल होते अपने मन पर जब्त रखना सही रहेगा।

सिंह : उलझनों पेचीदगियों के कारण आपको किसी न किसी प्राब्लम-परेशानी के साथ निपटना पड़ सकता है, नुकसान का भी डर।

कन्या : सितारा धन लाभ के लिए अच्छा, कारोबारी टूरिंग-प्रोग्रामिंग लाभ देगी, किसी उलझे रुके कामकाजी  काम को अटैंड करने के लिए समय अच्छा।

तुला: किसी सरकारी अफसर के सॉफ्ट रुख के कारण सरकारी कामों में आपकी पैठ बढ़ेगी, शत्रु कमजोर रहेंगे।

वृश्चिक: यत्न करने पर आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग में कोई बाधा-मुश्किल हटेगी, शुभ कामों में ध्यान, तेज प्रभाव बढ़ेगा।

धनु : सितारा सेहत, खासकर पेट के लिए ढीला, मौसम के एक्सपोइयर से भी अपना बचाव रखना ठीक रहेगा।

मकर: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति सॉफ्ट कंसिडरेट रहेंगे।

कुंभ: कमजोर सितारा मन को अशांत, परेशान, बेचैन रख सकता है, वैसे आप किसी भी कोशिश को आगे न बढ़ा सकेंगे।

मीन : स्कीमें प्रोग्राम मेच्योर होंगे, कामकाजी कामों के लिए सितारा अच्छा, धार्मिक कामों में रुचि, आम तौर पर बेहतरी होगी।

Rain Alert: 3-4-5 फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ेगी ठिठुरन

0

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। हाल ही में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फ गिरी है, जबकि दिल्ली-एनसीआर समेत कई मैदानी राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

बीते 24 घंटों का हाल: कहीं बारिश तो कहीं कोहरा

पिछले कुछ समय में हिमालयी क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश दर्ज की गई। इसका असर मैदानों पर भी दिखा:

  • मैदानी इलाके: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
    • ओलावृष्टि: राजस्थान के कुछ इलाकों में ओले गिरे।
    • तेज हवाएं: उत्तराखंड में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
    • धुंध की मार: पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे के कारण गाड़ियों की रफ्तार थम गई और यातायात पर बुरा असर पड़ा।

    अगले कुछ दिन: दो नए सिस्टम बढ़ाएंगे मुश्किलें

    मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राहत की उम्मीद अभी कम है क्योंकि 3 और 5 फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं। इसका प्रभाव कुछ इस तरह रहेगा:

    1. पहाड़ों पर: मध्यम स्तर की बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी।
    2. मैदानों में: पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
    3. चेतावनी: पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की संभावना है। साथ ही, 5 फरवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा।

    फरवरी का पूर्वानुमान: किसानों के लिए चिंता की बात

    पूरे फरवरी महीने को लेकर मौसम विभाग ने एक चौंकाने वाली रिपोर्ट दी है। इस बार ठंड और बारिश दोनों ही उम्मीद से कम रहने वाली हैं:

    • कम बारिश: इस महीने देश भर में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। खासकर गेहूं उगाने वाले राज्यों (पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी) में बारिश का स्तर काफी नीचे रह सकता है।
    • बढ़ता तापमान: दिन और रात का तापमान औसत से ज्यादा रहेगा, जिसका मतलब है कि ठंड का अहसास कम होगा और गर्मी जल्दी दस्तक दे सकती है।
    • खेती पर असर: सूखा मौसम और अधिक तापमान रबी की फसलों (जैसे गेहूं) को नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों की सिंचाई का खास ख्याल रखें।

भाजपा का बजट सिर्फ 5 प्रतिशत लोगों के लिए, इसमें न आम जनता का जिक्र है और न ही फिक्र: अखिलेश यादव

0

लखनऊ: केंद्रीय बजट पेश होने के बाद शेयर माकेर्ट में आई गिरावट को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘हमने पहले ही कहा था, सवाल यह नहीं है कि बाज़ार कब खुलेगा, सवाल यह है कि और कितना गिरेगा।’

‘भाजपाई भ्रष्टाचार की अद्दश्य खाता-बहीः अखिलेश 
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने बयान जारी कर कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से जनता को कोई उम्मीद नहीं है, तो उसके बजट से भी क्या अपेक्षा की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का हर बजट ‘1/20 का बजट’ होता है, क्योंकि यह केवल 5 प्रतिशत लोगों के हित में तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह बजट अपने कमीशन और अपने लोगों को सेट करने का दस्तावेज़ है तथा इसे ‘भाजपाई भ्रष्टाचार की अद्दश्य खाता-बही’ बताया।

‘बजट में न आम जनता का जिक्र है और न ही उनकी फिक्र’
सपा अध्यक्ष का कहना है कि इस बजट में न आम जनता का जिक्र है और न ही उनकी फिक्र। महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बेतहाशा बढ़ती कीमतों के बावजूद आम लोगों को टैक्स में कोई राहत नहीं दी गई, जो सीधे तौर पर ‘टैक्स-शोषण’ है। वहीं दूसरी ओर अमीरों के कारोबार और घूमने-फिरने पर कई तरह की छूटें दी गईं, जबकि बेकारी और बेरोज़गारी से जूझ रहे युवाओं व आम नागरिकों की उम्मीदों की थाली खाली रह गई। उन्होंने बजट को ‘निराशाजनक और निंदनीय’ बताते हुए कहा कि यह आम आदमी की ज़रूरतों से पूरी तरह कटा हुआ है।

दबंगों ने हाथरस में आरएसएस के जिला प्रचारक पर बोला हमला, पुलिस ने आरोपियों पर लिया एक्शन

0

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला प्रचारक पर रविवार सुबह कथित तौर पर एक विवाद के बाद पांच लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।  पुलिस के अनुसार आरएसएस के घायल जिला प्रचारक जयकिशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीन अन्य की तलाश में जुट गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के समय प्रचारक जयकिशोर शहर से वापस आरएसएस के नवल नगर स्थित कार्यालय आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार नवल नगर में पहुंची, सामने से स्कूटी सवार दो युवक आ गए। यहां वाहन आगे-पीछे करने को लेकर पहले विवाद हुआ, फिर अचानक युवकों ने उन पर हमला कर दिया। विवाद की सूचना मिलने पर युवकों के अन्य साथी भी वहां आ गए।

उन्होंने बताया कि जिला प्रचारक की कार में तोड़फोड़ करते हुए उन्हें नीचे उतार लिया गया और लात घूसों से पीटा गया। वारदात की जानकारी पर संगठन के कार्यकर्ता व पुलिस मौके पर पहुंच गई। विधायक सदर अंजुला माहौर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह सहित पार्टी तथा आरएसएस के तमाम पदाधिकारी भी मौके पर आये।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) चिरंजीवनाथ सिन्हा ने कहा कि आरएसएस प्रचारक के साथ मारपीट की इस घटना में पांच स्थानीय लोग शामिल रहे हैं, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीन अन्य की तलाश की जा रही है। एसपी ने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होगी। इस घटना से भाजपा तथा आरएसएस संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।

Chitrakoot News: SIR अभियान में एक लाख नाम हटे, 14 हजार मतदाताओं को भेजा नोटिस

0

 

चित्रकूट ( वीरेंद्र शुक्ला ): जनपद में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सुधार का काम तेज कर दिया गया है। 6 जनवरी को जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची के बाद अब बूथ स्तर पर विशेष अभियान चलाकर नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से जुड़े दावे व आपत्तियां ली जा रही हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने प्रेस वार्ता के दौरान अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि SIR से पहले जनपद में कुल 7,38,948 मतदाता पंजीकृत थे। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए, जिनमें से 6,37,956 प्रपत्र भरकर वापस प्राप्त हुए। जांच में लगभग एक लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इनमें करीब 14 हजार मृतक मतदाता और 7 हजार डुप्लीकेट मतदाता पाए गए। शेष मतदाता या तो अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके हैं अथवा अनुपस्थित या शिफ्टेड पाए गए।

डीएम ने बताया कि वर्ष 2003 से जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई थी, ऐसे करीब 14 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। उनसे दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में बना रह सके। इनमें से लगभग 8 हजार मतदाताओं की सुनवाई पूरी की जा चुकी है। जिन मतदाताओं को नोटिस मिली है और वे बाहर हैं, वे लिखित रूप से अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं।

नोटिस पर सुनवाई की प्रक्रिया 27 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद 3 मार्च तक अंतिम निर्णय लिया जाएगा और 6 मार्च तक अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता अपने नाम से संबंधित किसी भी प्रकार के सुधार के लिए फॉर्म संख्या 6, 7 और 8 के माध्यम से बूथ स्तर पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नए मतदाता जोड़ने के लिए 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को जोड़ने हेतु स्कूलों और कॉलेजों में भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

देश को बजट से नई राह मिलेगी : PM मोदी

0

नेशनल डेस्क: संसद में आज यानि 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 9 वां बजट पेश किया गया है। बजट की पेशकश के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पहला बयान दिया है।

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट से देश को नई राह मिलेगी और ये बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंंची उड़ान का आधार है।

पीएम मोदी पहुंचे डेरा सचखंड बल्लां, संत निरंजन दास जी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

0

नेशनल डेस्क: पीएम नरेंद्र मोदी आज यानि 1 फरवरी को पंजाब दौरे पर पहुंच चुके हैं। इस दौरे के दौरान उन्होंने सबसे पहले आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचकर हलवारा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके बाद अब पीएम मोदी डेरा सचखंड बल्लां माथा टेकने पहुंचे। यहां पर उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां के गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी महाराज के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसी के साथ पीएम ने सारी संगत को रविदास जयंती की शुभकामनाएं भी दीं।

<

PM Modi ने लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, जानें कब से कहां की फ्लाइट भरेगी उड़ान

0

पंजाब डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब वासियों को सौगात दी है। उन्होंने आज लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन कर शहर को बड़ी कनेक्टिविटी सौगात दी है। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से लुधियाना और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बीच हवाई यात्रा अब और आसान हो जाएगी।

जानकारी के मुताबिक मार्च महीने से हलवारा एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू किया जाएगा। शुरुआती चरण में लुधियाना से दिल्ली और दिल्ली से लुधियाना के बीच सप्ताह में पांच दिन फ्लाइट्स चलाई जाएंगी।

एयरपोर्ट के चालू होने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि उद्योग और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे लुधियाना की देश के अन्य बड़े शहरों से हवाई संपर्क की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Gold में बड़ी गिरावट, 2 दिन में 20% तक टूटा सोना..चांदी भी लुढ़की, जानें नए Rate

0

जम्मू डेस्क : पिछले कुछ समय से सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बजट के बाद बाजार में अचानक भारी गिरावट हुई है, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। खासकर दो दिनों के भीतर आई बड़ी गिरावट ने लोगों को चौंका दिया है। इस तेज गिरावट से न सिर्फ घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार भी प्रभावित हुए हैं। पिछले दो दिनों में सोने की कीमतों में बहुत तेज़ गिरावट आई है। करीब 20% तक दाम नीचे आ गए हैं। MCX के अनुसार, बजट वाले दिन 24 कैरेट सोना 1,46,800 रुपये से गिरकर 1,36,185 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

शनिवार को सोना 5.4% गिरकर 1,69,470 रुपये पर बंद हुआ। इसका असर सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि विदेशी बाजार में भी दिखा। वहां सोना 9% से ज्यादा गिरकर 4,887 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी भी गिरी

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट आई। MCX पर चांदी करीब 9% गिरकर 2,65,900 रुपये पर आ गई।

एक्सपर्ट्स की सलाह

मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, जिन लोगों ने उधार लेकर निवेश किया था, उन्हें ज्यादा नुकसान हुआ है। निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है। जल्दबाज़ी में फैसला न लें और अपने निवेश को सोच-समझकर देखें।