पंजाब डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब वासियों को सौगात दी है। उन्होंने आज लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन कर शहर को बड़ी कनेक्टिविटी सौगात दी है। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से लुधियाना और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बीच हवाई यात्रा अब और आसान हो जाएगी।
जानकारी के मुताबिक मार्च महीने से हलवारा एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू किया जाएगा। शुरुआती चरण में लुधियाना से दिल्ली और दिल्ली से लुधियाना के बीच सप्ताह में पांच दिन फ्लाइट्स चलाई जाएंगी।
एयरपोर्ट के चालू होने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि उद्योग और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे लुधियाना की देश के अन्य बड़े शहरों से हवाई संपर्क की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


