रोशनी के पर्व दिवाली के बाद राजधानी लखनऊ की हवा पर प्रदूषण का साया छा गया है। सोमवार की रात आतिशबाजी के बाद शहर की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। मंगलवार को लखनऊ का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 246 दर्ज किया गया, जो ऑरेंज जोन में आता है।विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्तर का प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सांस संबंधी दिक्कतों, आंखों में जलन, सिरदर्द और हृदय रोग के खतरे को बढ़ा सकता है। उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
UP: सीएम योगी ने पंजाब के किसानों की मदद को भेजा एक हजार क्विंटल गेहूं बीज, बोले- आपदा में साथ खड़ी यूपी सरकार
राजधानी लखनऊ से मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास से पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों की सहायता के लिए गेहूं के बीज के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिवाली पर्व का वास्तविक आनंद तभी है, जब हम किसी पीड़ित की सहायता के लिए खड़े हों। इसी भावना से उत्तर प्रदेश सरकार, पंजाब के किसानों के साथ खड़ी है। आपदा का सामना वहां के किसान अकेले नहीं करेंगे। हम सब मिलकर उनको सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाएंगे।
हर जरूरतमंद के साथ यूपी सरकार
सीएम ने कहा कि पंजाब हमारे देश का एक प्रमुख राज्य है। उसने कृषि आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। लेकिन, इस वर्ष अति वर्षा के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। किसानों के बीज भंडार भी बाढ़ की चपेट में आने से नष्ट हो गए। इससे आगामी फसलों पर गंभीर प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसको देखते हुए कृषि विभाग एवं उत्तर प्रदेश बीज एवं विकास निगम की ओर से 1000 क्विंटल गेहूं का बीज पंजाब भेजा जा रहा है। किसी भी प्राकृतिक आपदा में यूपी सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।
रोग प्रतिरोधी और पोषणयुक्त प्रजाति का है बीज
सीएम ने बताया कि भेजा जा रहा बीज ‘बीबी-327’ प्रजाति का है। इसे करण शिवानी के नाम से भी जाना जाता है। यह रोग-प्रतिरोधी, बायो-फोर्टीफाइड और पोषणयुक्त प्रजाति है, जो केवल 155 दिनों में तैयार होती है। लगभग 80 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक की उपज देने में सक्षम है।
लखनऊ के साथ ही 5 अन्य सीड पार्क जल्द होंगे स्थापित
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारे किसान और हमारे संस्थान मिलकर आत्मनिर्भर भारत की नींव को सुदृढ़ कर रहे हैं। बहुत ही शीघ्र लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में ‘सीड पार्क’ की स्थापना की जाएगी। साथ ही पांच अन्य सीड पार्क भी बनाए जाएंगे। किसानों को समय पर उन्नत और गुणवत्तापूर्ण बीज मिलता है तो उनकी लागत घटती है और उत्पादन बढ़ता है। देश की कुल कृषि योग्य भूमि में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी केवल 11 प्रतिशत है। लेकिन, राज्य देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में 21 प्रतिशत योगदान करता है।
इस मौके पर यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर योगी सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, पूर्व मंत्री और विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में समय व्यतीत करेंगे। आपकी योग्यता उभरकर सबके सामने आएगी। इस समय ग्रह गोचर आपके पक्ष हो गए है । घर तथा व्यवसाय संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। जीवनसाथी या मित्र का भरपूर सहयोग मिलेगा व बातचीत भी होंगी जिससे मानसिक दबाव दूर होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज कड़ी मेहनत व परिश्रम से बेहतर उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले किसी जानकार के साथ अच्छी तरह सलाह-मशविरा अवश्य कर लें। नौकरी में तबादला या किसी प्रकार का मनमुटाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप में हिम्मत और साहस भरपूर रहेगा। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कोई भी तरीका अपनाकर सफलता हासिल करेंगे। किसी मनोहर जगह जाकर बदलते मौसम और प्रकृति का आनंद उठाने का भी मौका मिलेगा। सेहत बेहतर रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
समय तरक्की दायक चल रहा है। लक्ष्य को पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। मीडिया, कला, ऑनलाइन आदि से संबंधित कार्यों में विशेष सफलता हासिल होगी। आर्थिक मामलों पर गंभीरता से विचार करना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कुछ अनूठा या नया करने की धुन सवार रहेगी। रूपए-पैसे के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। उन्हें अपनी योग्यता व कार्य क्षमता का प्रदर्शन करने का भरपूर मौका मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बॉस व अधिकारियों के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। धन प्राप्ति के योग प्रबल बने हुए हैं इसलिए अपने काम के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहें। सहकर्मियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी मित्र की सलाह आपके व्यवसाय के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
काम में विस्तार की योजना को कार्य रूप में परिणत करने का उचित समय है। परंतु शेयर, सट्टा जैसे रिस्की काम में निवेश करने से बचें। नौकरी में बॉस या अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज फोन द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी जो कि भविष्य संबंधी कार्यों के लिए फायदेमंद साबित रहेगी। परिवार तथा परिवार जनों की जरूरतों व इच्छाओं को प्राथमिकता देना उनके मन में आपके प्रति सम्मान उत्पन्न करेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यवसायिक गतिविधियों में अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आप अपनी प्रतिभा के दम पर कार्यस्थल पर एक नई पहचान बनाने में सक्षम रहेंगे। अधिकारी भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। घरेलू जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास को कमजोर न होने दें सफलता अवश्य मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज कोई आश्चर्यचकित करने वाली घटना घटित हो सकती है। नए-नए संपर्क बनेंगे। घर में कीमती वस्तुओं की शॉपिंग भी होगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा में पूरे आत्मविश्वास से कामयाबी हासिल करेंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
तकनीकी कामों से जुड़े बिजनेस में बेहतरीन सफलता प्राप्त हो सकती हैं। परंतु ध्यान रखें कि कहीं पैसा अटक सकता है इसलिए आज धन संबंधी लेनदेन ना ही करें। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां सामने आएंगी, परंतु आप अपनी सकारात्मक सोच द्वारा परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए सक्षम भी रहेंगे। चिंता से बाहर निकलने की कोशिश करें। आपके हाथों समाज सेवा संबंधी कोई कार्य भी संपन्न हो सकता है, जिससे आत्मिक खुशी महसूस होगी

