Tuesday, May 26, 2026
Home Blog Page 3

सचेंडी में 50 लाख की चोरी, ढाई लाख कैश, 22 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी चुरा ले गए

0

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में चोरों ने अधिवक्ता और कारोबारी के घर को निशाना बनाते हुए करीब 50 लाख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे और पहले सभी कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी, जिससे परिवार के लोग रातभर अंदर ही बंद रहे। इसके बाद चोरों ने अलमारी और लॉकर तोड़कर करीब ढाई लाख रुपए नकद, 22 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी चोरी कर ली।

रविवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो कमरे बाहर से बंद मिले। किसी तरह परिजनों को बुलाकर कुंडी खुलवाई गई, तब घटना की जानकारी हुई। कटरा घनश्याम निवासी अधिवक्ता उपेंद्र सिंह और उनके भाई गजेंद्र सिंह का परिवार घर में सो रहा था। सुबह बाहर निकलने पर कमरे अस्त-व्यस्त मिले और अलमारी टूटी हुई थी। सूचना पर सचेंडी थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और एसीपी पनकी मनोज सिंह मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए थे।

16 केंद्रों पर पहली बार UPSC प्री एग्जाम: कई लेयर में हुई तलाशी, बेल्ट उतरवाई, आधार कार्ड से चेहरा मिलाया

0

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को शहर के 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित हुई। पहली बार शहर में आयोजित इस परीक्षा में कुल 6,938 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों में हुई, जिसमें पहला पेपर सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित किया गया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की कई लेयर में चेकिंग की गई।

गेट पर पुलिस ने एडमिट कार्ड और आधार कार्ड से चेहरे का मिलान करने के बाद प्रवेश दिया, जबकि दूसरी लेयर में सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों ने तलाशी ली। लाइव फेस ऑथेन्टिकेशन के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिला। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षा हॉल, शौचालय और कॉरिडोर तक में लो पावर जैमर लगाए गए थे। केंद्रों पर बैग, मोबाइल, स्मार्ट वॉच, बेल्ट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर पूरी तरह रोक रही। केवल ई-एडमिट कार्ड, पेन, पेंसिल, पहचान पत्र, सेल्फ फोटोग्राफ और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति दी गई।

मेडिकल वेस्ट निस्तारण प्लांट में भीषण आग लगी: 8 दमकल की गाड़ियों के साथ 35 फायर कर्मी बुझाने पहुंचे

0

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के बेलामऊ भीमसेन रोड स्थित मेडिकल वेस्ट निस्तारण प्लांट में रविवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे प्लांट और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में पूरा परिसर आग के गोले में तब्दील हो गया और दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक के बाद एक आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि सुबह 11:48 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद 15 मिनट के भीतर दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के 35 जवानों को लगाया गया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि देर शाम तक दमकल कर्मी प्लांट के अंदर उठ रही चिंगारियों को पूरी तरह शांत करने में जुटे रहे।

भाजपा विधायक सांगा बोले- कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोवर्स की जांच हो, बाढ़ में सांप और नेवला आते हैं, वैसे ही विपक्षी कॉकरोच के साथ

0

सोशल मीडिया पर इन दिनों CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस बीच कानपुर की बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने CJP के बढ़ते फॉलोवर्स और उसकी राजनीतिक सोच पर सवाल उठाए हैं। अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि यह जांच का विषय है कि सोशल मीडिया पर पार्टी को फॉलो करने वाले लोग वास्तव में उसी विचारधारा के हैं या किसी और एजेंडे के तहत जुड़े हैं।

दैनिक भास्कर से बातचीत में विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा- भाजपा की लगातार चुनावी जीत से विरोधी विचारधारा के लोग एक मंच पर आने लगे हैं। उन्होंने इसकी तुलना बाढ़ के दौरान एक जगह इकट्ठा होने वाले सांप, नेवले और अन्य जीवों से की। सांगा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग समाज को बांटने और जाति आधारित राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। कहा- कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोवर्स की जांच हो।

गर्मी में बच्चों का स्विमिंग पूल बनी नहर, तापमान 43 डिग्री पहुंचा, लू झुलसा रही

0

कानपुर में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह से ही आसमान से बरस रही तेज धूप और गर्म हवाओं ने आमजन का हाल बेहाल कर दिया। भीषण गर्मी के बीच बच्चों ने अपने तरीके से राहत तलाश ली। पनकी नहर में बड़ी संख्या में बच्चे नहाते और डुबकी लगाते दिखाई दिए। तेज गर्मी और लू के बीच बच्चे घंटों पानी में मस्ती करते रहे।

आसपास मौजूद लोग भी गर्मी से राहत पाने के लिए नहर किनारे पहुंचते रहे। सीएसए के वेदर स्टेशन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

एक्ट्रेस ट्विशा डेथ केस- 10 दिन जबलपुर में रुका समर्थ:फरारी में मोबाइल बंद रखा ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके; मददगारों से पूछताछ करेगी पुलिस

0

भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा की मौत के मामले की जांच लगातार उलझती जा रही है। मुख्य आरोपी समर्थ सिंह से पूछताछ के बाद कई नए खुलासे सामने आए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि घटना के बाद समर्थ करीब 10 दिन तक जबलपुर में छिपा रहा। इसकी पुष्टि कटारा हि

यूपी: बिजली संकट दूर करने गए कर्मियों पर हुआ जानलेवा हमला, बाइक तोड़ी- उपकरण छीने; FIR दर्ज

0

जीपीआरए उपकेंद्र के मिश्रपुर इलाके में शनिवार आधी रात 1:30 बजे 150 परिवारों का बिजली संकट को दूर करने गए दो कर्मियों पर 4-5 दबंग लोगों ने लाठी डंडों से जान लेवा हमला बोल दिया। हमलावरों ने कर्मियों को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से इस कदर मारा कि उनकी पीठ व टांगों पार चोट के निशान पड़ गए। इस घटना से नाराज कर्मियों ने मिश्रपुर फीडर को बंद कर दिया, जिससे 1500 घरों में अंधेरा हो गया। गुडंबा पुलिस ने 4-5 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, नुकसान पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

सहायक अभियंता, जीपीआरए सौरभ उपाध्याय ने बताया कि मिश्रपुर फीडर के आनंद टाइल्स के पास लगे ट्रांसफार्मर की एमसीबी ट्रिप होने की उपकेंद्र पर रात 11:30 बजे शिकायत दर्ज की गई थी। पहले से दर्ज शिकायतों को समाधान करने के बाद संविदाकर्मी अमरदीप अपने सहकर्मी ओमप्रकाश के साथ रात 1:15 बजे मौके पर पहुंचे। एमसीवी ठीक कर बिजली आपूर्ति चालू कर दी। लौटते समय मौजूद 10-15 लोगों में से 4-5 अज्ञात व्यक्तियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। अमरदीप गिर पड़े तो हमलावरों ने उन पर और उनके सहकर्मी ओमप्रकाश पर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला किया। हमलावरों ने दोबारा इलाके में आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में विभाग की टॉर्च टूट गई और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना अमरदीप के साथियों को मिली तो मिश्रपुर का पूरा फीडर बंद कर दिया गया। इससे 4-5 लोगो की हरकत से 1500 घरों के लोगों के घरों की बत्ती गुल हो गई। हालांकि, अफसरों के हस्तक्षेप से यह बिजली रात 2 से 3 बजे तक बंद रही। उधर, ट्रांसफार्मर की एमसीवी दोबारा ट्रिप हुई तो 150 परिवारों की बत्ती रविवार सुबह 9 बजे गुल रही। 

इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल संविदा कर्मियों का मेडिकल कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर उपकेंद्र से जुड़े सभी संविदा कर्मी सुबह 9:30 बजे सहायक अभियंता सौरभ उपाध्याय व अवर अभियंता विशाल चौधरी के साथ गुडंबा थाने पहुंचे। लेकिन थाने में कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। सहायक अभियंता ने एसीपी गाजीपुर अनिंद्य विक्रम सिंह को कॉल करके पूरी घटना बताई। कुछ देर बाद इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा थाने पहुंचे।

यूपी: प्रदेश में सामने आई बिजली संकट की वजह, कई दिनों तक बंद रहीं थर्मल पावर इकाइयां; कर्मियों की हुई छंटनी

0

प्रदेश की कई थर्मल पावर इकाइयां मई माह में बंद रहीं। इसका असर सीधे विद्युत उत्पादन पर पड़ा। व्यवस्थागत खामियों के साथ ही कर्मियों की छंटनी से भी मुसीबत बढ़ी है। मई माह में प्रदेश और बाहरी स्रोतों से जुड़े दर्जनों थर्मल पावर प्लांट कई दिनों तक बंद रहे, जिससे हजारों मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बिजली कटौती करनी पड़ी।

इसका सबसे अधिक असर किसानों, छात्रों, छोटे व्यापारियों और आम घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि एक तरफ भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने उपभोक्ताओं का जीना मुश्किल कर दिया, वहीं दूसरी तरफ उपभोक्ताओं से लिए गए भारी-भरकम बिजली शुल्क के बावजूद सिस्टम की क्षमता मांग के अनुरूप विकसित नहीं की गई। सिस्टम में 2 करोड़ किलोवाट का अंतर है।

उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बिजली उत्पादन इकाइयों के रखरखाव, कोयला प्रबंधन और सिस्टम क्षमता विस्तार में लापरवाही के कारण प्रदेश की जनता को अघोषित बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। उन्होंने मांग की कि बंद पड़ी उत्पादन इकाइयों को तत्काल चालू किया जाए और भविष्य में इस तरह के संकट से बचने के लिए बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कार्ययोजना लागू की जाए। 

मई माह में बंद इकाइयां

घाटमपुर –660 मेगावाट, 18 दिन बंद
ललितपुर 660 मेगावाट, 11 दिन बंद
ओबरा बी 200 मेगावाट, 9.5 दिन बंद
ओबरा सी 660 मेगावाट, 8 दिन बंद
अनपरा- डी 500 मेगावाट, 6.5 दिन बंद
जवाहरपुर 660 मेगावाट, 4 दिन बंद
अनपरा 210 मेगावाट, 4 दिन बंद
लैंको 600 मेगावाट, 3 दिन बंद
परीछा 250 मेगावाट, 3 दिन बंद
खुर्जा 660 मेगावाट, 1 दिन बंद

यूपी: तीन दिन के प्रवास पर अचानक लखनऊ पहुंचे संघ प्रमुख, तेज हुई सरगर्मी; हो सकती हैं कई अहम बैठकें

0

प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत भी रविवार को लखनऊ पहुंच गए हैं। वह तीन दिनों पर राजधानी में ही प्रवास करेंगे। वह पूर्वी क्षेत्र के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने आए हैं, लेकिन उनके इस प्रवास को प्रदेश सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। संघ प्रमुख के इस प्रवास को भले ही विशुद्ध रूप से संघ के कार्यक्रम से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन भागवत की इस यात्रा ने प्रदेश की सियासी सरगर्मी को बढ़ा दिया है।

दरअसल संघ देशभर में अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है। इसके तहत संघ की ओर से विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं, यूपी में संघ का प्रशिक्षण वर्ग भी चल रहा है। संघ प्रमुख विभिन्न प्रदेशों में प्रशिक्षण वर्ग में क्षेत्रवार शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में संघ प्रमुख राजधानी में आयोजित अवध, गोरक्ष, काशी और कानपुर प्रांत के स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने मोहन भागवत रविवार को निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे। वह अगले तीन दिनों तक वह राजधानी में रहेंगे। इस दौरान भागवत प्रशिक्षण वर्ग में बौद्धिक निर्देशन के साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष और विभिन्न अभियानों की समीक्षा करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक भागवत संघ की कई अहम बैठकें लेंगे। संघ के पूर्वी क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठकों में वह शताब्दी वर्ष के तहत चल रहे गृह संपर्क अभियान, हिंदू सम्मेलनों सहित विभिन्न अभियानों के अलावा शाखा विस्तार पर चर्चा करेंगे। इनमें वह आगे चलने वाले अभियानों और कार्यक्रमों के संबंध में भी निर्देश देंगे। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ही भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों, सरकार के प्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री से भी उनकी मुलाकात हो सकती है। सरकार के कामकाज और विधान सभा चुनाव तैयारियों का भी वह जायजा लेंगे।

DU की छात्रा से दरिंदगी: लखनऊ में चार दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म, दिल्ली जाते समय दोस्त ने ट्रेन से उतारा

0

दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज से स्नातक कर रही छात्रा के साथ लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में चार दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। छात्रा ने दिल्ली के आनंद विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई। मामला लखनऊ से जुड़ा होने के कारण 22 मई को सुशांत गोल्फ सिटी स्थानांतरित किया गया।

छात्रा कॉलेज में छुट्टी होने पर एक मई को जौनपुर स्थित अपने घर गई थी। परीक्षा का एडमिट कार्ड लेने के लिए वह 15 मई को सुहेलदेव एक्सप्रेस से दिल्ली लौट रही थी। रास्ते में पुराने दोस्त जौनपुर के जलालपुर के बहरीपुर निवासी शिवम यादव ने मेसेज कर चारबाग स्टेशन पर मिलने के लिए कहा। चारबाग पहुंचने पर शिवम और सनी यादव ने उसे ट्रेन से उतार लिया। बहाने से सुशांत गोल्फ सिटी स्थित फ्लैट पर ले गए। वहां शिवम ने नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड कॉफी पिलाने के बाद  दुष्कर्म किया। 16 मई को सनी ने भी गलत काम किया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। शिवम ने दवा दी, लेकिन छात्रा ने मना कर दिया।

छात्रा के अनुसार 17 मई को शिवम का तीसरा दोस्त फ्लैट पहुंचा। तीनों ने गलत काम किया। तीनों आरोपी चार दिन तक बंधक बनाकर उसका शोषण करते रहे। वे बाहर जाते समय फ्लैट को बाहर से बंद कर देते थे। आरोपियों ने शोर न मचाने की धमकी भी दी थी।
चार दिन बाद ट्रेन में बैठा भाग निकले आरोपी 
18 मई को आरोपी छात्रा को चारबाग स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस में बैठाकर भाग गए। बरेली पहुंचने पर छात्रा ने पिता को कॉल कर घटना की जानकारी दी। 20 मई को छात्रा ने दिल्ली के आनंद विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।