Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 297

देवता पति निकला राक्षस! गर्भवती पत्नी को मारकर शव के पास पीता रहा शराब और खाता रहा अंडे की भुर्जी, फिर जब बदबू…

0

नेशनल डेस्क। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसा दिल दहला देने वाला और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसने सबको स्तब्ध कर दिया है। यहां एक 20 साल के पति पर अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। हत्या के बाद उसने शव के सामने बैठकर खाना खाया, शराब पी और सो गया। दो दिन बाद जब शव से बदबू आने लगी तब मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

प्रेम विवाह, फिर झगड़े और खूनी अंत

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के रहने वाले शिवम सहाने (20) और सुमन (22) का है। छह महीने पहले दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर भागकर शादी की थी और बेंगलुरु आ गए थे। यहां वे दो कमरों के किराए के मकान में रहते थे। शिवम पेशे से पेंटर था। शादी के तीन महीने बाद ही सुमन गर्भवती हो गई थी।

हालांकि गर्भवती होने के बावजूद दोनों पति-पत्नी के बीच आए दिन बहस और झगड़े होते रहते थे। रिपोर्ट के मुताबिक शिवम को शक था कि सुमन का किसी और से अवैध संबंध चल रहा है। बेवफाई के इसी शक में शिवम छोटी-छोटी बातों पर सुमन से झगड़ा करता था।

हत्या का तरीका: मारपीट और फिर लाश के सामने सामान्य व्यवहार

पुलिस के मुताबिक सोमवार रात को शिवम और सुमन के बीच फिर से झगड़ा हुआ और शिवम ने सुमन के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद दोनों अलग-अलग कमरों में सो गए। बताया जा रहा है कि उसी रात बेडरूम में सो रही सुमन की मौत हो गई। हालांकि उसके शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं थे लेकिन पुलिस को संदेह है कि नाक से खून आना किसी जोरदार थप्पड़ की वजह से हो सकता है।

मंगलवार की सुबह शिवम ने सुमन को जगाने की कोशिश की लेकिन जब उसने कोई जवाब नहीं दिया तो शिवम ने खाना बनाया, खाया और काम पर चला गया। रात में वापस आकर भी शिवम ने फिर से शराब पी और खाना खाया जबकि सुमन का शव उसी बेडरूम में पड़ा था।

बुधवार की सुबह शिवम ने एक बार फिर से सुमन को जगाने की कोशिश की और तब उसे पता चला कि सुमन की जान जा चुकी है। अधिकारियों को सूचित करने के बजाय उसने अंडे की भुर्जी बनाई और लाश के पास बैठकर शराब पीते हुए खाया।

शव ठिकाने लगाने की कोशिश और गिरफ्तारी

इसके बाद शिवम ने शव को ठिकाने लगाने की सोची लेकिन पकड़े जाने के डर से उसने यह विचार छोड़ दिया। बुधवार की सुबह वह घर से भाग गया।

दो दिन बाद जब घर से तेज बदबू आने लगी तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। हनूर पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी शिवम सहाने को गिरफ्तार कर लिया।

एक अधिकारी ने बताया, “महिला की मौत तीन दिन पहले होने का शक है। शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं थे। हालांकि नाक से खून आना किसी जोरदार थप्पड़ की वजह से हो सकता है।” शिवम के खिलाफ बीएनएस 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

डिलीवरी बॉय के भेष में आए बदमाश, ज्वेलरी शॉप से लूट ले गए कीमती गहने, देखें घटना का पूरा वीडियो

0

नेशनल डेस्क : यूपी के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। बृज विहार इलाके में स्थित मानसी ज्वेलर्स में दो हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लाखों रुपये के गहने लूट लिए। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डिलीवरी बॉय बनकर दुकान में घुसे बदमाश

दुकान के कर्मचारियों ने बताया कि दोनों बदमाश डिलीवरी बॉय के वेश में आए थे। पहले उन्होंने सामान्य ग्राहक की तरह बर्ताव किया, लेकिन थोड़ी देर बाद उन्होंने पैंट में छुपाए हुए हथियार निकाल लिए। जब एक कर्मचारी ने रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने टी-शर्ट ऊपर उठाकर बंदूक दिखाई और गालियां देकर डराने लगे।

कुछ ही मिनटों में लूटे लाखों के गहने

डर के मारे कर्मचारी कुछ नहीं कर पाए और बदमाश आराम से गहनों को बैग में भरते चले गए। कुछ ही मिनटों में वे 20 किलो चांदी और 125 ग्राम सोने के गहने लेकर फरार हो गए। कर्मचारियों के मुताबिक बदमाशों के पास हथियार थे और वे किसी भी हद तक जा सकते थे।

पुलिस ने की कार्रवाई, बदमाशों की तलाश जारी

वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। CCTV फुटेज जब्त कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान के लिए टीमें बना दी गई हैं। एसपी सिटी ने बताया कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्थानीय व्यापारियों में दहशत

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके के व्यापारियों में डर का माहौल है। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और लुटेरों की तलाश तेज कर दी है।

 

कनाडा जाने के लिए बैंक में कितना पैसा होना चाहिए और कौन-कौन से कागज़ात जरूरी हैं? जानिए पूरी जानकारी

0

नेशनल डेस्क : अगर आप विदेश यात्रा का सपना देख रहे हैं, खासकर कनाडा जाने का, तो इसके लिए सबसे पहले आपके पास पासपोर्ट और वीज़ा होना ज़रूरी है। वीज़ा कई प्रकार के होते हैं, जैसे कि स्टूडेंट वीज़ा, टूरिस्ट वीज़ा, बिजनेस वीज़ा आदि। लेकिन वीज़ा अप्लाई करते समय कुछ ज़रूरी बातें ध्यान में रखना बहुत ज़रूरी है, खासकर बैंक बैलेंस को लेकर।

कनाडा वीज़ा के लिए बैंक बैलेंस कितना होना चाहिए?

कनाडा के वीज़ा के लिए आपके बैंक खाते में कम से कम 15 लाख रुपये होना ज़रूरी माना जाता है। ध्यान रहे कि यह रकम वीज़ा आवेदन के समय पहले से ही खाते में होनी चाहिए, न कि अचानक से जमा की गई हो। अगर वीज़ा अधिकारी को लगता है कि पैसे अचानक जमा किए गए हैं या खाते में कोई बड़ा लेन-देन हुआ है, तो वीज़ा रिजेक्ट भी हो सकता है।

वीज़ा की अवधि और प्रकार पर भी निर्भर करता है खर्च

बैंक बैलेंस की ज़रूरत आपके वीज़ा के प्रकार, उसकी अवधि और आपके साथ कौन-कौन जा रहा है। इन सभी चीज़ों पर निर्भर करती है।

उदाहरण के लिए:

  • स्टूडेंट वीज़ा में खर्च ज़्यादा आता है क्योंकि पढ़ाई की फीस और रहने का खर्च शामिल होता है।
  • टूरिस्ट वीज़ा के लिए बैंक बैलेंस अपेक्षाकृत कम भी चल सकता है, लेकिन न्यूनतम 10–15 लाख रुपये का बैलेंस सुरक्षित माना जाता है।

वीज़ा के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?

कनाडा वीज़ा के लिए आवेदन करते समय आपको निम्नलिखित डॉक्युमेंट्स देने होते हैं:

  • पासपोर्ट (वैधता अवधि के साथ)
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • बैंक स्टेटमेंट (6 महीने तक का)
  • एड्रेस प्रूफ (निवास प्रमाण पत्र)
  • एजुकेशन सर्टिफिकेट (स्टूडेंट वीज़ा के लिए)
  • इन्कम प्रूफ (यदि खुद खर्च उठा रहे हैं)
  • वीज़ा एप्लिकेशन फॉर्म

वीज़ा कितने प्रकार के होते हैं?

कनाडा में जाने के लिए अलग-अलग उद्देश्य के हिसाब से कई तरह के वीज़ा होते हैं:

  • स्टूडेंट वीज़ा – पढ़ाई के लिए
  • टूरिस्ट वीज़ा – घूमने के लिए
  • वर्क वीज़ा – नौकरी के लिए
  • बिजनेस वीज़ा – व्यापार हेतु
  • PR वीज़ा – स्थायी निवास के लिए
  • डिप्लोमैटिक वीज़ा – राजनयिक कार्यों के लिए
  • मेडिकल वीज़ा –  इलाज के लिए
  • फैमिली/डिपेंडेंट वीज़ा – परिवार या आश्रितों के लिए

वीज़ा प्रोसेस में कितना समय लगता है?

  • टूरिस्ट वीज़ा: 3 से 4 महीने लग सकते हैं।
  • स्टूडेंट वीज़ा: आमतौर पर 6 महीने तक का समय लगता है।
  • वर्क और PR वीज़ा: इसमें समय अधिक लग सकता है, और प्रक्रिया अधिक जटिल होती है।

वीज़ा प्रक्रिया में कितना खर्च आता है?

अगर आप वीज़ा खुद अप्लाई करते हैं, तो शुल्क कम होता है। लेकिन अगर आप एजेंट की मदद लेते हैं, तो खर्च थोड़ा ज़्यादा हो सकता है:

  • एजेंट के ज़रिए स्टूडेंट वीज़ा: करीब ₹1 लाख तक खर्च आ सकता है।
  • टूरिस्ट वीज़ा: एजेंट के ज़रिए लगभग ₹50,000 तक खर्च हो सकता है।

भारत से कौन सबसे ज़्यादा कनाडा जाता है?

कनाडा में स्टडी और परमानेंट रेजीडेंसी (PR) के लिए सबसे ज़्यादा लोग भारत से ही जाते हैं। वहीं, टूरिज़्म के मामले में कनाडा में सबसे ज़्यादा अमेरिकी नागरिक घूमने आते हैं।

 

दिल्ली में खौफनाक खुलासा: जेंडर चेंज करा बने लड़की, फिर घुस आया देश में…पुलिस ने किया पर्दाफाश

0

नेशनल डेस्क: दिल्ली पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए जहांगीरपुरी इलाके से दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों ट्रांसजेंडर व्यक्ति अपनी पहचान छिपाने के लिए जेंडर चेंज सर्जरी कराकर महिलाओं जैसे बन गए थे और अवैध रूप से भारत में घुस आए थे। दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिन में ये भीख मांगते थे और रात में गंभीर वारदातों को अंजाम देते थे, जिससे इनके खतरनाक इरादों का खुलासा हुआ है।

दिल्ली पुलिस की नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की फॉरेनर सेल ने इनके पास से दो पहचान पत्र और दो स्मार्टफोन बरामद किए हैं, जिनमें प्रतिबंधित IMO (आईएमओ) ऐप इंस्टॉल था। इस कार्रवाई ने दिल्ली पुलिस की सतर्कता और अपराध पर लगाम लगाने की प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
दिल्ली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जहांगीरपुरी इलाके में कुछ बांग्लादेशी नागरिक रात के अंधेरे में गैरकानूनी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर फॉरेनर सेल ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। इसके बाद, 23 जुलाई 2025 को भलस्वा डेयरी फ्लाईओवर के नीचे से इन दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये बांग्लादेशी नागरिक हैं और बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में रह रहे थे। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान मोहम्मद रईसुल इस्लाम उर्फ तनीषा मंडल और मोहम्मद इब्राहिम हाउलादर उर्फ इभा मंडल के तौर पर की गई है।

पहचान छिपाने के लिए कराया जेंडर चेंज
पुलिस के अनुसार, इन दोनों ने अपनी असली पहचान छिपाने के लिए जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराई थी, ताकि वे महिलाओं जैसे दिख सकें। इसके साथ ही, ये भारी मेकअप लगाकर साड़ी या सलवार सूट पहनते थे, नकली बाल (विग) लगाते थे और महिलाओं जैसे गहने भी पहनते थे। इन्होंने अपनी आवाज़ और हाव-भाव को भी महिलाओं जैसा बना लिया था, ताकि कोई उनके बांग्लादेशी होने का शक न कर सके।

इनके फोन की गैलरी और इंस्टाग्राम अकाउंट से बांग्लादेश के कई फोटो मिले, जिनसे उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि हुई। पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया कि वे अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।

दिन में रेकी, रात में वारदातें
जाँच में सामने आया कि ये दोनों दिन में कचरा बीनने और भीख मांगने का काम करते थे। लेकिन, रात के समय ये चोरी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल हो जाते थे। पुलिस ने इनके पास से बरामद किए गए दो पहचान पत्र और दो स्मार्टफोन में प्रतिबंधित IMO ऐप पाया। यह ऐप आमतौर पर अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होता है, जिससे इनके खतरनाक इरादों का पता चला।

प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव यात्रा में बड़ा ऐलान, भारत देगा 4,850 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा

0

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदीव की दो दिवसीय यात्रा ने भारत और मालदीव के रिश्तों में नई ताकत भर दी है। इस दौरान भारत ने मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये की नई ऋण सुविधा (Line of Credit) प्रदान करने का ऐलान किया। यह आर्थिक सहायता एक नए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत दी जा रही है, जिससे मालदीव में बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। मालदीव को पहले से उपलब्ध भारतीय ऋण सुविधाओं पर ऋण चुकौती में राहत देने के लिए एक संशोधन समझौते पर भी हस्ताक्षर हुए। इस कदम से मालदीव को वित्तीय राहत मिलेगी और उसकी आर्थिक स्थिरता मजबूत होगी। इसके साथ ही दोनों देशों ने भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते (IMFTA) के लिए औपचारिक बातचीत शुरू की है। इसका मकसद आर्थिक संबंधों को मजबूत करना और द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देना है।

डिजिटल लेन-देन के क्षेत्र में नई पहल

भारत और मालदीव के बीच नेटवर्क-स्तरीय समझौते के माध्यम से मालदीव में यूपीआई (UPI) सेवा की शुरुआत भी की जाएगी। इससे मालदीव में डिजिटल भुगतान और आर्थिक समावेशन को बढ़ावा मिलेगा, जो दोनों देशों के नागरिकों के लिए फायदे का सौदा साबित होगा।

60वीं वर्षगांठ पर विशेष स्मारक डाक टिकट

भारत और मालदीव के बीच राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक संयुक्त स्मारक डाक टिकट भी जारी किया गया। यह दोनों देशों के ऐतिहासिक और दोस्ताना संबंधों का प्रतीक है।

IND vs ENG 4th Test Day 3 : भारत को चौथी सफलता, हैरी ब्रुक 3 रन बनाकर आउट

0

मैनचेस्टर : कप्तान बेन स्टोक्स (72 रन पर पांच विकेट) ने आठ साल में पहली बार पांच विकेट चटकाकर भारत को 358 रन पर समेटा जिसके बाद बेन डकेट और जैक क्रॉली ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके इंग्लैंड को पहली पारी में दो विकेट पर 225 रन तक पहुंचाकर चौथे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन मेजबान टीम का पलड़ा भारी रखा।

तीसरे दिन इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 349 रन बना लिए हैं।

डकेट ने 100 गेंद में 13 चौकों की मदद से 94 रन की पारी खेलने के अलावा क्रॉली (84) के साथ पहले विकेट के लिए 166 रन की साझेदारी करते हुए भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाकर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने भारतीय तेज गेंदबाजों की दिशाहीन गेंदबाजी का पूरा फायदा उठाया और इस दौरान ‘बैजबॉल’ (हर हाल में आक्रामक होकर बल्लेबाजी करना) की झलक भी दिखाई जिसके लिए टीम मशहूर है। दिन का खेल खत्म होने पर ओली पोप 20 जबकि जो रूट 11 रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लैंड अब भारत के पहली पारी के 358 रन के स्कोर से सिर्फ 133 रन पीछे है जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं।

स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर (73 रन पर तीन विकेट) ने दूसरे दिन बेहतर गेंदबाजी करते हुए भारत को 358 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। ऋषभ पंत ने पैर में फ्रैक्चर के बावजूद 75 गेंद में 54 रन की पारी खेली। उन्हें चलने में परेशानी हो रही थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। शारदुल ठाकुर (41 रन, 88 गेंद) ने भी जुझारू पारी खेलकर भारत का स्कोर 350 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। भारतीय तेज गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत नहीं की और दिशाहीन गेंदबाजी की। पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज (48 रन पर एक विकेट) अपने शुरुआती दो स्पैल में विकेट हासिल नहीं कर पाए जबकि अनुभवी जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके।

क्रॉली ने धीमी शुरुआत के बाद लय हासिल की और कुछ आकर्षक शॉट खोले। डकेट ने शारदुल की गेंद पर दो रन के साथ सिर्फ 46 गेंद में अर्धशतक पूरा किया जबकि क्रॉली ने भी इसी गेंदबाज पर चौके के साथ 73 गेंद में अर्धशतक जड़ा। क्रॉली ने रविंद्र जडेजा (37 रन पर एक विकेट) का स्वागत छक्के और चौके के साथ किया लेकिन फिर बाएं हाथ के इसी स्पिनर की गेंद पर स्लिप में लोकेश राहुल को कैच देकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 113 गेंद की अपनी पारी में 13 चौके और एक छक्का मारा। डकेट और ओली पोप ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। डकेट को अति आक्रामकता का खामियाजा भुगतना पड़ा जब वह कंबोज की शॉर्ट और बाहर की गेंद से छेड़छाड़ की कोशिश में विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को कैच थमा बैठे जो पंत की जगह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह कंबोज का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला विकेट है। पोप और रूट ने हालांकि इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा।

इससे पहले पंत ने चलने में हो रही परेशानी के बावजूद 75 गेंद में 54 रन की पारी खेली। पंत ने आर्चर की धीमी गेंद पर मिडविकेट और स्क्वायर लेग के बीच से छक्का जड़ा और फिर स्टोक्स को कवर के ऊपर से चौका लगाकर यादगार अर्धशतक पूरा किया। इस पारी के लिए खचाखच भरे स्टेडियम में दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाई गईं। आर्चर ने आखिरकार जब पंत को बोल्ड किया तो विरोधी टीम ने भी उनकी साहसिक पारी के महत्व को स्वीकारा और जो रूट ने उनकी पीठ थपथपाई। स्टोक्स ने कंबोज को विकेट के पीछे कैच कराकर पारी में पांच विकेट पूरे किए जबकि आर्चर ने जसप्रीत बुमराह को विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराके भारत की पारी का अंत किया।

भारत ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 264 रन से की। आसमान में छाए बदलों के बीच इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों विशेषकर आर्चर की गेंद काफी सीम और स्विंग कर रही थी। आर्चर को उनके शुरुआती स्पेल में अधिकांश समय बल्लेबाजों को खेलने में काफी परेशानी हुई। स्टोक्स की गुड लेंथ की कुछ गेंदों ने काफी उछाल हासिल किया जिससे बल्लेबाजों की मुश्किलों और बढ़ गईं। इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत में ही नई गेंद ली और क्रिस वोक्स को थमाई लेकिन मेजबान टीम को शुरुआती सफलता आर्चर के अगले ओवर में मिली। फॉर्म में चल रहे रविंद्र जडेजा (20 रन) आर्चर की लेग साइड पर टप्पा खाकर बाहर की ओर मूव होती गेंद पर दूसरी स्लिप में हैरी ब्रूक को कैच दे बैठे।

गेंदबाजों को मिल रही मदद के बीच शारदुल (41 रन, 88 गेंद) ने आक्रामक रुख अपनाया और वोक्स को कवर क्षेत्र में बैकफुट पर शानदार चौका जड़ दिया। कुछ मिनट बाद शारदुल ने स्टोक्स की फुल लेंथ गेंद को कवर क्षेत्र से चार रन के लिए भेजा। स्टोक्स ने आखिरकार ऑलराउंडर शारदुल को ड्राइव करने के लिए उकसाकर गली में डकेट के हाथों कैच करा दिया। मैदान पर मौजूद सभी लोगों को यह देखकर हैरानी हुई कि शारदुल के आउट होने के बाद पंत लंगड़ाते हुए बल्लेबाजी के लिए आए और सभी ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।

मौसम 

भारत की चुनौतियों में मैनचेस्टर का मौसम भी शामिल है जो बिल्कुल भी आदर्श नहीं रहा है। टीम लगातार बारिश के बीच शहर पहुंची, जो पिछले एक हफ़्ते से लगातार हो रही है। टेस्ट के सभी 5 दिन हल्की बारिश की संभावना है, जिससे खेल में व्यवधान आने की प्रबल संभावना है।

पहला दिन : बारिश की 65% संभावना, तापमान 14 से 19 डिग्री के बीच
दूसरा दिन : बारिश की संभावना बढ़कर 85% तक, तापमान 12 से 21 डिग्री के बीच रहेगा
तीसरे और चौथे दिन : बारिश की संभावना कम होने के साथ स्थिति में थोड़ा सुधार होगा
पांचवें दिन : बारिश की 40% संभावना के बावजूद खेल में रूकावट आ सकती है

प्लेइंग 11 

इंग्लैंड : जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, लियाम डॉसन, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर

भारत : यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज

Bajaj के लिए घिरे संकट के बादल, EV प्रोडक्शन बंद करने की आ सकती है नौबत, जानिए इसके पिछे की वजह

0

नेशनल डेस्क : देश की प्रमुख ऑटो कंपनी बजाज ऑटो को बड़ा झटका लग सकता है। कंपनी के एमडी राजीव बजाज ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो अगस्त 2025 से कंपनी को अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन बंद करना पड़ सकता है। इस समस्या की मुख्य वजह चीन है, जिसने रेयर अर्थ मैग्नेट्स के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये मैग्नेट्स इलेक्ट्रिक मोटर बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक कच्चा माल होते हैं। इनके बिना इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करना कठिन हो जाएगा।

रेयर अर्थ मैग्नेट्स की कमी से उत्पादन ठप होने का खतरा
बजाज ऑटो वर्तमान में अपने Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर और हाल ही में लॉन्च किए गए GoGo ई-रिक्शा का उत्पादन कर रही है। लेकिन चीन से रेयर अर्थ मैग्नेट्स की सप्लाई बंद हो जाने से EV मोटर बनाने वाली सामग्री की कमी होने लगी है। कंपनी का कहना है कि यदि वर्तमान स्टॉक खत्म हो गया और वैकल्पिक सप्लाई नहीं मिली, तो अगस्त 2025 ‘जीरो प्रोडक्शन मंथ’ साबित हो सकता है।

राजीव बजाज ने सरकार से मांगी मदद
राजीव बजाज ने इस गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि EV में उपयोग होने वाले मैग्नेट्स का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा चीन से आता है। चीन की नई निर्यात नीति की वजह से न केवल बजाज बल्कि कई अन्य भारतीय ऑटो कंपनियों की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि इस मुद्दे को गंभीरता से लें और नीति में स्थिरता व स्पष्ट दिशा दें ताकि देश में समाधान खोजा जा सके या नए सप्लायर जल्दी उपलब्ध हो सकें।

केवल बजाज ही नहीं, TVS और Ather भी प्रभावित
बजाज के अलावा अन्य इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता जैसे TVS और Ather Energy भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं। सप्लाई में दिक्कतों के कारण ये कंपनियां भी अपने उत्पादन को धीरे-धीरे कम कर रही हैं। अगर जल्दी समाधान नहीं निकला तो ग्राहकों को न केवल EV की उपलब्धता कम होने का असर दिखेगा, बल्कि कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

रेयर अर्थ मैग्नेट्स का महत्व
रेयर अर्थ मैग्नेट्स इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बेहद जरूरी होते हैं, खासतौर पर मोटर चलाने के लिए। इन मैग्नेट्स का उत्पादन कुछ ही देशों में होता है, जिनमें चीन सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है। चीन द्वारा निर्यात पर रोक लगाने से पूरी दुनिया की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण कंपनियों की सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है।

CJI बीआर गवई ने बताया अपना रिटायरमेंट प्लान, कहा- ”कोई भी सरकारी पद नहीं लूंगा”

0

नेशनल डेस्क: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी. आर. गवई ने शुक्रवार को एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि वह सेवानिवृत्ति के बाद कोई भी सरकारी पद स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने यह बयान महाराष्ट्र के अमरावती जिले स्थित अपने पैतृक गांव दारापुर में आयोजित एक अभिनंदन समारोह के दौरान दिया। मुख्य न्यायाधीश गवई ने कहा, “मैंने निर्णय लिया है कि सेवानिवृत्ति के बाद मैं कोई सरकारी पद स्वीकार नहीं करूंगा। रिटायरमेंट के बाद मुझे अधिक समय मिलेगा, इसलिए मैं दारापुर, अमरावती और नागपुर में अधिक समय बिताने का प्रयास करूंगा।”

CJI के पद के बाद कोई जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए: गवई
इससे पहले भी जस्टिस गवई ने सेवानिवृत्ति के बाद राजनीति में जाने की अटकलों को खारिज किया था। मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि, “CJI के पद पर रहने के बाद किसी व्यक्ति को कोई जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए। अगर रिटायरमेंट के बाद कोई जज सरकारी पद स्वीकार करता है या चुनाव लड़ता है, तो इससे जनता में गलत संदेश जाता है और लोगों का न्यायपालिका पर से भरोसा डगमगा सकता है।”

सोशल मीडिया पर अपनी राय रखते हुए जस्टिस गवई ने कहा था कि, “मैं सोशल मीडिया को फॉलो नहीं करता, लेकिन मेरा मानना है कि जज अपने घरों में बैठकर फैसले नहीं सुना सकते। उन्हें आम आदमी की समस्याओं को समझना होगा।”

गवई कब होंगे रिटायर
जस्टिस बी. आर. गवई इस वर्ष नवंबर में सेवानिवृत्त होंगे। शुक्रवार को जब वे अपने गांव दारापुर पहुंचे तो वहां के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने अपने पिता और केरल तथा बिहार के पूर्व राज्यपाल आर. एस. गवई के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में अपने परिवार के सदस्यों के साथ भाग लिया। इस दौरान सीजेआई गवई ने दारापुर मार्ग पर बनने वाले एक भव्य द्वार की आधारशिला भी रखी, जिसका नाम उनके पिता आर. एस. गवई के नाम पर रखा जाएगा।

अमरावती में न्यायालय भवन और ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन
इसके बाद शाम को उन्होंने अमरावती जिले के दरियापुर कस्बे में एक नए न्यायालय भवन का उद्घाटन किया। साथ ही, शनिवार को वे अमरावती जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में स्वर्गीय टी. आर. गिल्डा स्मारक ई-लाइब्रेरी का भी उद्घाटन करेंगे। सीजेआई गवई का यह दौरा न सिर्फ भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि उन्होंने समाज के लिए एक आदर्श स्थापित करते हुए न्यायपालिका की गरिमा को बनाए रखने का संदेश भी दिया।

Auraiya News: होटल में महिला से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज

0

औरैया। एक महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर पहले उसे बदहवास कर दिया। इसके बाद हाईवे स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।पुलिस ने महिला की बहन की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वारदात 17 जुलाई की दोपहर की है। कानपुर देहात के खरका गांव निवासी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 24 वर्षीय बहन की शादी सदर कोतवाली के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। जनपद कानपुर देहात थाना राजपुर के गांव खरका निवासी ब्रजेश 17 जुलाई को उसकी बहन को बाजार में मिला।पहचान होने से ब्रजेश उसे एक दुकान में ले गया। इसके बाद उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बदहवास हो गई। बाद में आरोपी उसे कानपुर-इटावा हाईवे पर स्थित नारायन पैलेस होटल ले गया।

आरोप है कि होटल में आरोपी ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी पर परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां से महिला को लखनऊ स्थित केजीएमयू ले जाया गया। वहां उसका उपचार हो रहा है। कोतवाली पुलिस ने बहन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने नारायन होटल पैलेस के सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर के साथ विजिटर रजिस्टर को कब्जे में ले लिया है।

इधर, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी को टीम दबिशें दे रही हैं। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Auraiya News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मांगी

0

अयाना। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने बुधवार को सीएचसी अयाना का निरीक्षण किया। यहां लोगों ने अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने की शिकायत की। इसपर जिलाध्यक्ष ने शासन को पत्र भेज जल्द सुविधा मुहैया करवाने का आश्वासन दिया है।भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने बुधवार शाम को सीएचसी अयाना का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के रजिस्टर देखे। बाद में दवाओं की उपलब्धता की जांच की। पैथोलॉजी में मशीनों की क्रियाशीलता जांचने के लिए उन्होंने अपना ब्लड सैंपल देकर जांच करवाई।अस्पताल में मौजूद लोगों ने बीहड़ पट्टी के अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से 35 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज के चक्कर लगाने की समस्या बताई।
वहीं, सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील शर्मा ने अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की कमी होने से परेशानियों का सामना करने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने सीएमओ से बात कर जल्द ही अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती करवाने का आश्वासन दिया है।