गोंडा में मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव निवासी 15 लोग बोलेरो से पृथ्वीनाथ मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। इटियाथोक के बेलवा बहुता नहर के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इसमें डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं। डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी विनीत जायसवाल के साथ पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर जुटी है।
शहर में शनिवार को दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश और अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को राजधानी में औसत 3.2 मिमी. बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री रहा। रविवार को कहीं रुक-रुककर तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।


