Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 277

दिल दहला देने वाली घटना; तीन बच्चों को कमर और पैर से बांधा…फिर नहर में कूदी मां, चारों की मौत

0

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से कलेजा कंपा देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां पर पति से तंग आकर एक पत्नी ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र की है। यहां पर पति से झगड़े के बाद एक महिला ने तीन बच्चों के साथ केन नहर में कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी की तलाश शुरू की गई।  इसके बाद नहर से चारों शव बरामद कर कब्जे में ले लिए।

बच्चों को शरीर के साथ बांधकर नहर में कूदी थी मां 
बांदा जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने शिवराज ने बताया कि शनिवार को पुलिस को जानकारी मिली कि रिसौरा गांव के अखिलेश आरख की पत्नी रीना (30) अपने तीन बच्चों हिमांशु (नौ), अंशी (पांच) और प्रिंस (तीन) के साथ घर से लापता है। उन्होंने कहा कि पुलिस और परिजन खोजबीन कर ही रहे थे कि दोपहर बाद गांव से करीब एक किलोमीटर दूर केन नहर के किनारे महिला के कंगन और बच्चों के कुछ कपड़े रखे मिले। नहर में कूदने की आशंका के चलते केन नहर का पानी बंद करवाकर ग्रामीण गोताखोर और पुलिस ने जाल लगवाकर सभी की तलाश की, करीब चार बजे शाम को महिला और उसके तीनों बच्चों के शव महिला के शरीर से बंधे हुए बरामद हुए, जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस 
एएसपी ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि शुक्रवार व शनिवार की रात रीना और उसके पति अखिलेश का झगड़ा हुआ था, इसके बाद करीब तीन बजे तड़के महिला अपने तीनों बच्चों के साथ घर से निकल गई थी। महिला का पति और गांव वाले सुबह से ही उनकी तलाश कर रहे थे, उनके न मिलने पर दोपहर में पुलिस को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस महिला के पति अखिलेश को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।

ड्यूटी पर तैनात दरोगा पर किया लाठी-डंडों से हमला; वर्दी फाड़ी और मोबाइल व पर्स छीना, लात-घूसों से पीटा

0

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर बेखौफ दबंगों ने पुलिस को भी नहीं छोड़ा। कुछ लोगों ने ड्यूटी पर तैनात दरोगा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने लात और घूसे मारकर जमकर पीटा, वर्दी फाड़ दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने दरोगा का मोबाइल फोन भी छीन लिया ताकि वो किसी को मदद के लिए न बुला सके।

दुकान के अंदर घुसकर पीटा 
जानकारी के मुताबिक, इटावा जिले के सहसों क्षेत्र के ग्राम सिंडौस निवासी राजवीर सिंह दादों में दारोगा पद पर तैनात हैं। वह शनिवार को रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत आलमपुर चौराहे पर शांति व्यवस्था को लेकर ड्यूटी पर तैनात थे। बारिश हो रही थी, इसलिए दरोगा आलमपुर चौराहे पर कोठारी नाम की एक कपड़े की दुकान के अंदर बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि दोपहर अचानक सिहानी फरीदपुर के प्रधान देवेंद्र यादव अपने साथी अरविंद, शैलेश, संतोष के साथ आ गए। उनके पास लाठी-डंडे थे। उन्होंने लाठी-डंडों से दरोगा पर हमला कर दिया।

जानिए वजह…
बताया जा रहा है कि दुकान में घुसते ही दरोगा के साथ गाली गलौच किया। वो धमकाने लगे और कहने लगे कि तू चैकिंग में चालान बहुत करता है। उसके बाद आरोपितों ने लाठी डंडों से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इससे पहले कि मैं थाने में किसी को इसकी जानकारी देता। आरोपितों ने जेब में रखा मोबाइल फोन छीन लिया। इसके साथ ही पर्स भी निकाल लिया। इसमें आधार, एटीएम व आइ कार्ड रखा हुआ था।

छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 
आरोपी दरोगा को पीट रहे थे, तभी वो मदद के लिए चिलाए और शोर सुनकर कुछ दूरी पर खड़े एसआई सचिन कुमार और अभिनव सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बामुश्किल उन्हें बचाया। प्रधान सहित आराेपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। इस दौरान दरोगा काफी घायल हो गए। उन्हें छर्रा सीएचसी मेें भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

ISS पर 5 महीने बिताने के बाद धरती पर लौटे चार अंतरिक्ष यात्री, कैलिफोर्निया के तट पर उतरा कैप्सूल

0

वाशिंगटनः स्टारलाइनर के फंसे हुए परीक्षण पायलटों की मदद करने के लिए लगभग पांच महीने पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे चार अंतरिक्ष यात्री शनिवार को पृथ्वी पर लौट आए। उनका स्पेसएक्स कैप्सूल, चक्कर लगा रही प्रयोगशाला से प्रस्थान करने के एक दिन बाद, दक्षिणी कैलिफोर्निया तट से प्रशांत महासागर में पैराशूट से उतरा।

स्पेसएक्स मिशन कंट्रोल ने रेडियो पर प्रसारित किया, ‘‘घर में आपका स्वागत है।” नासा की एनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान के ताकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव धरती पर उतरे। इन्हें मार्च में स्टारलाइनर के असफल प्रदर्शन के लिए नियुक्त किए गए दो नासा अंतरिक्ष यात्रियों की जगह लेने के लिए भेजा गया था। स्टारलाइनर में खराबी के कारण बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स एक हफ़्ते के बजाय नौ महीने से ज़्यादा समय तक अंतरिक्ष केंद्र पर फंसे रहे।

नासा ने बोइंग के नए क्रू कैप्सूल को खाली वापस लौटने का आदेश दिया और दोनों को स्पेसएक्स में स्थानांतरित कर दिया। यह स्पेसएक्स का अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर प्रशांत क्षेत्र में उतरने का तीसरा मिशन था जबकि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के किसी चालक दल के लिए 50 वर्षों में यह पहला अभियान था।

एलन मस्क की कंपनी ने इस साल की शुरुआत में अंतरिक्ष यात्रियों को फ्लोरिडा से सटे अटलांटिक महासागर में अंतरिक्ष यात्रियों को उतराने के बजाय कैलिफ़ोर्निया के तट पर प्रशांत महासागर में उतारने की शुरुआत की थी ताकि आबादी वाले इलाकों में मलबा गिरने का खतरा कम हो सके। नासा के अंतरिक्ष यात्री आखिरी बार 1975 के अपोलो-सोयुज मिशन के दौरान प्रशांत महासागर में उतरे थे।

Daily horoscope: आज इन राशियों के जीवन में होगी खुशियों की Entry

0

मेष : लोहा, लोहा-मशीनरी, हार्डवेयर का काम करने वालों को कामकाजी भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा, मान-सम्मान की प्राप्ति।

वृष: सरकारी, गैर-सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, बड़े लोग भी मेहरबान तथा सॉफ्ट रुख रखेंगे, शत्रु कमजोर, तेजहीन रहेंगे।

मिथुन: धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान, हर मोर्चा पर कदम बढ़त की तरफ रहेगा, आम हालात भी अनुकूल चलेंगे।

कर्क : सितारा सेहत के लिए कमजोर, लिमिट में खान-पान करना सही रहेगा, किसी की जिम्मेदारी में फंसने से भी बचना चाहिए।

सिंह: व्यापार तथा कामकाज की दशा सुखद, यत्नों, प्रोग्रामों में भी कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर भी तालमेल, सद्भाव बना रहेगा।

कन्या : विरोधियों को कमजोर समझने की भूल न करनी चाहिए, मन भी टैंस, कमजोर, डावांडोल तथा दुविधाग्रस्त रहेगा।

तुला: संतान के साथ तालमेल  उपयोगी तथा फ्रूटफूल रहेगा, इरादों में मजबूती रहेगी, अर्थ दशा भी तसल्ली बख्श रहेगी।

वृश्चिक: प्रॉपर्टी के किसी काम के लिए आप के यत्न अच्छा नतीजा देंगे, मान-सम्मान की प्राप्ति, शत्रु कमजोर रहेंगे।

धनु : बड़े लोगों के साथ मेल-मिलाप फ्रूटफूल रहेगा, तेज प्रभाव बना रहेगा, विरोधी आप के सम्मुख ठहर न सकेंगे।

मकर : व्हीकल्स की सेल-परचेज तथा उन्हें डेकोरेट करने का काम करने वालों की अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी।

कुम्भ : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, कोशिशों-इरादों में कामयाबी मिलेगी, मगर पानी का इस्तेमाल परहेज के साथ करें।

मीन: चूंकि सितारा उलझनों, झमेलों, पेचीदगियों वाला है इसलिए आपका कोई भी यत्न या प्रोग्राम सिरे नहीं चढ़ सकेगा।

Earthquake: रात के सन्नाटे में कांपी धरती, थम गई सांसें, घरों से बाहर भागे लोग, Video में देखें खौफ का मंजर

0

नेशनल डेस्क। राजस्थान के लोकप्रिय पर्यटन स्थल माउंट आबू में शनिवार रात करीब 9 बजकर 3 मिनट पर भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। भूकंप के कारण धरती में कंपन होने के साथ ही पहाड़ियों के चटकने की तेज़ आवाजें भी सुनाई दीं जिससे लोग दहशत में आ गए।

घरों से बाहर भागे लोग

भूकंप का झटका आते ही लोग अपने घरों, होटलों और दुकानों से बाहर सड़कों पर आ गए। होटलों में खाना खा रहे लोगों की मेज़ों पर रखे पानी के गिलास गिर गए और घरों की रसोई में रखे बर्तन भी हिलकर गिर गए।

भूकंप शांत होने के बाद ही लोग वापस अपने घरों में लौटे। फिलहाल इस घटना में किसी तरह के जानमाल का नुकसान होने की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके माउंट आबू के आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों, आबूरोड और सिरोही के तंवर क्षेत्र में भी महसूस किए गए।

दो दिन पहले प्रतापगढ़ में भी आया था भूकंप

आपको बता दें कि दो दिन पहले गुरुवार को राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, उस भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई थी जिसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

Video: आस्था के दर पर आग का तांडव, आत्मविश्वेश्वर मंदिर में पुजारी समेत 7 लोग झुलसे, मची चीख-पुकार

0

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक बड़ा हादसा हुआ है। चौक स्थित आत्मविश्वेश्वर मंदिर में अचानक आग लग गई जिसकी चपेट में आने से मंदिर के पुजारी सहित 7 लोग झुलस गए। सभी घायलों को पास के जीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। गनीमत यह रही कि सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार यह घटना तब हुई जब मंदिर को एक प्राचीन धर्मस्थल की तर्ज पर सजाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई जिसने देखते ही देखते पूरे मंदिर को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जांच में ऐसा माना जा रहा है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है।

 

 

आग की खबर सुनते ही स्थानीय लोग और पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने झुलसे हुए लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख

इस घटना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “वाराणसी के मां संकठा जी मंदिर के बगल में श्री आत्मा विश्वेश्वर महादेव मंदिर में आग लगने और कई श्रद्धालुओं के झुलसने की सूचना दुखद है। बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी से हादसे में घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।”

Medicine Alert: High BP की दवाओं के साथ भूलकर भी न लें ये दवा, वरना किडनी को हो सकता है…

0

नेशनल डेस्क : Ibuprofen को दुनिया की सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सस्ती और असरदार दर्द निवारक और बुखार की दवा माना जाता है। अब तक इसे सुरक्षित समझा जाता था, लेकिन हाल के कुछ वर्षों में इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंता बढ़ गई है। अब डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स ने कुछ खास मरीजों को इसे बिल्कुल न लेने की चेतावनी दी है क्योंकि इससे उन्हें गंभीर नुकसान हो सकता है।

नई रिसर्च से सामने आई चेतावनी

वाटरलू यूनिवर्सिटी, कनाडा की एक हालिया रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अगर Ibuprofen को हाई ब्लड प्रेशर की कुछ खास दवाओं के साथ लिया जाए, तो इससे किडनी पर गंभीर असर पड़ सकता है। यह खबर उनके लिए बहुत जरूरी है जो BP की दवाओं के साथ पेनकिलर भी लेते हैं।

क्या है Triple Whammy Effect?

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ अक्सर दो तरह की दवाएं लेते हैं:

  1. Diuretics – जो शरीर से अतिरिक्त पानी निकालती हैं।
  2. Renin-Angiotensin System Inhibitors – जो रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करती हैं।

रिसर्चर्स ने कंप्यूटर सिमुलेशन के जरिए पाया कि अगर इन दोनों दवाओं के साथ Ibuprofen भी ली जाए, तो कुछ लोगों में Acute Kidney Injury हो सकती है। यह एक गंभीर स्थिति है जिसमें किडनी अचानक काम करना बंद कर देती है, और कुछ मामलों में यह नुकसान स्थायी भी हो सकता है। इसे Triple Whammy Effect कहा जाता है क्योंकि तीनों दवाएं मिलकर किडनी पर बहुत ज्यादा दबाव डालती हैं – खासकर जब व्यक्ति डिहाइड्रेट हो।

किन लोगों को होना चाहिए सतर्क?

यह जोखिम हर किसी को नहीं होता, लेकिन जिन्हें पहले से किडनी संबंधी समस्याएं हैं, या अन्य गंभीर स्वास्थ्य स्थितियां हैं, उन्हें Ibuprofen के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Acetaminophen हो सकता है बेहतर विकल्प

इस स्टडी की प्रमुख शोधकर्ता का कहना है कि लोग अक्सर यह नहीं समझते कि ओवर-द-काउंटर (बिना पर्चे की) दवाएं भी प्रिस्क्रिप्शन दवाओं के साथ रिएक्ट कर सकती हैं। अगर आप High BP की दवाएं ले रहे हैं और पेन रिलीफ के लिए कोई दवा चाहिए, तो Ibuprofen की जगह Acetaminophen बेहतर और सुरक्षित विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसका किडनी पर असर अपेक्षाकृत कम होता है।

क्या करें?

  • कोई भी दवा लेने से पहले, भले ही वह दर्द निवारक ही क्यों न हो, अपने डॉक्टर या Pharmacist से सलाह लें।
  • यदि आप पहले से BP या किडनी की दवाएं ले रहे हैं, तो खुद से पेनकिलर न लें।
  • पानी की मात्रा पर्याप्त रखें और खुद को डिहाइड्रेट न होने दें।

 

 

Big Rain Alert: 10 से 15 अगस्त तक भीगेंगे ये राज्य, IMD ने जारी किया अलर्ट

0

नेशनल डेस्क। देशभर में मानसून की रफ़्तार तेज़ हो गई है। जहां पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हालात गंभीर बने हुए हैं वहीं मैदानी और दक्षिणी राज्यों में भी जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए 15 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

PunjabKesari

उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

➤ हिमाचल प्रदेश: यहां आज से 15 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है।

➤ उत्तराखंड: अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

➤ जम्मू-कश्मीर: यहां 13 से 15 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है।

PunjabKesari

➤ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा: इन राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना है।

➤ उत्तर प्रदेश: पश्चिमी यूपी में 13 और 14 अगस्त को जबकि पूर्वी यूपी में 12 और 13 अगस्त को बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। लगातार बारिश के कारण गंगा और यमुना जैसी नदियां उफान पर हैं जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है।

PunjabKesari

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

➤ पूर्वोत्तर राज्य: अरुणाचल प्रदेश में आज और 13 अगस्त को असम और मेघालय में आज से 15 अगस्त तक और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से 15 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है।

➤ दक्षिण भारत: कर्नाटक में 14 और 15 अगस्त को, तटीय आंध्र प्रदेश में 14 अगस्त को और तेलंगाना में 13 से 15 अगस्त को बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन राज्यों के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में भी 10 से 15 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें और ज़रूरी एहतियात बरतें।

Surya Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का दूसरा ग्रहण, जानिए भारत पर इसका असर होगा या नहीं ?

0

Surya Grahan 2025: साल 2025 खगोलीय दृष्टि से बेहद खास है क्योंकि इस साल कुल दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं। इनमें से साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को होगा। हर सूर्य ग्रहण की तरह, यह भी वैज्ञानिकों, खगोल प्रेमियों और ज्योतिष शास्त्र में रुचि रखने वालों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा ? और अगर नहीं, तो इसका भारत पर कोई असर पड़ेगा या नहीं? आइए जानते हैं इस विषय में विस्तार से।

PunjabKesari Surya Grahan 2025

सूर्य ग्रहण क्या होता है?
सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और कुछ समय के लिए सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता। यह तीन प्रकार के होते हैं:

पूर्ण सूर्य ग्रहण – जब चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढक लेता है।

आंशिक सूर्य ग्रहण – जब चंद्रमा सूर्य का कुछ हिस्सा ही ढकता है।

वलयाकार ग्रहण – जब चंद्रमा सूर्य के बीच आता है लेकिन उसका आकार छोटा होता है, जिससे सूर्य एक अंगूठी की तरह दिखाई देता है।

PunjabKesari Surya Grahan 2025

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण  कब और कहां लगेगा 
ज्योतिष गणना के अनुसार  21 सितंबर 2025 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा और यह भारत में दिखाई नहीं देगा। पूर्वी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका और दक्षिणी प्रशांत महासागर में यह ग्रहण दिखाई देगा।  इसका मतलब है कि भारत में इस सूर्य ग्रहण का कोई प्रत्यक्ष दृश्य प्रभाव नहीं होगा।

क्या भारत में सूतक काल मान्य होगा ?
सूर्य ग्रहण से जुड़ा एक अहम धार्मिक पहलू है सूतक काल। हिंदू धर्म में सूतक काल एक ऐसा समय होता है जिसमें धार्मिक कार्य, पूजा, खाना पकाना या खाना खाने जैसी चीजों से परहेज़ किया जाता है। लेकिन सूतक काल उसी स्थिति में मान्य होता है जब ग्रहण किसी स्थान पर दिखाई दे। चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल लागू नहीं होगा।

PunjabKesari Surya Grahan 2025

Amarnath Yatra 2025: पवित्र गुफा में छड़ी पूजन के साथ अमरनाथ यात्रा सम्पन्न

0

श्रीनगर/जम्मू (उदय): पवित्र अमरनाथ धाम में श्रावण पूर्णिमा पर भगवान शिव एवं पार्वती के स्वरूप दोनों छड़ियों का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। शनिवार सुबह पंचतरणी से पवित्र छड़ी मुबारक अमरनाथ धाम के लिए रवाना हुई और जिस स्थान पर बर्फानी बाबा बिराजमान होते हैं, वहां इन पवित्र छड़ियों के पूजन के साथ ही 3 जुलाई को शुरू हुई वार्षिक अमरनाथ यात्रा सम्पन्न हो गई।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद क्यास लगाए जा रहे थे कि इस हमले का यात्रा पर असर पड़ेगा परन्तु इसके बावजूद देश के कोने-कोने से आए 4.15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा में माथा टेक बाबा बर्फानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रीनगर के अमरेश्वर मंदिर (दशनामी अखाड़ा) से भगवान शिव एवं शक्ति की प्रतीक दोनों छड़ियों को लेकर संरक्षक महंत दीपेन्द्र गिरि अमरनाथ धाम के लिए नागपंचमी पर रवाना हुए। शुक्रवार को पंचतरणी में छड़ी मुबारक के विश्राम लेने के बाद शनिवार सुबह बर्फानी बाबा के जयघोष के साथ साधु-संत यात्रा के लिए रवाना हुए और पवित्र अमरनाथ गुफा में छड़ी मुबारक पहुंची।

अमरनाथ गुफा की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों के जवानों एवं अधिकारियों ने छड़ी मुबारक लेकर आए साधु- संतों का स्वागत किया। जिस स्थान पर बर्फानी बाबा हिम शिवलिंग के रूप में बिराजमान होते हैं वहां इन दोनों छड़ियों को स्थापित कर वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही वार्षिक अमरनाथ यात्रा धार्मिक अनुष्ठान के साथ सम्पन्न हो गई।

मौसम खराब होने एवं बारिश के चलते 3 अगस्त से दोनों मार्गों की रिपेयर को लेकर अनिश्चितकाल के लिए यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। लगातार मौसम खराब रहने के कारण बाद में यात्रा में तैनात अधिकारियों को भी रिलीव कर दिया गया। श्रावण पूर्णिमा पर अमरनाथ गुफा में पवित्र छड़ियों के पूजन के बाद उन्हें वापस पहलगाम लाया जाएगा। लिद्दर दरिया के किनारे इनके वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन के बाद वापस श्रीनगर स्थित अमरेश्वर मंदिर में दोनों छड़ियों को स्थापित कर दिया जाएगा।