Tuesday, February 17, 2026
Home Blog Page 86

फफूंद तेज बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

0

फफूंद। थाना क्षेत्र के पाता-फफूंद मार्ग पर सोमवार शाम एक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई।पाता पेट्रोकेमिकल प्लांट के पास मुंशीपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद सवार मौके पर ही बाइक छोड़कर भाग गया।
थाना क्षेत्र के गांव दीदारपुर निवासी सुनील नायक (32) सोमवार शाम साइकिल से पाता दवा लेने गया था। दवा लेकर लौटते समय मुंशीपुर मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुनील सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट आ गई।
पाता पेट्रोकेमिकल प्लांट से लौट रहे ग्रामीणों ने सुनील को सड़क पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी दिबियापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहचान न हो पाने पर सोशल मीडिया का सहारा लिया गया, इस पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की।

परिजनों के अनुसार सुनील राजस्थान में फेरी लगाकर इत्र बेचता था। तबीयत खराब होने पर सोमवार को गांव आया था। परिवार में गर्भवती पत्नी विनीता, चार बेटियां और एक बेटा है। (संवाद)

Auraiya News: बांधमऊ गोशाला में कौओं ने नोच डालीं दो बीमार गोवंशों की आंखें

0

बेला। गोशालाओं में हो रही संवेदनहीनता का मामला एक बार फिर सामने आया है। सोमवार को बांधमऊ गोशाला में बीमार पड़े गोवंशों की आंखें कौओं ने नोच डालीं। आंखों से खून बहता देख भी केयर टेकर का दिल नहीं पसीजा। वह गोवंशों को इधर से उधर खींचता नजर आया।विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत बांधमऊ में गोशाला संचालित है। परिसर में काफी पानी भरा हुआ था। यह पानी परिसर में ही लगे सबर्मिसबल से फैल रहा था। कुछ दिन पहले ही गोशाला में मिट्टी भी डाली गई है, लेकिन अभी यहां केवल मिट्टी के ढेर लगे हैं। गोवंश इधर-उधर घूम रहे थे वहीं नांदें खाली पड़ी थीं।परिसर में ही दो बीमार गोवंश भी पड़े थे। अनदेखी के चलते एक गोवंश की आंख और कान काैओं ने नोच लिया। वहीं, दूसरे गोवंश की आंख नोच डाली। दोनाें गोवंशों की आंखों से खून बह रहा था। बीमारी के चलते दोनों गोवंश चलने-फिरने में असमर्थ हैं।

इस दौरान फोटो खिंचने पर मौजूद केयर टेकर दोनों गोवंशों को खींचकर पलटने लगा, ताकि उनकी आंख से बहता हुआ खून नजर न आए। उधर, सर्दी होने के बावजूद गोशाला में एक भी गोवंश पर न तो झूल डाली गई और न ही अलाव जल रहे थे।

बीडीओ रामदुलार ने बताया कि कुछ गोशालाओं का निरीक्षण किया गया था। बीमार गोवंशों को चिकित्सक देखने भी पहुंचे थे। जहां भी लापरवाही हुई है, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

गोशालाओं के संचालन में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। स्वयं जाकर गोशाला का निरीक्षण किया जाएगा। लापरवाही कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-संत कुमार, मुख्य विकास अधिकारी।

सड़क हादसे में घायल भांजे की मौत

0

औरैया। हाईवे पर रविवार दोपहर सड़क हादसे में घायल हुए भांजे सूरज की देर रात मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। हादसे में मामी और उनकी बेटी घायल हो गई थीं। युवक दोनों को लेकर घर जा रहा था।फफूंद थाना क्षेत्र के गांव अनंतपुर निवासी विनीता पत्नी धीरेंद्र अपनी बेटी जाह्नवी के साथ इटावा थाना भरेह के गांव गढ़ा कासदा स्थित मायके गई थीं। रविवार दोपहर सहायल के गांव भरका निवासी भांजे सूरज (30) के साथ बाइक से वापस जा रही थीं।कानपुर-इटावा हाईवे स्थित सदर कोतवाली के गांव मिहौली के पास कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार मामी-भांजे समेत मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल से सूरज को गंभीर हालत में सैफई व विनीता और उनकी बेटी जाह्नवी को मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया गया था।

रविवार देर रात सूरज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। शव गांव ले जाया गया। प्रभारी कोतवाल सत्य नारायण ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी

Auraiya News: 11 दिन से लापता प्लंबर का शव नाले में मिला

0

दिबियापुर। 11 दिन से लापता प्लंबर का शव सोमवार को ककराही पुलिया के पास नाले में पड़ा मिला। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। युवक के नाले में गिरने का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस का कहना है कि युवक शराब का आदी था।थाना क्षेत्र के गांव ककराही निवासी सौरभ (28) प्लंबर था। 19 दिसंबर को वह लापता हो गया था। परिजन ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। 20 दिसंबर को परिजन थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की पर उसका कुछ पता नहीं चला।सोमवार शाम वहां से निकल रहे राहगीर ने औरैया रोड स्थित ककराही पुलिया के पास नाले में युवक को पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी पर अपराध निरीक्षक शेर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से शव बाहर निकाला गया। प्लंबर के परिजन को जानकारी देकर मौके पर बुलाया और पहचान कराई।

पुलिस की जांच में युवक के गिरने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। नशे में वह नाले में गिरा था। उधर, पत्नी नेहा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्लंबर की साल 2021 में शादी हुई थी, उसके कोई संतान नहीं थी। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Auraiya News: घंटों देरी से चल रहीं ट्रेनें, आते ही सवार होने की मचती होड़

0

रूरा। कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम लग गई है। स्थिति यह है कि ट्रेनें घंटों देर से पहुंच रही हैं। दिल्ली हावड़ा लाइन पर स्थित रूरा स्टेशन पर कानपुर की तरफ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 4:20 बजे से पांच घंटे की देरी से चलकर सुबह 9:20 बजे पहुंची।ट्रेनों की लेटलतीफी से दैनिक यात्रा करने के साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। कानपुर जाने के लिए ऊंचाहार एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे यात्री प्रमोद सिंह ने बताया कि घंटों इंतजार के बाद ट्रेन के आने से परेशान होकर अब डग्गामार वाहन से जाना पड़ेगा। वहीं कानपुर जा रहे सरमन, इलियास व मुमताज ने बताया कि ड्यूटी पर पहुंचने के लिए प्रतिदिन परेशान होना पड़ रहा है। कार्यालय पहुंचने पर मैनेजर के गुस्से का सामना करना पड़ता है। यही स्थिति शाम को वापसी के दौरान भी रहती है।

कानपुर से दिल्ली की तरफ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 8:20 से एक घंटा 40 मिनट की देरी से चलकर सुबह 10 बजे आई। दोपहर दो बजे आने वाली महानंदा एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से दोपहर 2:30 बजे स्टेशन पहुंची। वहीं कानपुर टूंडला मेमू दोपहर तीन बजे से आधा घंटे की देरी से दोपहर 3:30 बजे आई। दोपहर में एक बजे कानपुर जाने वाली मुरी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से दोपहर तीन बजे स्टेशन पहुंची। प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनें देरी चल रही हैं। मौसम के साफ होने पर समय में सुधार हो जाएगा।

औरैया: संदिग्ध हालत में नलकूप पर पंप ऑपरेटर का मिला शव

0
नगरपालिका इंटर कॉलेज में तैनात ऑपरेटर का शव नलकूप के भीतर संदिग्ध अवस्था में मिला है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रामलला के दर्शन का न्यू ईयर प्लान: भीड़ बढ़ी तो इस तरह करने होंगे दर्शन, पहले दिन इन वस्त्रों को पहनेंगे भगवान

0

नए वर्ष 2026 की शुरुआत बृहस्पतिवार से हो रही है। उससे पहले ही रामनगरी में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। रामलला के दरबार में रोजाना करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर रहे हैं। नए साल के पहले दिन पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। यदि राम मंदिर में भीड़ बढ़ी तो सात कतारों में श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे, सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है।नववर्ष के आगमन पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर सहित समूची अयोध्या आस्था के उत्सव में डूबेगी। हनुमानगढ़ी, कनक भवन, दशरथ महल सहित अन्य देवालयों में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। राम मंदिर में यदि भीड़ अधिक होती है तो श्रद्धालुओं को सात कतारों में दर्शन कराए जाएंगे, ताकि दर्शन सुचारु और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके। अभी पांच कतारों में दर्शन हो रहे हैं। नए वर्ष के पहले दिन रामलला सोने के मुकुट और रत्न जड़ित पीत वस्त्र धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। रामलला का अभिषेक-पूजन किया जाएगा और विशेष भोग भी अर्पित किया जाएगा।

एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि तीन लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन को पहुंच सकते हैं। सुरक्षा और सुविधा का खाका तैयार किया गया है। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से पूरे परिसर की निगरानी की जा रही है। दर्शन पथ, प्रतीक्षा क्षेत्र और निकास मार्गों पर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की जाएगी। सादे वर्दी में पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे। एसएसएफ, सीआरपीएफ व सिविल पुलिस के 2500 जवान सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। 

हनुमानगढ़ी में जत्थों में कराया जाएगा दर्शन

नववर्ष पर हनुमानगढ़ी में भी भीड़ का दबाव बहुत अधिक होता है। श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए जत्थों में दर्शन की व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, ताकि दर्शन व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से हो सके। प्रवेश व निकास मार्ग अलग-अलग किए जाएंगे। भीड़ बढ़ी तो मंदिर एक घंटा पहले सुबह चार बजे ही खोल दिया जाएगा। नववर्ष पर हनुमंतलला को विशेष भोग अर्पित करने की तैयारी है।

मां सरयू की होगी विशेष आरती

नववर्ष के अवसर पर मां सरयू की विशेष महाआरती का आयोजन किया जाएगा। सरयू तट पर दीपों की छटा और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके लिए घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि 2100 बत्ती की महाआरती की जाएगी। वहीं, नमामि सरयू सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजा महाराज ने बताया कि 2100 बत्ती की महाआरती के साथ मां सरयू का अभिषेक होगा।

न्यू ईयर जश्न नाजायज: मौलानाओं में छिड़ा विवाद; जानें नाच-गाना और पार्टी करने पर क्या कहता है इस्लाम?

0

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेशभर में साल की विदाई और नए साल के आगमन पर जश्न की तैयारियां हैं। इसको लेकर पार्क, रेस्त्रां और पर्यटन स्थलों पर भी तैयारी पूरी है। उधर, मुसलमानों के नया साल मनाने पर कुछ विवाद सामने आया है। इस पर अलग-अलग मौलानाओं के अलग-अलग मत हैं। बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी की ओर से नए साल के जश्न को नाजायज करार दिया गया।

इस पर मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि इस्लाम ने न तो न्यू ईयर की पार्टी मनाने का हुक्म दिया है, और न ही इसे मना किया है। नए साल के जश्न को नाजायज ठहराना इस्लाम की बुनियादी शिक्षाओं से मेल नहीं खाता है। मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि इस्लाम में फूहड़पन, फिजूलखर्ची और नाच-गाने से हमेशा मना किया गया है, लेकिन नए साल के स्वागत को किसी मजहबी एतराज की बुनियाद पर हराम या नाजायज कहना सही नहीं है। उन्होंने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि नए साल पर खर्च करना चाहते हैं तो गरीबों को कंबल व स्वेटर बांटें।

SIR : यूपी में फिर बढ़ी एसआईआर की समय सीमा, अब छह जनवरी को आएगी पहली कच्ची सूची; जानें अपडेट

0

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2026 के आधार पर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की घोषित तिथियों में संशोधन करते हुए नई तिथियां जारी कर दी गई है। संशोधित तिथियों के अनुसार, अब मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी, 2026 तक निर्धारित की गई है। 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 मार्च, 2026 को किया जाएगा।