Sunday, July 26, 2026
Home Blog Page 6

लखनऊ में AISA का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा:परिवर्तन चौक से जिला कार्यालय तक विरोध; पेपर लीक के खिलाफ उठाई आवाज

0

लखनऊ में सोमवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने विरोध में प्रदर्शन किया। संगठन ने परिवर्तन चौक से जिला कार्यालय तक मार्च निकालकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को भंग करने की मांग उठाई। इस दौरान छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई।

दिल्ली आंदोलन के समर्थन में होगा प्रदर्शन

AISA ने बताया कि यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, छात्रों के हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर यह मार्च निकाला जा रहा है।

CJP Protest Jantar Mantar:जंतर-मंतर पर क्यों पहुंचे पत्थरों से लदे ट्रक? क्या बोले अभिजीत?

0

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने X पर पोस्ट किया है। इसमें लिखा है कि पत्थरों से लदे ट्रक जंतर-मंतर पर खड़े किए गए हैं। पुलिस प्रशासन क्या करने की योजना बना रहा है? क्या वे शांतिपूर्ण CJP प्रदर्शनकारियों पर पत्थरबाजी करवाने की साजिश रच रहे हैं?

एक अन्य पोस्ट में लिखा है:

हमें जानकारी मिली है कि प्रशासन कुछ गंभीर और खतरनाक साजिश की तैयारी कर रहा है। योजना यह है कि कुछ असामाजिक तत्वों को विरोध प्रदर्शन में व्यवधान डालने दिया जाएगा और उसके बाद इसका आरोप शांतिपूर्ण CJP प्रदर्शनकारियों पर मढ़ दिया जाएगा।

Lucknow के जवाहर भवन में भीषण आग, 2 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार, मची अफरा-तफरी; बिल्डिंग में कई सरकारी दफ्तर

0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के व्यस्त हजरतगंज क्षेत्र स्थित बहुमंजिला सरकारी इमारत जवाहर भवन में सोमवार को आग लग गई जिसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां और पुलिसकर्मी मौके पर जुटे हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जवाहर भवन में उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के निदेशालय और कार्यालय संचालित होते हैं। इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित कैंटीन में आग लगी, जिसे बुझाने के लिए दमकलकर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सुबह कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने इमारत से धुआं उठता देखा, जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे तथा युद्धस्तर पर आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। एहतियात के तौर पर इमारत में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया है। जवाहर भवन में आम लोगों का प्रवेश बिना पास के प्रतिबंधित है। अधिकारियों के अनुसार, घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

अब जाम से मिलेगी राहत… UP में होगा पहला 6-लेन फ्लाईओवर, CM Yogi देंगे राज्य को 429 करोड़ की सौगात

0

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जुलाई को टीपी नगर-पडलेगंज मार्ग पर गोरखपुर के पहले छह-लेन वाले फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। उत्तर प्रदेश सेतु निगम के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार ने रविवार को बताया कि 429 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बना यह ढाई किलोमीटर से अधिक लंबा फ्लाईओवर शहर में सड़क संपर्क बेहतर करने और यातायात जाम कम करने के उद्देश्य से तैयार की गई प्रमुख परियोजनाओं में शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि टीपी नगर, देवरिया बाईपास और पडलेगंज को जोड़ने वाले इस फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो चुका है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जुलाई को इसका उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि नौसड़-टीपी नगर-पडलेगंज गलियारा राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के जरिये लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज से गोरखपुर आने वाले वाहनों के लिए एक अहम प्रवेश मार्ग है। अधिकारियों के मुताबिक, यह मार्ग आगे सिद्धार्थनगर, महराजगंज, नेपाल, देवरिया, कुशीनगर और बिहार को भी जोड़ता है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि फ्लाईओवर के चालू होने से यात्रा में लगने वाला समय काफी कम होगा और लोगों को लंबे समय से जारी यातायात जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना का निर्माण फरवरी 2023 में शुरू हुआ था और यह जून 2026 में पूरा हुआ।

3 दिन बाद Doda में चला Internet, लोगों ने ली राहत की सांस

0

डोडा(दिनेश ठाकुर): डोडा में पिछले 3 दिन से इंटरनेट सेवाएं बद की गई थीं। मिली ताजा जानकारी के अनुसार आज सुबह इंटरनेट सेवाओं की 2G स्पीड बहाल कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति की जांच करने के बाद जिले में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी हैं। जानकारी के अनुसार आज सुबह पिछले तीन दिनों से बंद मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 2G स्पीड पर बहाल कर दी गई हैं। मोबाइल इंटरनेट चलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

ईरान की सीधी धमकी: अमेरिका ने हमला किया तो नहीं बचेगा UAE, तुरंत खाली कर दो ‘दुबई-अबू धाबी एयरपोर्ट ‘

0

International Desk: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को कड़ी चेतावनी दी है। ईरानी मीडिया में प्रकाशित एक बयान के अनुसार, यदि अमेरिका ने ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे पर नए हमले किए, तो दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेबेल अली पोर्ट और फुजैराह पोर्ट को खाली करा लेना चाहिए। ईरानी मीडिया में प्रकाशित चेतावनी में  ईरान का कहना है कि यदि अमेरिकी हमले जारी रहे, तो क्षेत्र के महत्वपूर्ण परिवहन और व्यापारिक केंद्र भी जोखिम में आ सकते हैं।

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार तेज हो रहा है। हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच हवाई हमलों और जवाबी कार्रवाई की घटनाओं ने पूरे पश्चिम एशिया में सुरक्षा चिंताएं बढ़ा दी हैं। फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) या अमेरिका की ओर से इस चेतावनी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई । दुबई और अबू धाबी दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय विमानन केंद्रों में शामिल हैं, जबकि जेबेल अली और फुजैराह बंदरगाह वैश्विक समुद्री व्यापार के लिए बेहद अहम माने जाते हैं। यदि क्षेत्र में तनाव और बढ़ता है, तो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, शिपिंग और ऊर्जा आपूर्ति पर भी असर पड़ सकता है।

अजीतमल युवती का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला

0

अजीतमल। ऊंचा चौकी क्षेत्र के गांव विधिपुरा में शनिवार सुबह एक 20 वर्षीय युवती का शव गांव के बाहर आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।गांव विधिपुरा निवासी संतोषी (20) शनिवार की सुबह घर से शौच क्रिया के लिए निकली थी लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव से करीब 100 मीटर दूर एक आम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी मनोज गंगावार ने कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाकर जांच के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

फफूंद घर में थी पिता की तेरहवीं, हादसे में बेटे की मौत

0

फफूंद। जिस घर में शनिवार को पिता की तेरहवीं थी, वहां हादसे में बेटे की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव खजुआ गढ़िया में साइकिल से आलू के बोरे घर ला रहे 25 वर्षीय युवक सुधीर कुमार की साइकिल फिसल गई। हादसे में बोरे के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि सुधीर कुमार के घर में पिता लालजी की तेरहवीं का कार्यक्रम था। सुबह सुधीर बाजार से साइकिल पर आलू का पैकेट लेकर घर के लिए निकला था। घर के नजदीक पहुंचते ही अचानक उसकी साइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। संतुलन बिगड़ने से साइकिल पर लदे दो बोरे सुधीर के ऊपर आ गिरे। इस हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजन और ग्रामीणों ने सुधीर को चिचोली अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उपचार के बाद उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कानपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही सुधीर ने दम तोड़ दिया। हादसे ने सुधीर की मां शकुंतला देवी को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है।

अजीतमल तीन घरों में चोरी, जेवर और नकदी ले गए

0

अजीतमल। अड्डा गोखे गांव में शुक्रवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए।शनिवार सुबह घटना की जानकारी होते ही सूचना पर यूपी-112 और अनंतराम पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
अड्डा गोखे निवासी चंद्रप्रभा के मकान के पीछे खेत की ओर लगी खिड़की तोड़कर चोर घर में घुस गए। उस समय चंद्रप्रभा अपने पुत्र अंश के साथ बरामदे में सो रही थीं। चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारी और बक्सों से तीन सोने की जंजीर, चार सोने की अंगूठियां, एक ब्रेसलेट, एक जोड़ी झुमकी, एक मंगलसूत्र, एक कमरबंद समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।
इसके बाद चोरों ने पड़ोसी अरविंद कुमार के घर में भी धावा बोल दिया। अरविंद अपनी पत्नी मिथलेश, बेटियां पूजा व शिल्पा तथा दिव्यांग पुत्र के साथ बरामदे में सो रहे थे। चोर घर के अंदर से एक जोड़ी पायल, कंधनी, मंगलसूत्र, झुमकी और करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।

‘सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं, यह गैर-कानूनी डिटेंशन जैसा’: क्यों HC पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी?

0

नई दिल्ली। पुलिस पर गैर-कानूनी तरके से हिरासत में लेने का आरोप लगाते हुए एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने सोनम को सफदरजंग अस्पताल से किसी निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने की अनुमति देने की हाई कोर्ट से मांग की है। उन्होंने मामले पर रविवार को ही अर्जी पर सुनवाई की मांग की है।

निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग

अस्पताल से भरोसा उठने की बात कहते हुए सोनम की पत्नी गीतांजलि ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनके पति की सेहत और बिगड़ने से पहले उन्हें सफदरजंग अस्पताल से अपनी पसंद के किसी निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया जाए।

सोनम की पत्नी ने यह भी कहा कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद, सफदरजंग अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें सिर्फ चुनिंदा जानकारी ही दी है और सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने से इनकार करने के कारण उनकी मेडिकल हालत की स्वतंत्र जांच नहीं हो पाई।

सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं: गीतांजलि

उन्होंने यह भी कहा कि वह सोनम के इलाज के तरीके के गुप्त और पूरी तरह से अपारदर्शी रवैये से “दुखी हैं, जबकि विरोध स्थल से हटाए जाते समय वांगचुक के जरूरी मेडिकल पैरामीटर स्थिर थे। गीतांजलि आंगमो ने कहा कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है। यह एक गैरकानूनी डिटेंशन जैसा बन गया है।

उन्होंने आगे कहा कि हाई कोर्ट ने 16 जुलाई के अपने आदेश में अधिकारियों को सोनम वांगचुक की सेहत पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर मेडिकल दखल देने के लिए कहा गया था। हालांकि, पुलिस ने मेडिकल इमरजेंसी के बिना उस आदेश का गलत फायदा उठाकर शनिवार को जंतर-मंतर से अनशन कर रहे उनके पति को जबरदस्ती हटा दिया।