Tuesday, February 17, 2026
Home Blog Page 87

करोड़पति क्यों छोड़ रहे भारत? टैक्स और प्रदूषण तो बहाना है, सरकार ने बताई असली वजह

0

नेशनल डेस्क : भारत से अमीर और करोड़पति लोगों के विदेश जाने को लेकर अक्सर बहस होती रहती है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के सदस्य और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री संजीव सान्याल ने एक अहम पहलू की ओर ध्यान दिलाया है। उनका कहना है कि करोड़पतियों के देश छोड़ने की वजह केवल बेहतर जीवन-स्तर, कम टैक्स या प्रदूषण नहीं है, बल्कि भारत के बिजनेस सेक्टर में बदलाव और प्रतिस्पर्धा की कमी भी एक बड़ा कारण है।

आर्थिक सलाहकार और इतिहासकार संजीव सान्याल ने यह बात एक पॉडकास्ट के दौरान कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत के व्यावसायिक एलिट वर्ग (Business Elite) में लंबे समय से जरूरी बदलाव नहीं हो पाए हैं, जिसका असर देश की आर्थिक गतिशीलता पर पड़ रहा है।

भारतीय करोड़पति क्यों बस रहे विदेश में?
संजीव सान्याल के मुताबिक, भारत में बड़े उद्योगों और कारोबारी घरानों पर लंबे समय से वही लोग हावी हैं। नए उद्योगों और नए उद्यमियों को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते। जब किसी देश के बिजनेस सेक्टर में नए चेहरे, नई सोच और नई प्रतिस्पर्धा नहीं आती, तो इनोवेशन कमजोर हो जाता है। ऐसे माहौल में कई अमीर लोग अपने कारोबार और निवेश को विदेशों में स्थानांतरित करना ज्यादा सुरक्षित मानते हैं।

उन्होंने कहा कि कई पुराने कारोबारी जोखिम लेने से बचते हैं और बदलाव लाने की बजाय अपने मौजूदा फायदे बचाने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। यही कारण है कि वे दुबई जैसे देशों में अपने फैमिली ऑफिस या निवेश केंद्र स्थापित कर लेते हैं। सान्याल के अनुसार, यह समस्या सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य देशों में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिलती है।

रिसर्च और तकनीक में निवेश की कमी
संजीव सान्याल ने यह भी कहा कि भारत के बड़े उद्योगों को रिसर्च और नई तकनीकों में कहीं ज्यादा निवेश करने की जरूरत है। हालांकि, मौजूदा समय में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि कई कंपनियां कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत तो खर्च करती हैं, लेकिन असली उत्पादन क्षमता बढ़ाने, तकनीक विकसित करने और रिसर्च पर निवेश अपेक्षाकृत कम होता है। इसका नतीजा यह होता है कि लंबे समय में देश की आर्थिक ताकत कमजोर पड़ने लगती है।

युवा उद्यमी जोखिम लेने को तैयार
संज़ीव सान्याल ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम की तारीफ करते हुए कहा कि युवा उद्यमी, खासतौर पर बेंगलुरु जैसे शहरों में, जोखिम लेने से नहीं डरते। इसी वजह से स्टार्टअप सेक्टर में तेजी से नए आइडिया और नई कंपनियां सामने आ रही हैं। उनका मानना है कि यही सोच और साहस बड़े उद्योगों में भी आना चाहिए, तभी अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी मजबूत और स्वस्थ अर्थव्यवस्था के लिए यह जरूरी है कि असफलता को भी स्वीकार किया जाए। अगर कोई बड़ी कंपनी काम नहीं कर पा रही है, तो उसे बंद होने देना चाहिए, ताकि नई कंपनियों को आगे आने का मौका मिल सके। सान्याल ने जेट एयरवेज और बैंकिंग संकट का उदाहरण देते हुए कहा कि पुराने और कमजोर सिस्टम के टूटने से ही नए अवसर पैदा होते हैं।

करोड़पतियों के पलायन के आंकड़े भी चिंता बढ़ाते हैं
संजीव सान्याल का मानना है कि अगर भारत को आगे बढ़ना है, तो बिजनेस सेक्टर में लगातार बदलाव, नई सोच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना होगा। तभी देश में निवेश बढ़ेगा और करोड़पतियों का विदेश पलायन भी रुकेगा। गौरतलब है कि हेनले एंड पार्टनर्स की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 3,500 करोड़पति भारत छोड़कर जा सकते हैं। इससे पहले 2023 में यह संख्या 5,100 और 2024 में 4,300 बताई गई थी, जो इस रुझान की गंभीरता को दर्शाता है।

Auraiya News: शिव मंदिर के रास्ते पर हो रहा निर्माण कार्य रोकने पर विवाद

0

एरवाकटरा। उमरैन कस्बे में प्राचीन शिव मंदिर के आम रास्ते पर निर्माण किए जाने का विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। निर्माण कार्य को लेकर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया।ग्रामीणों की काम कर रहे मजदूरों से झड़प हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस मामले में कस्बे के लोगों ने मंदिर के पास हो रहे निर्माण कार्य को अवैध बताते हुए मजदूरों को काम बंद करने को कहा। इससे विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज किशनवीर सिंह ने निर्माण कार्य रोकने को कहा। इस पर निर्माण कार्य करा रहे व्यक्ति ने चौकी इंचार्ज से काम रुकवाने का लिखित आदेश मांगा।चौकी इंचार्ज ने विवाद की आशंका जताते हुए निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए। रोक के बावजूद हो रहे निर्माण कार्य के मामले में संजीव कुमार, सुभाष चंद्र, मधु, सनी कुमार, अलका, राहुल कुमार आदि ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

इसमें प्राचीन शिव मंदिर व सरकारी कन्या पाठशाला विद्यालय को जाने वाले रास्ते पर निर्माण कार्य कर रास्ता बंद किए जाने पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। इधर, काम करा रहे व्यक्ति का कहना है कि विवाद का निपटारा हो चुका है। उपनिरीक्षक किशनवीर सिंह ने बताया कि विवाद की आशंका के चलते फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।

औरैया: मिट्टी खोदने के दौरान टीला ढहने से दबकर महिला की मौत, मचा कोहराम

0
अयाना थाना क्षेत्र के कोठी दासपुर में सोमवार सुबह गांव के बाहर मिट्टी खोदने के दौरान टीला ढह गया। इससे महिला मिट्टी में दब गई। पास में मौजूद पड़ोसी की बेटी के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने महिला को मलबे से बाहर निकाला लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है।  कोठी दासपुर निवासी बहादुर सिंह ने बताया कि बेटी मिथलेश कुमारी (40) की शादी कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के अलियापुर निवासी संजय कुमार के साथ हुई थी। करीब 20 साल से बेटी अपने पुत्र अश्वनी व शांतनु के साथ पति से अलग मायके में ही रह रही थी। नये वर्ष के स्वागत में घर का रंग रोगन करने के लिए बेटी सोमवार सुबह आठ बजे के करीब छोटे नाती शांतनु व पड़ोसी चरण सिंह की बेटी वंदना के साथ गांव से एक किलोमीटर दूर मिट्टी खोदने गई थी। बेटी ने एक बोरी मिट्टी खोदने के बाद नाती शांतनु को मिट्टी रखने के लिए घर भेज दिया। सुबह नौ बजे मिट्टी खोदने के दौरान टीला ढह गया। इससे बेटी मलबे में दब गई। पास मौजूद वंदना के शोर मचाने पर खेतों पर मौजूद किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे और आधा घंटे की मशक्कत कर महिला को बाहर निकला लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई। अनहोनी पर परिजन रोने लगे। सूचना पर पहुंचे अयाना थानाध्यक्ष अजय कुमार ने परिजनों से पूछताछ कर घटना स्थल पर छानबीन की। साथ ही घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी। इसपर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल अभिषेक कुमार ने भी घटना स्थल पर जांच की। साथ ही रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप कर संभव मदद का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Kanpur: जन्मदिन पार्टी में चली बेल्टें व डंडे, 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

0

आईफोन न मिलने पर 11वीं की छात्रा ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर उसे यहां से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता का कहना है कि अगर वह जान जाता कि उसकी बेटी यह कदम उठा लेगी तो वह उसे किसी हालत में फोन दिला देता।डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुसमिलिया गांव निवासी तुलसीराम राजपूत खेती और ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी माया (17) गांव के राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। बेटा मानवेंद्र भी पढ़ाई कर रहा है।परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले माया का मोबाइल फोन टूट गया था। इसके बाद वह नया मोबाइल दिलाने की जिद करने लगी। माया एक पुराना आईफोन मांग रही थी, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण तुलसीराम उसकी यह मांग पूरी नहीं कर सके। उन्होंने बेटी को समझाया था कि फिलहाल उनके पास इतने पैसे नहीं हैं और 15 दिन बाद हरी मटर की फसल बिकने पर वह उसे फोन दिला देंगे। इसके बाद भी माया जिद पर अड़ी रही।तुलसीराम ने बताया कि माया का स्वभाव कुछ जिद्दी था। इससे पहले उसने घड़ी की मांग की थी, जिसे पूरा कर दिया गया था। बाद में उसने सोने की झुमकी की मांग की लेकिन फिर झुमकी छोड़कर आईफोन की मांग पर अड़ गई। शुक्रवार को माया ने पिता से कहा था कि अगर दो दिन में आईफोन नहीं दिलाया गया तो उसका अंजाम बुरा होगा। उस समय पिता उसकी बात का अर्थ नहीं समझ सके।

रविवार को जब पिता ऑटो चलाने गए थे और मां बबली खेत पर मटर तोड़ने गई हुई थीं। उसी दौरान माया घर पर अकेली थी। इसी बीच उसने चूहा मारने की दवा खा ली। घर लौटने पर भाई मानवेंद्र को माया ने बताया कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद परिजन आनन-फानन उसे उरई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

रात में झांसी पहुंचने पर माया की मौत हो गई। तुलसीराम ने कहा कि वह गरीब किसान हैं, बंटाई पर जमीन लेकर खेती करते हैं और ऑटो चलाकर परिवार का खर्च चलाते हैं। आईफोन के लिए पैसे न होने के कारण वह बेटी की मांग पूरी नहीं कर सके। उन्हें इस बात का गहरा पछतावा है कि वह बेटी की मन की स्थिति को समय रहते नहीं समझ पाए। डकोर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवती ने किन परिस्थितियों में जहर खाया, परिजनों से इसकी पूछताछ की जा रही है।

बेटा सब्जी बेचकर दिलवा दूंगा, मोबाइल, कुछ दिन रुक जाओ
तुलसीराम ने बताया कि वह ऑटो चलाते हैं। घर में करीब 30 हजार रुपये रखे थे। इसकी जानकारी बेटी को थी। उसका मोबाइल टूट जाने पर वह लगातार फोन दिलवाने की बात कह रही थी। कुछ दिन पहले वह किसी का आईफोन देख आई थी। उसी को लेने की जिद कर रही थी। जब उसने कहा कि वह इतना महंगा फोन नहीं दिलवा पाएगा तो वह जान देने की धमकी देने लगी। बताया कि उसने कहा कि वह इन रुपयों से सब्जी बेचने का काम करेगा। फायदा होने पर उसे फोन दिलवा देगा। वह सब्जी लेने उरई आ गया और बेटी ने यह कदम उठा लिया। उसे पता होता कि वास्तव में वह गलत कदम उठा लेगी तो वह सब्जी का काम नहीं करता और बेटी को फोन दिलवा देता।

Kanpur: जन्मदिन पार्टी में चली बेल्टें व डंडे, 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

0

हरबंश मोहाल के दानाखोरी निवासी आयुष गुप्ता ने अब्दुल राजिक और 12 अज्ञात पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 26 दिसंबर की रात वह अपने मित्र पारस की जन्मदिन पार्टी मनाने सिविल लाइंस स्थित रेस्टोरेंट में मधुर, रुद्राक्ष, सार्थक के साथ गए थे। वहां मौजूद बांस मंडी निवासी अब्दुल राजिक ने उन्हें धक्का दिया। साथ मौजूद लोगों ने कहा कि देखकर चलो। इतने में राजिक ने गालीगलौज की। पार्टी खत्म करके देर रात बाहर निकले तो राजिक ने अपने 10-12 साथियों के साथ बेल्ट और डंडों से हमला कर दिया। मधुर के सिर व आंख में चोटें आईं। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश नारायण पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Kanpur: बस में फंसे जयप्रकाश ने बेटी को कॉल कर बोला था, बचा लो…, शव के अवशेष घर पहुंचे तो मचा कोहराम

0

यमुना एक्सप्रेस वे पर 16 दिसंबर को शताब्दी बस में जलकर जान गंवाने वाले काकादेव के नवीननगर निवासी जयप्रकाश वर्मा (75) के शव के अवशेष रविवार शाम घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। बेटी के अनुसार हादसे के बाद पिता ने उन्हें कॉल कर बचाने की गुहार लगाई थी फिर कॉल कट हो गई थी।जयप्रकाश ने अपनी बेटी मनीषा को हादसे के बाद आखिरी बार सुबह 4:25 बजे फोन किया था। फोन करके बताया कि बस का एक्सीडेंट हो गया है वह अंदर बुरी तरह फंस गए हैं। बेटी से बचाने की गुहार लगाई लेकिन तभी कॉल कट गई। इससे परिवार घबरा गया। जानकारी मिलते ही मनीषा मथुरा पहुंचीं। उन्होंने जिला अस्पताल में घायलों की लिस्ट देखी और जिला मजिस्ट्रेट से भी संपर्क किया लेकिन उनके पिता का नाम कहीं नहीं मिला। बाद में पुलिस ने परिवार को बताया कि टक्कर के बाद आग लगने से कई यात्री जिंदा जल गए जिनके अवशेष मिले हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इन अवशेषों को डीएनए के लिए भेजा गया। इसकी पुष्टि के बाद शव के अवशेष रविवार शाम घर लाए गए तो सभी ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार भैरव घाट पर हुआ। परिवार में चार बेटियां व एक बेटा है। वह एक पेंट कंपनी में काम भी करते थे। वह शताब्दी बस से काम के सिलसिले से मथुरा निकले थे।

Kanpur: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को कुचला, पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

0

सीसामऊ थाना क्षेत्र में जरीब चौकी चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती नरेश सोनकर (60) और उनकी पत्नी अंगूरी (58) को कुचला दिया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि दंपति सोमवार सुबह स्कूटी से घंटाघर गए थे। वापसी लौटते समय करीब 11.30 बजे हादसा हो गया।

Kanpur: रेलवे ग्राउंड में पेट्रोल पंप कर्मी का नग्न शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

0
Kanpur News: युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
कानपुर के निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां एक युवक का शव पड़ा मिला। सुबह टहलने निकले लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की।शव के पास युवक के कपड़े, पेट्रोलियम कंपनी की जैकेट और चप्पल पड़ी हुई थीं। वहीं कुछ दूरी पर एक बाइक भी खड़ी मिली, जिसके नंबर के आधार पर युवक की पहचान की गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान संजय नगर बस्ती निवासी 32 वर्षीय राहुल अवस्थी के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद वे भी घटनास्थल पर पहुंचे।
परिजनों ने बताया कि राहुल रमईपुर स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर काम करता था। वह रविवार रात घर नहीं लौटा था, जिसके बाद से परिवार को उसकी चिंता हो रही थी। सोमवार सुबह इस दुखद घटना की जानकारी मिली। राहुल की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी नौरैया खेड़ा स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत है। दंपति के कोई बच्चे नहीं हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी साउथ योगेश कुमार सहित गोविंद नगर थाने का पुलिस बल पहुंचा। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव की स्थिति और घटनास्थल पर मिले तथ्यों के आधार पर हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि राहुल आखिरी बार किसके संपर्क में था। मामले की गहन जांच जारी है।

Lucknow: दोस्त ने पीटा, आहत युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, आत्महत्या से पहले बाइक जलाने की कोशिश की

0
Lucknow: दोस्त ने पीटा, आहत युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, आत्महत्या से पहले बाइक जलाने की कोशिश कीलखनऊ में दोस्त की पिटाई से आहत होकर एसटीपी चौराहे के पास रहने वाले नितेश मिश्रा (26) ने हुसड़िया चौराहे के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। नितेश ने आत्महत्या से पहले अपने बड़े भाई मुकेश को फोन कर बताया था कि दोस्त अनमोल ने उसकी पिटाई की है। नितेश के पिता की तहरीर पर अनमोल के खिलाफ गोमतीनगर विस्तार थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मुकेश के मुताबिक नितेश खरगापुर स्थित 99 स्टोर में काम करता था। सोमवार सुबह वह अपने दोस्त अनमोल से मिलने गया था। किसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया था। आरोप है कि अनमोल ने साथियों के साथ मिलकर नितेश की पिटाई कर दी। नितेश ने उसे फोन कर घटना की जानकारी दी थी। उन्होंने नितेश को घर आने के लिए कहा था। इसके बाद भी वह घर नहीं आया और बाइक से सीधे हुसड़िया चौराहा पहुंच गया। उन्होंने नितेश को फोन मिलाया तो उसने नहीं उठाया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक नितेश ने आत्महत्या से पहले बाइक में आग लगाने की कोशिश की थी, जिसे लोगों ने रोक लिया था। इसी बीच वहां से ट्रेन गुजरने लगी। ट्रेन को आता देख नितेश उसके आगे कूद गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर अवस्था में नितेश को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

अंजान व्यक्ति ने फोन उठाया तो हुई जानकारी

मुकेश का कहना है कि वह अनमोल को लगातार फोन कर रहे थे। एक अंजान व्यक्ति ने फोन उठाकर घटना की जानकारी दी। नितेश के पिता अंजनी मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी। अंजनी मंदिर के पुजारी हैं। पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। नितेश की पिटाई करने में और कौन लोग शामिल थे, इसका भी पता लगाया जा रहा है। नितेश के परिवार में मां उषा देवी हैं। परिजन नितेश की शादी तय करने वाले थे। इससे पहले ही उसने जान दे दी।