Saturday, February 14, 2026
Home Blog Page 45

यूपी: प्रदेश में बनेगा देश का सबसे बड़ा एआई डेटा सेंटर, एएम ग्रीन ग्रुप करेगा 2.25 लाख करोड़ का निवेश

0

उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर यूपी टीम को दावोस में जारी विश्व आर्थिक मंच में बड़ी सफलता मिली है। एएम ग्रीन ग्रुप ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक ऐतिहासिक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में एक गीगावॉट क्षमता का अत्याधुनिक कंप्यूट डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा, जो वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वर्कलोड्स को सेवाएं देगा। यह समझौता उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख डेटा सेंटर और एआई हब बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा।एएम ग्रीन ग्रुप द्वारा स्थापित किया जाने वाला यह एआई इंफ्रास्ट्रक्चर हब चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। परियोजना की पहली क्षमता की शुरुआत वर्ष 2028 तक हो जाएगी, जबकि 2030 तक पूरे एक गीगावॉट क्षमता के साथ इसे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में लगभग 25 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 2.25 लाख करोड़ रुपये) का निवेश प्रस्तावित है। यह निवेश न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में अब तक के सबसे बड़े डेटा सेंटर निवेशों में से एक होगा, जो भारत सरकार के ‘विकसित भारत 2047’ विजन के अनुरूप है।इस मेगा डेटा सेंटर में लगभग 5 लाख अत्याधुनिक हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट्स लगाए जाएंगे, जो हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (एचपीसी) और एआई आधारित सेवाओं को गति देंगे। यह सुविधा वैश्विक हाइपरस्केलर्स, फ्रंटियर लैब्स, एंटरप्राइजेज और भारत की सॉवरेन एआई पहल को बड़े पैमाने पर सपोर्ट करेगी। यह डेटा सेंटर भारतीय डेवलपर्स को भी चिपसेट एक्सेस उपलब्ध कराएगा, जिससे देश में एआई सॉल्यूशन स्टैक का तेजी से विकास हो सकेगा।

प्रदेश सरकार की डेटा सेंटर पॉलिसी, मजबूत औद्योगिक कॉरिडोर, बेहतरीन कनेक्टिविटी और निवेशक अनुकूल माहौल के चलते एएम ग्रीन ग्रुप ने यूपी को इस परियोजना के लिए चुना है। यह सुविधा 24×7 कार्बन-फ्री ग्रीन एनर्जी पर आधारित होगी, जिसमें पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा और पंप्ड स्टोरेज का उपयोग किया जाएगा। इससे योगी सरकार की हरित ऊर्जा और सतत विकास की नीति को भी मजबूती मिलेगी।

इस परियोजना से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आने की संभावना है। साथ ही हजारों उच्च–कौशल रोजगार सृजित होंगे। इससे हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और विशेष कूलिंग टेक्नोलॉजी से जुड़ा स्थानीय तकनीकी इकोसिस्टम विकसित होगा। एएम ग्रीन ग्रुप के चेयरमैन अनिल चालमलासेट्टी ने कहा कि एआई भविष्य की आधारशिला है और यह निवेश एक सतत, कार्बन-न्यूट्रल डिजिटल इकोनॉमी की दिशा में बड़ा कदम है।

Etawah: ट्रांसफार्मर से चोरी करने वाले सात अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार, लाखों के पार्ट्स और नकदी बरामद

0

ट्रांसफार्मरों से चोरी करने वाले सात अंतरजनपदीय चोरों को इकदिल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के ट्रांसफार्मर के पार्ट्स, चार हजार नकद बरामद किया है। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि ओवैस अहमद निवासी आगरा टायर्स हाउस, पक्का बाग ने सूचना दी थी कि ग्वालियर बाईपास पर स्थित उनके ढाबे के सामने से बिजली संचालन के लिए लगे ट्रांसफार्मर के पार्ट्स चोरों चुरा ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार रात थाना इकदिल पुलिस थाना क्षेत्र में पान कुंवर स्कूल के पास चेकिंग की जा रही थी।इसी दौरान एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार रुकने का इशारा करने पर चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने आवश्यक बल प्रयोग कर कार को रुकवा लिया। इसमें मौजूद सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने नाम रूपकिशोर उर्फ रूपा, करन बाबू बाल्मिकी, कमलेश राजपूत, अजीत उर्फ डबोरी, बच्चू सिंह बाल्मिकी, निखिल उर्फ योगेश और अंकित कठेरिया आदि शामिल रहे। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो कारतूस, दो मिस कारतूस, छह मोबाइल फोन और बिजली के ट्रांसफार्मर के पार्ट्स बरामद हुए।कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रात को ग्वालियर बाईपास स्थित ट्रांसफार्मर से उसके पार्ट्स चुराए थे। उन्होंने यह भी कबूल किया कि इसी तरह की चोरियां उन्होंने जनपद आगरा में थाना पिनाहट क्षेत्र पांच जनवरी और नौ जनवरी को भी ट्रांसफार्मर से की थीं। इन वारदातों के थाना पिनहट, जनपद आगरा के प्राथमिकी दर्ज है।

आपराधिक इतिहास और बरामदगी
गिरफ्तार अभियुक्तों में से रूपकिशोर उर्फ रूपा का आपराधिक इतिहास लंबा है, जिसके विरुद्ध चोरी, लूट और शस्त्र अधिनियम के तहत कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। निखिल उर्फ योगेश के विरुद्ध भी लूट और अपहरण के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल 20 वस्तुएं बरामद की हैं, जिनमें हथियार, चोरी के ट्रांसफार्मर के पार्ट्स, औजार, कार और नकदी शामिल हैं।

Mahoba: पिता की तेरहवीं के दिन बेटे की चाकू से गोदकर हत्या, दो नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

0

थाना अजनर के लेवा गांव में पिता की तेरहवीं के दिन हमलावरों ने बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने दौड़े भाई, चाचा और चचेरे भाई समेत छह लोगों को घायल कर दिया। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने एक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने दो नामजद व छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

लेवा गांव निवासी रामकृपाल का बीमारी के चलते निधन हो गया था। सोमवार की शाम तेरहवीं कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब दस बजे ग्रामीण और रिश्तेदार भोजन कर रहे थे। तभी कुछ लोग घर के पास स्थित शिव मंदिर तिराहे पर शराब के नशे में गालीगलौज करने लगे। यह देख रामकृपाल का बेटा विकास (18) व परिवार के अन्य सदस्य ने मौके पर पहुंच विरोध किया। इससे गुस्साए दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपी साहब सिंह ने विकास पर चाकू से हमला किया। एक के बाद एक कई प्रहार करने से विकास खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। आरोपियों ने विकास के भाई आकाश, चाचा सुर्जन, चचेरे भाई अनिल, प्रदीप और जीतू को भी मारा-पीटा। चाकू से हमला करने से सभी लोग लहूलुहान हो गए। तब आरोपी मौके से भाग निकले।

घटना से तेरहवीं कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया जबकि अनिल की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। शेष घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

सूचना मिलते ही सीओ कुलपहाड़ रविकांत गोंड व सीओ सदर अरुण कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। विकास के चाचा सुंदरलाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लेवा गांव निवासी अजय सिंह, चरखारी के कनेरा गांव निवासी साहब सिंह और छह अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

युवक की हत्या से पूरे गांव में मातम
बीमारी से पिता की मौत के बाद तेरहवीं कार्यक्रम के दिन बेटे की हत्या से पूरे गांव में मातम का माहौल रहा। परिजन व रिश्तेदार अभी रामकृपाल की मौत का गम भूल भी नहीं सके थे कि तेरहवीं भोज के दौरान मामूली विवाद में बेटे की हत्या की घटना से सभी को झकझोर दिया। घटना से बाद से तेरहवीं में भोजन कर रहे लोग उठकर घटनास्थल के लिए दौड़े। चारोंं ओर चीख-पुकार मची रही। इससे तेरहवीं कार्यक्रम में भोजन करने आए लोग अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। तनाव को देखते हुए गांव मेंं पुलिस बल तैनात रहा।

Kanpur: कल्याणपुर में सरिया चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीस कुंतल सरिया बरामद

0

कल्याणपुर में सरिया कारोबारी की दुकान से लाखों रुपये की सरिया चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के आठ दिन बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।उनके कब्जे से चोरी की गई करीब 30  कुंतल सरिया बरामद की है। तीनों को जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।स्वरूप नगर निवासी सरिया कारोबारी मनोज कुमार जैन कल्याणपुर में सरिया का कारोबार करते हैं। पीड़ित के अनुसार 11 जनवरी को जब वह दुकान पर पहुंचे तो बाहर रखी सरिया का करीब आधा माल गायब मिला। दुकान का ताला टूटा हुआ था। जिससे अंदर से भी माल चोरी होने की आशंका जताई गई। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए तो जिसमें संदिग्धों की गतिविधियां सामने आईं। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रनिया क्षेत्र से चोरी की सरिया बरामद करते हुए रानियां के अखिलेश कुमार गुप्ता, रवि गुप्ता और आयुष शुक्ला कल्याणपुर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि सरिया चोरी का माल बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Kanpur: आईआईटी में पीएचडी स्टूडेंट ने हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदकर दी जान, पत्नी-बेटी के साथ रहता था

0

आईआईटी कानपुर में पीएचडी स्टूडेंट ने मंगलवार को हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया। आईआईटी कर्मी उसे अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। राजस्थान के चुरू का रहने वाला छात्र एंजायटी की बीमारी से परेशान था। डिपार्टमेंट ऑफ अर्थ साइंस से पीएचडी कर रहा था। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

राजस्थान के चुरू निवासी राम प्रताप का बेटा स्वरूप ईश्वराम (25) कानपुर आईआईटी से डिपार्मेंट आफ अर्थ साइंस में पीएचडी कर रहा था। वह यहां पत्नी मंजू और 2 साल की बेटी के साथ रह रहा था एंजायटी की बीमारी के चलते उसका इलाज चल रहा था। जिसके चलते भाई काफी तनाव में था। वो मंगलवार दोपहर अचानक हॉस्टल की छठवीं मंजिल से कूद गया। पत्नी ने आईआईटी प्रशासन को इसकी सूचना दी। आनन फानन उसे गुरुदेव स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शव देख पत्नी और मासूम बेटी का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि छात्र एंजायटी की बीमारी से परेशान थे। उनका इलाज भी चल रहा था। परिजनों को सूचना दे दी गई है। अगर कोई तहरीर देंगे तो उसे आधार पर जांच कराई जाएगी।

Jio Hotstar का बड़ा झटका! 700 रुपए महंगा हो गया ये एनुअल प्लान, देखें नई रेट लिस्ट

0

Jio Hotstar Price Hike 2026: OTT प्लेटफॉर्म देखने वालों के लिए Jio Hotstar की तरफ से एक अहम अपडेट सामने आया है। कंपनी ने अपने सुपर और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है। नई दरें 28 जनवरी 2026 से लागू होंगी। कंपनी का कहना है कि जो यूजर्स अभी पुराने प्लान पर हैं, वे उसके खत्म होने तक मौजूदा कीमतों पर ही सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, प्लान एक्सपायर होने के बाद नए रेट पर ही सब्सक्रिप्शन रिन्यू करना होगा।

Super Plan हुआ महंगा
Jio Hotstar के सुपर प्लान की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। अब तक सुपर क्वार्टर प्लान के लिए यूजर्स को 299 रुपये चुकाने पड़ते थे, लेकिन 28 जनवरी 2026 से इसकी कीमत बढ़कर 349 रुपये हो जाएगी। यानी इस प्लान पर 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं सुपर प्लान का एनुअल सब्सक्रिप्शन भी पहले के मुकाबले महंगा हो गया है। पहले जहां सालभर के लिए 899 रुपये देने होते थे, अब इसके लिए 1099 रुपये खर्च करने होंगे। इस तरह सालाना प्लान पर 200 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सुपर प्लान लेने वाले यूजर्स विज्ञापनों के साथ दो डिवाइस पर Jio Hotstar का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Premium Plan की कीमतों में बड़ा उछाल
प्रीमियम प्लान के दामों में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। प्रीमियम क्वार्टर प्लान, जिसकी कीमत पहले 499 रुपये थी, अब 699 रुपये में मिलेगा। यानी इस प्लान पर सीधे 200 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा प्रीमियम एनुअल प्लान भी अब पहले से काफी महंगा हो गया है। सालाना प्लान की कीमत 1499 रुपये से बढ़कर 2199 रुपये कर दी गई है। इसका मतलब यह हुआ कि अब पूरे साल के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स को 700 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।

प्रीमियम यूजर्स को क्या मिलेगा
प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को चार डिवाइस पर Jio Hotstar का एक्सेस मिलता रहेगा। इसके अलावा लाइव स्पोर्ट्स और लाइव शो को छोड़कर बाकी सभी कंटेंट बिना विज्ञापन के देखा जा सकेगा।

मौजूदा ग्राहकों को राहत
कंपनी ने साफ किया है कि जिन ग्राहकों का सब्सक्रिप्शन पहले से एक्टिव है, उन पर तुरंत नई कीमतें लागू नहीं होंगी। वे अपने मौजूदा प्लान की अवधि पूरी होने तक पुराने रेट पर ही कंटेंट देख पाएंगे।

क्या लालू की बेटी मीसा भारती बनेंगी RJD की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष? 25 जनवरी को होगा बड़ा फैसला

0

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद संगठनात्मक पुनर्गठन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 25 जनवरी को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में नेतृत्व से जुड़े अहम फैसले लिए जा सकते हैं, जिन पर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं।

पार्टी के सभी शीर्ष नेता होंगे शामिल! 

RJD के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के करीबी सहयोगी भोला यादव द्वारा जारी पत्र के मुताबिक, यह बैठक शहर के एक होटल में आयोजित की जाएगी। पार्टी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने भी बैठक की पुष्टि करते हुए कहा, “हां, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 25 जनवरी को होगी। लालू जी के अलावा, पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं के इसमें शामिल होने की संभावना है। नेतृत्व द्वारा महत्वपूर्ण माने जाने वाले मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।”

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष’ पर हो सकता है फैसला 

हालांकि पार्टी के नेता सार्वजनिक रूप से चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि बैठक में ‘कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष’ की नियुक्ति पर फैसला लिया जा सकता है। RJD की स्थापना 1997 में जनता दल से अलग होकर करने वाले लालू प्रसाद तब से पार्टी के शीर्ष पद पर बने हुए हैं। बावजूद इसके, उनके खराब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र को देखते हुए संगठन के रोजमर्रा के कामकाज के लिए दूसरी पंक्ति के नेतृत्व की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

चुनाव में RJD को उठाना पड़ा भारी नुकसान 

सूत्रों के अनुसार, इस संभावित पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव माने जा रहे हैं, जो लालू प्रसाद के छोटे बेटे और राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं। लेकिन हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन ने कथित तौर पर परिवार के भीतर मतभेदों को भी उजागर कर दिया है। RJD को पिछले चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ा, जहां उसकी सीटें पांच साल पहले की 75 से घटकर सिर्फ 25 रह गईं।

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद संगठनात्मक पुनर्गठन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 25 जनवरी को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में नेतृत्व से जुड़े अहम फैसले लिए जा सकते हैं, जिन पर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं।

पार्टी के सभी शीर्ष नेता होंगे शामिल! 

RJD के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के करीबी सहयोगी भोला यादव द्वारा जारी पत्र के मुताबिक, यह बैठक शहर के एक होटल में आयोजित की जाएगी। पार्टी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने भी बैठक की पुष्टि करते हुए कहा, “हां, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 25 जनवरी को होगी। लालू जी के अलावा, पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं के इसमें शामिल होने की संभावना है। नेतृत्व द्वारा महत्वपूर्ण माने जाने वाले मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।”

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष’ पर हो सकता है फैसला 

हालांकि पार्टी के नेता सार्वजनिक रूप से चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि बैठक में ‘कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष’ की नियुक्ति पर फैसला लिया जा सकता है। RJD की स्थापना 1997 में जनता दल से अलग होकर करने वाले लालू प्रसाद तब से पार्टी के शीर्ष पद पर बने हुए हैं। बावजूद इसके, उनके खराब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र को देखते हुए संगठन के रोजमर्रा के कामकाज के लिए दूसरी पंक्ति के नेतृत्व की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

चुनाव में RJD को उठाना पड़ा भारी नुकसान 

सूत्रों के अनुसार, इस संभावित पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव माने जा रहे हैं, जो लालू प्रसाद के छोटे बेटे और राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं। लेकिन हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन ने कथित तौर पर परिवार के भीतर मतभेदों को भी उजागर कर दिया है। RJD को पिछले चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ा, जहां उसकी सीटें पांच साल पहले की 75 से घटकर सिर्फ 25 रह गईं।

इसी पृष्ठभूमि में पार्टी के एक वर्ग का मानना है कि नेतृत्व की जिम्मेदारी लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती को दी जानी चाहिए, जो वर्तमान में पाटलिपुत्र से लोकसभा सांसद हैं। बैठक में होने वाले फैसलों पर न केवल पार्टी का भविष्य, बल्कि RJD के भीतर शक्ति संतुलन भी निर्भर करता माना जा रहा है।

69वीं राष्ट्रीय विद्यालय गटका प्रतियोगिता में बिहार का शानदार प्रदर्शन, कई पदक किए अपने नाम

0

Bihar News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय गटका खेल प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में बिहार टीम ने बालक एवं बालिका-दोनों वर्गों में शानदार खेल का प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए।

बालक वर्ग में बिहार टीम ने पंजाब को पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में बिहार की टीम ने दिल्ली को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसके अतिरिक्त बालक वर्ग की थारी सोटी सिंगल स्पर्धा में बिहार के खिलाड़ियों ने जम्मू-कश्मीर को हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया। फारी सोटी टीम स्पर्धा में बिहार टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब को हराकर रजत पदक जीता। इस टीम में आकाश कुमार शर्मा, ऋषभ कुमार, शुभम कुमार एवं आयुष हर्ष राज शामिल रहे। वहीं बालिका वर्ग की फारी सोटी इंडिविजुअल स्पर्धा में कोमल जैन ने दिल्ली को पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया। पुरुष वर्ग की फारी सोटी इंडिविजुअल स्पर्धा में भी बिहार के खिलाड़ी ने जम्मू-कश्मीर को हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया।

PunjabKesari

इस उपलब्धि पर गटका एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वहीं संघ के महासचिव भोला कुमार थापा ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे बिहारवासियों की जीत है। उन्होंने कहा कि जितनी मेहनत खिलाड़ी कर रहे हैं, उतनी ही मेहनत संघ भी उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कर रहा है और आगे भी खिलाड़ियों के हित में निरंतर कार्य किया जाएगा

फफूंद कार की टक्कर से घायल प्रधान के भाई की इलाज के दौरान मौत

0

फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव केशमपुर निवासी बिल्डिंग मेटेरियल व्यापारी प्रधान के भाई चंद्रप्रकाश पाल (55) की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वह कार की टक्कर से घायल हो गए थे। उनके बेटे की 11 फरवरी को शादी है। परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

हादसे में वह उछलकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें कानपुर ले गए। सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

चंद्रप्रकाश के तीन बेटे विवेक, अभिषेक और विकास व बेटी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटे विवेक की 11 फरवरी को शादी है। बरात अछल्दा जानी थी। शादी की तैयारियों के बीच अचानक हुई घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

अटसू कॉम्प्लेक्स निर्माण के विरोध में दिया धरना

0

अटसू। नगर पंचायत में प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स निर्माण के खिलाफ मंडी बचाओ समिति व स्थानीय दुकानदारों का धरना-प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन ने व्यापारियों की बिना सहमति के मनमाने ढंग से निर्माण कार्य की योजना बना ली है। इससे उनकी आजीविका पर संकट खड़ा होगा।
व्यापारियों का आरोप है कि वर्षों से चल रही पारंपरिक सब्जी मंडी को हटाकर कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्णय लिया गया है। इससे दुकानें प्रभावित होंगी और व्यापार बाधित होगा। उनका कहना है कि अभी तक न तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था दी गई है और न ही व्यापारियों से चर्चा की गई। धरने में शामिल व्यापारियों अरविंद राजपूत, छोटेलाल कुशवाहा, सुनील कुमार राजपूत, राजू कश्यप, राम सिंह, आकाश चौधरी समेत कई लोगों ने धरना स्थल पर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक नगर पंचायत प्रशासन व्यापारी प्रतिनिधियों को बुलाकर बातचीत नहीं करता और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं निकालता है। तब तक धरना जारी रहेगा। व्यापारियों ने चेतावनी भी दी कि यदि उनकी अनदेखी की गई तो आंदोलन को बड़ा किया जाएगा।

चेयरमैन ने कहा, बने रहेंगे चबूतरे
इस धरने को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु गुप्ता ने बताया कि सब्जी मंडी में लगे पुराने टिनशेड को हटाकर नया आधुनिक कॉम्प्लेक्स बनाया जाना प्रस्तावित है। कांप्लेक्स जमीन से करीब 10 फीट ऊंचाई पर बनाया जाएगा। इसके नीचे पुराने पक्के चबूतरे बने रहेंगे, ताकि सब्जी मंडी पहले की तरह चलती रहे।

निर्माण कार्य तक सब्जी मंडी को अस्थायी रूप से मेला ग्राउंड में लगवाया जाएगा। इस प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में पारित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने सब्जी मंडी गेट व परिसर में अवैध तरीके से पेटियां रखी हुई हैं। वही लोग व्यापारियों को गुमराह करके विरोध करवा रहे हैं।