Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 98

Auraiya: बांग्लादेश हिंसा पर गरजे राजू दास, बोले- एकजुट नहीं हुए तो समुद्र में गिरना पड़ेगा, ये भी कहा

0

औरैया जिला पहुंचे हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने बांग्लादेश में हिंदू संत की हत्या पर दिया बड़ा बयान। बांग्लादेश में धर्म के नाम पर हत्या हुई है, जाति के नाम पर नहीं। बांग्लादेश में दलित की हत्या पर आज नीलचट्टे, भीमचट्टे व सेक्युलर मौन- महंत राजू दास। राजू दास बोले कि धर्म के नाम पर दंगा कराने वाले भी आज मौन है। सनातनी को कूटा जा रहा, पीटा जा रहा जलाया जा रहा फिर भी सब के सब मौन है। राजू दास ने सनातनियों से एकजुट रहने की अपील की। नहीं तो सनातनी औरैया से कूटेंगे, तो दिल्ली भागना पड़ेगा और दिल्ली से कुटोगे, तो समुद्र में जाओगे या आसमान में।

जिला अस्पताल : ठंड से बचाने के बजाय ब्लोअर भी फेंक रहे ठंडी हवा

0

इटावा। अचानक बढ़ी ठंड व शीतलहर की वजह से अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ तीमारदार बेहाल है। जिला अस्पताल के वार्डों में ठंड से बचाने को लगाए गए ब्लोअर गर्म हवा की जगह ठंडी हवा फेंक रहे हैं। इससे यहां भर्ती महिला व बच्चे ठंड से ठिठुर रहे हैं। ठंड से बचने के लिए मरीज घरों से दो-तीन कंबल लाकर ओढ़ रहे हैं।डॉ. बीआर आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में प्रथम तल पर महिला एवं शिशु वार्ड बना हुआ है। इस समय 28 मरीज भर्ती हैं। इसमें बच्चों की संख्या आठ है। ठंड की शुरुआत होते ही जिला अस्पताल प्रशासन ने सभी वार्डों में हीटर व ब्लोअर चलाने के निर्देश दिए थे। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसमें महिला एवं शिशु वार्ड में लगे ब्लोअर गर्म की जगह ठंडी हवा फेंक रहे हैं।

साथ ही मरीजों को दिए गए कंबल इतने हल्के हैं कि उनके सहारे सर्द रातें नहीं काटी जा सकतीं है। ऐसे में बीमार और कमजोर मरीजों की परेशानी बढ़ी हुई है। महिला व शिशु वार्ड में खिड़की व एग्जास्ट की जगग्से सीधी हवा वार्ड में आ रही है। इससे मरीज समेत तीमारदारों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। ऐसे मरीजों को घर से कंबल लगाकर ठंड से बचाव करना पड़ रहा है।

शहर के नौरंगाबाद चौराहे निवासी माजरा ने बताया कि उसके पुत्र हमजा (3) को दो दिन पहले सर्दी के बाद बुखार आ गया था। हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में दिखाया। यहां डॉक्टर ने निमोनिया बताकर उसे भर्ती कर लिया। माजरा ने बताया कि वार्ड में लगा ब्लोअर ठंडी हवा फेंक रहा है। इससे तबीयत सही होने के बजाय बिगड़ सकती है।

अजीतमल के मुरादगंज निवासी मदीना ने बताया कि बेटे जैत मोहम्मद (5) को पेट में तेज दर्द होने पर उसे जिला अस्पताल में दिखाया था। यहां डॉक्टर को दिखाने पर उसे शिशु वार्ड में भर्ती कर लिया गया। बताया कि वार्ड में लगा ब्लोअर बेकार है। अस्पताल से मिला कंबल बहुत हल्का है इसलिए घर से लाए कंबल व जिला अस्पताल से मिले कंबल को ओढ़कर ठंड को भगाया जा रहा है।

महिला व पुरुष अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ व सहयोग स्टाफ के हर कक्ष में एक-एक रूम हीटर लगा है। इससे डॉक्टरों व कर्मियों को ठंड का अहसास भी नहीं होता है। वहीं, एक वार्ड में छह मरीजों के साथ ही छह तीमारदार रहते हैं। उस पर एक ब्लोअर लगा होता है जो गर्म की जगह ठंडी हवा देता है। ऐसे में मरीजों को ठंड में परेशान होना पड़ता है।

जिला अस्पताल के सभी वार्ड में हीटर व ब्लोअर लगा दिए गए हैं। अगर किसी वार्ड में ब्लोअर या हीटर खराब है तो मरीज या तीमारदार इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसको सही करवाया बदलकर दूसरा हीटर लगवा दिया जाएगा। कड़ाके की ठंड में मरीज की सुविधा की हर स्तर पर ध्यान रखा जाएगा। महिला व शिशु वार्ड में लगे ब्लोअर को सही करवाया जाएगा।
-डॉ. पारितोष शुक्ला, सीएमएस पुरुष जिला अस्पताल।

UP: 100 साल का हुआ कानपुर का तिलकनगर; मोतीलाल नेहरू ने रखा था आधार, गांधीजी ने दिया था स्वदेशी का मंत्र

0

कानपुर शहर के पॉश मोहल्लों में शुमार तिलकनगर 25 अक्तूबर को 100 साल का हो गया। ग्वालटोली और नवाबगंज के बीच स्थित म्यूनिसिपल मैदान को 1925 में 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होने वाले कांग्रेस के 44वें राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए चुना गया था। इसी मैदान पर अधिवेशन के विभिन्न पंडालों के अस्थायी निर्माण का शिलान्यास 25 अक्तूबर 1925 को पंडित मोतीलाल नेहरू ने किया। उन्होंने ही पंडालों की इस अस्थायी बसावट को बाल गंगाधर तिलक के सम्मान में तिलकनगर नाम दिया।

वर्तमान में बंगलों, चौड़ी सड़कों और नामी हस्तियों का रिहाइशी क्षेत्र तिलकनगर पहले कृषि भूमि था। कानपुर कांग्रेस गाइड (1925) के मुताबिक यह भूमि ग्वालटोली और नवाबगंज के बीच स्थित थी। त्रिभुजाकार भूमि दक्षिण दिशा में बिठूर रोड और उत्तर में पुराना कानपुर रोड के बीच दोनों सड़कों से मिली हुई थी। यही दोनों सड़कें कंपनी बाग के पास मिलकर इसकी पश्चिमी हद को समाप्त करती थीं। खलासी लाइन के पश्चिम वाली सड़क पुराना कानपुर रोड तथा बिठूर रोड को मिलाती है। वह इस जमीन के पूर्व में थी। वर्तमान में यह हिस्सा एलनगंज और वीआईपी रोड के बीच स्थित है।

वार्षिक अधिवेशन 23 दिसंबर से 29 दिसंबर 1925 तक चला
कानपुर इतिहास समिति के महासचिव अनूप कुमार शुक्ल ने बताया कि 1920 के दशक में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन जोर पकड़ रहा था और कांग्रेस अधिवेशन राष्ट्रीय नेताओं के लिए अपने विचारों को साझा करने का एक मंच बन गया। शहर के म्यूनिसिपल मैदान में कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन 23 दिसंबर से 29 दिसंबर 1925 तक चला। अधिवेशन में महात्मा गांधी, पंडित मोतीलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू जैसे प्रमुख नेताओं ने भाग लिया।

कपड़ों का पूरा बहिष्कार कर दें
अधिवेशन का मुख्य एजेंडा स्वराज और राष्ट्रीय एकता था। 24 दिसंबर को स्वदेशी प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए गांधी जी ने कहा था कि मैं केवल खद्दर ही का स्वप्न देखा करता हूं। मैंने प्रदर्शनी खोलने की जिम्मेदारी उसी समय ली जब जवाहरलाल जी ने मुझसे इस बात का विश्वास दिला दिया कि इस प्रदर्शनी में कोई भी विदेशी चीज नहीं रखी जाएगी। आज भी मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि यदि आप सब विदेशी तथा देशी मिलों के कपड़ों का पूरा बहिष्कार कर दें, तो एक वर्ष से कम समय में ही हमें स्वराज्य मिल सकता है।

इसी अधिवेशन में चुनी गईं पहली भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष
शुक्ल के मुताबिक, यह अधिवेशन महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी अहम साबित हुआ। इसी अधिवेशन में 24 दिसंबर 1925 को महात्मा गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद को छोड़ा था। इसी दिन कांग्रेस ने पहली भारतीय महिला सरोजनी नायडू को अध्यक्ष चुना था। इससे पहले 1917 में विदेशी महिला डॉ. एनी बेसेंट को कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष चुना गया था।

1940 से बदली तिलकनगर की सूरत
वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकर दत्त मिश्रा ने बताया कि बाल गंगाधर तिलक का निधन 1920 में हुआ था। महात्मा गांधी ने उनके सम्मान में देश भर के प्रमुख स्थलों का नामकरण करने की बात रखी थी। इसी के चलते देश भर में कई स्थानों के नाम गंगाधर तिलक पर रखे गए। शहर में औद्योगिकरण की शुरुआत 1950 के दशक में हुई। आसपास कई मिलों के होने के कारण इस क्षेत्र में आवासीय विकास की जरूरत महसूस हुई। कानपुर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने इस क्षेत्र को योजनाबद्ध तरीके से विकसित करने का निर्णय लिया। 1960 के दशक में क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ और यहां आवासीय कॉलोनियां बनाई गईं। तिलक की देशभक्ति और राष्ट्रीय भावना को सम्मान देने के लिए इस क्षेत्र का नाम तिलकनगर बरकरार रखा। कभी श्रमिकों और मध्य वर्ग के लोगों के लिए बसा मोहल्ला आज नई रंगत में दिखता है। शहर के नामी व्यक्तियों की रिहाईश वाले इस मोहल्ले में मॉल, हाईराइज अपार्टमेंट, होटल और नामचीन कंपनियों के शोरूम हैं।

कोई बड़ा कांग्रेसी नेता नहीं निकला
तिलकनगर का जन्म भले ही कांग्रेस के अधिवेशन से हुआ हो और इसका अस्तित्व कांग्रेस से जुड़ा हो, लेकिन यहां से पार्टी का कोई बड़ा नेता, विधायक, सांसद नहीं बन सका।

यूपी: अब बस चलाने से पहले ड्राइवरों का होगा ‘शराब टेस्ट’; कोहरे में गाड़ी की रफ्तार 40KM प्रति घंटा रहेगी

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शरद ऋतु और ठंड के मौसम में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद में प्रदेश में बस यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्बाध परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत कोहरे और दृश्यता में कमी जैसी परिस्थितियों में बसों का संचालन अत्यंत सावधानी से किये जाने, रात्रिकालीन सेवाओं को आवश्यकता अनुसार सीमित करने और यात्रियों को सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

कोहरे में बसों की गति 40 किमी प्रति घंटा से अधिक न हो

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने परिवहन निगम एवं संबंधित अधिकारियों को शरद ऋतु/ठंड के मौसम में बसों के सुरक्षित एवं नियंत्रित संचालन को लेकर विस्तृत आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोहरे और दृश्यता में कमी जैसी परिस्थितियों में बसों का संचालन अत्यंत सावधानी से किया जाना आवश्यक है और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा मुहैया कराना प्रदेश सरकार का दायित्व है।

परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि कोहरे की स्थिति में बसों की गति 40 किमी प्रति घंटा से अधिक न हो, जबकि अत्यधिक कोहरे में बस को किसी सुरक्षित स्थान पर रोककर विजिबिलिटी सामान्य होने पर ही आगे संचालन किया जाए। बस अड्डों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लगातार एनाउंसमेंट कर यात्रियों को सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अनुभवी चालकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए

उन्होंने कहा कि घने कोहरे वाले मार्गों पर रात्रिकालीन सेवाओं को आवश्यकता अनुसार सीमित किया जाए तथा रात्रि सेवाओं में अनुभवी, दुर्घटना-रहित और अच्छे ईंधन रिकॉर्ड वाले चालकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि रात्रि सेवा पर जाने से पूर्व चालक को कम से कम 8 घंटे का विश्राम प्राप्त हुआ हो। 50 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर वाली रात्रिकालीन सेवाओं को अस्थायी रूप से स्थगित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

चालकों का अल्कोहल टेस्ट अनिवार्य

लंबी दूरी एवं रात्रिकालीन सेवाओं की बसों को मार्ग पर भेजने से पूर्व 13 बिंदुओं पर आउटशेडिंग जांच तथा संचालन के दौरान 31 बिंदुओं पर नियमित भौतिक जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी निगम एवं अनुबंधित बसों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, फॉग लाइट, ऑल वेदर बल्ब, वाइपर और शीशे पूर्ण रूप से कार्यरत होना अनिवार्य किया गया है। मार्ग पर तैनात इंटरसेप्टर एवं प्रवर्तन वाहनों द्वारा निरीक्षण के दौरान ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से अल्कोहल टेस्ट अनिवार्य रूप से कराए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

परिवहन मंत्री ने चालकों को तीन प्रकार की सड़कों पर विशेष सावधानी बरतने को कहा है। एक्सप्रेस-वे पर अचानक ठहराव से बचाव, डिवाइडर युक्त सड़कों पर दायीं ओर संचालन, तथा बिना डिवाइडर वाली सड़कों पर बायीं ओर संचालन कर दुर्घटनाओं से बचने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी चालकों एवं परिचालकों को इन दिशा-निर्देशों के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि संयमित गति और सतर्कता के साथ बसों का संचालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने दोहराया कि योगी सरकार प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Kanpur: दुग्ध वाहन और ऑटो में टक्कर, चालकों में चले लात-घूंसे, होमगार्ड से भी की बदसलूकी, एक घंटे लगा जाम

0

कानपुर में नजीराबाद थाना क्षेत्र के सरोजनीनगर चौराहे पर मंगलवार सुबह ऑटो और दुग्ध वाहन में टक्कर हो गई। नशे में धुत चालक ने ऑटो को बीच सड़क पर तिरछा खड़ा कर दिया। इसके बाद ऑटो चालक और दुग्ध वाहन के चालक के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इससे वहां से गुजर रही एंबुलेंस, कैश वैन समेत कई वाहन जाम में फंस गए। होमगार्ड ने रोकने की कोशिश की, तो दोनों ने उससे भी धक्का-मुक्की की।बीचबचाव के बाद दोनों अपने वाहन लेकर चले गए। जवाहरनगर के अमरनाथ दुबे दुग्ध वाहन के चालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह गुमटी से वाहन लेकर कालपी रोड होते विजयनगर जा रहे थे। गुमटी में उनके आगे शराब के नशे में ऑटो लेकर चल रहा चंद्रनगर निवासी धीरज साइड नहीं दे रहा था। सरोजनीनगर चौराहे पर ऑटो में टक्कर हो गई। इसे लेकर ही दोनों में विवाद हुआ था।सीसीटीवी कैमरे दिखाए जाएंगे

किसी तरह वहां से निकले, तो ऑटो चालक ने चेन फैक्टरी चौराहे के आगे बीच सड़क ऑटो लगाकर रोक लिया। करीब एक घंटे तक सड़क पर ड्रामा चला। इससे सड़क पर जाम लगा रहा। नजीराबाद थाने के एसएसआई ज्ञानेश कुमार सिंह ने बताया कि थाने में कोई सूचना नहीं आई। फिर भी सीसीटीवी कैमरे दिखाए जाएंगे। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Kanpur: आयकर भरने वाली महिलाएं ले रहीं 1000 रुपये विधवा पेंशन, फैमिली आईडी और केवाईसी सत्यापन के दौरान खुलासा

0

UP: ‘पार्टनर के साथ जुड़ना मेरी बड़ी गलती..’, दो पेज के नोट में लिखीं ये बातें; नस काटी, फिर फंदा लगाकर दी जान

0

कानपुर के बर्रा विश्वबैंक कॉलोनी डी ब्लॉक में सोलर पैनल रूफ फिटिंग का व्यापार करने वाले ओमेंद्र सिंह (46) ने सोमवार रात सात बार चाकू से हाथ की नस काटने की कोशिश की फिर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने व्यापारी के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें व्यापार में पार्टनर को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।जानकारी होने पर भाई का उससे विवाद हुआ था। इसके बाद से भाई काफी तनाव में था। सोमवार रात करीब नौ बजे ओमेंद्र घर आया और दूसरे तल पर बने कमरे में चला गया। उस दौरान परिवार के अन्य सदस्य प्रथम तल पर थे।

पहले उसने अपने हाथ की कलाई पर चाकू से कई वार किए। इससे फर्श पर खून की छींटे फैल गई। इसके बाद उसने पंखे से मफलर का फंदा बनाकर उससे लटक जान दे दी। बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के घर दबिश दी गई है लेकिन वह भाग निकला। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

 

पार्टनर के साथ जुड़ना मेरी बड़ी गलती… योगी जी न्याय दिलाना…

मेरी मौत का जिम्मेदार दामोदरनगर का रहने वाला मेरे व्यापार में पार्टनर है। मेरा सोलर का काम करना… पार्टनर के साथ जुड़ना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। माननीय योगी जी… मेरे मरने के बाद मेरे परिवार को कतई परेशान न किया जाए विनम्न निवेदन है…।

आप बेहद न्याय प्रिय हैं… मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। मैंने जीवन में कोई काम ऐसा नहीं किया जो गलत हो। जीवन भर ईमानदार रहा इससे मेरा यह हाल हुआ… दो पन्ने के सुसाइड नोट में ओमेंद्र ने अपने पार्टनर को ही अपनी मौत का दोषी बताया है।

UP School Closed: 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टियां… बीएसए ने जारी किए आदेश; जानें यहां कब खुलेंगे विद्यालय

0

यूपी के मेरठ जिले में बढ़ती हुई कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के सभी बोर्डों (सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित) के स्कूलों की छुट्टियों में विस्तार किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) आशा चौधरी ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि अब 24 दिसंबर और 26 दिसंबर को भी स्कूलों में पूर्ण अवकाश रहेगा।

इससे पहले 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर तथा 27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में पहले से ही छुट्टी घोषित थी। इसके अलावा 28 दिसंबर को रविवार होने के कारण भी कोई कक्षा नहीं होगी। इस तरह अब स्कूल 29 दिसंबर से फिर से खुलेंगे।

स्कूल खुलने पर नया समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, ताकि सुबह की अत्यधिक ठंड और कम दृश्यता से बच्चों को कोई परेशानी न हो। यह फैसला छोटे बच्चों की नाजुक सेहत को ध्यान में रखकर लिया गया है, क्योंकि इस उम्र के बच्चे ठंड से जल्दी प्रभावित हो जाते हैं।

प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधनों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस दौरान कोई भी अनधिकृत कक्षा संचालन न हो, अन्यथा उचित कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को गर्म कपड़ों में रखें और घर पर ही पढ़ाई-लिखाई जारी रखें। यह कदम पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के बीच बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया महत्वपूर्ण प्रयास है।

जल्दी छट गया कोहरा, धूप ने दी थोड़ी राहत, पारा 5.5 डिग्री चढ़ा
पिछले कई दिन से लगातार पड़ रहा कोहरा मंगलवार की सुबह जल्दी छट गया। कोहरा हटने पर निकली धूप ने थोड़ी राहत दी। हालांकि हवा की रफ्तार अन्य दिनों की अपेक्षा तेज रही जिस कारण मौसम सर्द बना रहा। दिन का तापमान 5.5 डिग्री चढ़ गया। कोहरा अभी आने वाले दिनों में भी ऐसे ही बना रहेगा।

मौसम के तेवर लगातार बदलते जा रहे हैं। ठंड का असर तेजी से दिख रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार कोहरा पड़ रहा था। मंगलवार को अन्य दिनों की अपेक्षा कोहरा थोड़ा जल्दी छट गया। वहीं अच्छी धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

गुनगुनी धूप का लोगों ने आनंद लिया। हालांकि यह राहत ज्यादा देर नहीं रही और धूप जल्दी गायब हो गई। वहीं शाम के समय तेज हवा चलने से मौसम और भी सर्द हो गया।

चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के तापमान में करीब 5.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम में वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि कोहरे का असर मंगलवार को सुबह कम दिखाई दिया।

अभी दो-तीन दिन तक हवा की रफ्तार तेज होने से मौसम सर्द बना रहेगा। सुबह के समय कोहरा रहेगा। दिन का तापमान दो डिग्री तक कम हो सकता है। फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं है।

खराब हो गई हवा, 323 रहा एक्यूआई
मंगलवार को हवा चलने के बावजूद भी मेरठ समेत एनसीआर की हवा प्रदूषित रही। पिछले कई दिनों से मेरठ का एक्यूआई लाल श्रेणी में चल रहा है। दिसंबर खत्म होने को है लेकिन अभी तक प्रदूषण का लेवल कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को शहर का एक्यूआई 323 दर्ज किया गया, जो बहुत ही खराब श्रेणी में आता है। इसके अलावा गंगानगर 245, जयभीम नगर 373, पल्लवपुरम 350, बेगमपुल पर 240, दिल्ली रोड 325 एक्यूआई दर्ज किया गया।

 

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

केन्द्र के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का 12 फरवरी, 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान, लेबर कोड्स, SHANTI एक्ट, मनरेगा में बदलाव, बीमा क्षेत्र में FDI की नीतियां रद्द करने की मांग।

*2.* SIR में फंसे अयोध्या के 15 हजार साधु-संत: फॉर्म में मां का नाम कौशल्या/ सीता/जानकी/दुर्गा/सरस्वती, पिता की जगह गुरु/हिन्दू देवताओं के नाम; BJP के सामने वोट कटने का ‘संकट’‌।

*3.* श्यामबाजार मोड़ पर टैक्सी में मिले 200 कछुए, हावड़ा से उत्तर 24 परगना करने वाले थे तस्करी, दो गिरफ्तार।

*4.* हिन्दू युवक की हत्या को लेकर शुभेन्दू अधिकारी की बांग्लादेश से रिश्ते तोड़ने की मांग, बताया व्यक्तिगत विचार, TMC बोली-PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह चुप क्यों।

*5.* हाड़ोआ निवासी शहाबुद्दीन मोल्ला ने DM को पत्र देकर इच्छा मृत्यु की मांगी इजाजत, गत पंचायत चुनाव में थे निर्दलीय प्रार्थी, TMC पर घर पर हमला, व्यवसाय बंद करवाने का आरोप।

*6.* कूचबिहार के दिनहाटा में उत्तेजना, रात में घर से निकलते ही TMC नेता को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

*7.* तृणमूल के खिलाफ जहर उगलने, ममता बनर्जी को खुले तौर पर चैलेंज करने के बावजूद अभिषेक बनर्जी के प्रति हुमायूं कबीर सॉफ्ट, बताया टेलेन्टेड लड़का।

*8.* बेटे के सुसाईड पर फूट-फूटकर रोया 30 साल तक सबको हंसाने वाला राजस्थान का कॉमेडी कलाकार पन्या सेपट।

*9.* UP का उन्नाव रेप केस-पूर्व BJP विधायक सेंगर को जमानत का विरोध, दिल्ली में मां के साथ धरने पर बैठी पीड़िता, आधी रात पुलिस ने जबरन उठाया।

*10.* महाराष्ट्रः ठाकरे ब्रदर्स का गठबंधन, आज एलान, BMC चुनाव में नया समीकरण, कांग्रेस ने MVA से बनाई दूरी।

*11.* राजस्थानः विधायक निधि में 40% कमीशन की डील में फंसे 3 MLA को 6 जनवरी को सबूतों के साथ साबित करनी होगी बेगुनाही।

*12.* आदिवासी क्षेत्र से अतिक्रमणकारियों को हटाने की मांग पर असम के कार्बी आंगलोंग में फिर भड़की हिंसा, दो मरे, 45 घायल।

*13.* यूपी में सात IAS अफसरों के तबादले, देवरिया-सुलतानपुर और कानपुर देहात के CDO बदले।

*14.* यूनुस सरकार ने कराई उस्मान हादी की हत्या, भाई ने खोली बांग्लादेश के झूठ की पोल, लगाया बड़ा आरोप; NCP छात्र नेता पर कातिलाना हमले में महिला गिरफ्तार।

*15.* पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA नीलाम: आरिफ हबीब ग्रुप ने 4320 करोड़ रुपए में खरीदा; उम्मीद से ज्यादा कीमत पर बिकी।

*==========================*

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी महत्वपूर्ण संस्था के साथ जुड़ने का आपको मौका मिल सकता है। जो कि आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बच्चों के लिए समय अवश्य निकालें। इस समय प्राकृतिक चीजों पर अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। इससे आपको मानसिक व आत्मिक शांति महसूस होगी। किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति की मदद से आपकी हर समस्या हल हो सकती हैं। आत्म संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज मान प्रतिष्ठा बढेगी । रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे । इस समय दूरदराज की व्यवसायिक पार्टियों से संपर्क स्थापित करें। आपको बाहरी गतिविधियों से महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। इनकम के सोर्स भी अभी कमजोर रहेंगे। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट को हाथ में लेने से पहले उसके बारे में पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा । इस समय ग्रह स्थितियां और भाग्य दोनों ही आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करें। संतान के कैरियर संबंधी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। अगर संपत्ति संबंधी कोई मसला चल रहा है तो आज किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । पारिवारिक सुख मिलेगा । इस समय बिजनेस संबंधी किसी भी काम में पैसा लगाने से परहेज करें। क्योंकि अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। कुछ नया करने का प्लान अभी स्थगित कर दें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपको जीवन की एक नई दिशा प्रदान करेगी। और आप अपने कार्य संबंधी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझाने के लिए आज समय उचित है। खुद के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आत्मविश्वास तथा आत्मबल को मजबूत बनाकर रखें। इस समय आपको कई आर्डर तथा अनुबंध हासिल होने वाले हैं। ऑफिस में भी आपके उचित कार्यों की वजह से कोई अथॉरिटी मिल सकती हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मनोहारी रहेगा। बस इस समय भावनाओं के बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना स्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। संतान प्राप्ति संबंधी भी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। जिससे पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा करने के लिए यह उचित समय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। व्यवसायिक स्थिति अब बेहतर हो रही है। थोड़ी बहुत परेशानियां आएंगी लेकिन इनकी वजह से कोई भी काम नहीं रुकेगा। कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर ध्यान रखना जरूरी है। सामाजिक दायरा मान सम्मान देगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका समय सावधान रहने का है। कार्यालय अथवा दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर अवश्य रखें, इनकी मिली भगत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। अपने महत्वपूर्ण कागजात तथा दस्तावेजों को संभालकर रखें। ऑफिस में भी कुछ राजनीतिक वातावरण जैसा बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प करेंगे। इस कार्य में घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों को भी कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से बहुत अधिक राहत और सुकून प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका समय मेहनत वाला रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। दूरदराज के अपने संपर्क सूत्रों में और अधिक मजबूती लाने की जरूरत है। सरकारी सेवा वाले लोगों का काम ज्यादा रहेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

 

आज घर परिवर्तन या यात्रा संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसे अंजाम देने के लिए उचित समय है। किसी भी काम में घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें और उस पर अमल भी करें। आपके लिए यह बहुत ही लाभदायक रहेगा। सामाजिक दायरा बढेगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। किसी मित्र से सोशल मीडिया पर बात हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।