Tuesday, February 17, 2026
Home Blog Page 78

मुलायम सिंह यादव की तस्वीर के साथ सपा कार्यकर्ता ने संगम में लगाई डुबकी; नेताजी अमर रहे का लगाया नारा

0

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज माघ मेले में सपा कार्यकर्ता ने आज स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की तस्वीर के साथ संगम में पावन डुबकी लगाई। सौरभ राम नामक कार्यकर्ता ने मुलायम सिंह यादव की तस्वीर के साथ खुद भी डुबकी लगाई और नेताजी अमर रहे का नारा लगाया। डुबकी लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari
मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा न लगाने का दिया था निर्देश
माघ मेले में सेक्टर 6 में श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान का शिविर लगा है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने इस बार स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा न लगाने का निर्देश दिया था। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमा शिविर में स्थापित की है, हालांकि अब सपा कार्यकर्ता द्वारा स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की तस्वीर के साथ डुबकी लगाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। अब देखना यह है कि प्रयागराज मेला प्राधिकरण इस मामले में क्या कदम उठाता है।

PunjabKesari
महाकुंभ में लगाया था शिविर 

महाकुंभ मेला 2025 में पहली बार श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान का शिविर लगा था। प्रयागराज के सपा नेता संदीप यादव की ओर से यह शिविर लगाया जाता है, हालांकि इस बार शिविर में विवादों के बाद संदीप यादव के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही कर दी गई है। इसके बाद संदीप यादव अंडरग्राउंड हो गया है। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने एक जनवरी को माघ मेले में पहुंचकर शिविर का उद्घाटन भी किया था।

छेड़छाड़ के आरोपी ने युवती को ट्रेन से फेंका, गंभीर हालत में पीड़िता का ट्रॉमा सेंटर में चला रहा इलाज

0

लखनऊ: हम भले ही महिला सुरक्षा को लेकर बड़े- बड़े दावे करें लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। हर दिन कहीं न कहीं से महिलाओं के साथ शोषण की खबरें आ ही जाती है। ऐसा ही ताजा मामला राजधानी लखनऊ के पारा इलाके से सामने आया है। यहां की रहने वाली एक युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। पीड़िता ने इस संबंध में थाने में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई थी। आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने से नाराज आरोपी ने बाद में युवती को ट्रेन से नीचे फेंक दिया।

घटना के बाद पीड़िता को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि युवती का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। उसके घर से आलमनगर स्टेशन तक और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। होश में आने पर युवती के बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपी कमल की तलाश में दबिश दी जा रही है।

फिलहाल इस घटना के बाद प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद आरोपी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का दावा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संयोग,खुद के जन्मदिन के दिन जेल गए थे पूर्व CM के पुत्र, अपने बेटे के जन्मदिन पर हुए जेल से रिहा,पूर्व सीएम बोले-भावुक पल

0

(रायपुर): छतीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के लिए राहत भरी खबर आई है। बेटे के जन्मदिन पर चैतन्य को यह राहत मिली है। दरअसल छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है।

चैतन्य बघेल को अपने बेटे के जन्मदिन पर मिली जमानत

चैतन्य को जमानत मिलने की खुशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाच-गाकर खुशी का इजहार किया है। शराब घोटाले से जुड़े मामले को लेकर लगातार वो सुर्खियों में थे। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चैतन्य बघेल को रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। इनके रिहा होते ही  समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने वाला था। खुशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करके रिहाई का जश्न मनाया। चैतन्य बघेल की रिहाई की खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि उनके स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर जमा हो गए थे।

जमानत मिलने पर भूपेश बघेल ने किया खुशी का इजहार

वहीं इतने महीनों बाद  बेटे चैतन्य को रिहाई मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी खुश नजर आए। खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए भावुक क्षण है। भूपेश बघेल ने कहा कि “चैतन्य को उसके जन्मदिन के दिन गिरफ्तार किया गया था, और आज उनके पोते के जन्मदिन पर उसको जेल से रिहा किया जा रहा है। ये हमारे परिवार के लिए काफी भावुक करने वाला पल है।

आपको बता दें कि चैतन्य बघेल पिछले करीब 6 महीनों से जेल के अंदर थे। उनको 18 जुलाई को उनके जन्मदिन के दिन गिरफ्तार किया गया था। ये भी काफी संयोग की बात है कि जिस दिन वे जेल से बाहर आए, उसी दिन उनके बेटे का जन्मदिन है। वहीं चैतन्य बघेल की रिहाई के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है

यूपी: भीषण शीतलहर की चपेट में प्रदेश, लखनऊ सहित इन 34 जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी; बाराबंकी रहा सबसे ठंडा

0

Weather in UP: यूपी में भीषण शीतलहर का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तीन से चार डिग्री पारे गिरने का अनुमान जतया है।

पूरा यूपी भीषण सर्दी की चपेट में है। शनिवार को दिन की शुरूआत कोहरे और गलन के साथ हुई। विक्षोभ के कमजोर पड़ते ही सर्द पछुआ ने सर उठाया और शुक्रवार को दिन में प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ी। कोहरे के प्रकोप और दिन में 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गलन भरी पछुआ ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। जिन इलाकों में धूप हुई, वहां भी गलन हावी रही।माैसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों से आ रही पछुआ के असर से प्रदेश भर में अगले तीन दिनों में दिन व रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

पूरा यूपी भीषण सर्दी की चपेट में है। शनिवार को दिन की शुरूआत कोहरे और गलन के साथ हुई। विक्षोभ के कमजोर पड़ते ही सर्द पछुआ ने सर उठाया और शुक्रवार को दिन में प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ी। कोहरे के प्रकोप और दिन में 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गलन भरी पछुआ ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। जिन इलाकों में धूप हुई, वहां भी गलन हावी रही।माैसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों से आ रही पछुआ के असर से प्रदेश भर में अगले तीन दिनों में दिन व रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

UP: मासूम की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या… दरिंदों ने इसलिए छत से फेंका शव, मुठभेड़ के बाद हुए गिरफ्तार

0

सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम लापता हुई छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसी मकान में रहने वाले दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की और शव को छत से फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

फिरोजाबाद जनपद निवासी श्रमिक की छह वर्षीय मासूम बेटी शुक्रवार शाम को खेलते हुए अचानक लापता हो गई थी। बताया गया कि बच्ची खेलते हुए मकान की ऊपरी मंजिल पर चली गई थी, जहां पहले से ही दो अन्य युवक मौजूद थे। आरोपी नशे की हालत में थे और उन्होंने बच्ची को अकेला पाकर अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। विरोध करने और शोर मचाने पर बच्ची की हत्या कर दी गई और उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया।

वारदात के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। देर रात पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की शिनाख्त राजू निवासी भगवानपुर थाना रहरा  बाजार जनपद बलरामपुर और वीरू कश्यप निवासी गोला गोरखनाथ थाना कोतवाली लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।

एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक सूचना बच्ची के तीसरी मंजिल से गिरने की थी। हिरासत में लिए गए दोनों युवक नशे की हालत में मिले हैं। पूछताछ में सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करना सामने आया है।

वर्दी पर ट्रिपल स्टार, कार पर ACP… मऊ में रिटायर्ड इंस्पेक्टर का बेटा बना फर्जी अफसर, रौब दिखाते ही पोल खुली—पुलिस ने दबोचा

0

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बीते शुक्रवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर कोतवाली पुलिस ने एक फर्जी सीओ को गिरफ्तार किया। शुरू में लोग उसे असली पुलिस अधिकारी समझ बैठे, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आते ही सभी हैरान रह गए। दरअसल, पकड़ा गया युवक सिद्धार्थनगर जिले का रहने वाला प्रभात पांडे है, जो अपने पिता की पुलिस वर्दी पहनकर खुद को सीओ बताकर मऊ पहुंचा था। उसका मकसद अपनी प्रेमिका से मिलना था।

लोगों को धौंस दिखाकर पूछ रहा था लड़की का पता
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रभात पांडे सीओ की वर्दी में इलाके में घूम रहा था और लोगों को रौब दिखाकर एक लड़की का पता पूछ रहा था। उसकी बातचीत और व्यवहार से स्थानीय लोगों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह फर्जी सीओ बनकर आया था।

पिता 2025 में इंस्पेक्टर पद से हुए थे रिटायर
पुलिस जांच में सामने आया कि प्रभात पांडे के पिता यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर थे और वर्ष 2025 में रिटायर हुए हैं। प्रभात उन्हीं की वर्दी पहनकर खुद को पुलिस अधिकारी बताता था। बताया जा रहा है कि वह पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है। फिलहाल वह अपने पिता के साथ वाराणसी में रह रहा था।

फास्ट फूड खाने से 18 वर्षीय छात्रा की मौत, पत्ता गोभी के जरिए दिमाग में कीड़ों के कारण बन गईं थीं 25 गांठें

0

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद ही परेशान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने फास्ट फूड के स्वास्थ्य पर बढ़ते खतरे को उजागर किया है। नीट की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा इलमा की जान दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान चली गई। डॉक्टरों ने बताया कि पत्ता गोभी के जरिए शरीर में प्रवेश करने वाला कीड़ा उसके दिमाग तक पहुंचा और वहां करीब 25 गांठों का कारण बना।

छात्रा की कहानी:
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव चुचैला कलां निवासी किसान नदीम अहमद की बड़ी बेटी इलमा एक प्राइवेट स्कूल में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी और साथ ही नीट की तैयारी भी कर रही थी। परिवार के अनुसार, लगभग एक महीने पहले इलमा को टाइफाइड हुआ था। इसके बाद से उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई।

इलमा को पहले नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीटी स्कैन और एमआरआई रिपोर्ट में डॉक्टरों ने दिमाग में 7 से 8 गांठें होने की बात कही थी। हालांकि इलाज के कुछ दिनों बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ, लेकिन अचानक हालत फिर बिगड़ गई और नई जांच में गांठों की संख्या 25 तक पहुँच गई।

स्थिति गंभीर होने पर 22 दिसंबर को परिवार ने इलमा को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया। यहां डॉक्टरों ने दिमाग का ऑपरेशन किया, लेकिन 29 दिसंबर को इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। उनके पिता नदीम अहमद के अनुसार, डॉक्टरों ने बताया कि पत्ता गोभी के जरिए शरीर में पहुंचा कीड़ा दिमाग में जाकर गांठों का कारण बना।

सावधानी की चेतावनी:
यह घटना अकेली नहीं है। इसके एक सप्ताह पहले, अमरोहा के अफगानान मोहल्ले में 11वीं कक्षा की छात्रा अहाना भी अत्यधिक फास्ट फूड खाने के कारण दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान अपनी जान गंवा चुकी थी। डॉक्टरों ने बताया कि लगातार असंतुलित और गंदे फास्ट फूड के सेवन से उसका पाचन तंत्र पूरी तरह प्रभावित हो गया था, और ऑपरेशन के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

विशेषज्ञों का कहना है कि साफ-सफाई और संतुलित आहार की कमी से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले फास्ट फूड के जोखिम को लेकर लोगों में गहरी चिंता पैदा कर रहे हैं।

दिल्ली के शातिर मोबाइल लुटेरे यूपी में फेल! योगी पुलिस ने पहली ही कोशिश में दबोचा, आईफोन-बाइक बरामद

0

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के लोनिया (लोनी) इलाके में दो शातिर मोबाइल लुटेरों की पहली ही कोशिश फेल हो गई। ये वही बदमाश हैं जिन्होंने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 30 से ज्यादा मोबाइल झपटमारियों की वारदातें अंजाम दी थीं। लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र में ये पहली बार मोबाइल छीनने आए, लेकिन पुलिस ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया और जेल भेज दिया।

पुलिस पूछताछ में खुलासा
एसीपी लोनी, सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वितुल उर्फ अतुल (लालबाग, लोनी बॉर्डर) और शिवम (शिव विहार, दिल्ली) के रूप में हुई है। इन दोनों ने 19 दिसंबर को अंकुर विहार निवासी देवेश कुमार शुक्ला से उनका आईफोन छीना था। देवेश की शिकायत के बाद पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू की। एसीपी के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस टीम संतनगर बिजलीघर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार वितुल और शिवम को रोका गया। जब उनसे बाइक के दस्तावेज मांगे गए, तो दोनों कागज नहीं दिखा पाए। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि यह बाइक भी चोरी की थी, जिसकी रिपोर्ट लोनी थाना में दर्ज है।

पुलिस को मिले चौंकाने वाले रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपियों ने आईफोन लूट की वारदात को स्वीकार किया। इनके पिछले रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि वितुल पर दिल्ली और गाजियाबाद के थानों में चोरी और लूट के 11 मामले दर्ज हैं, जबकि शिवम पर पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा गया आईफोन और चोरी की बाइक बरामद कर ली। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Magh Mela 2026 का शुभारंभ, सीएम योगी ने दी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघ मेला के शुभारंभ और पावन पौष पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देशभर से आए श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तीर्थराज प्रयाग के पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, सभी अखाड़ों तथा कल्पवासियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

‘माघ मेला सनातन संस्कृति, आस्था और परंपरा का प्रतीक’
मुख्यमंत्री ने कहा कि माघ मेला सनातन संस्कृति, आस्था और परंपरा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती से सभी श्रद्धालुओं के मनोरथ पूर्ण होने की प्रार्थना की तथा मेला अवधि में श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा, सुरक्षा और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संगम तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब 
गौरतलब है कि प्रयागराज में गंगा तट पर आस्था के महापर्व माघ मेला 2026 का शुभारंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व पर संगम तट पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा है। कड़ाके की ठंड के बाद भी दूर-दूर से आए श्रद्धालु भक्ति भाव से स्नान कर मां गंगा की पूजा कर रहे हैं। ब्रह्म मुहूर्त से अब तक लाखों लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।मेला प्रशासन का अनुमान है कि आज 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

माघ मेले में 75 साल बाद बन रहा दुर्लभ शुभ संयोग 
पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह तीन बजे से हो गई है, जिसके बाद से गंगा तट पर श्रद्धालुओं की डूबकी का सिलसिला शुरू हो चुका है। माघ मेले में 75 साल बाद दुर्लभ शुभ संयोग बन रहा है। आज से श्रद्धालु कल्पवास का संकल्प लेकर कल्पवास की शुरुआत करेंगे।माघ मेले में 20 से 25 लाख कल्पवासी माघ मेले में एक माह का प्रवास करते हैं। कल्पवासियों की पूरे एक महीने तक कठिन तपस्या और साधना चलती है। इसके साथ ही प्रमुख स्नान पर्वो पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पहुंचते हैं।

लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा में आस्था का अपमान! भूलभुलैया में युवक का पेशाब करते वीडियो वायरल, FIR दर्ज

0

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले बड़ा इमामबाड़ा से जुड़ी एक बेहद शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई है। इमामबाड़े की प्रसिद्ध भूलभुलैया के अंदर एक युवक द्वारा पेशाब करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और ऐतिहासिक धरोहर की मर्यादा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक भूलभुलैया के भीतर खुलेआम पेशाब कर रहा है। वीडियो सामने आते ही लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। खासकर शिया समुदाय ने इसे अपनी धार्मिक आस्था का अपमान बताया है। बड़ा इमामबाड़ा शिया समुदाय के लिए एक पवित्र धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर भी है।

हुसैनाबाद ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए हुसैनाबाद ट्रस्ट के सहायक कार्यालय अधीक्षक ने लखनऊ की चौक कोतवाली में इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक यह साल 2026 में चौक कोतवाली में दर्ज होने वाली पहली एफआईआर है। शिकायत में धार्मिक स्थल की पवित्रता भंग करने, सार्वजनिक शालीनता को ठेस पहुंचाने और कानून-व्यवस्था से जुड़ी गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की पहचान करने की कोशिश तेज कर दी गई है। इसके लिए इमामबाड़ा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, सोशल मीडिया अकाउंट्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वीडियो कब बनाया गया और इसे सबसे पहले किसने सोशल मीडिया पर डाला।

सुरक्षा व्यवस्था की भी होगी समीक्षा
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी युवक इमामबाड़े के भीतर और भूलभुलैया तक कैसे पहुंचा। इसके साथ ही परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की शर्मनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

सख्त कार्रवाई की मांग
बड़ा इमामबाड़ा हर दिन देश-विदेश से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण केंद्र है। ऐसे में इस तरह की हरकत को बेहद गंभीर माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और धर्मगुरुओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।