औरैया। हाईवे स्थित नारायन होटल में महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया।कोतवाली पुलिस गुरुवार को गश्त कर रही थी तभी कानपुर देहात जनपद के थाना राजपुर के गांव खरका निवासी बृजेश कुमार को दयालपुर चौराहे अंडरपास पर पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी बहन 17 जुलाई को बाजार से सामान लेने गई थी। वहां दूर के रिश्तेदार ब्रजेश निषाद बहन को बाजार में मिला था, पहचान होने के कारण ब्रजेश के कहने पर बहन ने ब्रजेश की दी हुई कोल्ड ड्रिंक पी ली।
Lucknow News: विवि की महिला कर्मचारी का सहकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की महिला कर्मचारी ने सहकर्मी गोपाल कुमार पर उनसे अश्लीलता का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ हसनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।महिला कर्मचारी के मुताबिक बीते मई माह से गोपाल उन्हें आए दिन व्हाट्सएप पर अश्लील मेसेज भेज रहा था। उनका नाम लेकर अश्लील बातें व इशारे करता था। इतना ही नहीं, शराब पीकर कई बार झगड़ा करता था और अश्लील गाने गाता था। पीड़िता का आरोप है कि जब वह विरोध करती तो आरोपी उनसे गाली-गलौज और अभद्रता करने लगता। इस कारण वह मानसिक रूप से प्रताड़ित होने लगीं। पीड़िता ने कहा कि जब उन्होंने आरोपी की शिकायत उच्च अधिकारियों से की तो कार्रवाई के बजाय उल्टा उनका पांच जून को ट्रांसफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक मामले की विवेचना दरोगा शिशिर कुमार सिंह कर रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-प्रो. वीके शर्मा डीएसडब्ल्यू
Lucknow News: युवक व पूरे परिवार को पीटा, दो राउंड फायरिंग की
लखनऊ। गुडंबा में बुधवार शाम मामूली विवाद पर सेमरा गांव में किसान राम प्रकाश ने सपरिवार आलोक कुमार यादव को पीट दिया। आलोक का आरोप है कि राम प्रकाश के परिवार के आनंद ने उन पर दो राउंड फायरिंग भी की। गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। मामले में गुडंबा पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
Lucknow News: नारी सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
लखनऊ। पारा के विक्रम नगर स्थित अवध कॉलेजिएट स्कूल में मिशन वन मिलियन अभियान के अंतर्गत सुरक्षित नारी सशक्त राष्ट्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल की निदेशक जतिंदर वालिया, संयुक्त निदेशक ब्रह्मजोत कौर, वीमेन हेल्पलाइन 181 की सेंटर मैनेजर अर्चना सिंह, रेड ब्रिगेड की ओर से उषा विश्वकर्मा ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।
Lucknow News: गांवों की गर्भवती महिलाओं में जागरूकता की कमी
लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं में जागरूकता की कमी है। पीरियड मिस होने पर भी वे गर्भावस्था के बारे में समय से नहीं सोचतीं, जिसका असर मां व गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ता है। गर्भावस्था का जल्द पता लगाने व प्रेग्नेंसी किट के सही इस्तेमाल के महत्व के बारे में एएनएम को प्रशिक्षित किया जाएगा। वे गांवों में जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगी।स्वास्थ्य विभाग व मैनकाइंड प्रेगा न्यूज के सहयोग से बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में आयोजित स्वास्थ्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कंपनी के जॉय चटर्जी ने ये बातें कहीं। मौके पर मातृ स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाने वाली 40 शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की एएनएम को सम्मानित किया गया। फार्मा कंपनी की ओर से शहर के महिला अस्पतालों को 30 बेंच दान की गईं।
Lucknow News: गोमतीनगर में जमीन और मकान के रेट सबसे ज्यादा
लखनऊ। गोमतीनगर के सर्किल रेट आसमान पर पहुंच गए हैं। यहां का अधिकतम रेट 77 हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर है। अनंतनगर और संतुष्टि इंक्लेव की दरें सबसे कम हैं। अनंतनगर की दर 15-18 हजार और संतुष्टि एंक्लेव की 7-10 हजार रुपये है। इन तीन काॅलोनियों समेत प्रशासन ने शहर की कुल 26 प्रमुख काॅलोनियों के रेट जारी किए हैं।
सबसे अधिक रेट की बात करें तो दूसरे नंबर पर महानगर है जिसका रेट 41-65 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर है। तीसरे पर इंदिरानगर है, जहां की दर 35-62 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर है। इन सभी की दरों में औसतन 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह कुछ अन्य काॅलोनियों की दरें भी बढ़ाई गई हैं। जैसे, वृंदावन के रेट 28-50 हजार, ओमेक्स मेट्रो सिटी के 20-26 हजार, एल्डिको शौर्य के 20-26 हजार, एल्डिको इंटीरिया के 22-28 हजार, अमरावती के 25-37 हजार, पिंटल के 25-37 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर सर्किल रेट तय किया गया है।नए सर्किल रेट से शहर के बड़े बिल्डर व बड़ी निजी योजनाओं के नाम पर चले रहे खेल पर अंकुश लगेगा। दरअसल, ऐसी योजनाओं का सर्किल रेट काफी कम था, लेकिन बिल्डर काफी महंगी दरों पर जमीन, फ्लैट आदि की बिक्री कर रहे थे। ऐसे योजनाओं व जगहों के रेट बढ़ाए गए हैं। जैसे अंसल व एमार का सर्किल रेट अब तक 18 हजार रुपये था, जिसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है। हालांकि, इससे भी ज्यादा दरों पर यहां जमीनों की बिक्री हो रही है, लेकिन तब भी काफी हद तक सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं।
प्रशासन ने 67 सड़कों के आसापस के इलाके का सर्किल रेट जारी किया है। इसमें गोमतीनगर के विराजखंड और विभूतिखंड की दो सड़कों का सर्किल रेट 77 हजार तय किया है। इसमें विराजखंड रोड फ्लाईओवर के नीचे से विभूतिखंड के मंत्री आवास होते हुए वन अवध मॉल होते हुए बैंक ऑफ इंडिया लोहिया पथ तक और विभूतिखंड पुलिस चौकी से हयात होटल होते हुए पिकअप भवन चौराहे तक के मार्ग के दोनों तरफ पड़ने वाले गांव, मोहल्ले शामिल हैं।
नए रेट के साथ दान विलेख जिसमें अचल संपत्ति परिवार के सदस्यों जैसे बेटा-बेटी, पिता-माता, पति-पत्नी, पुत्रवधू, सगा भाई या उसके न होने पर उसकी पत्नी, सगी बहन, दामाद के लिए छूट है। इसमें अधिकतम स्टांप शुल्क पांच हजार रुपये तय किया गया है।
Lucknow News: चार मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों की होगी जांच
लखनऊ। मनमानी कर रहे शहर के चार मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों पर परिवहन विभाग नकेल कसेगा। शिकायत मिलने पर उप परिवहन आयुक्त ने इनकी जांच के निर्देश दिए हैं। इसके लिए समिति बना दी गई है।इस संबंध में जारी पत्र के अनुसार मास्टर मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, राजधानी मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, शाश्वतम मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल और पूर्वांचल मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल शासन की ओर से जारी एसओपी के मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। अधिकारी इन ट्रेनिंग स्कूलों की बारीकी से जांच करें और रिपोर्ट जोन को भेजें।

