Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 194

हेलो सर… मेरी मां ने जहर खा लिया… 6 की मासूम बच्ची की कॉल पर देवदूत बनकर पहुंची योगी की पुलिस, फिर…

0

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक भावनात्मक और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। यहां महज 6 साल की बच्ची शिवानी ने अपनी सूझबूझ और साहस से मां की जान बचा ली। मामला मड़िहान थाना क्षेत्र के तेन्दुइया गोपालपुर गांव का है, जहां घरेलू विवाद के बाद महिला ने जहर खा लिया। मां की हालत बिगड़ती देख बच्ची ने घबराने के बजाय तुरंत वीमेन पावर लाइन 1090 पर कॉल किया और कहा “मेरी मां ने जहर खा लिया है, जल्दी एम्बुलेंस भेजिए।”

PunjabKesari

मौके पर पहुंची पीआरवी-112 की टीम
सूचना मिलते ही मड़िहान पुलिस और पीआरवी-112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले जाया गया। डॉक्टरों ने समय रहते इलाज शुरू किया, जिससे महिला की जान बच गई।

पुलिस अधिकारी बोले- ‘मिशन शक्ति’ अभियान जागरूकता का ये परिणाम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना ‘मिशन शक्ति’ अभियान की जागरूकता का परिणाम है। अभियान के तहत स्कूलों में बच्चों को 1090, 181 और 112 जैसे हेल्पलाइन नंबर याद करवाए जाते हैं। शिवानी ने भी यह नंबर इसी अभियान के दौरान सीखा था। अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि “शिवानी की तत्परता और साहस ने एक जीवन बचाया है। उसकी समझदारी सभी के लिए प्रेरणादायक है। यह घटना साबित करती है कि साहस उम्र का मोहताज नहीं, और अगर बच्चों को सही दिशा और जानकारी मिले, तो वे किसी की जिंदगी भी बचा सकते हैं।

कानपुर देहात से बड़ी खबर: महिला आरक्षी ने थाने के अंदर खाया ज़हर, गंभीर हालत में रेफर

0

Kanpur News: जनपद के बरौर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब महिला आरक्षी अंशू शर्मा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। घटना के समय वह थाने के अंदर ही मौजूद थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंशू शर्मा पिछले दो वर्षों से इस थाना में तैनात थीं, और हाल ही में उनका स्थानांतरण जनपद के किसी अन्य थाना में हो चुका था। उन्होंने नया थाना जॉइन करने से पहले अपना सामान भी स्थानांतरित कर लिया था।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि रवानगी के सिलसिले में महिला थानाध्यक्ष अमिता वर्मा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि अंशू ने ग़ुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के तुरंत बाद थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला और थानाध्यक्ष अमिता वर्मा द्वारा महिला आरक्षी को तुरंत पास के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां से उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया।

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही जनपद के वरिष्ठ अधिकारी भी नर्सिंग होम पहुंचे। फिलहाल, उच्चाधिकारियों ने मामले में चुप्पी साध रखी है और कहा है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। इस घटना से पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है, और महिला पुलिसकर्मियों की कार्यस्थल पर स्थिति को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

PunjabKesari

डॉ. अमित कटियार, निदेशक, अनंतराज हॉस्पिटल ने बताया कि आरक्षी की हालत गंभीर थी, और उन्हें उचित इलाज के लिए रेफर किया गया है। सीओ, प्रिया सिंह ने बताया कि यह घटना थाने में आंतरिक तनाव की ओर इशारा करती है, जिसकी गहराई से जांच की जानी चाहिए।

गुस्से में भाभी ने उठाया खौफनाक कदम, देवर का काटा प्राइवेट पार्ट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

0

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रेम-प्रसंग में धोखा देना एक युवक को महंगा पड़ गया है। मामला मऊआइमा थाना क्षेत्र के मलखानपुर का है, जहां एक भाभी ने अपनी बहन को प्यार में धोखा देने से गुस्सा होकर अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया और मौके से फरार हो गई। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीन साल से था प्रेम-प्रसंग

जानकारी के अनुसार, मलखानपुर निवासी राम आसरे के बेटे उमेश कुमार का अपनी भाभी की बहन के साथ पिछले करीब तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी करने तक का फैसला कर लिया था, और इस रिश्ते की जानकारी परिवार वालों को भी थी। उमेश के दूसरे भाई उदय कुमार की शादी कहली गांव की रहने वाली मंजू से करीब चार साल पहले हुई थी, और मंजू ही आरोपी भाभी है।

युवक ने शादी से किया इनकार

सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन करीब तीन महीने पहले उमेश ने अचानक प्रेमिका से शादी करने से इनकार कर दिया। उसने घर वालों को बताया कि वह किसी और से प्यार करता है और उसी से शादी करना चाहता है। देवर के इस फैसले से गुस्साई भाभी ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। दूसरी ओर, प्यार में मिले धोखे से युवती (भाभी की बहन) गहरे डिप्रेशन में चली गई और उसने आत्महत्या करने तक की धमकी दे डाली।

रात में कमरे में घुसकर किया हमला

अपनी छोटी बहन को प्यार में मिले धोखे का बदला लेने के लिए गुस्साई भाभी ने एक खौफनाक योजना बनाई। 16 अक्टूबर की रात, जब देवर उमेश अपने कमरे में सो रहा था, तब करीब 2 बजे भाभी मंजू उसके कमरे में पहुंची। इसके बाद, उसने देवर के प्राइवेट पार्ट पर करीब चार बार वार कर उसे काट डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाभी मौके से फरार हो गई। दर्द से कराह रहे युवक की आवाज़ सुनकर परिजन तुरंत उसके कमरे में पहुंचे और उसे आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले गए। बाद में उसे एसआरएन के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, करीब डेढ़ घंटे चले ऑपरेशन के बाद उमेश की जान बचाई जा सकी। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी भाभी की तलाश शुरू कर दी है।

Premananad maharaj ki news: प्रेमानंद जी महाराज के लिए देशभर में दुआ का दौर जारी, मुस्लिम युवाओं ने दरगाह साबिर पाक में चढ़ाई चादर

0

Premananad maharaj ki news: संत प्रेमानंद जी महाराज की अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए देशभर में दुआ का दौर जारी है। हरिद्वार के पिरान कलीयर में मुस्लिम युवाओं ने दरगाह साबिर पाक में जाकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए चादर चढ़ाई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह आयोजन प्रेमानंद जी महाराज के प्रति सम्मान और उनके स्वास्थ्य की कामना के लिए किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के सांप्रदायिक सहयोग और भाईचारे के संदेश से समाज में प्रेम और सौहार्द बढ़ता है।

Premananad maharaj ki news
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की आए दिन तबियत बिगड़ने की खबर सामने आती रहती है। संत पिछले करीब दो दशकों से पॉलीसिस्टिक किडनी रोग से पीड़ित हैं, जिसके कारण उनकी दोनों किडनियां खराब हैं। उनके वृंदावन स्थित आवास पर नियमित रूप से उनका डायलिसिस किया जाता है। 18 से 20 सालों से लगातार वह इस बीमारी से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनके भक्त काफी चिंतित दिखाई पड़ते हैं और उन्हें अपनी किडनी देना चाहते हैं। मगर संत हरबार भक्तों की इस प्रेमभरी पेशकश को ठुकरा देते हैं।

भक्त की भावपूर्ण पेशकश (Premananad maharaj ki news)
इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिला निवासी रमेश चंद्र शुक्ला ने प्रेमानंद महाराज को अपनी एक किडनी दान करने की इच्छा जाहिर की है। प्रेमानंद महाराज से अद्भुत प्रेम करने वाले रमेश चंद्र शुक्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनको अपनी एक किडनी दान करने की भावपूर्ण पेशकश की है। उन्होंने कहा कि प्रेमानंद महाराज केवल एक संत ही नहीं, बल्कि समाज के सच्चे मार्गदर्शक और विचारक हैं। उनकी आवश्यकता समाज को हर समय रहती है। इसलिए रमेश चंद्र चाहते हैं कि महाराज स्वस्थ रहें और समाज को अपना आशीर्वाद और मार्गदर्शन लगातार देते रहें।

प्रेम में धोखा… फिर बदले की आग! भाभी ने देवर के साथ किया ऐसा कांड कि थर्रा उठे लोग, पढ़ें दिल दहला देने वाली वारदात

0

प्रयागराजः प्यार में लोग एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं। जन्म-जन्म तक रिश्ता निभाने का वादा करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आपका वही साथी धोखा दे जाता है। फिर इंसान उसे बदले की भावना में खौफनाक कदम उठा लेता है। ऐसा ही ताजा मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले समाने आया है। यहां पर एक युवक अपने भाभी के बहन से लगभग तीन साल से रिलेशनशिप में था। यहां तक वह उससे बेइंतहां प्यार भी करता था, लेकिन एक दिन उसने शादी से साफ मना कर दिया। इस बात से आग बबूला हुई भाभी ने देवर के प्राइवेट पार्ट काट दिया. इसके बाद वह फरार हो गई वहीं देवर दर्द से छटपटाता रहा।

लंबे समय से दोनो के बीच थे प्रेम संबंध 
प्रयागराज के मलखानपुर गांव में रहने वाले एक परिवार में बीते कुछ महीनों से विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार, युवक और उसकी भाभी की बहन के बीच लंबे समय से संबंध थे, लेकिन किसी कारणवश रिश्ते में दरार आ गई। इसी विवाद में भाभी ने देवर के  प्राइवेट पार्ट दिया।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही मऊआइमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला व्यक्तिगत विवाद का है, जिसकी जांच की जा रही है।
पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाकर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

फतेहाबाद टोल पर बोनस विवाद: कर्मचारियों ने खोले टोल गेट, 5000 वाहन बिना शुल्क निकले

0

Fatehabad News: दिवाली से पहले कम बोनस मिलने से नाराज टोल टैक्स कर्मचारियों ने शनिवार रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद टोल प्लाजा के गेट खोल दिए। इसके चलते करीब दो घंटे तक टोल वसूली ठप रही और 5000 से अधिक वाहन बिना भुगतान के निकल गए। इस घटनाक्रम से टोल कंपनी को करीब 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

बोनस को लेकर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा
फतेहाबाद टोल प्लाजा का संचालन इस साल मार्च से श्री साईं एंड दातार कंपनी द्वारा किया जा रहा है। दिवाली के अवसर पर कंपनी ने प्रत्येक कर्मचारी को 1100 रुपये का बोनस दिया, जबकि कर्मचारियों का कहना है कि पिछले साल उन्हें 5000 रुपये मिले थे। बोनस में कटौती से नाराज 21 कर्मचारियों ने रात करीब 10 बजे टोल गेट खोल दिए।

प्रबंधन से बातचीत नाकाम, पुलिस भी बेअसर
कर्मचारियों ने जब अपने मैनेजर से इस संबंध में बात की, तो उन्होंने अनसुना कर दिया। नाराज कर्मचारियों ने बूम बैरियर हटा दिए और किसी भी वाहन से टोल नहीं लिया गया। प्रबंधन ने समझाने की कोशिश की और बाद में पुलिस को बुलाया गया, लेकिन स्थिति पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका।

दोपहर तक हालात सामान्य, कर्मचारियों को मिला आश्वासन
धनतेरस के दिन अधिक ट्रैफिक होने के कारण हजारों गाड़ियां टोल टैक्स दिए बिना गुजर गईं। प्रबंधन ने अंततः सीनियर अधिकारियों की मदद से कर्मचारियों को 10% वेतन वृद्धि का आश्वासन दिया, जिसके बाद कर्मचारी मान गए और टोल वसूली बहाल की गई।

कंपनी का पक्ष: “हमने नया ठेका लिया है”
कंपनी का कहना है कि उन्होंने हाल ही में ठेका लिया है, इसलिए पूरे वर्ष का बोनस देना संभव नहीं था। वहीं, कर्मचारियों का कहना है कि यह उनके साथ धोखा है, और उन्हें पिछले साल के अनुसार ही बोनस मिलना चाहिए।

जब प्रेमानंद महाराज की दिवाली होती थी बिना दीप और बिना भोजन… सुनाया हैरान करने वाला किस्सा

0

Mathura News: दिवाली जैसे खुशी और रौशनी के पर्व पर भी कभी भूखे रहना पड़ा था – ये भावुक किस्सा सुनाकर संत प्रेमानंद महाराज ने हजारों लोगों को भावुक कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में संत महाराज अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि कैसे कभी दिवाली उनके लिए आंसुओं से भरा दिन होता था।

संत प्रेमानंद की भावुक दिवाली
यह वीडियो श्री राधा केली कुंज आश्रम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल भजन मार्ग पर प्रसारित किया गया है। इसमें प्रेमानंद महाराज भावुक होकर बताते हैं कि कैसे उन्होंने अपनी दिवाली भूखे पेट और बिना साधनों के बिताई। “हम रोटी मांगने जाते थे, तो लोग कहते थे – आज त्योहार है, रोटी बनी ही नहीं है।” उन्होंने बताया कि दीपावली की रात जब हर घर में दीप जलते थे, तब वे अंधेरे में अपने इष्ट श्रीजी को गोद में लेकर बैठते थे और बस यही कहते – “हे ठाकुर, ये आंसू ही आपकी दिवाली है।” महाराज ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले भक्ति, प्रेम और साधु-संग की दीपावली होती थी, जिसमें बाहरी सजावट नहीं बल्कि आंतरिक शुद्धता और समर्पण का उजाला होता था।

अब बदल चुका है समय
अब प्रेमानंद महाराज के साथ दिवाली मनाने के लिए हजारों श्रद्धालु मथुरा स्थित श्री राधा केली कुंज आश्रम पहुंचते हैं। बीते रविवार को भी दिवाली के अवसर पर भारी भीड़ ने आश्रम में पहुंचकर उनके प्रवचनों और दर्शन का लाभ लिया। महाराज के अनुसार, दिवाली केवल बाहरी सजावट का नाम नहीं, बल्कि आंतरिक प्रेम, भक्ति और त्याग की भावना से जुड़ा पर्व है।

दर्द में डूबी है कुल्लू के कई परिवारों की दिवाली: आपदा ने सब कुछ छीना… न जलेंगे दीप और न बंटेगी मिठाई

0

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में इस बार दीपावली की खुशियां फीकी पड़ गई हैं। हर साल की तरह दीयों की रोशनी, मिठाइयों की मिठास और घरों की जगमगाहट तो होगी, लेकिन कुल्लू के सैकड़ों परिवारों के लिए यह पर्व इस बार सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर रह गया है। मानसून में हुई भारी बारिश और विनाशकारी भूस्खलन ने इन परिवारों से उनका सब कुछ छीन लिया है।

जिन घरों में हर साल उत्साह और उमंग के साथ दीपावली मनाई जाती थी, आज वे घर मलबे के ढेर में बदल गए हैं। बेघर हुए ये परिवार इस बार तिरपाल के नीचे, तंबुओं में या किराए के कमरों में रातें गुजारने को मजबूर हैं। रोशनी का यह त्योहार उनके लिए उम्मीद की किरण लाने के बजाय, आपदा के गहरे दर्द को और बढ़ा रहा है।

सांसत में चार सौ से अधिक परिवार

जिले के 400 से अधिक परिवार इस दुखद स्थिति से जूझ रहे हैं। इनमें से कई लोगों ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों के यहां शरण ली है, जबकि 100 से अधिक परिवार तंबुओं में जी रहे हैं, और करीब 150 परिवार रिश्तेदारों के सहारे हैं। 100 से ज्यादा परिवार किसी तरह किराए के कमरों में गुजारा कर रहे हैं। सैंज घाटी के गुमत राम जैसे प्रभावितों का कहना है कि जब खुशियां मनाने के लिए घर ही नहीं बचा, तो भला त्योहार कैसा। उनके पास इस पर्व पर पहाड़ जैसे दुख के सिवा और कुछ नहीं है।

सराज में दिवाली पर पसरा सन्नाटा

कुल्लू की सराज घाटी का हाल भी कुछ ऐसा ही है। आपदा के जख्म अभी हरे हैं, जिसके चलते यहां की दीपावली की रौनक पूरी तरह गायब है। बगस्याड़, थुनाग और जंजैहली जैसे प्रमुख बाजारों में भी इस बार भीड़ और चहल-पहल नहीं है। ये बाजार सूने पड़े हैं। सराज का बड़ा व्यावसायिक केंद्र, थुनाग बाजार बुरी तरह प्रभावित हुआ है, और कई दुकानदार अभी तक अपनी दुकानें ठीक से नहीं सजा पाए हैं; कई तो अभी भी मलबे से दबे हैं।

स्थानीय निवासी लोगों का कहना है कि जब घर ही उजड़ गए हैं, तो दीपावली मनाने का कोई उत्साह नहीं बचा है, न ही रोशनी करने का मन है। बहुत से प्रभावित लोग अब भी अस्थायी आश्रय शिविरों में जीवन गुजार रहे हैं। इस बार सराज के कई गांवों में न दीये जलेंगे और न ही मिठाइयां बंटेंगी। लोग अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन राहत कार्यों में लगा है, लेकिन इस बार की दीपावली सराज में रंग, मिठास और रोशनी के बजाय गहरी चुप्पी और उदासी लेकर आई है। यह दिवाली, आपदा की छाया में फीकी पड़ी एक दर्दनाक याद बन कर रह जाएगी।

Mask Compulsory delhi: दिल्ली में मास्क पहनना हो गया जरूरी! दिवाली से पहले ही बिगड़ गए हालात

0

नेशनल डेस्क: दिवाली की रौनक जहां देशभर में चकाचौंध बढ़ा रही है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में आसमान पर धुंध की चादर और हवा में ज़हर घुलता जा रहा है। पटाखों की शुरुआत से पहले ही राजधानी की हवा में दम घुटने लगा है। 19 अक्टूबर 2025 की सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 335 दर्ज किया गया — यानी हवा ‘बहुत खराब’ स्थिति में पहुंच चुकी है।

इस खतरनाक हालात को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने तुरंत GRAP Stage-2 लागू करने का आदेश दिया है। मौसम विभाग की चेतावनी है कि आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

  क्या है GRAP-2 और कब लागू होता है?

GRAP यानी Graded Response Action Plan— एक ऐसा इमरजेंसी प्लान है जो हवा की गुणवत्ता बिगड़ने पर चरणबद्ध तरीके से लागू होता है।

GRAP-2 तब लागू होता है जब AQI 301 से 400 के बीच हो।

इसके बाद अगर AQI 401-450 तक जाता है तो GRAP-3, और

450+ होने पर GRAP-4 लागू होता है।

 GRAP-2 में क्या-क्या बंद होगा?

राजधानी में GRAP-2 लागू होने के साथ ही कई तरह की पाबंदियां भी आ गई हैं। इनका उद्देश्य है — प्रदूषण के स्रोतों को समय रहते कंट्रोल करना।

प्रतिबंधों की प्रमुख बातें:

सड़कों पर मैकेनिकल स्वीपिंग और पानी का छिड़काव अनिवार्य।

निर्माण स्थलों पर सख्त निगरानी और धूल नियंत्रण उपाय अनिवार्य।

डीजल जनरेटर पर प्रतिबंध।

छूट सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को—जैसे अस्पताल, एयरपोर्ट, मेट्रो आदि।

ट्रैफिक नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती।

पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी ताकि लोग निजी वाहन कम इस्तेमाल करें।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए विशेष इंतजाम।

 कौन-कौन से इलाके हैं सबसे ज्यादा प्रभावित?

19 अक्टूबर को दर्ज किए गए AQI स्तर ने कई इलाकों में स्थिति को चिंताजनक बना दिया है:

आनंद विहार – 430 (गंभीर)

वजीरपुर – 364

विवेक विहार – 351

द्वारका – 335

आरके पुरम – 323

ये आंकड़े बताते हैं कि दीवाली से एक दिन पहले ही हवा की गुणवत्ता ने “खतरनाक” स्तर पार कर लिया है।

 मास्क अब लग्जरी नहीं, जरूरत है

वायु प्रदूषण के इस स्तर पर सांस लेना भी चुनौती बन चुका है। डॉक्टरों और हेल्थ एक्सपर्ट्स का साफ कहना है कि घर से बाहर निकलते वक्त मास्क पहनना अब ज़रूरी है — खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए।

 मौसम का हाल

20 अक्टूबर 2025 (दीवाली के दिन):

अधिकतम तापमान: 33°C

न्यूनतम तापमान: 21°C

ठंडी हवा और कम हवा की गति के कारण स्मॉग फैलने की संभावना और बढ़ गई है।

Gold Rate Today: दिवाली पर सोने की कीमत में हल्की गिरावट, दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम

0

Gold Rate Today:  दिवाली के मौके पर आज, 20 अक्टूबर को देश में सोने की कीमतों में गिरावट का रुख देखा जा रहा है। राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

हालांकि, साप्ताहिक आधार पर सोना अभी भी 5,780 रुपये महंगा हो चुका है। धनतेरस के मौके पर दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमतें 2,400 रुपये गिरकर 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई थीं।

Gold Rate Today
पिछले साल के धनतेरस से लेकर इस धनतेरस तक, यानी एक साल में सोने की कीमत में 51,000 रुपये या 62.65 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

देश के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव:

शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)  24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)

दिल्ली   120090    131000

मुंबई 119940    130850