Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 107

बांग्लादेश में भारतीय वीजा सेंटर फिर खुला, दो शहरों में सेवाएं ठप्प

0

Dhaka: भारत ने बृहस्पतिवार को ढाका में अपने वीजा आवेदन केंद्र का संचालन फिर से शुरू कर दिया, सुरक्षा संबंधी चिंताओं में वृद्धि के कारण एक दिन पहले इसे बंद कर दिया गया था। हालांकि, बांग्लादेश के अन्य हिस्सों में स्थित इसी तरह के दो अन्य केंद्रों को बंद कर दिया गया है। दक्षिण-पश्चिमी खुलना और उत्तर-पश्चिमी राजशाही में स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (IVAC) को सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण बंद कर दिया गया था।

बांग्लादेश में पांच आईवीएसी केंद्र हैं। ढाका, खुलना और राजशाही के अलावा, अन्य दो केंद्र पूर्वोत्तर बंदरगाह शहर चटोग्राम और सिलहट में स्थित हैं। ढाका के जमुना फ्यूचर पार्क में स्थित आईवीएसी राजधानी में सभी भारतीय वीजा सेवाओं के लिए मुख्य एकीकृत केंद्र है। IVAC के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ढाका में भारतीय वीजा आवेदन केन्द्र में अब काम काज शुरू हो गया है।” भारत विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह के भारतीय उच्चायोग की ओर बढ़ने के बाद तनाव बढ़ने के मद्देनजर, आईवीएसी के ढाका केंद्र को बुधवार को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की गई थी।

 

 

 

ढाका केंद्र ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि आईवीएसी ने बृहस्पतिवार को खुलना और राजशाही में स्थित अपने दोनों केंद्र बंद कर दिए हैं। वेबसाइट में कहा गया, ‘‘मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आईवीएसी राजशाही और खुलना आज बंद रहेंगे। जिन आवेदकों को आज आवेदन जमा करने के लिए वक्त दिया गया था, उन्हें बाद में ‘एप्वाइंटमेंट’ दिया जाएगा।” इससे पहले बुधवार को विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के राजदूत रियाज हामिदुल्लाह को तलब किया और ढाका में भारतीय दूतावास के आसपास सुरक्षा संकट पैदा करने संबंधी चरमपंथी तत्वों की घोषणा पर गहरी चिंता व्यक्त की थी।

Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी, जानिए प्रमुख शहरों के दाम

0

नेशनल डेस्कः आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों ही मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। वैश्विक संकेतों के बीच सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव उछलकर 2.11 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गए। अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों और वेनेजुएला में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते आने वाले दिनों में कीमती धातुओं की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

आज का सोने का भाव

आज भारत में 18 कैरेट सोने की कीमत 10,113 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, 22 कैरेट सोना 12,360 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोना 13,484 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

18 कैरेट सोना:

10 ग्राम का भाव 250 रुपये की बढ़त के साथ 1,01,130 रुपये हो गया है। 100 ग्राम की कीमत बढ़कर 10,11,300 रुपये पहुंच गई, जो बुधवार को 10,08,800 रुपये थी। यानी इसमें 2,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

24 कैरेट सोना:

10 ग्राम का भाव 330 रुपये बढ़कर 1,34,840 रुपये हो गया, जो पहले 1,34,510 रुपये था। 100 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 3,300 रुपये की तेजी के साथ 13,48,400 रुपये हो गई है, जो बुधवार को 13,45,100 रुपये थी।

22 कैरेट सोना:

10 ग्राम का भाव आज 1,23,600 रुपये रहा, जो कल 1,23,300 रुपये था। वहीं, 100 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 3,000 रुपये बढ़कर 12,36,000 रुपये पहुंच गई, जो पहले 12,33,000 रुपये थी।

चांदी की कीमतों में भी उछाल

भारत में आज चांदी की कीमत बढ़कर 211 रुपये प्रति ग्राम और 2,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। बुधवार को चांदी 208 रुपये प्रति ग्राम और 2,08,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

– मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, नागपुर, मैसूर और भुवनेश्वर में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 13,484 रुपये प्रति ग्राम है। इन शहरों में 22 कैरेट सोना 12,360 रुपये और 18 कैरेट सोना 10,113 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर है।

– वडोदरा, अहमदाबाद, पटना, सूरत और राजकोट में 24 कैरेट सोना 13,489 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां 22 कैरेट का भाव 12,365 रुपये और 18 कैरेट का भाव 10,118 रुपये प्रति ग्राम है।

– दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ और अयोध्या में 24 कैरेट सोने की कीमत 13,499 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है। इन शहरों में 22 कैरेट सोना 12,375 रुपये और 18 कैरेट सोना 10,128 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है।

पंजाब के लिए चलेगी विशेष Super Fast Train! पढ़ें पूरा Schedule

0

फिरोजपुर (कुमार): आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन एवं अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने हेतु रेलवे द्वारा आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए परमदीप सिंह सैनी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे फिरोजपुर ने बताया कि आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 04696 अमृतसर से बांद्रा टर्मिनस के लिए दिनांक 23.12.2025 और 27.12.2025 को सुबह 04:20 बजे अमृतसर से प्रस्थान करके 30 घंटे और 40 मिनट बाद सुबह 11:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी दिशा में, यह आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 04695 बांद्रा टर्मिनस से अमृतसर के लिए दिनांक 24.12.2025 और 28.12.2025 को दोपहर 14:00 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करके 30 घंटे और 40 मिनट बाद शाम 20:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि मार्ग में यह स्पेशल रेलगाड़ी ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला छावनी, पानीपत, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी तथा बोरीवली रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

उन्होंने कहा कि रेलयात्री यात्रा के दौरान ट्रेन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या सुझाव के रेल मदद संख्या 139 पर संपर्क कर सकते है। इस नंबर पर यात्री, ट्रेन संबंधित पूछताछ, पीएनआर स्टेटस, टिकट की उपलब्धता, ट्रेन आगमन-प्रस्थान आदि पूछताछ के लिए एक एसएमएस भेजकर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

पंजाब में लगने जा रहा है बड़ा प्रोजेक्ट, लड़के-लड़कियों को मिलेंगी नौकरियां

0

पंजाब डेस्क : पंजाब औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में अंबर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ ने पटियाला जिले के राजपुरा में करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) सेंटर स्थापित करने की घोषणा की है। इस परियोजना से राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे, खासकर इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र के युवाओं के लिए।

 

राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली और एनआरआई मामलों के कैबिनेट मंत्री संजिव अरोड़ा ने इस निवेश का स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला पंजाब की निवेशक-अनुकूल औद्योगिक नीति, कुशल मानव संसाधन और मजबूत औद्योगिक ढांचे पर उद्योग जगत के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट पंजाब को हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन का हब बनाने की दिशा में अहम कदम है।

 

अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड के सीईओ ओ. जसबीर सिंह ने बताया कि यह R&D सेंटर दो चरणों में विकसित किया जाएगा। यहां नेक्स्ट-जेनरेशन HVAC प्रोडक्ट्स के डिजाइन, टेस्टिंग और वैलिडेशन पर काम होगा, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों के लिए होंगे। इस केंद्र से करीब 1,000 हाई-वैल्यू, अच्छी सैलरी वाली नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है।

 

राजपुरा में अंबर ग्रुप की पहले से मौजूद औद्योगिक इकाइयों के साथ यह नया R&D सेंटर राज्य में कंपनी की मौजूदगी को और मजबूत करेगा। इस परियोजना से न केवल तकनीकी विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पंजाब की पहचान एडवांस्ड इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट डिजाइन के क्षेत्र में भी सशक्त होगी।

 

अंबर ग्रुप देश और विदेश में दर्जनों मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के साथ एयर कंडीशनिंग, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रिसिजन कूलिंग सॉल्यूशंस जैसे क्षेत्रों में काम करता है। यह कई नामी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के लिए समाधान उपलब्ध कराता है, जिससे पंजाब का ग्लोबल वैल्यू चेन से जुड़ाव और मजबूत होता है। कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार उद्योगों को तेज मंज़ूरी, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और नीतिगत स्थिरता के जरिए पूरा सहयोग देती रहेगी। इस बड़े निवेश से राज्य में औद्योगिक विकास और युवाओं के रोजगार के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।

Republic Day 2026 Chief Guest : इतिहास रचने की तैयारी में भारत! Republic Day 2026 पर ये दो VIP होंगे मुख्य अतिथि

0

नेशनल डेस्क: साल 2026 का भारत का 77वां गणतंत्र दिवस का समारोह ऐतिहासिक और खास होने वाला है। इस बार मुख्य अतिथि के तौर पर एक नहीं, बल्कि यूरोपीय संघ (EU) के दो सबसे शक्तिशाली नेतृत्व- यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा को आमंत्रित किया गया है। यह पहला मौका है जब भारत ने पूरे यूरोपीय संघ के शीर्ष नेतृत्व को एक साथ इस राष्ट्रीय पर्व के लिए बुलाया है।

राजनयिक और आर्थिक रिश्तों के लिए होगा नया उदय

इस ऐतिहासिक पर्व पर उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा चीफ गेस्ट के तौर पर आएंगे। दोनों के भारत दौरे से दोनों देशों की व्यापार, रक्षा और प्रौद्योगिकी में रणनीतिक साझेदारी ज्यादा गहरी होगी।

FTA पर ऐतिहासिक फैसला संभव

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संकेत दिए हैं कि दोनों पक्ष समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हाल ही में 8-9 दिसंबर को हुई उच्च स्तरीय वार्ता के बाद इस समझौते की ‘मोटी रूपरेखा’ तैयार कर ली गई है। 23 अध्यायों में से 11 पर बातचीत पूरी हो चुकी है। माना जा रहा है कि 27 जनवरी 2026 को होने वाले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के दौरान इस महत्वाकांक्षी डील पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं।

ओमान में दिखा ‘लघु-भारत’, मोदी-मोदी के नारों से गूंजा मैत्री पर्व, PM बोले-21वीं सदी का भारत बड़े व त्वरित निर्णय लेता (Video)

0

‘मैरिटाइम हेरिटेज, एस्पिरेशन, इनोवेशन, ट्रस्ट एंड टेक्नोलॉजी, रेस्पेक्ट और इंक्लूसिव ग्रोथ’ से है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव “दोनों देशों के बीच आपसी मित्रता, साझा इतिहास और समृद्ध भविष्य” का प्रतीक है। मोदी ने यह भी कहा कि भारत-ओमान साझेदारी कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहयोग, डिजिटल शिक्षा, नवाचार साझेदारी और उद्यमिता आदान-प्रदान के माध्यम से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि दोनों देश “केवल भूगोल से ही नहीं, बल्कि पीढ़ियों के जरिये भी एक-दूसरे से जुड़े हैं”। उन्होंने प्रवासी समुदाय को “इन सदियों पुरानी रिश्तों का सबसे बड़ा संरक्षक” बताया। प्रधानमंत्री ने हाल में यूनेस्को द्वारा ‘दीपावली’ पर्व को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किए जाने के फैसले की सराहना की।

UP News: कारीगरों की ट्रेनिंग में 6 करोड़ का घपला, उद्यमिता निदेशक हटाए गए… जांच कमेटी गठित

0

कारीगरों को प्रशिक्षण के नाम पर की गई करीब 6 करोड़ की वित्तीय अनियमितता के मामले में शासन ने उद्यमिता विकास संस्थान के निदेशक पवन अग्रवाल को पद से हटा दिया है। जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एक जिला एक उत्पाद योजना, पीएमईजीपी, ग्राम विकास तथा अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए प्रशिक्षित कर्मियों को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाता है।योजना के तहत प्रशिक्षण के नाम पर भुगतान किए गए बजट का उपयोग नियमों के विपरीत किया गया। नियम के अनुसार पंजीकृत संस्थाओं को भुगतान में 5-10 प्रतिशत तक का शुल्क रोका जाना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। शासन ने उद्यमिता विकास संस्थान के निदेशक पवन अग्रवाल को उनके पद से हटा दिया है। अग्रवाल संयुक्त आयुक्त उद्योग भी थे। उनके पास निदेशक उद्यमिता का चार्ज था, जो एमएसएमई विभाग के अंतर्गत आता है। पद से हटाए जाने के बाद एमएसएमई एवं अवस्थापना विभाग के सचिव प्रांजल यादव को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

गलत तरीके से किया गया भुगतान
पवन अग्रवाल पर आरोप है कि विभागीय नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रशिक्षण कोष का भुगतान अनियमित तरीके से किया, जिससे सरकारी निधि का गबन हुआ। गौरतलब है कि पहले उद्यमिता विकास संस्थान के पूर्व निदेशक डीपी सिंह को भी विवादों में होने के कारण हटाया गया था। मार्च 2022 में डीपी सिंह की कार से डेढ़ करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे।

टी-20 मैच: सात बार निरीक्षण के बाद रद्द हुआ भारत-अफ्रीका मैच, वापस अकाउंट में आएंगे टिकट के पैसे

0

लखनऊ में कड़ाके की ठंड के बीच पड़ रहे कोहरे और धुंध के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला रद्द कर दिया गया। शहर में सुबह से ही खराब मौसम था, जिसका असर इस मुकाबले पर पड़ा। अंपायरों ने शाम छह से रात 7:25 बजे तक इकाना स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान मौसम में कोई भी सकारात्मक बदलाव नहीं आया। अंत में मैच के अंपायर रोहन पंडित और केएन अनंत पद्मनाभन ने मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया। अब सीरीज का आखिरी टी-20 मुकाबला अहमदाबाद में 19 दिसंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया ने अभी तक सीरीज में 2-1 से आगे है।

वापस होंगे टिकट के पैसे
मैच रद्द होने के बाद स्टेडियम में माइक से इस बात की घोषणा की गई कि जिन्होंने मैच का टिकट खरीदा है उन्हें पैसे वापस किए जाएंगे।

इस तरह हुआ निरीक्षण
पहला निरीक्षण 6:00 बजे
दूसरा निरीक्षण 6: 50 बजे
तीसरा निरीक्षण 7:28 बजे
चौथा निरीक्षण 7:57 बजे
पांचवां निरीक्षण 8:29 बजे
छठा निरीक्षण 8:58 बजे
सातवां निरीक्षण 9:25 (मुकाबला रद्द)

करोड़ों का घोटाला: रकम बंटवारे पर किसानों-अफसरों में हुआ विवाद तो खुला घपला, पूछने पर आगबबूला हो गए अधिकारी

0

बुंदेलखंड में फसल बीमा के करोड़ों रुपयों का घपला किया तो बेहद चालाकी से गया था, लेकिन रकम के बंटवारे को लेकर किसानों, दलालों और अफसरों के बीच हुए विवाद ने पोल खोल दी। दरअसल, जिन किसानों के खाते में रकम पहुंची, उनसे हिस्सा लेने के लिए राजस्व विभाग और बीमा कंपनी के कारिंदे दरवाजे दरवाजे दस्तक देने लगे। कुछ किसानों के हिस्सा देने से इन्कार करने पर विवाद खड़ा हो गया।अमर उजाला ने जब पूरे मामले की पड़ताल की तो परतें खुलती चली गई। महोबा के छिकेरा गांव में पहुंचते ही किसान जुट गए। उन्हें भरोसा है कि उनकी जमीन पर निकाली गई बीमा राशि मिलेगी। किसान प्रदीप राजपूत बताते हैं कि चरखारी तहसील के गांव गोपालपुरा के किसानों को बीमा राशि खातों में आने पर शक हुआ। अफसरों से पूछा तो उन्हें कुछ नहीं बताया गया। इसी बीच लेखपाल फसल की क्षति ज्यादा दिखाने तो दलाल रकम दिलाने के नाम पर हिस्सा मांगने लगे। किसानों ने हिस्सा देने से इन्कार किया तो विवाद बढ़ने लगा। चरखारी के गोहा गांव के किसानों ने बताया कि क्रॉप कटिंग के आधार पर तीन करोड़ आए, जबकि फसल का नुकसान हुआ ही नहीं। पनवाड़ी के नटर्रा गांव में रकम बंटवारे को लेकर बिचौलिये और किसानों में मारपीट भी हो गई। इसके उलट बीमा राशि न पाने वाले लामबंद किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। अफसरों ने जांच कराई तो पता चला कि हर स्तर पर मनमानी हुई।

अधिकारियों की नाराजगी ने बढ़ाया शक
केरारी गांव के किसान नेता मनोहर सिंह बताते हैं कि जिले में 80 करोड़ बीमा राशि बंटने और आठ करोड़ जल्द आने की खबर छपी। तत्कालीन डीएम मृदुल चौधरी की मौजूदगी में तहसील में बैठक हुई। इसमें जब ये पूछा गया कि बीमा राशि किसे दी गई तो अन्य अधिकारी आगबबूला हो गए। हंगामा बढ़ा तो डीएम ने अलग से बात की। ऐसे में शक बढ़ा तो खतौनी इकट्ठा करने की रणनीति बनी। 

शिकायत की तो शुरू हुई जांच

झांसी के किसान अजित सिंह बताते हैं, उनके परिचित ने बताया कि सिमरधा में किसान के घर खुद को बीमा कंपनी का कार्यकर्ता बताने वाला शख्स आया। उसने अपना हिस्सा मांगा। जब दोनों ने पूछा तो कुछ भी बताने से कतराने लगे। शक हुआ तो उप निदेशक कृषि से शिकायत की। उन्होंने दो सितंबर को गरौठा के उप संभागीय कृषि अधिकारी शरद चंद्र मौर्य को जांच सौंपी। इसकी रिपोर्ट 15 सितंबर 2025 को सौंपी गई।

10 के बजाय 60 फीसदी दिखाई क्षति
रिपोर्ट के मुताबिक सिमरधा गांव के मनोज कुमार गुप्ता, उमेश कुमार, पूनम देवी, फूलन देवी, छवि, रेश, भारती, रोशनी देवी, राममूर्ति, उमेश ने रबी सीजन 2024 में बीमा कराया। इन्हें 10.87 लाख का भुगतान हुआ। असल में सीजन के दौरान पूरे प्रदेश में कहीं भी 10 फीसदी से ज्यादा क्षति नहीं हुई। वहीं, लेखपाल ने 60 फीसदी क्षति दिखा दी। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की संस्तुति की।

अब झांसी में भी जांच के लिए टीम गठित
लखनऊ। प्रधानमंत्री फसल बीमा में गैर ऋणी कृषकों द्वारा भूमि नहीं होने के बावजूद खरीफ-2024 एवं रबी 2024-25 में क्षतिपूर्ति लेने के मामले में झांसी में भी टीम गठित हो गई है। अमर उजाला ने खबर प्रकाशित कर बताया था कि महोबा की तरह ही झांसी और अन्य जिलों में भी करोड़ों का घपला हुआ है। शासन के निर्देश के बाद झांसी डीएम मृदुल चौधरी ने तहसीलवार अलग-अलग टीम गठित कर सात दिन में रिपोर्ट मांगी है। टीम में सबसे पहले चकबन्दी वाले ग्रामों जिनका लैंड इन्ट्रीग्रेशन नहीं हुआ है उन गांवों की जांच करेगी। इसके अन्य गावों के क्षतिपूर्ति लेने वालों की जांच करेगी। टीम को सात दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

यूपी: प्रदेश में विधानमंडल सत्र कल से, वंदे मातरम पर हो सकती है विशेष चर्चा; कार्यसीमित की बैठक आज

0

विधानमंडल के शुक्रवार से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र के संबंध में बृहस्पतिवार को सुबह 11:30 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई गई है। सरकार वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सदन में विशेष चर्चा करा सकती है। हालांकि, इस पर फैसला कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया जाएगा।कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दोपहर 12:30 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें महाना सभी दलों से सदन के सुचारू संचालन में सहयोग की अपील करेंगे। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। वहीं सूत्रों के मुताबिक, भाजपा विधानमंडल दल की बैठक 21 दिसंबर को शाम छह बजे से लोकभवन के ऑडिटोरियम में होगी।

इसमें सीएम, दोनों डिप्टी सीएम, सभी मंत्री, विधायक व विधान परिषद सदस्य शामिल होंगे। सरकार के सहयोगी दलों सुभासपा, रालोद, निषाद पार्टी और अद (एस) के मंत्री व विधायक भी इस बैठक में बुलाए जाएंगे।