Saturday, February 21, 2026
Home Blog Page 165

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

.🔸गुजरात ATS की बड़ी सफलता: ISIS के 3 ट्रेंड आतंकी दबोचे गए, देशभर में हमले की थी साजिश

🔸हरियाणा के दो मोस्ट वांटेड गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग और भानु राणा जॉर्जिया और अमेरिका में गिरफ्तार

🔸उत्तराखंड की धामी सरकार ने UCC और धर्मांतरण विरोधी कानून बनाकर साहसिक कदम उठाया: नरेन्द्र मोदी

🔸मोदी-शाह कहीं भी चले जाएं, ‘वोट चोरी’ के लिए एक दिन पकड़े जाएंगे: राहुल गांधी

🔸अफगान‍िस्‍तान में तख्‍तापलट चाहता है PAK, ताल‍िबान प्रवक्‍ता का बड़ा खुलासा

🔸अमेरिका में शटडाउन के कारण संकट गहराया, 6,000 से ज़्यादा उड़ानें बाधित रहीं, ट्रंप प्रशासन पर बढ़ा दबाव

🔸Weather Update Today: उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी: यूपी-पंजाब में शीतलहर अलर्ट, राजस्थान में पारा 7 डिग्री और दिल्ली में प्रदूषण चरम पर
🔸असम में बहुविवाह पर बैन; हिंदू हो या मुसलमान, दूसरी शादी की तो 7 साल की कैद

🔸कश्मीर में पाकिस्तान का नेटवर्क, 120 जगह छापे: सिम कार्ड, डिजिटल डिवाइस जब्त; आतंकियों के मददगार 2 पुलिस अधिकारी बर्खास्त

🔸TMC का दावा- SIR के डर से 15 मौतें हुईं: भाजपा बोली- जनता को गुमराह किया जा रहा; बंगाल में 3 करोड़ से ज्यादा SIR फॉर्म बंटे

🔸दूसरे फेज की 122 सीटों पर प्रचार थमा: नेपाल बॉर्डर 11 नवंबर तक सील; नीतीश बोले- लालू हटे तो पत्नी को CM बना दिया
🔸पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: ‘चंडीगढ़ पुलिस गो बैक’ के नारे लगाए, पैरेंट्स भी पहुंचे; 2000 पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा

🔸असम में बड़ी दुर्घटना, झरने में डूबे NIT के 3 छात्र; मृतकों में 2 UP और एक बिहार की स्टूडेंट शामिल

🔸’यूनुस ने क्लिंटन संग रची थी साजिश’, बांग्लादेश में तख्तापलट पर शेख हसीना के करीबी का बड़ा दावा

🔸’अगर मुझे पता होता तो मैं सौदा नहीं होने देता’, पुणे जमीन विवाद पर अजित पवार

🔸US: ट्रंप के भाषण की एडिटिंग विवाद में फंसा बीबीसी, डायरेक्टर जनरल और न्यूज हेड ने दिया इस्तीफा

🔸SpiceJet Incident: स्पाइसजेट फ्लाइट में इंजन खराबी, कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंग; सभी यात्री सुरक्षित

🔸आडवाणी को नेहरू के बराबर खड़ा कर घिर गए थरूर, कांग्रेस में फिर घमासान!

🔹चेन्नई का साथ छोड़ देंगे जडेजा? क्या है धोनी की प्लानिंग… पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल

*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात…!!*
जय हो🙏

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। आपका कोई आपके लिए बहुत अच्छा करने वाला है। समय की महत्ता को समझे । जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेंगे। वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा। किसी कार्यक्रम या सेवा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे होंगे। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है। धन में वृद्धि होगी।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लवमेट एक-दूसरे के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ कोई गेम खेल सकते है। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। आप बच्चों को कुछ अच्छा सिखा सकते है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। कुछ नयी सफलताएं आपकी डायरी में जुड़ेगी। साथ ही अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल भी हो सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ हो सकती है। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हील स्टेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी तरह का निवेश करने से पहले आपको अच्छी तरह से सबकुछ चेक कर लेना चाहिए।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपसी समझ और प्यार आपके दाम्पत्य संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे। सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। किसी काम को सुलझाने के लिए आपको कोई नया आईडिया सूझेगा। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है। आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम हाथ में लेने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यो में ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आपको नुकसान भी हो सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये दिन बढ़िया है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका दिन शानदार रहेगा। कोई दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकता है। साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

 

 

ये है दुनिया के 7 सबसे खतरनाक ट्रेक, यहां एक गलती पड़ सकती है जिंदगी पर भारी

0

इंटरनेशनल डेस्क : हाइकिंग यानी ट्रैकिंग आज दुनियाभर में एडवेंचर प्रेमियों की पहली पसंद बन चुकी है। यह सिर्फ खूबसूरत नजारों का सफर नहीं, बल्कि हिम्मत, सहनशक्ति और प्रकृति की कठिन परीक्षा से जूझने का माध्यम भी है। दुनिया में कई ऐसे ट्रेक हैं जो अपने खतरनाक रास्तों, ऊंचाई, मौसम और परिस्थितियों के लिए कुख्यात हैं। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं उन चुनिंदा ट्रेकों के बारे में, जहां एडवेंचर का हर कदम जानलेवा साबित हो सकता है।

माउंट हुआशान, चीन
चीन के शांक्सी प्रांत में स्थित माउंट हुआशान को दुनिया का सबसे खतरनाक ट्रेक माना जाता है। यहां 2000 फीट की ऊंचाई पर संकरे रास्ते और सीधी खड़ी सीढ़ियां हैं। हर साल हजारों एडवेंचर लवर यहां पहुंचते हैं, लेकिन एक छोटी सी गलती भी जानलेवा हो सकती है।

माउंट एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक, नेपाल
5364 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक दुनिया के सबसे प्रसिद्ध रूटों में शुमार है। यहां ऑक्सीजन का स्तर समुद्र तल से करीब 50 प्रतिशत कम होता है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है। ठंड और बर्फीले तूफान अचानक आ सकते हैं। फिर भी एवरेस्ट, ल्होत्से और नुप्त्से जैसे मनमोहक नजारे इसे यादगार बनाते हैं।

काला पत्थर ट्रेक, नेपाल
5545 मीटर की ऊंचाई पर काला पत्थर ट्रेक एवरेस्ट का सबसे शानदार दृश्य देखने के लिए मशहूर है। हालांकि ऑक्सीजन की कमी, ठंडी हवाएं और ऊंची चढ़ाई इस सफर को बेहद खतरनाक बना देती हैं। ज्यादातर ट्रेकर्स सूर्योदय के समय एवरेस्ट का नजारा देखने यहां पहुंचते हैं।

सोना-चांदी को लेकर मशहूर कंपनी की CEO ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- तीन साल पहले किसी को…

0

नेशनल डेस्क : बीते कुछ दिनों में भले ही सोना और चांदी के दामों में हल्की गिरावट देखी गई हो, लेकिन साल 2025 में इन दोनों कीमती धातुओं ने जबर्दस्त रफ्तार से रिटर्न दिए हैं। लगातार नए रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड और सिल्वर ने निवेशकों को चौंका दिया है। निवेशकों के इसी बढ़ते झुकाव पर Edelweiss Mutual Fund की CEO राधिका गुप्ता ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में हर कोई सिर्फ सोने और चांदी के पीछे भाग रहा है, जबकि कोई इक्विटी या डेट निवेश की बात नहीं करता। एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘जब हम निवेशकों के पूर्वाग्रह की बात करते हैं, तो हम भूल जाते हैं कि ये झुकाव हम सबके भीतर मौजूद है। फाइनेंशियल इकोसिस्टम खुद भी इस जुनून का हिस्सा है।’

राधिका गुप्ता ने बताया कि तीन साल पहले उनके फंड हाउस ने ’50-50 गोल्ड-सिल्वर फंड’ लॉन्च किया था। शुरुआत में इस फंड को निवेशकों ने ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। रिटर्न कमजोर दिख रहे थे, इसलिए टीम ने इसे प्रचार में भी शामिल नहीं किया। यह फंड 2022 में राधिका गुप्ता के जन्मदिन पर लॉन्च किया गया था और उस समय इसमें केवल 12 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब यह फंड रोजाना करीब 25 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित कर रहा है, क्योंकि पिछले साल इसका रिटर्न 67.5% तक पहुंच गया। राधिका गुप्ता के मुताबिक, यह लोगों की ‘पसंद’ नहीं बल्कि ‘झुकाव’ है, जो बाजार के ट्रेंड और सोशल मीडिया के प्रभाव से तय होता है।

उन्होंने कहा कि निवेशकों को केवल रिटर्न देखकर नहीं भागना चाहिए, बल्कि उन अवसरों को पहचानना चाहिए जिन्हें बाकी लोग नज़रअंदाज़ कर रहे हैं। राधिका ने खुलासा किया कि पिछले कुछ दिनों में उन्हें प्लैटिनम और कॉपर SIP शुरू करने के लिए कई ईमेल मिले हैं। उन्होंने कहा, ‘तीन साल पहले किसी को इन धातुओं में दिलचस्पी नहीं थी, अब हर कोई इन्हीं की बात कर रहा है।’

राधिका गुप्ता ने निवेशकों को सलाह दी कि बाजार के ट्रेंड से प्रभावित होने के बजाय संतुलित पोर्टफोलियो पर ध्यान देना ही समझदारी भरा कदम है। उन्होंने कहा कि वास्तविक निवेश सफलता तब मिलती है जब आप वही देखते हैं जो बाकी नहीं देख रहे होते।

शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण:युवक ने दूसरी जगह शादी की, पुलिस ने दर्ज किया केस

0

औरैया में एक महिला ने फफूंद निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि युवक ने बाद में दूसरी जगह शादी कर ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायत के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात 2013 में फफूंद कस्बा के चमनगंज नई बस्ती निवासी रहीश खां पुत्र हनीफ खां से हुई थी।युवक ने अपना नाम हनी बताया था। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और शारीरिक संबंध भी बने। युवक ने शादी का वादा किया था।

महिला के अनुसार, जब उसे पता चला कि युवक मुस्लिम समुदाय से है, तो दोनों के बीच बहस हुई। हालांकि, युवक ने शादी का आश्वासन दिया और उसे कानपुर स्थित एक घर ले जाकर संबंध बनाए। 3 नवंबर, 2025 को युवक महिला को फफूंद स्थित अपने घर ले गया और अपने माता-पिता व बहनों से मिलवाया।शादी की बात करने पर परिवार ने जल्द ही शादी करने का आश्वासन दिया।

महिला का आरोप है कि 6 नवंबर को युवक ने किसी और युवती से शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर शनिवार को महिला फफूंद स्थित युवक के घर पहुंची, जहां युवक और उसके परिजनों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। महिला ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले आई।

थाने में मामला चलने के दौरान दोपहर बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस उसे सीएचसी दिबियापुर ले गई, जहां उसका उपचार किया गया। एएसपी आलोक मिश्रा ने इस संबंध में बताया कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसका पति से तलाक का मुकदमा चल रहा है। कानपुर में पढ़ाई के दौरान महिला की मुलाकात फफूंद के युवक से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

एएसपी के अनुसार, प्रेमी द्वारा दूसरी जगह शादी करने से महिला डिप्रेशन में आ गई, जिसके कारण उसे चक्कर आया। उपचार के बाद अब उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Digital Gold निवेशक हो जाएं सतर्क! SEBI ने दी यह बड़ी चेतावनी, कहा- सोना हो…

0

नेशनल डेस्क। अगर आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए डिजिटल गोल्ड खरीदने की योजना बना रहे हैं या पहले से ही इसमें निवेश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ज़रूरी है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने निवेशकों को साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि डिजिटल गोल्ड निवेश में कई बड़े और अनदेखे खतरे छुपे हुए हैं। सेबी ने स्पष्ट किया है कि चूंकि इसकी खरीदारी बेहद आसान लगती है इसलिए अक्सर नए निवेशक इन खतरों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं।

क्यों खतरनाक है डिजिटल गोल्ड?

सेबी के मुताबिक कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स डिजिटल गोल्ड या ई-गोल्ड बेच रहे हैं और इसे फिजिकल गोल्ड (भौतिक सोना) का बेहतर विकल्प बता रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि:

कोई सरकारी सुरक्षा नहीं: डिजिटल गोल्ड की सबसे बड़ी समस्या यही है कि इसमें कोई सरकारी सुरक्षा या निगरानी नहीं होती।

जोखिम: यह निवेश पूरी तरह बिना किसी निगरानी के होता है जिससे निवेशकों को काउंटरपार्टी रिस्क और ऑपरेशनल रिस्क का सामना करना पड़ सकता है।

पैसा डूबने का खतरा: अगर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बंद हो जाए या कोई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी आ जाए तो आपके पैसे डूबने का बड़ा जोखिम रहता है।

सेबी किन गोल्ड निवेशों को रेगुलेट करता है?

सेबी ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी डिजिटल गोल्ड को रेगुलेट नहीं करता है लेकिन सोने से जुड़े कुछ उत्पाद सीधे उसकी निगरानी में आते हैं जो सुरक्षित माने जाते हैं:

गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (Gold ETFs): ये म्यूचुअल फंड्स द्वारा ऑफर किए जाते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGRs): ये डीमैट फॉर्म में सोना खरीदने का विकल्प देते हैं।

ये दोनों प्रोडक्ट्स स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेड किए जा सकते हैं और सेबी के कड़े कानूनों के तहत संचालित होते हैं।

नए निवेशकों के लिए सलाह

खासकर नए और युवा निवेशक जो डिजिटल वॉलेट्स या ऑनलाइन ऐप्स से सोना खरीद लेते हैं उनके लिए जागरूकता बेहद ज़रूरी है। अगर आपको सोने में निवेश करना है तो हमेशा सेबी रजिस्टर्ड ब्रोकर या म्यूचुअल फंड घराने के ज़रिए ही निवेश कीजिए। इन माध्यमों से निवेश करने पर आपको कानून की सुरक्षा मिलती है और आपके निवेश पर सरकारी नज़र भी बनी रहती है।

‘सच्चे स्वच्छ भारत’ के लिए भाजपा राज में फैली चुनावी धांधलियों का कूड़ा हटाना जरूरी: अखिलेश यादव

0

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोकतंत्र को कमजोर करने और चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़यिों को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया है और कहा है कि भाजपा राज में फैली चुनावी धांधली के कूड़ा को गटाना जरूरी है। यादव ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि ‘सच्चे स्वच्छ भारत’ के लिए भाजपा राज में चुनाव आयोग के कुछ अधिकारियों द्वारा फैलाए गए धांधलियों के कूड़े को हटाना भी उतना ही जरूरी है, जितना सड़कों की सफाई। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी लोकतंत्र में नहीं, बल्कि लूटतंत्र में विश्वास करते हैं।

‘पिछले दरवाज़े वाली राजनीति करती है भाजपा’ 
सपा प्रमुख ने कहा कि आज़ादी के पहले से लेकर आज तक भाजपा और उसके संगी-साथी सदैव ‘पिछले दरवाज़े वाली राजनीति’ और ‘ख़ुफ़ियाखोरी’ का सहारा लेते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता इनकी मुख़बरी और सेंधमारी की राजनीति को समझ चुकी है। समाज अब घपले-घोटालों को बर्दाश्त करने की सीमा पार कर चुका है। पार्टी ने कहा कि भाजपा को अब जनता की ‘अगले दरवाज़े की जन-दस्तक’ सुननी ही होगी।

‘दीमक की तरह लोकतंत्र को अंदर से खोखला कर रहे ऐसे लोग’
अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था में ईमानदार और निष्पक्ष अधिकारियों की उपेक्षा की जा रही है, जबकि कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग गए हैं। पार्टी ने कहा कि मिलीभगत से चुनावी गोरखधंधे में शामिल अधिकारियों के कारण आयोग की शुचिता और प्रतिष्ठा पर आँच आई है, जिसे दूर करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए भ्रष्ट अधिकारियों और राजनीतिक मिलीभगत का भंडाफोड़ जारी रहेगा। ऐसे लोग दीमक की तरह लोकतंत्र को अंदर से खोखला कर रहे हैं, लेकिन अब जनता उन्हें जवाब देने के लिए तैयार है। नयी पीढ़ी अब नये भविष्य का निर्माण करेगी और एक ऐसी व्यवस्था खड़ी करेगी, जिसमें पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी की बुनियाद पर सच्चा लोकतंत्र स्थापित हो सके।

‘सच्चे स्वच्छ भारत’ के लिए भाजपा राज में फैली चुनावी धांधलियों का कूड़ा हटाना जरूरी: अखिलेश यादव

यूपी में अपराधी बेखौफ! पूर्व सभासद की गोली मारकर हत्या, रेल की पटरी पर मिला शव

0

एटा: जिले में एक पूर्व सभासद की गोली मारकर हत्या कर दी गयी और उसका शव रविवार को रेल की पटरी पर मिला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि रविवार सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र में रेल की पटरी पर पूर्व सभासद हामिद अली उर्फ पप्पू (50) का शव मिला। सिंह ने कहा कि उसके सीने में गोली के निशान मिले हैं और प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लगता है।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं। सिंह ने बताया कि मृतक के भाई कफील अहमद सभासद संघ के अध्यक्ष हैं और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं किसी जमीन के विवाद के चलते तो हत्या नहीं की गई।
मरोहा (मौo आसिफ): उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौगजा में रविवार की रात उस समय खुशियों का माहौल मातम में बदल गया, जब शादी की रस्मों के बीच दूल्हे की अचानक मौत हो गई। बारात दुल्हन को लेकर लौट चुकी थी और परिवार में विवाहोपरांत रस्में चल रही थीं। इसी दौरान दूल्हा परवेज़ आलम को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और वह गिर पड़ा।

रेलवे स्टेशन पर थीं 3 सहेलियां, आपस में कर रही थीं जबरदस्त प्लानिंग, फिर बदले कपड़े और…. खुला ‘वैष्णो देवी’ का चौंकाने वाला राज, फिर जो हुआ…

0

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 3 बच्चियों ने ऐसा कारनामा किया कि घरवालों से लेकर पुलिस महकमे तक हड़कंप मच गया। दरअसल, यहां स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं तीन नाबालिग छात्राएं लापता हो गईं। इनमें दो कक्षा 7 और एक कक्षा 6 की छात्रा है। जब परिजनों को इस बारे में पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घरवालों ने आनन-फानन में पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस की जद्दोजहद के बाद आखिरकार देर रात बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया गया। फिर इनसे पूछताछ करने पर वैष्णो देवी वाला राज खुला।

पूरा मामला किदवई नगर स्थित एक स्कूल के पास का है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि जूही इलाके की निवासी एक महिला ने सूचना दी थी कि कक्षा छह में पढ़ने वाली 12 साल की उनकी बेटी लापता है। उसके साथ दो अन्य छात्राएं भी गायब हैं। तीनों एक ही स्कूल में पढ़ती हैं। घर से स्कूल जाने के लिए ही निकली थीं। मगर वहां नहीं पहुंची। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि सुबह घर से निकलने के बाद तीनों छात्राएं सेंट्रल स्टेशन गई थीं। जहां पहचान छिपाने के लिए उन्होंने यूनीफार्म के ऊपर जैकेट पहन ली।

स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज के चेक करने पर पता चला कि तीनों लड़कियां 8:32 बजे एक साथ स्टेशन पर थीं। जहां से यह तीनों गोरखपुर–पुणे ट्रेन पकड़कर लखनऊ गईं हैं और चारबाग रेलवे स्टेशन पर सुबह 11:15 बजे तीनों एक साथ स्टेशन के बाहर गईं। फिर कुछ ही देर में लौट कर वापस आ गईं। इनमें से दो छात्राएं अपने साथ परिजनों के मोबाइल भी ले गईं हैं। छात्राओं को सकुशल घर वापसी कराने के लिए किदवई नगर पुलिस टीम लखनऊ रवाना हुई और देर रात छात्राओं को बरामद किया।

चीख चीख कर चिल्लाने लगी दुल्हन ‘कहां गया मेरा परवेज़’… सुहागरात के दिन दुल्हन बनी विधवा! शादी के दिन थम गई दूल्हे की सांसें?

0

अमरोहा (मौo आसिफ): उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौगजा में रविवार की रात उस समय खुशियों का माहौल मातम में बदल गया, जब शादी की रस्मों के बीच दूल्हे की अचानक मौत हो गई। बारात दुल्हन को लेकर लौट चुकी थी और परिवार में विवाहोपरांत रस्में चल रही थीं। इसी दौरान दूल्हा परवेज़ आलम को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और वह गिर पड़ा।

आनन-फानन में दूल्हे को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे परिजन
परिजनों ने आनन-फानन में परवेज़ को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि परवेज़ आलम पूरी तरह स्वस्थ थे और दिनभर शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। किसी को अंदेशा भी नहीं था कि खुशी का यह पल अचानक ऐसी दर्दनाक घटना में बदल जाएगा।

खुशियों का माहौल मातम में बदला
दूल्हे की मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। जहां कुछ घंटे पहले संगीत और हंसी की गूंज थी, वहीं अब चीख-पुकार और रोने की आवाजें गूंजने लगीं। परिजन और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दुल्हे की मौत से दूल्हन का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है।

गांव में पसरा सन्नाटा
स्थानीय लोगों के अनुसार, परवेज़ की शादी धूमधाम से संपन्न हुई थी और बारात की वापसी के बाद सभी पारंपरिक रस्में चल रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

नई जिंदगी की शुरुआत से पहले ही मौत
इस घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे कि जिस युवक ने अभी-अभी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की थी, वह अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गया। फिलहाल दूल्हे की मौत से लोग हैरान है।