Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 22

लखनऊ मदेयगंज इलाके में धोखाधड़ी

0

लखनऊ- मदेयगंज इलाके में धोखाधड़ी, एक युवक ने किन्नर से शादी की, विश्वास जीतने के बाद जेवर लेकर फरार, युवक लाखों के जेवर, नगदी लेकर फरार, युवक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया, किन्नर ने मदेयगंज थाने में तहरीर दी, पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी

लखनऊ कल संसद में पेश होगा देश का आम बजट

0

लखनऊ- कल संसद में पेश होगा देश का आम बजट, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, 9वीं बार बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण, बजट को लेकर व्यापारियों में बड़ी उम्मीद, सोने-चांदी की बढ़ी कीमतों से व्यापारी परेशान, महिला व्यापारियों पर टैक्स घटाने की मांग, पार्टनरशिप फर्मों में टैक्स घटाने की मांग

लखनऊ बांदा जेल के जेलर विक्रम सिंह यादव सस्पेंड,

0

लखनऊ- बांदा जेल के जेलर विक्रम सिंह यादव सस्पेंड, माफिया रवि काना की रिहाई मामले में कार्रवाई, कोर्ट से वारंट के बाद भी रवि काना की रिहाई, सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए, मामले की जांच DIG जेल प्रयागराज करेंगे, डीजी जेल पीसी मीना ने कार्रवाई की

7 जन्मों के वादे… सिर्फ 30 दिन में सब खत्म! खुशी-खुशी दुल्हन आई, फिर ऐसा क्या हुआ कि शादी ही टूट गई?

0

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से शादी टूटने का एक मामला सामने आया है, जहां धूमधाम से हुई शादी महज एक महीने के भीतर ही खत्म हो गई। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े होने लगे, जिसके बाद दुल्हन ने पति के साथ रहने से साफ मना कर दिया। मामला बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

धूमधाम से हुई शादी, कुछ ही दिनों में शुरू हुआ विवाद
यह पूरा मामला हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैलाश नगर का है। यहां रहने वाले एक युवक की शादी आगरा की एक युवती से हुई थी। युवक बेकरी में काम करता है। परिवार की रजामंदी से शादी बड़े धूमधाम से कराई गई थी। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए।

रोज के झगड़ों से दुल्हन हुई मानसिक रूप से परेशान
बताया जा रहा है कि रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर दुल्हन मानसिक रूप से काफी दुखी रहने लगी। उसने तय कर लिया कि इस तरह तनाव में रहने से बेहतर है कि वह अलग हो जाए। युवती ने अपने मायके वालों को पूरी बात बताई। सूचना मिलते ही आगरा से उसके परिजन हाथरस पहुंचे और बेटी से विस्तार से बातचीत की।

ससुराल छोड़ने का फैसला, समझाने पर भी नहीं मानी दुल्हन
दुल्हन ने साफ शब्दों में कहा कि वह अब पति के साथ नहीं रहना चाहती। उसने बताया कि कुछ ऐसी वजहें हैं जिनके कारण वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा सकती और अपनी इच्छा से अलग होना चाहती है। परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह अपने फैसले पर अड़ी रही तो दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।

मामला पहुंचा थाने, पुलिस की मौजूदगी में हुई बातचीत
मामला बढ़ता देख मामला पुलिस तक पहुंच गया। हाथरस गेट कोतवाली में दोनों पक्षों को बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में काफी देर तक बातचीत चली। आखिरकार आपसी सहमति से पति-पत्नी के अलग-अलग रहने पर समझौता हो गया।

आपसी सहमति से अलग हुए दोनों, युवक बोला– दुख तो है
युवक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती तो वह उसे मजबूर नहीं कर सकता, लेकिन एक महीने में शादी टूटने का उसे गहरा दुख है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से मामला शांत करा दिया गया है और फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

UP: एटा रोडवेज बस स्टैंड पर छात्रा को बुर्का पहना रहा था युवक, लोगों ने बना लिया वीडियो; पुलिस ने दबोचा

0

घर से विद्यालय जाने की कहकर निकली छात्रा को युवक बस स्टैंड ले पहुंचा। यहां उसको बुर्का पहना रहा था, उसी समय कुछ लोगों ने देख लिया। पुलिस को सूचना देते बुर्का पहनाने का वीडियो भी बना लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।शहर के बीचों-बीच स्थित रोडवेज स्टैंड पर शनिवार की सुबह एक युवक छात्रा को साथ लेकर पहुंचा। यहां एक स्थान पर ले जाकर उसको बुर्का पहनाने लगा। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बनाते हुए पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व आरएसएस के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।

पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली नगर आई और छात्रा से भी महिला पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की। छात्रा ने बताया कि वह शहर के एक कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। दो माह पूर्व युवक से मुलाकात हुई थी। आज उसके साथ नदरई के पुल पर घूमने जा रही थी। वहीं युवक के हाथ में कलावा बंधा हुआ है ताकि कोई शक न कर सके। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। विभिन्न हिंदू संगठनों ने मामले को लव जिहाद बताते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Live Sunetra Pawar Oath Live: राज्यपाल ने सुनेत्रा पवार को दिलाई शपथ, महाराष्ट्र को मिली पहली महिला उपमुख्यमंत्री

0

राज्यपाल ने दिलाई सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शाम पांच बजे एनसीपी की नेता सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। विमान हादसे में उनके पति अजित पवार के निधन के बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। वह राज्य की पहली उपमुख्यमंत्री बनी हैं।

एनसीपी (एसपी) के साथ विलय पर सुनेत्रा पवार ही लेंगी फैसला: भुजबल

एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने संकेत दिया कि एनसीपी (शरद पवार गुट) के साथ विलय पर फैसला सुनेत्रा पवार ही लेंगी। उन्होंने कहा, आज हमारा काम नया नेता चुनना था। इस मुद्दे पर फैसला नेता ही करेंगे। एनसीपी विधायक संग्राम जगताप ने भी कहा कि विलय को लेकर निर्णय पार्टी नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा सुनेत्रा को विधायक दल का नेता चुने जाने का पत्र: प्रफुल्ल पटेल

एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुने जाने से जुड़ा पत्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा जाएगा। सुनेत्रा पवार को शाम को राज्य की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जानी है। वह इस पद पर पहुंचने वाली राज्य की पहली महिला होंगी। शनिवार दोपहर दो बजे दक्षिण मुंबई स्थित विधान भवन में हुई बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से एनसीपी के विधायक दल का नेता चुना गया। जब उनसे एनसीपी के दोनों गुटों के विलय को लेकर लग रही अटकलों पर सवाल किया गया, तो पटेल ने कोई टिप्पणी नहीं की

राज्य विधानसभा से रवाना हुईं सुनेत्रा पवार

महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार एनसीपी विधायक दल की बैठक के बाद राज्य विधानसभा से रवाना हुईं। उन्हें एनसीपी विधायक दल का नेता चुना गया है। वह आज शाम महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में हाहाकार; चांदी एक दिन में ही सवा लाख रुपये टूटी, सोना भी हुआ धड़ाम

0

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज  और सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों बड़ी गिरावट दिखी है। बाजार के जानकारों द्वारा जताया गया ‘बुलबुला फूटने’  का अनुमान सच साबित हुआ है। शुक्रवार का दिन कीमती धातुओं के लिए ऐतिहासिक गिरावट का दिन रहा। जहां चांदी की कीमतों में एक ही दिन में ही 1 लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, वहीं सोना भी एक झटके में 33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।सोने और चांदी की कीमतों में हुई इस भारी गिरावट ने निवेशकों को चौंका कर रख दिया है।

चांदी का बुलबुला फूटा: ₹1.28 लाख तक फिसले दाम
बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, चांदी की कीमतों में आया यह भूचाल ऐतिहासिक है।
• एक दिन में गिरावट: 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव गुरुवार को 3,99,893 रुपये पर बंद हुआ था, जो शुक्रवार को क्रैश होकर 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर आ गया। यानी एक ही दिन में चांदी 1,07,971 रुपये सस्ती हो गई।

• हाई लेवल से तबाही: गुरुवार को चांदी ने 4,20,048 रुपये का ऐतिहासिक स्तर छू लिया था। उस हाई लेवल से तुलना करें तो महज 24 घंटों के भीतर चांदी 1,28,126 रुपये टूट चुकी है।

सोना भी औंधे मुंह गिरा: ₹33,000 का गोता
सिर्फ चांदी ही नहीं, सोने की चमक भी पूरी तरह गायब हो गई है। 24 कैरेट सोने (24 Karat Gold) में भारी बिकवाली देखी गई।
• इंट्रा-डे क्रैश: 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना गुरुवार को 1,83,962 रुपये पर था, जो शुक्रवार को गिरकर 1,50,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस तरह सोने में एक ही कारोबारी दिन में 33,113 रुपये की भारी गिरावट आई।

• रिकॉर्ड हाई से गिरावट: अगर गुरुवार के लाइफ टाइम हाई (1,93,096 रुपये) से देखें, तो सोना अपने ऊपरी स्तर से 42,247 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है।

क्यों आया बाजार में ऐसा भूचाल?
बाजार विश्लेषकों के अनुसार, इस ऐतिहासिक गिरावट के पीछे एक नहीं, बल्कि कई बड़े कारण हैं:
1. मुनाफावसूली: कीमतें जब अपने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुंचीं, तो निवेशकों ने भारी मात्रा में मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे बाजार पर बिकवाली का दबाव बना।
2. डॉलर की मजबूती: अमेरिकी डॉलर और यूएस ट्रेजरी यील्ड में आई तेजी ने सोने-चांदी की चमक फीकी कर दी है। डॉलर महंगा होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए कमोडिटी खरीदना महंगा पड़ता है, जिससे मांग घटती है।
3. फेड और ट्रंप फैक्टर: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के बयानों से वैश्विक तनाव में कमी के संकेत मिले हैं। इसके अलावा, यूएस फेड में जेरोम पॉवेल की जगह केविन वार्श की एंट्री की खबरों ने भी बाजार का सेंटिमेंट बदल दिया है, जिससे सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने से निवेशकों का मोहभंग हुआ है।

31 जनवरी 2026 का यह क्रैश यह साबित करता है कि बाजार में अत्यधिक तेजी  के बाद करेक्शन कितना घातक हो सकता है। जानकारों का कहना है कि ईटीएफ और वायदा बाजार में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Kanpur: तलाक महल में भीषण अग्निकांड, मिठाई और बिरयानी की तीन दुकानें खाक; दमकल ने दो को मौत के मुंह से निकाला

0

कानपुर में बेकनगंज थाना क्षेत्र के तलाक महल में शनिवार सुबह मिठाई और बिरयानी की तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। एक दुकान मो. शमीम और दूसरी जाहिद की बताई जा रही है। घनी आबादी में तीन दुकानों में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई।

इस दौरान वहां सो रहे दो लोग फंस गए। लोगों की सूचना पर लाटूश रोड और फजलगंज से पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर दो लोगों को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद आग पर काबू पा लिया। आग की घटना से लाखों का नुकसान हुआ है। जांच की जा रही है। 

गोमती को मिलेगा पुनर्जीवन: पीलीभीत में 56.88 करोड़ से संवरेगा उद्गम स्थल, जल शक्ति मंत्रालय ने दी मंजूरी

0

पीलीभीत के माधोटांडा में उद्गम स्थल पर ही दम तोड़ती गोमती नदी को पुनर्जीवन मिलेगा है। उद्गम स्थल के संरक्षण, संवारने और पुनर्जीवन पर 56.88 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। उद्गम स्थल पर कराए जाने वाले कार्यों के मॉडल फोटो भी जारी किए गए हैं।

माधोटांडा के पास फुलहर झील से गोमती नदी का उद्गम हुआ है। यहां पर गोमती मैया का मंदिर और अन्य कई मंदिर हैं। उद्गम स्थल पर तीन झीलें हैं। लंबे समय से गोमती उद्गम स्थल के संरक्षण और गोमती के पुनर्जीवन की मांग की जा रही थी। पूर्व में कुछ कार्य कराए भी गए, लेकिन गोमती की दशा में कुछ खास सुधार नहीं हुआ।
केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रयास रंग लाए  
श्रद्धालुओं की मांग पर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने सक्रियता से प्रयास किया। केंद्रीय टीम की जांच के बाद कार्ययोजना बनी। अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने गोमती के संरक्षण के लिए 56.88 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग भी सड़कों का निर्माण और अन्य कार्य कराएगा। इसकी कार्ययोजना भी जल्द ही बनाई जाएगी।

Banaras Lit Fest: मनोज तिवारी बोले- देश सुरक्षित हाथ में, बनारस के सांसद पर भरोसा रखें, बबवा गरदा उड़वले बा

0

बनारस लिट फेस्ट में प्रस्तुतियों के बीच सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने राजनीतिक बातें भी कीं। कहा कि राजनीति की बातों को बहुत दिल पर न लिया करो। देश सुरक्षित हाथों में है। बनारस के सांसद जी पर भरोसा रखें। बबवा गरदा उड़वले बा…। इस दौरान मनोज तिवारी ने पंचायत काके सबसे प्रसिद्ध गीत हिंद के सितारा गाकर उसकी कहानी भी सुनाई। कहा कि हिंद के सितारा किसने लिखा पता नहीं लेकिन मैंने इसे अपनी मां के मुंह से सुना था। हां, ये जरूर है कि इसे मैंने नया साउंड देने की कोशिश की। ये लोकगीत 9 दिनों तक इंटरनेशनल ट्रेंड कर रहा था।पहले तो पंचायत सीरीज के लोग कुछ और गाना लेकर आए थे, लेकिन मैंने उन्हें मना कर दिया और कहा कि आप किसी और से गवा लो। लेकिन वो नहीं माने तो मैंने ये गाना भिजवाया। इसमें असम के एक लड़के ने मदद की। मनोज तिवारी ने कहा कि आप अपनी जड़ों से जुड़कर संगीत को आगे बढ़ाएं। इस दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि काशी में रहने वाला भी इस शहर को नहीं जानता। बहुत बतियाना और बहुत रिसर्च करना होगा। लेकिन इतना पता है कि काशी हमारे लिए एक रिचार्जिंग सेंटर है।

खुद से कंपोज किया हुआ हर-हर महादेव… गीत सुनाया
मनोज तिवारी ने खुद से कंपोज कियए हुए हर हर महादेव… गीत की प्रस्तुति दी तो दर्शक दोनों हाथ उठाकर महादेव की भक्ति संगीत में लीन हो गए। इसके बाद ”ए राजा जी एकरा के…, सूरीनाम यात्रा का किस्सा सुनाते हुए तोर मोर लावा मिलाए सखी…, कनवा में सोहे वाली…, शीतला घाट पे काशी में…, बगल वाली जान मारेली…, जिया हो बिहार के लाला… गाकर श्रोताओं को खूब झूृमाया। अब मेरी अंग्रेजी ठीक हो गई है, इस पर भी श्रोताओं ने खूब ठहाके लगाए। प्रस्तुति से पहले मंच पर दीपक मधोक और उनकी पत्नी समेत पूरे परिवार ने स्वागत किया।

राजेंद्र प्रसन्ना ने बांसुरी बजाकर सुनाया बनारसी दादरा
वाराणसी। बनारस लिट फेस्ट में प्रख्यात बांसुरी वादक पं. राजेंद्र प्रसन्ना ने बांसुरी बजाकर बनारसी दादरा सुनाया। राग शुद्ध सारंग से बांसुरी वादन किया। यह रागधारा कभी एक ताल की गंभीरता में ठहरी, तो कभी द्रुत तीन ताल की चपल चाल में लहराई। बनारसी दादरा को बांसुरी में पिरोया तो खूब तालियां बजीं। हर तरह की लयकारी निकलती रही। बांसुरी पर डॉ. राकेश कुमार और प्रांजल सिंह की सधी हुई संगत भी रही। तबले पर सिद्धार्थ चक्रवर्ती ने संगत की। फेस्टिवल के अध्यक्ष दीपक मधोक और बनारस घराने के प्रख्यात शास्त्रीय गायक पद्मविभूषण पं. साजन मिश्र भी इस नाद-यात्रा में रहे।