सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में कृतिका अपार्टमेंट के गेट के पास लगे पेड में मफलर के सहारे लटक कर सिक्योरिटी गार्ड आजमगढ़ के अतरौली गाजही निवासी प्रकाश चौबे (45) ने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि प्रकाश कृतिका अपार्टमेंट में बीती तीन माह से बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करते थे। सोमवार की रात अपार्टमेंट के एग्जिट गेट के पास लगे एक पेड़ में उन्होंने मफलर के सहारे लटक कर जान दे दी। सुबह लोगों ने उनका शव फंदे से लटका देखा सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने छानबीन के फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को प्रकाश के जेब मे सुसाइट नोट मिला। सुसाइट नोट में उन्होंने लिखा था- ‘मैं परिवार की जिम्मेदारी से परेशान से परेशान हूं जिसका सही निर्वाहन नही कर पा रहा हूं, मेरी मौत का मैं स्वयं जिम्मेदार हूं’।
Lucknow: पुलिस और पल्लवी पटेल के बीच झड़प, UGC के समर्थन में मार्च कर रही थीं; सड़क पर ही धरने पर बैठीं
लखनऊ में पुलिस और अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल के बीच झड़प हो गई। पल्लवी UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 के समर्थन में पैदल मार्च निकाल रही थीं। वह आईटीम चौराहे से निकलीं और यहां से विधानसभा तक जाना था।मार्च जब रिजर्व पुलिस लाइन के पास से गुजरने लगा तो पुलिस ने पल्लवी पटेल को रोक दिया। बैरिकेडिंग की गई थी। पल्लवी ने इस पर चढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने फिर रोका। इस दौरान पुलिस और पल्लवी के बीच झड़प हो गई। इसके बाद वो सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं।
आम जनता के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरी हूं
पल्लवी पटेल ने कहा, प्रदर्शन नहीं आम जनता के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरे हैं। इसका जवाब हम सरकार से चाहते हैं। उद्देश्य इतना है कि समानता को बढ़ावा देने वाले यूजीसी रेग्युलेशन 2026 को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश और संसदीय समिति की संस्तुति के बाद लाया गया, तो फिर समाज के एक वर्ग के लोगों के विरोध में सर्वोच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लेते हुए बैन क्यों लगाया।समानता को लागू करने वाला कानून था। जब इस रेग्युलेशन में खामियां हैं, तो जीएसटी, नोटबंदी, धारा-370 जैसे कानून रातों रात कैसे आए। क्या उनमें कमियां नहीं थीं। सुधार की गुंजाईंश हमेशा रहती है, तो इस पर बैन क्यों लगा। यूनिवर्सिटी में यह रेग्युलेशन लागू होना चाहिए।
अजीतमल टायर फटने से हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, चार घायल
अजीतमल/अनंतराम (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मोहारी ओवरब्रिज के पास कानपुर से इटावा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार टायर फट जाने से बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई।इससे कार सवार कानपुर के बर्रा छह निवासी चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। इनमें गंभीर घायल युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल अनुराग कमल ने बताया कि जब उनकी कार अनंतराम टोल प्लाजा से पहले गांव मोहारी के पास पहुंची, तभी अचानक कार का टायर फट गया। इससे कार बेकाबू होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।
उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार सभी लोगों को चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में सभी कार सवारों को अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान सृष्टि की हालत गंभीर पाए जाने पर उसे रेफर कर दिया गया।
अटसू जहर खाने से महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप
अटसू। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला की जहर खाने से मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। महिला की दो छोटी बेटियां हैं।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरु बाई निवासी विवेक खेती कर अपनी पत्नी रचना कुमारी (23), दो बेटियां लाडो (दो वर्ष), बिट्टी (आठ माह) एवं पिता महेंद्र सिंह का पालन-पोषण करता था। रविवार की दोपहर रचना घर के अंदर अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं।परिजन उसे लेकर सीएचसी अजीतमल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान कानपुर में महिला की मौत हो गई। देर रात परिजन शव घर ले आए। परिजन से घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही रचना के मायके पक्ष को भी सूचना दी गई।
बेटी की मौत की सूचना पर गांव पहुंचे पिता बांकेलाल निवासी तिलकपुर, औरैया ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि बेटी रचना की शादी वर्ष 2022 में विवेक के साथ की थी। ससुराल पक्ष दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। आरोप लगाया कि रचना के साथ मारपीट, गाली-गलौज की जाती थी। कुछ दिन पहले ही रचना ने फोन पर जहर देकर हत्या की साजिश रचने की बात कही थी।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
Auraiya: घर से लापता हुई युवती, बिस्तर पर छोड़ी सांप की केंचुली; शादी तय होने से थी नाराज, पुलिस ने खोला राज
औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र में एक गांव से एक युवती घर से लापता हो गई। परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, युवती के बिस्तर पर सांप की केंचुली मिली है। इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही। थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने मौके पर जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती के परिजन उसकी शादी कहीं और तय करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बात से नाराज होकर युवती ने घर से जाने से पहले केचुली छोड़ने का नाटक रचा, ताकि लोगों में भ्रम फैल जाए।
साउथ इटली- ब्रिंदिसी-लेच्चे हाईवे पर हॉलीवुड-स्टाइल लूट,
साउथ इटली- ब्रिंदिसी-लेच्चे हाईवे पर हॉलीवुड-स्टाइल लूट, सुबह 8 बजे कैश-इन-ट्रांज़िट वैन पर हमला, 6-8 हथियारबंद बदमाशों ने हाईवे किया जाम, हमलावर मास्क पहने, असॉल्ट राइफल्स से लैस, रास्ता रोकने के लिए वाहनों में लगाई आग, वैन पर लगाए गए विस्फोटक, धमाके से वैन का दरवाज़ा उड़ा, पूरी वारदात कैमरे में कैद, वीडियो वायरल
UP News: नौ महीने सिस्टम से लड़ा 10वीं का छात्र, अपनी मांग पर बोर्ड को झुका दिया; सूचना आयोग ने भी लगाई फटकार
झांसी के रहने वाले एक छात्र की मेहनत 9 माह बाद रंग लाई। यूपी बोर्ड से उसने लड़ाई जीती और बोर्ड को उसकी कॉपी दिखानी पड़ी। राज्य सूचना आयोग ने बोर्ड के रवैये पर नाराजगी जताई। आगे पढ़ें पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले एक छात्र ने बोर्ड परीक्षा की कॉपियां देखने के लिए 9 महीने लड़ाई लड़ी। मामला राज्य सूचना आयोग तक पहुंचा और आखिर में माध्यमिक शिक्षा परिषद से मांग मनवा ली। आयोग ने परिषद को फटकार लगाई और कार्रवाई की भी चेतावनी दी।
यूपी में एक और पति का कत्ल: बीवी ने प्रेमी संग कुल्हाड़ी से काटा, फिर किया ये काम; दो दिन पहले ही आया था रणवीर
इटावा में पत्नी ने प्रेमी संग पति को कुल्हाड़ी से काट डाला। सिर, गले और चेहरे पर कई वार किए गए। मृतक रणवीर का लहूलुहान शव बरामदे में पड़ा था। पत्नी मासूम बेटी के साथ घर से गायब थी।उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक और पति मारा गया है। इटावा की भरथना कोतवाली इलाके के गांव पड़ियापुर में ट्रक चालक का शव सोमवार सुबह उसके घर के बाहर लहूलुहान हालत में मिला। चालक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई थी। सिर, गले और चेहरे पर कुल्हाड़ी के कई वार किए गए थे। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक और पति मारा गया है। इटावा की भरथना कोतवाली इलाके के गांव पड़ियापुर में ट्रक चालक का शव सोमवार सुबह उसके घर के बाहर लहूलुहान हालत में मिला। चालक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई थी। सिर, गले और चेहरे पर कुल्हाड़ी के कई वार किए गए थे।
यूपी: कल आएगा प्रदेश सरकार का बजट, इस साल 36 लाख करोड़ की होगी अर्थव्यवस्था; जारी हुई आर्थिक समीक्षा
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन उत्तर प्रदेश की पहली आर्थिक समीक्षा प्रस्तुत की। वित्त मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने बीते आठ वर्षों में ऐतिहासिक विस्तार किया है। वर्ष 2016–17 में 13.30 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था, वर्ष 2024–25 में बढ़कर 30.25 लाख करोड़ पार कर चुकी है। वित्तीय वर्ष 2025–26 में इसके 36 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। मंगलवार को विधानसभा का सदन कुछ दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित हो जाएगा। हालांकि विधान परिषद चलती रहेगी। प्रदेश सरकार का बजट कल आएगा।

