Wednesday, February 11, 2026
Home Blog Page 9

Auraiya News: तमंचे के साथ बनाई रील, नाबालिग को पकड़ा

0

कानपुर। कुछ दिन पहले नाबालिग का तमंचे के साथ रील बनाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। चकेरी पुलिस ने शुक्रवार रात को कृष्णापुरम स्थित अल्लू हाते के पास से नाबालिग को पकड़ा। उसकी उम्र 15 वर्ष बताई गई। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। वह चकेरी के शिवकटरा का रहने वाला है। पूछताछ में शौक के चलते तमंचा खरीदने और फेमस होने के लिए रील बनाने की बात कबूली। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। (संवाद)

लखनऊ: गर्ल्स स्कूलों के सामने नहीं हैं सुरक्षित हालात, छुट्टी से पहले जुट गए अराजक तत्व; नहीं दिखी पुलिस

0

बालिका विद्यालयों के बाहर जाम की समस्या के बीच छात्राओं को तंग करने की घटनाओं पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। लखनऊ खंडपीठ ने इनकी सुरक्षा और स्कूलों के बाहर यातायात प्रबंधन को लेकर ठोस सुझाव मांगते हुए डीजी ट्रैफिक को 17 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया है। कोर्ट की सख्ती के बाद शनिवार को अमर उजाला ने पड़ताल की तो राजकीय व अनुदानित बालिका इंटर कॉलेजों के बाहर छात्राओं की सुरक्षा के इंतजाम नहीं मिले।

छुट्टी से पहले जुट गए अराजक तत्व
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहमीना में छुट्टी दोपहर 3:30 बजे होती है। इससे 10 मिनट पहले ही अराजक तत्वों का जमावड़ा शुरू हो गया। छुट्टी होते ही मुख्य द्वार पर भीड़ लग गई। इससे छात्राओं को निकलने में भी परेशानी हो रही थी। विद्यालय प्रशासन की ओर से इनकी सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं दिखी। राजकीय बालिका जुबिली इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर भी कुछ ऐसे ही हालात थे।
करामत कॉलेज के बाहर भी नहीं दिखी पुलिस
महानगर स्थित करामत गर्ल्स मुस्लिम डिग्री कॉलेज की छुट्टी दोपहर दो बजे हुई। अतिक्रमण के बीच टेंपो, ई ऑटो के जमावड़े से छात्राएं को काफी परेशानी हुई। चाय व पान की दुकान पर कुछ युवक हंसी-मजाक कर रहे थे, जिन्हें देखकर छात्राएं असहज नजर आईं। स्कूल और कॉलेज के छुट्टी के समय पुलिस की मौजूदगी का आदेश है, लेकिन कॉलेज के पास कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। पास की गोपाल पुरवा पुलिस चौकी भी बंद मिली। चौराहे पर एक ट्रैफिक सिपाही यातायात संभालता नजर आया। 

गेट के बाहर ई रिक्शा, ऑटो चालकों का कब्जा

Lucknow: Girls' schools are unsafe, with unruly elements gathering before the holidays; police were not seen.
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ।

दोपहर तीन बजे केकेसी कॉलेज के बाहर छात्राओं का आवागमन जारी था। हालांकि, इनकी सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई सुरक्षाकर्मी नहीं तैनात किया गया था और पुलिस भी नदारद थी। कॉलेज के गेट तक ई-रिक्शा व ऑटो चालकों का कब्जा था। सड़क पर वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े थे, जिससे छात्राओं को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। गेट पर बस भी खड़ी मिली। जेसीपी एलओ बबलू कुमार का कहना है कि स्कूल-कॉलेजों के बाहर सुबह व दोपहर के वक्त पुलिस रहती है। इसके अलावा भी बीच-बीच में टीम गश्त करती है। मिशन शक्ति के कार्यक्रमों के दौरान छात्रों को पुलिस के नंबर दिए गए हैं। छात्राओं से अपील की गई है कि किसी भी दिक्कत में मदद के लिए फोन कर सकती हैं। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाती है।

लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: टेंपो पलटने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

0

लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बसंतापुर पुलिया के समीप सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। ये सभी लोग रात करीब 12:45 बजे धौरहरा से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लोग टेंपो से अपने गांव ऊंचगांव (थाना खमरिया) वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घने कोहरे के चलते बसंतापुर पुलिया के पास टेंपो पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धौरहरा भेजा।

इन बच्चों की हुई मौत 
सीएचसी में चिकित्सकों ने खुशबू (12 वर्ष), अबू तालिब (5 वर्ष) और अजरा (2 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। घायलों में किस्मतुन (45 वर्ष), साकिया (20 वर्ष), सादिया (22 वर्ष), निदा (10 वर्ष), अकील (18 वर्ष) निवासी ऊंचगांव थाना खमरिया तथा टेंपो चालक इसराइल उर्फ जीशान (30 वर्ष) निवासी ग्राम रसूलपुर थाना खमरिया शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय लखीमपुर खीरी रेफर कर दिया गया। जहां जीशान की भी मौत हो गई है।

हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच शुरू कर दी है।

Mohan Bhagwat: ‘आरएसएस प्रमुख किसी जाति का नहीं, केवल हिंदू होगा’, मुंबई में मोहन भागवत का बड़ा बयान

0

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि संघ का सरसंघचालक किसी जाति का नहीं होगा, ब्राह्मण, क्षत्रिय या अन्य जाति का होना जरूरी नहीं है। केवल एक शर्त है, जो बने वह हिंदू होना चाहिए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख कौन बन सकता है, इस बात को लेकर बड़ा बयान दिया। भागवत ने स्पष्ट किया कि संघ का सरसंघचालक किसी जाति का नहीं होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ब्राह्मण, क्षत्रिय या अन्य जाति का होना जरूरी नहीं है, केवल एक शर्त है, जो बने वह हिंदू होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जाति के आधार पर पद का चयन नहीं किया जाता, केवल हिन्दू होने की शर्त जरूरी है।बता दें कि मोहन भागतव ने मुंबई में आयोजित आरएसएस के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में ये बातें कही। इस मौके पर कार्यक्रम में कई जानी-मानी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि जाति से नहीं बल्कि हिंदू होने से ही इस पद के लिए पात्रता तय होती है।

भागवत बोले- अंग्रेजी का उपयोग जरूरत पर ही
इस दौरान भागवत ने अंग्रेजी भाषा के उपयोग को लेकर भी अपना रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि उनका अंग्रेजी से कोई विरोध नहीं है। जहां अंग्रेजी के बिना काम नहीं चल सकता, वहां इसका उपयोग किया जाता है। लेकिन उनका प्रयास हमेशा यह रहता है कि अपनी मातृभाषा या हिंदी का ही प्रयोग किया जाए।

प्रभात की खबर पर हमारी नजर 7भारत न्यूज

0

*1* राज्यसभा में बोले PM: रोज दो किलो गाली खाता हूं, मोहब्बत की दुकान वाले ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे लगा रहे

*2* प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, मेरी एक प्रार्थना है। आदरणीय खरगे जी की उम्र को देखते हुए, अगर वे बैठकर भी नारे लगाना चाहें तो लगा सकते हैं। पीछे कई सारे युवा नेता हैं

*3* पीएम मोदी ने कहा, देश का हर व्यक्ति यह महसूस कर रहा है कि एक अहम पड़ाव पर हम पहुंच चुके हैं। न हमें रुकना है, न हमें पीछे मुड़कर देखना है। हम आगे ही आगे देखना है और लक्ष्य को प्राप्त करके ही हमें सांस लेनी है। उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं

*4* प्रधानमंत्री ने कहा, आज विश्व में जो चुनौतियां पैदा हो रही हैं, भारत उनका समाधान देने, आशा की किरण देने वाला देश बना हुआ है। हम समाधान दे रहे हैं। आज अहम अर्थव्यवस्थाओं में भारत की विकास दर काफी ऊंची है। ऊंची विकास दर और कम महंगाई एक अनोखी उपलब्धि है।

*5* प्रधानमंत्री ने कहा, ”कल मैं एक माननीय सदस्य को सुन रहा था। यूं तो वे अपने आप को राजा कहलाने में गर्व महसूस करते हैं, लेकिन कल आर्थिक असमानता की बात कर रहे थे। कोई अपने आप को राजा कहे और आर्थिक असमानता की बात करे तो क्या कहेंगे?’

*6* पीएम ने कहा विपक्षी नेता संसद से बहार जाने पर , ”जो लोग थक गए, वो बेचारे चले गए, लेकिन इनको जवाब देना पड़ेगा कि देश की ऐसी हालत कैसे बना रखी थी कि दुनिया का कोई देश हमसे समझौता करने नहीं आना चाहता था।”

*7* पीएम मोदी ने कहा, ”अब जहां तक कांग्रेस का सवाल है, मैं साफ कहना चाहता हूं कि कुछ मत करो। सिर्फ लाल किले से कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के जो भाषण हैं, उनका विश्लेषण कर लो। आपको साफ लगेगा कि न उनके पास कोई सोच थी, न उनके पास विजन था, न ही इच्छा शक्ति थी। इसका नतीजा देश को भुगतना पड़ा।

*8* राज्यसभा में पीएम मोदी के संबोधन के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर उन पर तंज कसा है। राहुल ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि बस सवालों से इतनी घबराहट? उन्होंने कहा कि मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे कि झूठ की शरण ले ली….खैर, जो उचित समझा, वही किया

*9* खरगे ने कहा अगर हमारी बात सुनी जाती तो गतिरोध खत्म हो सकता था, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मोदी सरकार हमारे नेताओं का अपमान करती है,और विपक्ष को अपनी बात रखने नहीं देती, इसलिए हमने इसकी निंदा की और सदन से वॉकआउट कर दिया

*10* खरगे ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा,आज राज्यसभा में पीएम मोदी महामहिम राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर चर्चा का उतर देने आए थे,हम उन्हें सुनना चाहते थे, लेकिन हम चार दिन से देख रहे हैं कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है

*11* गृह मंत्री शाह पहुंचे जम्मू: आज सीमा पर सुरक्षा का लेंगे जायजा; जवानों के लिए छह नई योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

*12* साख पर सवाल: एअर इंडिया के लगभग तीन-चौथाई विमान तकनीकी रूप से ‘बीमार’, सरकार ने संसद में दी जानकारी

*13* संसद की एक समिति ने कहा कि आरएसी श्रेणी के तहत बुक किए गए रेल टिकटों के लिए पूरा किराया वसूलना उचित नहीं है, जबकि ऐसे टिकट धारकों को अक्सर अधूरी सुविधा मिलती है। समिति ने रेलवे को सुझाव दिया है कि ऐसे यात्रियों को आंशिक किराया लौटाया जाना चाहिए।

*14* मेघालय में कोयला खदान में विस्फोट से 16 लोगों की मौत; PM ने किया दो-दो लाख रुपये के मुआवजे का एलान

*15* पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। ममता बनर्जी के बाद अब कांग्रेस ने भी अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। पार्टी राज्य की सभी 294 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी

*16* बंगाल में 21-40 की उम्र के बेरोजगारों को ₹1500 मिलेंगे: कर्मचारियों का DA 4% बढ़ा; 4.06 लाख करोड़ रुपए का अंतरिम बजट पेश

*17* अहमदाबाद- आसाराम के आश्रम पर बुलडोजर चलेगा: हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, सरकार का 45,000 वर्गमीटर जमीन लेने का रास्ता साफ

*18* अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल आज IND vs ENG: 10वीं बार खिताबी मुकाबले में भारत, 2022 में इंग्लैंड को हराकर 5वीं बार चैंपियन बना था

*19* डॉलर खत्म हो जाएगा, सोना उसकी जगह लेगा, 2008 मंदी की भविष्यवाणी करने वाले इकोनॉमिस्ट बोले- बड़ा संकट आने वाला है।

 

आज का राशिफल जानिए क्या कहते है आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने आप को थोड़ा अलग सा महसूस करोगे। व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। कोई अनचाही चिंता रह सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा , समय नहीं दिया तो संतान की चिंता रह सकती है। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति होगी। आराम करें । गुस्सा नियन्त्रित रखें व स्वयं के लिए समय निकाले। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा , भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आराम की आवश्यकता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मन इधर-उधर अवश्य दौड़ता रहेगा। हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताएं, मुसीबत में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि से सावधान रहें, जोखिम ना उठाएं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। थोड़ा स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन लाभकारी सिद्ध होगा । लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। लगभग व्यस्तता बनी रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखिए। स्वयं के लिए समय निकालिए ।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन लगभग मिलाजुला रहेगा । मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन आपके हक में रहेगा । जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। भगवान पर विश्वास बढ़ेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
हल्की चिंता को छोड़कर के लगभग आपका दिन सामान्य रहेगा । अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव का वातावरण बन सकता है। कोई समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन आप के अनुरूप होगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम ना लें। समय निकाल कर आराम करें व स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम ना लें। किसी धार्मिक अनुष्ठान के योग बन रहे हैं ।क्षसंतान के लिए समय अवश्य निकालें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन लगभग सामान्य रहेगा । व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आयेंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा। नींद अवश्य पूरी कर लें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप आज के दिन मानसिक चिंता से अवश्य बचें । न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस न पहुंचे। फालतू खर्च बढ़ेंगे। बेकार की चिंता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी सहयोग कर पाएगा। परिवार वालों को समय की आवश्यकता रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहेगा । आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं है और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। स्वविवेक से सोचे। बकाया वसूली होगी। तनाव तथा अशांति रह सकती है। सफलता के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा

UP News: गुमशुदा लोगों की तलाश में नाकामी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- एसीएस गृह और डीजीपी हाजिर हों; होगा जवाब-तलब

0

उत्तर प्रदेश में गुमशुदा लोगों की तलाश मामले में अफसरों के सुस्त रवैए पर हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से पेश किए गए ब्योरे को देखकर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक से निजी हलफनामे पर जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई पर यह दोनों अफसर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत के समक्ष पेश होंगे। उनसे पूछा है कि गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए क्या प्रक्रिया अपनाते हैं और दो साल में एक लाख गुम लोगों की तलाश में नाकामी की क्या वजह है। इसके लिए अगर कोई कार्यप्रणाली नहीं है, तो इसके लिए एसओपी बनाई जाए।

न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति अबधेश कुमार चौधरी की खंडपीठ ने बृहस्पतिवार को यह आदेश राजधानी के चिनहट निवासी विक्रमा प्रसाद की याचिका पट दिया। याची ने जुलाई 2024 में गुम हुए अपने 32 साल के पुत्र की तलाश के निर्देश पुलिस को देने का आग्रह किया था।

इससे पहले इसी 29 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर अपर मुख्य सचिव, गृह के पेश किए गए हलफनामे में कहा गया था कि 1 जनवरी 2024 से 18 जनवरी 2026 के बीच प्रदेश में करीब 1 लाख 8 हजार 300 गुमशुदा लोगों की शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से सिर्फ 9 हजार गुमशुदा लोगों की तलाश की कारवाई शुरू की गई।

कोर्ट ने इसे अचंभित करने वाला करार देकर गुमशुदा लोगों की तलाश के इस मुद्दे को व्यापक जनहित वाला कहा। इसका सख्त संज्ञान लेकर अदालत ने इस मुद्दे पर “इन-री मिसिंग पर्सन्स इन दि स्टेट” शीर्षक से जनहित याचिका दर्ज किए जाने का निर्देश देकर इसे सुनवाई के लिए 5 फरवरी को समुचित खंडपीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने का आदेश दिया था।

Lucknow News: शव रखकर प्रदर्शन करने वाले 40 लोगों पर एफआईआर, सीसीटीवी फुटेज की मदद से की जा रही पहचान

0

राजधानी लखनऊ में मोहनलालगंज क्षेत्र के गणेश खेड़ा में मजदूर सुभाष चंद्र की आत्महत्या के बाद रोड जाम करके प्रदर्शन करने वाले 15 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।गणेश खेड़ा निवासी मजदूर सुभाष चंद्र ने मंगलवार फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव वापस गांव पहुंचा तो परिजनों ने रिश्तेदारों व ग्रामीणों के साथ मिलकर शव रखकर नई जेल रोड जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन लोगों ने मृतक की पत्नी के नाम खरीदी गई 6 बिस्वा भूमि उसके चार बच्चों के नाम दर्ज कराने की मांग की थी। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान तकरीबन एक घंटे तक नई जेल रोड जाम रही। इसमें एंबुलेंस समेत अन्य वाहन फंसे रहे थे।

अब प्रदर्शन के मामले में चौकी इंचार्ज अतुल सिंह की तहरीर पर मृतक के भाई प्रेमचंद ,फूलचंद्र ,ज्ञानचंद्र ,भतीजे आकाश ,विकास ,निखिल ,बहन रेखा ,बहनोई महेश ,रिश्तेदार राजेश बबलू ,चचेरे भाई सुजीत, अजीत, राजू परिचित अनूप, बउवा व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ अब सड़कों पर नहीं ठहरेंगी ई सिटी बसें, आठ रूटों पर 40 स्टॉपेज हुए तय; नोट कर लीजिए स्टेशनों के नाम

0

लखनऊ की सड़कों पर दौड़ रहीं सिटी बसों के ठहराव अब सड़कों पर नहीं, बल्कि 40 स्टॉपेजों पर ही होंगे। आठ रूटों की बसों के लिए स्टॉपेज पर बस रोकने के निर्देश सिटी ट्रांसपोर्ट के नए प्रबंध निदेशक ने बुधवार को दिए हैं।पदभार ग्रहण करते ही प्रबंध निदेशक अमरनाथ सहाय ने सड़कों पर दौड़ रही सिटी बसों के ठहराव के लिए सख्त कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सिटी बसें अब बस शेल्टर पर ही मिलेंगी। जहां बसों के आवागमन के लिए जल्द ही समयसारिणी भी लगा दी जाएगी। इस संबंध में डिपो इंचार्ज से लेकर बस ड्राइवर को जिम्मेदार ठहराया गया हैं।

अभी तक सिटी बसें सड़कों पर जहां-तहां रोक दी जा रही हैं, जिससे यात्री स्टॉपेज पर बसों का इंतजार करते हैं और बसें सड़कों पर जाम का कारण भी बन जाती हैं। इस समस्या को निस्तारित करने के उद्देश्य से यह निर्देश दिया गया है, जिसे हफ्तेभर में दोबारा निरीक्षण के दौरान चेक भी किया जाएगा। बता दें कि लखनऊ में 115 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन हो रहा है। इनसे प्रतिदिन 10 से 12 हजार यात्री सफर करते हैं।

यहां रुकेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें
आलमबाग मेट्रो स्टेशन, मवईया, टेढीपुलिया, अवध चौराहा, अमौसी मेट्रो, पारा चौकी, चारबाग स्टेशन दोनों ओर, पॉलिटेक्निक चौराहा वेव सिनेमा के सामने, सहारा बाजार के सामने, फन मॉल, शहीद स्मारक, हैनीमैन चौराहा, रजनीखंड, स्मृति उपवन, बाराबिरवा, मंत्री आवास, दयाल चौराहा, नादरगंज, अलीगंज आदि मार्गो पर सिटी बसों के स्टॉपेज तय किए गए हैं। 

इन आठ रूटों की बसों के स्टॉपेज तय

-चौक घंटाकर से नैमिषारण्य
-ट्रांसपोर्टनगर से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा
-शकुंतला विवि से जीपीओ
-बालागंज से कमता बस स्टेशन
-ट्रांसपोर्टनगर से टेढ़ीपुलिया
-सरोजनीनगर से कमता बस स्टेशन
-राजाजीपुरम से देवा रोड अपट्रान
-बालागंज से जीपीओ हजरतगंज

तय किए गए हैं 40 शेल्टर

लखनऊ में सिटी बसों के ठहराव के लिए 40 शेल्टर तय किए गए हैं। इस संबंध में चालक-परिचालकों को निर्देश दिए हैं। ताकि बस स्टॉपेज पर ही रोकी जाएं, न कि सड़कों पर। इससे जाम की स्थिति से राहत मिलेगी और यात्रियों को भी सुविधा हो जाएगी।-अमरनाथ सहाय, प्रबंध निदेशक, सिटी ट्रांसपोर्ट

लखनऊ: अब सड़कों पर नहीं ठहरेंगी ई सिटी बसें, आठ रूटों पर 40 स्टॉपेज हुए तय; नोट कर लीजिए स्टेशनों के नाम

0

लखनऊ की सड़कों पर दौड़ रहीं सिटी बसों के ठहराव अब सड़कों पर नहीं, बल्कि 40 स्टॉपेजों पर ही होंगे। आठ रूटों की बसों के लिए स्टॉपेज पर बस रोकने के निर्देश सिटी ट्रांसपोर्ट के नए प्रबंध निदेशक ने बुधवार को दिए हैं।पदभार ग्रहण करते ही प्रबंध निदेशक अमरनाथ सहाय ने सड़कों पर दौड़ रही सिटी बसों के ठहराव के लिए सख्त कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सिटी बसें अब बस शेल्टर पर ही मिलेंगी। जहां बसों के आवागमन के लिए जल्द ही समयसारिणी भी लगा दी जाएगी। इस संबंध में डिपो इंचार्ज से लेकर बस ड्राइवर को जिम्मेदार ठहराया गया हैं।

अभी तक सिटी बसें सड़कों पर जहां-तहां रोक दी जा रही हैं, जिससे यात्री स्टॉपेज पर बसों का इंतजार करते हैं और बसें सड़कों पर जाम का कारण भी बन जाती हैं। इस समस्या को निस्तारित करने के उद्देश्य से यह निर्देश दिया गया है, जिसे हफ्तेभर में दोबारा निरीक्षण के दौरान चेक भी किया जाएगा। बता दें कि लखनऊ में 115 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन हो रहा है। इनसे प्रतिदिन 10 से 12 हजार यात्री सफर करते हैं।

यहां रुकेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें
आलमबाग मेट्रो स्टेशन, मवईया, टेढीपुलिया, अवध चौराहा, अमौसी मेट्रो, पारा चौकी, चारबाग स्टेशन दोनों ओर, पॉलिटेक्निक चौराहा वेव सिनेमा के सामने, सहारा बाजार के सामने, फन मॉल, शहीद स्मारक, हैनीमैन चौराहा, रजनीखंड, स्मृति उपवन, बाराबिरवा, मंत्री आवास, दयाल चौराहा, नादरगंज, अलीगंज आदि मार्गो पर सिटी बसों के स्टॉपेज तय किए गए हैं। 

इन आठ रूटों की बसों के स्टॉपेज तय

-चौक घंटाकर से नैमिषारण्य
-ट्रांसपोर्टनगर से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा
-शकुंतला विवि से जीपीओ
-बालागंज से कमता बस स्टेशन
-ट्रांसपोर्टनगर से टेढ़ीपुलिया
-सरोजनीनगर से कमता बस स्टेशन
-राजाजीपुरम से देवा रोड अपट्रान
-बालागंज से जीपीओ हजरतगंज

तय किए गए हैं 40 शेल्टर

लखनऊ में सिटी बसों के ठहराव के लिए 40 शेल्टर तय किए गए हैं। इस संबंध में चालक-परिचालकों को निर्देश दिए हैं। ताकि बस स्टॉपेज पर ही रोकी जाएं, न कि सड़कों पर। इससे जाम की स्थिति से राहत मिलेगी और यात्रियों को भी सुविधा हो जाएगी।-अमरनाथ सहाय, प्रबंध निदेशक, सिटी ट्रांसपोर्ट