Friday, February 13, 2026
Home Blog Page 263

शामली भूनी टोल प्लाजा मामले को लेकर पूर्व सैनिकों में उबाल, बोले- दबंगों को गधे पर बैठाकर मुंह काला करके निकाला जाए जुलूस

0

Meerut News, (आदिल रहमान): मेरठ जिले के भूनी टोल प्लाजा पर कार्यरत दंबगों द्वारा सैनिक के जवान को खंबे से बांधकर मारपीट किये जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जहां इस घटना को लेकर पूरे भारत वर्ष के लोगों में आक्रोश है। वहीं शामली के पूर्व सैनिक भी इस घटना से बेहद गुस्साए हुए हैं। जिसके चलते कलेक्ट्रेट पहुंचे दर्जनों पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को एक ज्ञापन सौंपा है। पूर्व सैनिकों का कहना है कि टोल प्लाजा पर सैनिक के साथ यह अमानवीय व्यवहार करने वाले गुंडों को गधे पर बैठाकर उनका मुंह काला करके उनके गले में तख्ती टांगकर इनका जुलूस निकाला जाये। साथ ही उक्त टोल प्लाजा पर ठेका निरस्त किया जाए। जिससे भविष्य में कोई देश की रक्षा करने वाले सैनिक के साथ इस तरह की हरकत करनी की सोच भी ना सके।

PunjabKesari

बता दे कि मंगलवार को दर्जनों पूर्व सैनिक इकठ्ठा होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान को सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया गया है, कि बीती 17 अगस्त को मेरठ जिले के गांव का रहने वाला एक सैनिक जो कि ऑपरेशन सिन्दर का हिस्सा रहा है। वह अपनी छुट्टियां खत्म होने के बाद वापस देश की रक्षा के लिए अपनी डयूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन भुनी टोल प्लाजा पर कार्यरत कुछ दबंगों ने किसी अपराधी संगठन गिरोह की तरह सैनिक को खंबे से बांधकर व दौड़ा दौड़ाकर पीटा। जिसमें समूचे भारत वर्ष को शर्मसार कर दिया है। क्योंकि भारत में हमेशा से सेना को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता रहा है। लेकिन टोल प्लाजा पर कार्यरत इन गुंडों ने एक सैनिक के साथ जिस यह की यह अमानवीय घटना की है। इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है।

PunjabKesari

पूर्व सैनिकों का साफतौर पर कहना है कि ऐसे बदमाशों को महज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने भर से वे संतुष्ट नहीं है बल्कि ऐसे लोगो को तो मुँह काला करके गधे पर बैठाकर इनका जुलूस निकाला जाना चाहिए। जिससे भविष्य में कोई किसी भी सैनिक के सम्मान को ठेस पहुंचाने का दुस्साहस ना कर सके। पूर्व सैनिकों द्वारा प्रदेश सरकार से सैनिक के साथ अमानवीय हरकत करने वाले दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने व उक्त टोल प्लाजा पर टेन्डर निरस्त किए जाने की मांग की है।

शाहजहांपुर के जलालाबाद का नया नाम अब परशुरामपुरी होगा! गृह मंत्रालय से यूपी सरकार को मिली NOC

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के जलालाबाद कस्बे का नाम परशुराम पूरी रखे जाने की मिली अनुमिति को लेकर केन्द्रिय मंत्री जितिन प्रसाद ने सीएम योगी और गृह मंत्री अमितशाह और सीएम योगी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट का कहा- हृदय से आभार, वंदन एवं अभिनंदन! आपके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आए इस निर्णय ने सम्पूर्ण सनातनी समाज को गर्व का क्षण प्रदान किया है। भगवान परशुराम जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन! आपकी कृपा मात्र से ही इस पुनीत कार्य में निमित्त बन सका। आपकी कृपा दृष्टि संपूर्ण जगत पर बनी रहे।

स्थानीय स्तर पर नागरिकों में हर्ष का माहौल
आप को बता दें कि केंद्र सरकार के सचिव कुंदन कुमार ने मुख्य सचिव को पत्र भेज कर कहा है कि नाम बदलने को लेकर कोई आपत्ति नही है। सरकार की तरफ से एनओसी जारी किए जाने के बाद स्थानीय स्तर पर नागरिकों में हर्ष का माहौल है। सचिव कुंदन कुमार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की सिफारिश को देखते हुए उत्तरप्रदेश सरकार को नए नाम की वर्तनी देवनागरी (हिंदी), रोमन (अंग्रेजी) और क्षेत्रीय भाषाओं में लिखते हुए आवश्यक राजपत्र अधिसूचना जारी करना होगा।

नाम बदलने को लेकर हिन्दू संगठन कर रहा था मांग
गौरतलब है कि भगवान परशुराम की धरती जलालाबाद का नाम बदलने को लेकर स्थानीय स्तर पर हिन्दू संगठन लगातार मांग करते आ रहे हैं। हिन्दू संगठनों की मांग पर जून 2025 के दौरान प्रदेश के प्रमुख सचिव ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव को पत्र भेजकर नाम परिवर्तन की स्वीकृति शीघ्र देने की अपेक्षा की थी, ताकि इससे संबंधित कार्य आगे बढ़ाया जा सके। प्रमुख सचिव की ओर से केंद्रीय गृह सचिव को भेजे पत्र में कहा गया था कि जलालाबाद भगवान परशुराम की जन्मस्थली है।

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने उठाई थी मांग 
वहां भगवान परशुराम का काफी पुराना ऐतिहासिक मंदिर भी है इसलिए जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी रखे जाने की मांग की जाती रही है। नगर पालिका परिषद ने मार्च 2018 व सितंबर 2023 में इस मांग के प्रस्ताव बोडर् बैठक में भी पारित किए। अप्रैल में शाहजहांपुर के डीएम ने बोडर् की बैठक में पारित प्रस्ताव संलग्न कर नाम परिवर्तन को अपनी संस्तुति सहित पत्र शासन को भेजा था। दूसरे केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बीते अप्रैल में ही लोगों की आस्था को देखते हुए नगर का नाम परशुरामपुरी घोषित किए जाने की मांग शासन से की थी।

NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी

0

NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल कर दिया है।* पीएम नरेंद्र मोदी पहले प्रस्तावक बने। नामांकन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेता मौजूद थे।

हिन्दू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष की झड़प

0

मऊ- हिन्दू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष की झड़प, सिटी मजिस्ट्रेट के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की झड़प, अवैध निर्माण को लेकर दिया था ज्ञापन, सिटी मजिस्ट्रेट ने कराई थी जांच, पाया गया असत्य, हुआ है नियम विरुद्ध निर्माण- संगठन नेता सुजीत सिंह, आग बबूला हुए मजिस्ट्रेट कहा, “करा दूंगा FIR”, मऊ के कलक्ट्रेट परिसर का मामला

किशोरी को अपहरण कर दुष्कर्म का मामला,

0

हापुड़- किशोरी को अपहरण कर दुष्कर्म का मामला, अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को सजा, न्यायालय ने 20 वर्ष की सजा सुनाई, आरोपी पर 15 हजार का अर्थदंड लगाया, 2019 में गढ़ कोतवाली में दर्ज हुआ था केस

 

 

शन्नो बानो ने इस्लाम धर्म छोड़ा

0

रायबरेली- शन्नो बानो ने इस्लाम धर्म छोड़ा, इस्लाम को छोड़ हिन्दू धर्म को अपनाया, हिन्दू युवक से विवाह करके शन्नो बनी सनोली, हिन्दू रीति रिवाज से अमित से की शादी, हिन्दू युवा वाहिनी के जितेंद्र सिंह ने करवाई शादी, सलोन कोतवाली क्षेत्र का मामला

 

प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप लदी कार पलटी,

0

मिर्जापुर – प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप लदी कार पलटी, कार का पीछा कर रही MP पुलिस की गाड़ी भी पलटी, सिरप की तस्करी कर रहे युवक की गई जान, कार पलटते ही भाग गई MP की हनुमना पुलिस, ड्रमंड गंज थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, प्रतिबंधित कोरेक्स को पुलिस ने कब्जे में लिया, भुलईघाट के पास नेशनल हाइवे का मामला

 

 

SDM सदर राकेश कुमार सिंह हटाए गए,

0

औरैया- SDM सदर राकेश कुमार सिंह हटाए गए, जिला मुख्यालय कार्यालय से अटैच किया गया , अजय कुमार वर्मा को SDM सदर औरैया बनाया गया , वीडियो क्लिप को देखते हुए जांच के आदेश दिए गए , DM इंद्रमणि त्रिपाठी ने कार्रवाई कर मामले में जांच बैठाई

 

नाबालिग ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

0

मऊ- नाबालिग ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, खाली मकान में युवक ने किया रेप, दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार, मामले में आया तीन और नाबालिगों का नाम, मामले में युवक की मदद करने का आरोप, पुलिस नाबालिग अभियुक्तों की खोज में जुटी , कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत का मामला

Aadhar Card: आधार कार्ड बनवाना हुआ और भी आसान, अब बार-बार आधार सेवा केंद्रों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

0

नेशनल डेस्क: अब आधार कार्ड बनवाने के लिए न लंबी लाइनें लगानी होंगी, न ही बार-बार आधार सेवा केंद्रों के चक्कर काटने पड़ेंगे। सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए एक अहम फैसला लिया है। अब सरकारी स्कूलों में ही आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने की सुविधा मिलेगी, जिससे खासतौर पर बच्चों, ग्रामीणों और महिलाओं को सीधा फायदा मिलेगा।

क्या है योजना?
मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में यह सुविधा चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही है। मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग और UIDAI ने मिलकर 18 अगस्त से एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इसका मकसद है कि बच्चों को स्कूल में ही आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने की सुविधा दी जाए, ताकि उन्हें छात्रवृत्ति, दाखिले और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

कैसे होंगे स्कूलों में आधार केंद्र?
-हर ब्लॉक के 2 सरकारी स्कूलों में आधार सेवा केंद्र बनाए जाएंगे।
-पहले चरण में 40 जिलों के 1,068 स्कूलों को चुना गया है।
-यहां बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आई स्कैन, फोटो) किए जाएंगे।
-एक आधार कार्ड बनाने के लिए एजेंसी को 50 रुपये प्रति कार्ड का भुगतान किया जाएगा।
-60 दिनों के भीतर सभी चयनित स्कूलों में केंद्र चालू करने का लक्ष्य है।

बायोमेट्रिक अपडेट के जरूरी नियम
UIDAI के अनुसार, बच्चों को दो बार अनिवार्य रूप से आधार अपडेट कराना होता है:
पहली बार: 5 से 7 साल की उम्र में (फ्री)
दूसरी बार: 15 से 17 साल की उम्र के बीच (फ्री)
अगर समय पर ये अपडेट नहीं हुए, तो कई योजनाओं से जुड़ने में देरी हो सकती है।

लड़कियों और ग्रामीण बच्चों को प्राथमिकता
सरकार ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों और स्कूल जाने वाली लड़कियों पर ध्यान केंद्रित किया है। अक्सर आधार न होने या उसमें त्रुटियां होने की वजह से ये बच्चे कई सरकारी लाभों से वंचित रह जाते हैं। अब स्कूलों में कैंप लगने से न सिर्फ बच्चों का आधार बनेगा, बल्कि उनके परिवार के अन्य सदस्य भी इसे बनवा या अपडेट करवा सकेंगे।

किन स्कूलों में खुलेंगे ये केंद्र?
शिक्षा विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उन सरकारी स्कूलों की पहचान की जा रही है जहां आधार सेवा केंद्र खोले जा सकें। इसके लिए जरूरी है कि स्कूलों में बिजली, इंटरनेट और आधार कार्यों के लिए एक अलग कमरा जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। इन स्कूलों में आधार केंद्र शुरू करने की जिम्मेदारी चयनित एजेंसियों को सौंपी जाएगी, जिन्हें UIDAI की ओर से प्रशिक्षित स्टाफ और जरूरी उपकरण मुहैया कराए जाएंगे।

चयनित स्कूलों में UIDAI द्वारा प्रमाणित और प्रशिक्षित एजेंसी कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। ये कर्मचारी आधार नामांकन, बायोमेट्रिक अपडेट और डेटा सुधार जैसे कामों को स्कूल में ही अंजाम देंगे।