Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 278

Medicine Alert: High BP की दवाओं के साथ भूलकर भी न लें ये दवा, वरना किडनी को हो सकता है…

0

नेशनल डेस्क : Ibuprofen को दुनिया की सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सस्ती और असरदार दर्द निवारक और बुखार की दवा माना जाता है। अब तक इसे सुरक्षित समझा जाता था, लेकिन हाल के कुछ वर्षों में इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंता बढ़ गई है। अब डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स ने कुछ खास मरीजों को इसे बिल्कुल न लेने की चेतावनी दी है क्योंकि इससे उन्हें गंभीर नुकसान हो सकता है।

नई रिसर्च से सामने आई चेतावनी

वाटरलू यूनिवर्सिटी, कनाडा की एक हालिया रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अगर Ibuprofen को हाई ब्लड प्रेशर की कुछ खास दवाओं के साथ लिया जाए, तो इससे किडनी पर गंभीर असर पड़ सकता है। यह खबर उनके लिए बहुत जरूरी है जो BP की दवाओं के साथ पेनकिलर भी लेते हैं।

क्या है Triple Whammy Effect?

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ अक्सर दो तरह की दवाएं लेते हैं:

  1. Diuretics – जो शरीर से अतिरिक्त पानी निकालती हैं।
  2. Renin-Angiotensin System Inhibitors – जो रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करती हैं।

रिसर्चर्स ने कंप्यूटर सिमुलेशन के जरिए पाया कि अगर इन दोनों दवाओं के साथ Ibuprofen भी ली जाए, तो कुछ लोगों में Acute Kidney Injury हो सकती है। यह एक गंभीर स्थिति है जिसमें किडनी अचानक काम करना बंद कर देती है, और कुछ मामलों में यह नुकसान स्थायी भी हो सकता है। इसे Triple Whammy Effect कहा जाता है क्योंकि तीनों दवाएं मिलकर किडनी पर बहुत ज्यादा दबाव डालती हैं – खासकर जब व्यक्ति डिहाइड्रेट हो।

किन लोगों को होना चाहिए सतर्क?

यह जोखिम हर किसी को नहीं होता, लेकिन जिन्हें पहले से किडनी संबंधी समस्याएं हैं, या अन्य गंभीर स्वास्थ्य स्थितियां हैं, उन्हें Ibuprofen के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Acetaminophen हो सकता है बेहतर विकल्प

इस स्टडी की प्रमुख शोधकर्ता का कहना है कि लोग अक्सर यह नहीं समझते कि ओवर-द-काउंटर (बिना पर्चे की) दवाएं भी प्रिस्क्रिप्शन दवाओं के साथ रिएक्ट कर सकती हैं। अगर आप High BP की दवाएं ले रहे हैं और पेन रिलीफ के लिए कोई दवा चाहिए, तो Ibuprofen की जगह Acetaminophen बेहतर और सुरक्षित विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसका किडनी पर असर अपेक्षाकृत कम होता है।

क्या करें?

  • कोई भी दवा लेने से पहले, भले ही वह दर्द निवारक ही क्यों न हो, अपने डॉक्टर या Pharmacist से सलाह लें।
  • यदि आप पहले से BP या किडनी की दवाएं ले रहे हैं, तो खुद से पेनकिलर न लें।
  • पानी की मात्रा पर्याप्त रखें और खुद को डिहाइड्रेट न होने दें।

 

 

Big Rain Alert: 10 से 15 अगस्त तक भीगेंगे ये राज्य, IMD ने जारी किया अलर्ट

0

नेशनल डेस्क। देशभर में मानसून की रफ़्तार तेज़ हो गई है। जहां पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हालात गंभीर बने हुए हैं वहीं मैदानी और दक्षिणी राज्यों में भी जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए 15 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

PunjabKesari

उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

➤ हिमाचल प्रदेश: यहां आज से 15 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है।

➤ उत्तराखंड: अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

➤ जम्मू-कश्मीर: यहां 13 से 15 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है।

PunjabKesari

➤ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा: इन राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना है।

➤ उत्तर प्रदेश: पश्चिमी यूपी में 13 और 14 अगस्त को जबकि पूर्वी यूपी में 12 और 13 अगस्त को बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। लगातार बारिश के कारण गंगा और यमुना जैसी नदियां उफान पर हैं जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है।

PunjabKesari

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

➤ पूर्वोत्तर राज्य: अरुणाचल प्रदेश में आज और 13 अगस्त को असम और मेघालय में आज से 15 अगस्त तक और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से 15 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है।

➤ दक्षिण भारत: कर्नाटक में 14 और 15 अगस्त को, तटीय आंध्र प्रदेश में 14 अगस्त को और तेलंगाना में 13 से 15 अगस्त को बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन राज्यों के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में भी 10 से 15 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें और ज़रूरी एहतियात बरतें।

Surya Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का दूसरा ग्रहण, जानिए भारत पर इसका असर होगा या नहीं ?

0

Surya Grahan 2025: साल 2025 खगोलीय दृष्टि से बेहद खास है क्योंकि इस साल कुल दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं। इनमें से साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को होगा। हर सूर्य ग्रहण की तरह, यह भी वैज्ञानिकों, खगोल प्रेमियों और ज्योतिष शास्त्र में रुचि रखने वालों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा ? और अगर नहीं, तो इसका भारत पर कोई असर पड़ेगा या नहीं? आइए जानते हैं इस विषय में विस्तार से।

PunjabKesari Surya Grahan 2025

सूर्य ग्रहण क्या होता है?
सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और कुछ समय के लिए सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता। यह तीन प्रकार के होते हैं:

पूर्ण सूर्य ग्रहण – जब चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढक लेता है।

आंशिक सूर्य ग्रहण – जब चंद्रमा सूर्य का कुछ हिस्सा ही ढकता है।

वलयाकार ग्रहण – जब चंद्रमा सूर्य के बीच आता है लेकिन उसका आकार छोटा होता है, जिससे सूर्य एक अंगूठी की तरह दिखाई देता है।

PunjabKesari Surya Grahan 2025

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण  कब और कहां लगेगा 
ज्योतिष गणना के अनुसार  21 सितंबर 2025 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा और यह भारत में दिखाई नहीं देगा। पूर्वी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका और दक्षिणी प्रशांत महासागर में यह ग्रहण दिखाई देगा।  इसका मतलब है कि भारत में इस सूर्य ग्रहण का कोई प्रत्यक्ष दृश्य प्रभाव नहीं होगा।

क्या भारत में सूतक काल मान्य होगा ?
सूर्य ग्रहण से जुड़ा एक अहम धार्मिक पहलू है सूतक काल। हिंदू धर्म में सूतक काल एक ऐसा समय होता है जिसमें धार्मिक कार्य, पूजा, खाना पकाना या खाना खाने जैसी चीजों से परहेज़ किया जाता है। लेकिन सूतक काल उसी स्थिति में मान्य होता है जब ग्रहण किसी स्थान पर दिखाई दे। चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल लागू नहीं होगा।

PunjabKesari Surya Grahan 2025

Amarnath Yatra 2025: पवित्र गुफा में छड़ी पूजन के साथ अमरनाथ यात्रा सम्पन्न

0

श्रीनगर/जम्मू (उदय): पवित्र अमरनाथ धाम में श्रावण पूर्णिमा पर भगवान शिव एवं पार्वती के स्वरूप दोनों छड़ियों का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। शनिवार सुबह पंचतरणी से पवित्र छड़ी मुबारक अमरनाथ धाम के लिए रवाना हुई और जिस स्थान पर बर्फानी बाबा बिराजमान होते हैं, वहां इन पवित्र छड़ियों के पूजन के साथ ही 3 जुलाई को शुरू हुई वार्षिक अमरनाथ यात्रा सम्पन्न हो गई।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद क्यास लगाए जा रहे थे कि इस हमले का यात्रा पर असर पड़ेगा परन्तु इसके बावजूद देश के कोने-कोने से आए 4.15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा में माथा टेक बाबा बर्फानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रीनगर के अमरेश्वर मंदिर (दशनामी अखाड़ा) से भगवान शिव एवं शक्ति की प्रतीक दोनों छड़ियों को लेकर संरक्षक महंत दीपेन्द्र गिरि अमरनाथ धाम के लिए नागपंचमी पर रवाना हुए। शुक्रवार को पंचतरणी में छड़ी मुबारक के विश्राम लेने के बाद शनिवार सुबह बर्फानी बाबा के जयघोष के साथ साधु-संत यात्रा के लिए रवाना हुए और पवित्र अमरनाथ गुफा में छड़ी मुबारक पहुंची।

अमरनाथ गुफा की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों के जवानों एवं अधिकारियों ने छड़ी मुबारक लेकर आए साधु- संतों का स्वागत किया। जिस स्थान पर बर्फानी बाबा हिम शिवलिंग के रूप में बिराजमान होते हैं वहां इन दोनों छड़ियों को स्थापित कर वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही वार्षिक अमरनाथ यात्रा धार्मिक अनुष्ठान के साथ सम्पन्न हो गई।

मौसम खराब होने एवं बारिश के चलते 3 अगस्त से दोनों मार्गों की रिपेयर को लेकर अनिश्चितकाल के लिए यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। लगातार मौसम खराब रहने के कारण बाद में यात्रा में तैनात अधिकारियों को भी रिलीव कर दिया गया। श्रावण पूर्णिमा पर अमरनाथ गुफा में पवित्र छड़ियों के पूजन के बाद उन्हें वापस पहलगाम लाया जाएगा। लिद्दर दरिया के किनारे इनके वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन के बाद वापस श्रीनगर स्थित अमरेश्वर मंदिर में दोनों छड़ियों को स्थापित कर दिया जाएगा।

DGP गौरव यादव की सख्ती! पंजाब में बढ़ाई गई सुरक्षा

0

जालंधर/चंडीगढ़ (धवन): मुख्यमंत्री भगवंत मान की इच्छा के अनुरूप आगामी स्वतंत्रता दिवस के शांतिपूर्ण उत्सव को सुनिश्चित करने के लिए राज्य में बढ़ी हुई सुरक्षा के बीच, पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को राज्य भर के 151 रेलवे स्टेशनों पर घेराबंदी और तलाशी अभियान (सी.ए.एस.ओ.) चलाया। यह अभियान सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चल रहे विशेष अभियानों के हिस्से के रूप में किया गया।

विशेष पुलिस महानिदेशक (विशेष डी.जी.पी.) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला, जो इस राज्य-स्तरीय अभियान की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे थे, ने कहा कि सभी पुलिस आयुक्तों/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पुलिस अधीक्षक (एस.पी.) रैंक के अधिकारियों की निगरानी में भारी पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था ताकि यह अभियान सफल हो सके।

उन्होंने कहा कि राज्य के 151 रेलवे स्टेशनों पर किए गए अभियान के दौरान रेलवे स्टेशनों पर प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले लगभग लोगों की जांच की गई। इस अभियान के दौरान 72 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। इसके अलावा पुलिस टीमों ने 160वें दिन भी नशे के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखी और शुक्रवार को 352 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप राज्य भर में 59 प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफ.आई.आर.) दर्ज करने के बाद 96 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, 160 दिनों के भीतर कुल गिरफ्तार ड्रग तस्करों की संख्या 25,149 हो गई है।

चलने वाली है देश की सबसे लंबी दूरी की वंदे भारत ट्रेन, इतने घंटे में तय करेगी 881 किलोमीटर का सफर

0

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इनमें अजनी (नागपुर) से पुणे के बीच चलने वाली देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है, जो 881 किलोमीटर की दूरी महज 12 घंटे में पूरी करेगी।

इसके अलावा, पीएम मोदी केएसआर बेंगलुरु–बेलगावी और कटरा–अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की भी शुरुआत करेंगे। केएसआर बेंगलुरु–बेलगावी ट्रेन कर्नाटक के दो प्रमुख शहरों को जोड़ेगी, जबकि कटरा–अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस विशेष रूप से तीर्थयात्रियों के लिए चलाई जा रही है, जिससे यात्री श्री माता वैष्णो देवी के साथ अमृतसर के गोल्डन टेम्पल तक भी आसानी से पहुंच सकेंगे।

अजनी-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस का रुट
नागपुर के अजनी स्टेशन से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (संख्या 26102) सुबह 9:50 बजे रवाना होगी और रात 9:50 बजे पुणे पहुंचेगी। वहीं, पुणे से चलने वाली ट्रेन (संख्या 26101) सुबह 6:25 बजे रवाना होकर शाम 6:25 बजे अजनी पहुंचेगी। अजनी से चलने वाली ट्रेन सोमवार को नहीं चलेगी। पुणे से चलने वाली ट्रेन मंगलवार को नहीं चलेगी।

नियमित संचालन और ठहराव
इस वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 11 अगस्त से पुणे स्टेशन से और 12 अगस्त से अजनी स्टेशन से शुरू होगा। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और 10 स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में 8 कोच होंगे — जिसमें 1 एग्जीक्यूटिव चेयर कार और 7 चेयर कार शामिल हैं, और यह कुल 590 यात्रियों की बैठने की क्षमता रखती है।

पुणे और अजनी (नागपुर) के बीच यह तेज़ और सुविधाजनक ट्रेन सेवा छात्रों, व्यापारियों, कर्मचारियों और पर्यटकों के लिए लाभकारी साबित होगी। यह ट्रेन न केवल नियमित यात्रा करने वालों को राहत देगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्रों में भी नई संभावनाएं पैदा करेगी।

Huma Qureshi: अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

0

नेशनल डेस्क: दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ की हत्या कर दी गई। यह मामला पार्किंग विवाद को लेकर हुआ, जिसमें विवाद बढ़ने के बाद हमलावरों ने आसिफ पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस हत्या के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है जब आसिफ कुरैशी दिनभर का काम निपटाकर अपने घर लौटे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि किसी ने स्कूटी उनके मकान के मुख्य गेट के ठीक सामने खड़ी कर रखी है। उन्होंने स्कूटी को हटाने के लिए कहा, लेकिन जवाब में बहस शुरू हो गई। गाली-गलौज के बाद बात इतनी बिगड़ी कि कुछ लोगों ने मिलकर आसिफ पर धारदार नुकीली चीज़ से हमला कर दिया।

हमले में बुरी तरह घायल हुए आसिफ को उनके परिवार वाले तुरंत पास के अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पत्नी शैनाज कुरैशी ने बताई पूरी आपबीती
मृतक की पत्नी शैनाज कुरैशी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई थी। उनके मुताबिक, पहले भी पार्किंग को लेकर आसिफ और पड़ोसियों के बीच विवाद हो चुका था। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने जानबूझकर झगड़ा बढ़ाया और जब आसिफ ने उन्हें गेट से स्कूटी हटाने को कहा, तो बदले में उन्हें गालियां दी गईं और फिर नुकीले हथियार से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया।

PunjabKesari

परिवार ने जताई साजिश की आशंका
आसिफ के रिश्तेदारों का आरोप है कि यह हमला पहले से प्लान किया गया था। परिजनों का कहना है कि यह कोई अचानक हुआ झगड़ा नहीं था, बल्कि पहले भी आसिफ को दो बार झगड़े में उलझाने की कोशिश की गई थी। उनका दावा है कि आसिफ को निशाना बनाकर बार-बार उकसाया गया ताकि अंत में हमला किया जा सके।

पुलिस की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह हमला पूर्व नियोजित था और इसके पीछे कोई बड़ी साजिश थी।

UP: सीएम योगी ने संस्कृत भाषा में दिया वीडियो बयान… सभी प्रदेशवासियों को संस्कृत सप्ताह की दी शुभकामनाएं

0

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को संस्कृत दिवस पर संस्कृत भाषा सप्ताह शुरू होने की शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया जिसमें वह संस्कृत में संदेश देते नजर आ रहे हैं।वीडियो में उन्होंने कहा कि यूपी के सभी निवासियों को संस्कृत भाषा सप्ताह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। संस्कृत भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय संस्कृति का मूल है। भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए संस्कृत भाषा का अध्ययन अति आवश्यक है। इस सप्ताह हम संस्कृत के महत्व का स्मरण करेंगे। संस्कृत साहित्य के अमृत का पान करेंगे। विद्यालयों और घरों में संस्कृत भाषा का प्रचार किया जाएगा। संस्कृत भाषा के विकास के लिए राज्य सरकार हमेशा ही तत्पर है। इस सप्ताह सिर्फ उत्सव ही नहीं होगा बल्कि संस्कृत के विकास के लिए कार्य किए जाएंगे। एक बार फिर से प्रदेश के सभी निवासियों को संस्कृत सप्ताह की शुभकामनाएं।

इसके पहले उन्होंने एक्स पर कहा कि देववाणी संस्कृत भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति, ऋषियों की वाणी का स्पंदन और सनातन ज्ञान का अनंत स्रोत है। यह भाषा हमारी परम्परा, प्रज्ञा और वैश्विक बौद्धिकता की आधारभूमि है। आइए, विश्व संस्कृत दिवस पर इस अमृत वाणी के संरक्षण, प्रसार और दैनिक जीवन में प्रयोग हेतु संकल्पित हों।

Raksha Bandhan 2025: कई वर्षों बाद आज रक्षाबंधन पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

0

Raksha Bandhan 2025: सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर देशभर में रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस दिन सभी बहनें भाई की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उसे राखी बांधती हैं। साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि, रिश्तों में प्रेम-विश्वास के लिए दान-दक्षिणा जैसे पुण्य कार्य भी संपन्न किए जाते हैं। इस वर्ष 9 अगस्त 2025, शनिवार को रक्षाबंधन है। इस तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि और शोभन योग का संयोग बना हुआ है। इसके अलावा इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति भी बनी रहेगी।

दरअसल, राखी के पर्व पर न्याय के देवता शनि मीन और सूर्य कर्क राशि में रहेंगे। इसके अलावा मन के कारक चंद्रमा मकर में अपना स्थान लेंगे। वहीं ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क व गुरु और शुक्र मिथुन में बने रहेंगे। यही नहीं छाया ग्रह राहु कुंभ और केतु सिंह में मौजूद होंगे। संयोग की बात यह है कि इस बार राखी पर भद्रा का साया भी नहीं रहेगा। ज्योतिषियों के मुताबिक रक्षाबंधन पर यह दुलर्भ संयोग कई वर्षों के बाद बन रहा है, जो कुछ राशि वालों के लिए कल्याणकारी साबित होगा। आइए इनके नाम जानते हैं..

तुला राशि 


तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: सौम्य, न्यायप्रिय, सामाजिक, संतुलित।

ग्रहों का यह संयोग तुला राशि वालों के लिए खास रहेगा। आपके सभी अटके काम मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। परिवार में शुभचिंतकों और स्वजनों से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नए कारोबार को शुरु करने की कामना पूरी होती नजर आएगी। घर में नया वाहन आने से खुशियां बनी रहेगी। कामकाजी महिलाओं के लिए समय और भी लाभकारी रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में विशेष सफलता के योग बनेंगे। संतान के साथ संबंधों में सुधार होगा। आय में तेजी से वृद्धि होगी।

मकर राशि 


तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: मेहनती, धैर्यशील, अनुशासित, लक्ष्यपरक।

मकर राशि वालों के लिए यह संयोग व्यापार में लाभ लेकर आया है। इस दौरान आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, आपको उसमें ही सफलता मिलेगी। संगीत, लेखन, नृत्य और ड्रामा के क्षेत्र में काम करने वालों का वेतन बढ़ सकता है। आपको विशेष तरह का लाभ मिलता हुआ दिखाई देगा। करियर-कारोबार के सिलसिले में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्र एकाग्र मन से पढ़ाई करेंगे, जिसका मनचाहा फल अवश्य मिलेगा।

कुंभ राशि 


तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: गुरु, शनि (पारंपरिक), यूरेनस (आधुनिक)
स्वभाव: नवीन विचारक, स्वतंत्र, सामाजिक, मानवतावादी।

कुंभ राशि वालों के रिश्ते में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। कारोबार भी पटरी पर लौटता हुआ नजर आएगा। मार्केट में फंसा हुआ धन निकल आएगा। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ करते हुए आपके पद एवं जिम्मेदारियों में वृद्धि कर सकते हैं। यही नहीं प्रमोशन के लिए भी चुना जा सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं। घर में पार्टी का आयोजन होगा। विवाह का योग बनेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय आप बिताएंगे।

औरैया पीड़ित के खाते में नहीं पहुंची मुआवजे की राशि

0

औरैया। कच्चे कमरे की छत गिरने से दो बहनों व उनकी दादी की मौत के बाद जिला प्रशासन ने जल्द मुआवजे की राहत राशि खाते में पहुंचाने का दावा किया था।

पीड़ित के खाते में शुक्रवार शाम तक राहत राशि नहीं पहुंची। वहीं, गुरुवार शाम पोस्टमार्टम के बाद तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। सदर कोतवाली के गांव जैतापुर निवासी मजदूर सुनील अपनी मां रामवती (70) पत्नी राम गोपाल, पत्नी अंजली, बेटी मुस्कान (11), पूर्वी (9) व इकलौते बेटे वीर (5) के साथ एक घर में रहते थे।
बुधवार को सभी ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद कच्चे कमरे में सुनील उनकी पत्नी अंजली व मां रामवती के साथ बैठकर टीवी देख रहे थे। पूर्वी व तनवी बगल में लेटी थीं। इस दौरान बेटा वीर पिता का मोबाइल लेकर कमरे के बाहर भागा तो उसे पकड़ने को पिता सुनील व मां कमरे के बाहर आ गईं।इसी दौरान एकाएक कच्चे कमरे की छत भर-भराकर गिर गई। मलबे में दबने से रामवती, बेटी मुस्कान व पूर्वी की मौत हो गई। घटना के बाद जिला प्रशासन की ओर से 24 घंटे में आर्थिक मदद का दावा किया गया था। सुनील का कहना है कि शुक्रवार शाम सात बजे तक उनके खाते में राहत राशि नहीं पहुंची।

वहीं घटना के बाद अभी भी घर में माहौल गमगीन बना हुआ है। इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। नायब तहसीलदार प्रकाश चौधरी ने बताया कि 12 लाख रुपये मुआवजे की राशि खाते में डालने के लिए तहसील स्तर से प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द राशि पीड़ित के खाते में पहुंच जाएगी। आवास व अंत्योदय कार्ड के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।