Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 206

चित्रा चौराहे पर महिला का शव मिला

0

झांसी – चित्रा चौराहे पर महिला का शव मिला, रात को प्रेमी के साथ शराब पी रही थी, ओवर ब्रिज के नीचे प्रेमी संग रहती थी, मृतका का पति 2 महीने से जेल में बंद, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र की घटना

 

आशा कार्यकर्ता अंजलि हत्याकांड का मामला, हत्यारोपी भूपेंद्र की जमानत याचिका खारिज,

0

बागपत – आशा कार्यकर्ता अंजलि हत्याकांड का मामला, हत्यारोपी भूपेंद्र की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने सुनवाई के बाद की खारिज, हत्या कर आरोपी ने बोरे में बंद किया था शव, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में जुलाई में हुई थी हत्या

 

भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारी पर जानलेवा हमला,

0

लखीमपुर – भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारी पर जानलेवा हमला, घर मे घुसकर धारदार हथियार से किया गया हमला, किसान मोर्चा महामंत्री दिलीप शुक्ला गंभीर घायल, हमले के मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया, पढुआ के तेलियार में BJP नेता पर जानलेवा हमला

 

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू PCS प्री परीक्षा,

0

हमीरपुर- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू PCS प्री परीक्षा, अपर जिलाधिकारी शाहिदा परवीन ने लिया जायजा, 11 केंद्रों में 2 पालियों में 4992 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, पहली पाली सुबह 9:30-11:30 तक रहेगी परीक्षा, दूसरी में दोपहर 2:30-4:30 बजे तक होगी परीक्षा, सभी परीक्षा केंद्रों को CCTV कैमरों से किया गया लैस

अश्लीलता वाली फिल्मों की मंजूरी पर जावेद अख्तर ने उठाया सवाल, दोहरे अर्थ वाले गानों के बारे में भी की बात

0
मशहूर गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्मों की सेंसरशिप पर बात रखी है। उन्होंने इस बात पर निराशा जताई है कि समाज की वास्तविकता को दर्शाने वाली फिल्मों को भारत में सेंसरशिप का सामना करना पड़ता है, जबकि अश्लीलता से भरपूर फिल्मों को मंजूरी मिल जाती है।
अश्लील फिल्मों को मिलती है मंजूरी
शुक्रवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए, अख्तर ने कहा कि खराब दर्शक ही एक खराब फिल्म को सफल बनाते हैं। अनंतरंग 2025 के प्रोग्राम में बोलते हुए उन्होंने कहा ‘इस देश में, सच्चाई यह है कि अश्लीलता को (फिल्म नियामक संस्थाओं से) मंजूरी मिल जाती है। उन्हें पता ही नहीं है कि ये गलत मूल्य हैं, एक पुरुषवादी दृष्टिकोण है जो महिलाओं को अपमानित करता है। जो चीजें समाज को आईना दिखाती हैं, उन्हें मंजूरी नहीं मिलती।’
फिल्में समाज की खिड़की हैं
जावेद अख्तर ने कहा ‘फिल्म समाज की एक खिड़की होती है, जिससे आप झांकते हैं, फिर खिड़की बंद कर देते हैं, लेकिन खिड़की बंद करने से जो हो रहा है, वह ठीक नहीं हो जाएगा।’
उन्होंने कहा ‘पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य की वजह से ही ऐसी फिल्में बन रही हैं। अगर पुरुषों का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो जाए, तो ऐसी फिल्में नहीं बनेंगी। अगर बन भी जाएंगी तो (सिनेमाघरों में) नहीं चलेंगी।’
अख्तर ने जताई हैरानी
अख्तर ने सिनेमा में ‘अश्लील’ गानों के बढ़ते चलन पर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि उन्होंने ऐसे प्रस्तावों को लगातार ठुकराया है क्योंकि ये उनके मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं।
उन्होंने कहा ‘एक समय था, खासकर 80 के दशक में, जब गाने या तो दोहरे अर्थ वाले होते थे या फिर बेमतलब लेकिन मैं ऐसी फिल्में नहीं करता था। मुझे इस बात का दुख नहीं है कि लोगों ने ऐसे गाने रिकॉर्ड करके फिल्मों में डाले, बल्कि मुझे इस बात का दुख है कि ये गाने सुपरहिट हो गए। इसलिए फिल्म पर दर्शकों का ही प्रभाव होता है।

समाज को ठहराया जिम्मेदार
अख्तर ने कहा ‘मैंने कई माता-पिता को बड़े गर्व से कहते सुना है कि उनकी आठ साल की बेटी ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर बहुत अच्छा नाचती है। अगर ये समाज के मूल्य हैं, तो आप बनने वाले गानों और फिल्मों से क्या उम्मीद करते हैं? तो, समाज जिम्मेदार है, सिनेमा तो बस एक अभिव्यक्ति है।’

UKSSSC Exam: उत्तराखंड एसएसएससी की 12 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित, तकनीकी पदों के लिए होना था एग्जाम

0

UKSSSC: कथित पेपर लीक मामले में घिरे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने अब 12 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है।यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि कृषि विभाग में तकनीकी पदों के लिए 12 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आयोग ने अभी तक इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी करना शुरू नहीं किया है और अब यह परीक्षा उस तिथि को आयोजित नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि 20-25 पदों के लिए लगभग 600 उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले थे।इससे पहले, सहकारी निरीक्षक वर्ग II और सहायक विकास अधिकारी, सहकारी के 45 पदों के लिए 5 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा भी स्थगित कर दी गई थी। आयोग ने कहा कि उम्मीदवारों के अनुरोध पर और आयोग को परीक्षा की अपनी तैयारियों को और मजबूत करने के लिए परीक्षा स्थगित की गई है।आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि स्थगित परीक्षाओं का नया कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा।

बाइक शोरूम मालिक हत्याकांड: पूजा शकुन पांडेय गिरफ्तार, अलीगढ़ लाकर होगी पूछताछ, तब भेजा जाएगा जेल

0

अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर सिकंदराराऊ के कचौरा निवासी बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता के मर्डर में पूजा शकुर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अलीगढ़ लाया जाएगा, उसके बाद पूछताछ होगी।बाइक शोरूम स्वामी की हत्या में फरार 25 हजार की इनामी निलबिंत महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय को पुलिस टीम ने दबोच लिया है। लगातार पीछा कर रही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अब अलीगढ़ लाकर उससे अभिषेक हत्याकांड के कारणों पर पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा। बता दें कि हत्या के बाद पूजा शकुन पांडेय बुर्का पहन कर फरार हुई थी। यहां से गाजियाबाद, वहां से हरिद्वार पहुंची पूजा के पीछे पुलिस लगी हुई थी। इसी तलाशी अभियान में उसे दबोच लिया गया। बाकी विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा बाद में दी जाएगी।

26 सितंबर की देर शाम कस्बा खैर के बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की खेरेश्वर चौराहे पर गोली मारकर रात हत्या की गई थी। इस हत्या में अशोक पांडेय व पूजा शकुन पांडेय को नामजद करते हुए अज्ञात शूटरों से हत्या कराने का आरोप लगाया था। पुलिस पूर्व में अशोक पांडेय के अलावा शूटर मो. फजल और आसिफ को जेल भेज चुकी है। हत्या के बाद से पूजा शकुन फरार चल रही थी। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित करने के साथ-साथ अदालत से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी प्राप्त कर लिया था। उसकी तलाश में जुटी पुलिस को अलीगढ़ से गाजियाबाद के डासना आश्रम, वहां से हरिद्वार जूना अखाड़ा तक पहुंचने के संकेत मिले। इन संकेतों पर पुलिस जब वहां पहुंची तो पता चला कि यहां शरण नहीं मिली। 

Ayodhya Blast: नहीं चेता रामकुमार और स्वाहा हो गया परिवार… धरा रह गया शादी का सपना; दफनाए गए तीनों मासूम

0

अयोध्या के रामकुमार गुप्ता को मौत ने दो-दो बार चेतने का मौका दिया, लेकिन उसने सबक नहीं लिया। लिहाजा इस बार उसका पूरा परिवार स्वाहा हो गया। उसकी चिता को अग्नि देने वाला परिवार में कोई नहीं बचा तो साले ने अंतिम संस्कार किया। वहीं, नम आंखों से तीनों मासूम बच्चों को सरयू तट पर दफनाया गया। मूलरूप से बस्ती के रहने वाले लाल बहादुर लगभग पांच दशक पूर्व पूराकलंदर के पगलाभारी में रहने लगे थे। ग्रामीणों के अनुसार वह सीधे और सरल थे। लगभग छह साल पहले उनकी मौत हो गई थी। उनका इकलौता बेटा रामकुमार आटा चक्की चलाता था और आतिशबाजी का सामान बेचता था।वर्ष 2023 में दीपावली पर संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में आग लगी थी, जिसमें उसकी मां शिवपता लगभग 60 फीसदी जल गई थीं। परिवार के अन्य लोग बच गए थे। ग्रामीणों के अनुसार, उस समय भी पटाखा बनाते समय हादसा हुआ था। इस घटना से उसने सबक नहीं लिया। इसके बाद 13 अप्रैल, 2024 को हुए धमाके में पूरा मकान गिर गया था। हादसे में चक्की पर आटा लेने आई गांव के रामकुमार कोरी की बेटी प्रियंका (19) की मौके पर मौत हो गई। धमाके में घायल मां शिवपता (65) की अगले दिन और छठवें दिन उसकी पत्नी बिंदु की मौत हो गई थी। इस घटना में गंभीर रूप से झुलसा रामकुमार लंबे इलाज के बाद अपने तीनों बच्चों को लेकर वापस लौटा तो अपनी रिश्तेदारी में चला गया।

वहां से लौटने पर ग्रामीणों ने गांव के अंदर मकान बनाने का विरोध किया तो उसने गांव के बाहर सड़क पर ही जमीन खरीदकर घर बनवाया। उसी में वह बच्चों संग रहने लगा। अपनी आदतों में सुधार न करने से इस बार भी वह विस्फोट का शिकार हुआ, जिसमें उसका पूरा परिवार समाप्त हो गया।

नवंबर-दिसंबर तक वंदना के शादी की थी तैयारी
रामकुमार की पहली पत्नी बिंदु की मौत के बाद मायके वालों ने उसकी साली वंदना को तीनों बच्चों की देखरेख के लिए भेज दिया। वह मां की तरह बच्चों की देखभाल करती थी। बाद में परिजनों की राय पर वह रामकुमार से शादी करने को राजी हो गई थी। वंदना के भाई आलोक ने बताया कि नवंबर-दिसंबर तक उनकी शादी कराने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही सब कुछ बर्बाद हो गया।

साले ने लगाई चिता में आग
जमथरा श्मशान घाट पर रामकुमार और वंदना का अंतिम संस्कार किया गया। रामकुमार के साले आलोक ने ही दोनों की चिता को आग लगाई। आलोक ने बताया कि रामकुमार का क्रिया-कर्म अब उनके पट्टीदार करेंगे। जबकि, वंदना के सभी कर्मकांड सुल्तानपुर स्थित उनके आवास से संपन्न होंगे।

राम सजीवन के आने का नहीं पता चला कारण
बीकापुर के लुत्फाबाद बछौली निवासी मृतक राम सजीवन मजदूरी करते थे। खासतौर से राजगीर के साथ बतौर हेल्पर वह काम करते थे, लेकिन वह बीते चार दिन से घटनास्थल पर कौन सा काम करने आते थे, यह स्पष्ट नहीं हो सका।

बचाव कार्य के दौरान हुआ दूसरा धमाका, लेखपाल गंभीर घायल
अयोध्या के पूराकलंदर इलाके के पगलाभारी गांव में बृहस्पतिवार शाम हुए पहले धमाके के चार घंटे बाद बचाव कार्य के दौरान फिर धमाका हुआ। धमाका इतना जबर्दस्त था कि 50 मीटर दूर खड़े लेखपाल आकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 17 घंटे बाद मलबे के नीचे से एक महिला का शव बरामद हुआ। इससे धमाकों में मरने वालों की संख्या छह हो गई है।

गांव निवासी रामकुमार गुप्ता के मकान में बृहस्पतिवार शाम तेज धमाका हुआ था। इसमें रामकुमार, उनकी बेटी ईशा (10), बेटा लव (7) और यश (5) के अलावा बीकापुर के लुत्फाबाद बछौली निवासी राम सजीवन की मौत हो गई थी। वहीं, रामकुमार की साली व सुल्तानपुर के कूरेभार क्षेत्र के चंदौर निवासी वंदना (22) मलबे के नीचे दब गई थीं।

11 बजे तक बचाव कार्य के बावजूद वंदना का अता-पता नहीं चला। रात भर उसकी खोज जारी रही। शुक्रवार सुबह से ही जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य शुरू हुआ। दोपहर लगभग 12 बजे मलबे के नीचे वंदना दबी मिली। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से पुलिस गैस सिलिंडर धमाके का दावा कर रही है, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हैं। उनके अनुसार ये धमाके बारूद की वजह से हुए हैं। वहीं बचाव कार्य के दौरान दूसरा धमाका कैसे हुआ, इस पर पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चलेगा।

प्रथम दृष्टया गैस सिलिंडर से विस्फोट की जानकारी मिली है। बम डिस्पोजल स्क्वायड और फोरेंसिक समेत कई टीमों ने मौके से नमूने लिए हैं। उनकी रिपोर्ट मिलने पर ही तस्वीर साफ होगी।-डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी, अयोध्या

UP SCR: संवरेगी छह शहरों की सूरत… 26 हजार वर्ग किमी होगा दायरा, सेंट्रल म्यूजियम से उद्योग हब तक सब बनेगा

0

राजधानी लखनऊ के आसपास के छह जिलों को मिलाकर बनाए जा रहे यूपीएससीआर (उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन) का दायरा 26 हजार वर्ग किमी का होगा। विकास के तमाम कार्यों के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसमें एक सेंट्रल म्यूजियम बनेगा। इसमें पर्यटक स्थलों के एआई विजुअल्स प्रदर्शित होंगे। हरदोई-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग को उद्योग हब के रूप में विकसित किया जाएगा। शुक्रवार को यूपीएससीआर की सर्वे रिपोर्ट की एलडीए कार्यालय में प्रस्तुति हुई। इसमें अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि यूपीएससीआर के लिए जीआईएस आधारित क्षेत्रीय महायोजना तैयार करने के लिए कंसल्टेंट के रूप में एई कॉम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं एजीस इंडिया कंसल्टिंग इंजीनियर्स कंपनी का चयन किया गया है। कंसल्टेंट कंपनी एक वर्ष में रीजनल प्लान तैयार करेगी।

इसके बाद कंपनी अगले पांच वर्ष में रीजनल प्लान के मुताबिक परियोजनाओं को चिह्नित करते हुए उनकी डीपीआर तैयार करेगी। साथ ही धरातल पर परियोजनाएं शुरू कराने का काम भी सुनिश्चित कराएगी। एससीआर में लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी और रायबरेली जनपद शामिल हैं। इसका क्षेत्रफल लगभग 26,000 वर्ग किलोमीटर है।

आसपास के जनपदों को भी विकसित किया जाएगा

कंसल्टेंट कंपनी ने सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि अन्य जनपदों की तुलना में लखनऊ अधिक विकसित है। आसपास के जनपदों से रोजाना हजारों लोग व्यवसाय, नौकरी, स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य कारणों से लखनऊ आते हैं। एससीआर के क्रम में आसपास के जनपदों का भी समानांतर रूप से विकास किया जाएगा।

इससे निवेश बढ़ेगा, रोजगार व व्यवसाय के अवसर सृजित होंगे। गांवों तक शहरी सुविधाएं पहुंचेंगी और लोगों को उनके क्षेत्र में ही निवास, व्यापार व नौकरी आदि के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। साथ ही जनपदों के बीच हाई स्पीड कनेक्टिविटी का प्रावधान करने से पलायन में कमी आएगी। प्रजेंटेशन के मौके पर विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, मुख्य नगर नियोजक केके गौतम, मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे।

सांसद प्रतिनिधि ने कहा…बाराबंकी व उन्नाव के लिए भी बनाया जाए प्लाट

प्रस्तुति के दौरान सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने कहा कि लखनऊ का विकास शहरीकरण की वजह से हुआ। इसी तरह बाराबंकी व उन्नाव आदि जनपदों में भी शहरीकरण के लिए विस्तृत प्लान तैयार कराने की जरूरत है। इन जनपदों में पेयजल एवं विद्युत की कितनी खपत है, आबादी के अनुपात में स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य मूलभूत सुविधाओं का क्या दायरा है?

उन्होंने कहा कि इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनानी होगी। वर्तमान में लगभग 16 करोड़ पर्यटक अयोध्या आ रहे हैं। इन्हें लखनऊ व एससीआर के अन्य जनपदों से कैसे जोड़ा जाए, इसके लिए भी विस्तृत योजना तैयार की जाए। इसके अलावा सीतापुर व हरदोई रोड पर कृषि आधारित उद्योगों का हब विकसित करने के लिए रूपरेखा तैयार की जाए।

आवागमन के साधन होंगे बेहतर… बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी और रायबरेली में आधारभूत सुविधाओं को उच्चीकृत करने पर काम किया जा रहा है। इस क्रम में जनपदों के बीच हाई स्पीड रेल एवं रोड कनेक्टिविटी का प्रावधान किया जा रहा है। आवागमन तेज और सुगम होने से औद्योगिक व व्यावसायिक विकास को बल मिलेगा। इससे बड़ी तादाद में रोजगार के अवसर सृजित होंगे और प्रदेश का आर्थिक विकास होगा।

JP: ‘भारत की अंतरात्मा की सबसे निडर आवाजों में से एक’, जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने जयप्रकाश को किया याद

0

आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विभिन्न नेताओं ने जयप्रकाश नारायण को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने जयप्रकाश नारायण को भारतीय अंतरात्मा की सबसे निडर आवाजों में से एक बताया।

‘संपूर्ण क्रांति ने सामाजिक आंदोलन की शुरुआत की’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति ने ही सामाजिक आंदोलन की शुरुआत की। उन्होंने ऐसे देश का सपना देखा, जहां समानता, नैतिकता और सुशासन हो। उन्होंने कई जन आंदोलनों को प्रेरित किया, जिनमें बिहार और गुजरात के आंदोलन प्रमुख हैं। इन आंदोलनों ने देश में सामाजिक और राजनीतिक जागरुकता को बढ़ाया। इन आंदोलनों ने केंद्र की कांग्रेस सरकार की जड़ें हिलाईं, जिसने देश में आपातकाल लागू किया।’ जेपी आंदोलन ने ही देश में साल 1977 में पहली गैर कांग्रेसी सरकार बनाई। जयप्रकाश का जन्म 11 अक्तूबर 1902 को हुआ। साल 1999 में जयप्रकाश को उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि लोकनायक जयप्रकाश का जीवन आम लोगों को सशक्त करने और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित रहा। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा कि ‘आपातकाल के दौरान लिखी गई उनकी किताब ‘जेल डायरी’ के कुछ पन्ने यहां प्रस्तुत हैं। आपातकाल के दौरान, लोकनायक जेपी ने कई दिन एकांत कारावास में बिताए। उनकी जेल डायरी में उनकी पीड़ा और लोकतंत्र में अटूट विश्वास का चित्रण है।’ उन्होंने लिखा, ‘भारतीय लोकतंत्र के ताबूत में ठोकी गई हर कील मेरे दिल में ठोकी गई कील के समान है।’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जयप्रकाश को किया याद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जयप्रकाश नारायण की 123वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि ‘लोकनायक जयप्रकाश जी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जयप्रकाश ने देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत किया और समानता, सामाजिक सद्भाव और न्याय को बढ़ावा दिया। आपातकाल के दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की।’