उत्तरकाशी- हर्षिल में बनी झील का पानी निकाला जाएगा। पानी निकासी के लिए मजदूर भेजने का प्लान। आज वर्कर्स पानी निकासी के लिए जाएंगे हर्षिल। पानी निकासी के लिए मैनुअल तरीके से करेंगे काम। झील स्टडी के लिए आज जाएगी विशेषज्ञों की टीम। IIT रुड़की, CBRI, आपदा प्रबंधन टीम के लोग जाएंगे।
महिला का सिपाही समेत 4 लोगों पर आरोप
श्रावस्ती – महिला का सिपाही समेत 4 लोगों पर आरोप। मारपीट, गाली-गलौज, जान की धमकी का आरोप। सोने की चेन छीनने, अश्लील हरकत करने का आरोप। आरोपियों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़- महिला। चार नाबालिग बच्चों के सामने दी गालियां- महिला। तेजाब डालकर बर्बाद करने की धमकी दी- महिला। रायचन्द्र, श्याम, महेश, राजेश हल्का सिपाही पर आरोप। गिरंट थाना क्षेत्र के नई बस्ती गौसपुर की घटना।
जहरीले कीड़े के काटने से युवक की हुई मौत
कासगंज- जहरीले कीड़े के काटने से युवक की हुई मौत, मृतक युवक को जिंदा करने का किया जा रहा प्रयास, सोते वक्त किसी जहरीले कीड़े ने युवक को काटा था, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया था मृत घोषित, बंगाल की महिला जिंदा करने का कर रही प्रयास, शव के पास ढोलक के साथ बजाई जा रही थाली, 2 दिन तक पानी से भरे गड्ढे में शव को रखा गया, अमापुर थाना क्षेत्र के बीनपुर कलां गांव का मामला

