Lucknow: दोस्त ने पीटा, आहत युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, आत्महत्या से पहले बाइक जलाने की कोशिश कीलखनऊ में दोस्त की पिटाई से आहत होकर एसटीपी चौराहे के पास रहने वाले नितेश मिश्रा (26) ने हुसड़िया चौराहे के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। नितेश ने आत्महत्या से पहले अपने बड़े भाई मुकेश को फोन कर बताया था कि दोस्त अनमोल ने उसकी पिटाई की है। नितेश के पिता की तहरीर पर अनमोल के खिलाफ गोमतीनगर विस्तार थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अंजान व्यक्ति ने फोन उठाया तो हुई जानकारी
मुकेश का कहना है कि वह अनमोल को लगातार फोन कर रहे थे। एक अंजान व्यक्ति ने फोन उठाकर घटना की जानकारी दी। नितेश के पिता अंजनी मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी। अंजनी मंदिर के पुजारी हैं। पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। नितेश की पिटाई करने में और कौन लोग शामिल थे, इसका भी पता लगाया जा रहा है। नितेश के परिवार में मां उषा देवी हैं। परिजन नितेश की शादी तय करने वाले थे। इससे पहले ही उसने जान दे दी।

