Monday, February 16, 2026
Home Blog Page 298

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में हरियाली; शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में उछाल, निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार

0

बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में भारी खरीदारी के बीच बुधवार को बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 256.57 अंक चढ़कर 81,594.52 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 69.3 अंक बढ़कर 24,890.40 अंक पर पहुंच गया।सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी ने जून तिमाही के दौरान समेकित शुद्ध लाभ में 29.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो मजबूत विदेशी ऑर्डर वृद्धि के कारण 3,617.19 करोड़ रुपये रहा। भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और बजाज फिनसर्व भी लाभ में रहे। हालांकि, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटर्नल और इंफोसिस पिछड़ने वालों में शामिल रहे।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,636.60 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग नीचे कारोबार कर रहे थे, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। 

ट्रंप बोले- भारत से व्यापार समझौता अभी अंतिम रूप से नहीं हुआ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ व्यापार समझौता अभी अंतिम रूप से नहीं हुआ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक टैरिफ लगाता है। ट्रम्प ने मंगलवार को स्कॉटलैंड से वाशिंगटन लौटते समय एयरफोर्स वन विमान में पत्रकारों से बात की और उनसे भारत के साथ व्यापार समझौते के बारे में पूछा गया। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या भारत के साथ समझौता अंतिम रूप ले चुका है, तो उन्होंने कहा, “नहीं, ऐसा नहीं है।”

उनसे उन रिपोर्टों के बारे में भी पूछा गया कि क्या भारत पर 20-25 प्रतिशत के बीच उच्च टैरिफ लगाने की तैयारी हो रही है, ट्रंप ने कहा,  “मुझे ऐसा लगता है।” निकट भविष्य के प्रतिकूल बाजार परिदृश्य में कल निफ्टी में 140 अंकों की तकनीकी उछाल जारी रहने की संभावना नहीं है। इस तरह की उछाल ओवरसोल्ड बाजार में होती है।”

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, “बाजार पर सबसे बड़ी बाधा भारत-अमेरिका व्यापार मोर्चे पर नकारात्मक खबरें बनी हुई हैं। राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी कि “भारत को 20-25 प्रतिशत टैरिफ देना पड़ सकता है, अल्पकालिक बाजार के नजरिए से बहुत नकारात्मक है।” विजयकुमार ने कहा कि नकदी बाजार में लगातार सातवें कारोबारी दिन एफआईआई की बिकवाली जारी रहना बाजार के लिए एक और प्रतिकूल स्थिति है। उन्होंने कहा कि ब्रेंट क्रूड का 72 डॉलर पर पहुंचना भी एक और नकारात्मक बात है।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत गिरकर 72.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। मंगलवार को सेंसेक्स 446.93 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 81,337.95 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 140.20 अंक या 0.57 प्रतिशत चढ़कर 24,821.10 पर बंद हुआ। 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

गाजियाबाद में सनसनी: ”मर्सिडीज डूबी, 10 लाख का हर्जाना दो!” कारोबारी ने नगर निगम को भेजा कड़ा लीगल नोटिस

0

Ghaziabad News: गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके के कारोबारी अमित किशोर ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी लड़ाई शुरू कर दी है। उनका कहना है कि नगर निगम की लापरवाही और नालियों की सफाई में भ्रष्टाचार के कारण उनकी मर्सिडीज कार बारिश के बाद गहरे पानी में फंस गई और बहुत खराब हो गई। इस घटना के बाद उन्होंने नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को नोटिस भेजकर मुआवजे और सुधार की मांग की है।

मर्सिडीज गहरे पानी में फंसी, करीब 5 लाख की हुई मरम्मत
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 23 जुलाई 2025 की सुबह की है। भारी बारिश के बाद साहिबाबाद से वसुंधरा मार्ग पर जलभराव हो गया था। अमित किशोर अपने मर्सिडीज कार से लाजपत नगर से वसुंधरा जा रहे थे, तभी उनकी कार गहरे पानी में फंस गई। पानी इतना ज्यादा था कि गाड़ी बंद हो गई और कार को बड़ा नुकसान पहुंचा। बाद में क्रेन की मदद से कार निकाली गई और नोएडा के सर्विस सेंटर में मरम्मत के लिए भेजी गई। मरम्मत में करीब 5 लाख रुपए खर्च आए।

कारोबारी ने नगर आयुक्त को भेजा कानूनी नोटिस, 10 लाख हर्जाने की मांग
अमित किशोर ने अपने वकील प्रेम प्रकाश के जरिए नगर आयुक्त को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने मरम्मत का खर्च भरने के साथ-साथ मानसिक तनाव के लिए 5 लाख रुपए का अतिरिक्त हर्जाना मांग किया है। साथ ही उन्होंने नगर निगम से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था सुधारने और नालियों की सफाई नियमित करने की भी मांग की है। नोटिस में नगर निगम से 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो वे उच्च न्यायालय, लोकायुक्त और अन्य कानूनी मंचों पर शिकायत करेंगे।

‘यह लड़ाई व्यवस्था की असफलता और जवाबदेही की’: अमित किशोर
अमित किशोर ने कहा कि यह लड़ाई केवल उनकी कार के नुकसान की नहीं है, बल्कि शहर की व्यवस्था की विफलता और प्रशासन की जवाबदेही का मुद्दा है। उन्होंने कहा, “जब हम टैक्स देते हैं तो हमें एक सुरक्षित और साफ-सुथरा शहर मिलना चाहिए।” उनके वकील ने भी कहा कि यह जनहित का मामला है और नगर निगम की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर निगम का जवाब
नगर निगम ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित और झूठा बताया है। निगम ने कहा कि अमित किशोर एक ‘पेशेवर शिकायतकर्ता’ हैं जो नगर निगम की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कार दिल्ली नंबर की थी और तस्वीरों में जलभराव इतना नहीं था कि कार के टायर तक पानी पहुंचे। निगम ने कहा कि बारिश के बावजूद नालियों की सफाई, ड्रोन मॉनिटरिंग और पंप सेट की व्यवस्था समय से की गई थी, जिससे गाजियाबाद में जलभराव न्यूनतम रहा। नगर निगम ने यह भी कहा कि बढ़ते शहरीकरण और अवैध निर्माण के कारण नालों पर दबाव बढ़ा है, लेकिन वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं ताकि समस्या को कम किया जा सके।

वकीलों के सामने SDM ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक, माफी मांगने का वीडियो हुआ वायरल; जानिए पूरा विवाद

0

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक आईएएस अफसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह वकीलों के बीच माफी मांगते हुए कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते नजर आ रहे हैं। यह घटना काफी चर्चा में है और लोगों के बीच इस पर अलग-अलग राय बनी हुई है।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, आईएएस अफसर रिंकू सिंह राही जिन्हें हाल ही में पुवाया का एसडीएम बनाया गया है, बीते मंगलवार निरीक्षण के लिए निकली थीं। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति टॉयलेट के बाहर गंदगी कर रहा था। इस पर वह नाराज हो गईं और उस व्यक्ति को उठक-बैठक लगवा दी। इसके बाद वकीलों ने इस घटना पर आपत्ति जताई और हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया। जब अफसर रिंकू सिंह राही वकीलों के बीच पहुंचीं, तो उन्होंने माफी मांगते हुए खुद भी कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई। उनका कहना था कि यदि कोई गलती करता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए ताकि वह फिर गलती ना करे। उन्होंने अपनी बात समझाने के लिए यह तरीका अपनाया।

अफसर की बात
आईएएस रिंकू सिंह राही ने कहा कि गलत करने वाले को दंड मिलना चाहिए ताकि वह दोबारा गलती ना करे। मैं यह समझाने के लिए खुद भी उठक-बैठक कर रही हूं। साथ ही उन्होंने बताया कि यह सब उन्होंने वकीलों से बेहतर तालमेल बनाने के लिए किया है।

वकीलों की प्रतिक्रिया
वकीलों ने अफसर की माफी स्वीकार कर ली और धरना समाप्त कर दिया।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे प्रशासन की कड़ी कार्रवाई और संवेदनशीलता बता रहे हैं, तो कई लोग इसे अधिकारियों की गरिमा पर हमला मान रहे हैं।

DGCA की बड़ी कार्रवाई: Air India की फ्लाइट में 51 गड़बड़ियां, जारी किए सख्त आदेश

0

नेशनल डेस्क। राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया के विमानों की सुरक्षा जांच में दर्जनों गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के वार्षिक ऑडिट में एयर इंडिया के परिचालन में कुल 51 सुरक्षा खामियां पाई गई हैं जिसके बाद DGCA ने एयरलाइन के लिए नई डेडलाइन जारी कर दी है।

 

ऑडिट में क्या-क्या खामियां मिलीं?

DGCA के ऑडिट में सामने आई प्रमुख खामियों में शामिल हैं:

  • पुरानी प्रशिक्षण नियमावलियां: पायलटों और अन्य कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए उपयोग की जाने वाली नियमावलियां अपडेटेड नहीं थीं।
  • फ्रेग्मेंटेड ट्रेनिंग रिकॉर्ड: प्रशिक्षण रिकॉर्ड बिखरे हुए और अव्यवस्थित पाए गए।
  • पायलट प्रशिक्षण का अभाव: कुछ पायलटों का पर्याप्त प्रशिक्षण नहीं हुआ था।
  • अयोग्य सिमुलेटर: प्रशिक्षण के लिए उपयोग किए जा रहे कुछ सिमुलेटर निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थे।
  • उड़ान रोस्टर का प्रबंधन करने वाले अप्रशिक्षित कर्मचारी: उड़ान शेड्यूल और रोस्टर संभालने वाले कर्मचारी पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित नहीं थे।
  • कम दृश्यता वाले परिचालनों के लिए अनुमोदन में अनियमितताएं: कम दृश्यता में उड़ान भरने के लिए आवश्यक अनुमोदनों में भी अनियमितताएं पाई गईं।

7 गंभीर कमियां 30 जुलाई तक ठीक करने का आदेश

इन 51 खामियों में से 7 कमियां बेहद गंभीर हैं जिन्हें ऑडिट रिपोर्ट में ‘सीरियस लेवल-1’ पर रखा गया है। DGCA ने एयर इंडिया को इन 7 गंभीर कमियों को 30 जुलाई (आज) तक ठीक करने का सख्त आदेश जारी किया है।

वहीं बाकी बचे 44 गैर-अनुपालन मामलों को एयर इंडिया को 23 अगस्त तक सुलझाना होगा। इसके साथ ही DGCA ने एयर इंडिया से सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किए जाने के प्रमाण भी देने को कहा है।

 

DGCA ने पहले भी भेजे थे नोटिस

बता दें कि DGCA ने 23 जुलाई को ही एयरलाइन को विभिन्न खामियों के लिए तीन ‘कारण बताओ’ नोटिस भेजे थे और जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया था। इससे पहले नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने संसद को बताया था कि DGCA ने देरी से हुए स्लाइड निरीक्षण में शामिल विमान को आवश्यक जांच पूरी होने तक तुरंत रोक दिया है। उन्होंने यह भी दोहराया कि सभी एयरलाइनें सुरक्षा और रखरखाव मानकों का पालन करें और उल्लंघन की स्थिति में जुर्माना, चेतावनी या निलंबन सहित कठोर प्रवर्तन कार्रवाई हो सकती है।

यह कार्रवाई दिखाती है कि नागर विमानन सुरक्षा को लेकर DGCA कोई समझौता करने को तैयार नहीं है।

Skanda Sashti 2025: आज इस शुभ मुहूर्त में मनाई जा रही है स्कंद षष्ठी, जानें पूजा विधि

0

Skanda Sashti 2025: सनातन धर्म में स्कंद षष्ठी का विशेष महत्व है। हर महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कंद षष्ठी   मनाई जाती है। यह दिन भगवान कार्तिकेय जी को समर्पित है। आज यानी 30 जुलाई को स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाएगा। माना जाता है कि स्कंद षष्ठी व्रत रखने से जीवन में आने वाले संकटों से मुक्ति मिलती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही घर- परिवार में खुशहाली बनी रहती है। तो आइए जानते हैं स्कंद षष्ठी के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-

PunjabKesari Skanda Sashti 2025

Skanda Sashti Shubh Muhurat स्कंद षष्ठी शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, 30 जून को सुबह 09 बजकर 23 मिनट पर आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शुरू होगी और इसका समापन 01 जुलाई को सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, स्कंद षष्ठी 30 जून को मनाई जाएगी।

PunjabKesari Skanda Sashti 2025

Skanda Sashti Puja Vidhi स्कंद षष्ठी पूजा विधि
स्कंद षष्ठी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
अब घर के मंदिर की सफाई करने के बाद गंगाजल का छिड़काव करें और व्रत का संकल्प लें।
फिर एक चौकी पर साफ कपड़ा बिछाकर कार्तिकेय जी की मूर्ति स्थापित करें।
उसके बाद कार्तिकेय जी को रोली, चावल, पुष्प, धूप, दीपक, फल, नैवेद्य, मोरपंख आदि अर्पित करें और कार्तिकेय जी को गुड़ और नारियल का भोग लगाएं।
इसके बाद कार्तिकेय जी के मंत्रों और नामों का जाप करें और अंत में उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं और आरती करें।

PunjabKesari Skanda Sashti 2025

 

Kalki Jayanti 2025: कल्कि जयंती आज, इन उपायों को करने से हर समस्या होगी छूमंतर

0

Kalki Jayanti 2025: सनातन धर्म में भगवान विष्णु के दशावतारों का विशेष महत्व है। इनमें अंतिम और भविष्यवाणी किए गए दसवें अवतार माने जाते हैं भगवान कल्कि। जब पृथ्वी पर अधर्म, अन्याय, अत्याचार और पाप अत्यधिक बढ़ जाएगा, तब भगवान कल्कि एक दिव्य योद्धा के रूप में प्रकट होंगे और धर्म की पुनः स्थापना करेंगे। हर वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कल्कि जयंती मनाई जाती है। वर्ष 2025 में यह पावन पर्व विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह शुभ योगों में पड़ रहा है। इस दिन यदि श्रद्धा एवं विधिपूर्वक भगवान कल्कि की पूजा की जाए और कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है और सौभाग्य, समृद्धि एवं शांति की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Kalki Jayanti 2025

 कल्कि जयंती के दिन किए जाने वाले विशेष उपाय

भगवान कल्कि की विधिपूर्वक पूजा करें
इस दिन प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और भगवान कल्कि की प्रतिमा या चित्र के समक्ष दीपक जलाकर पूजा करें। चंदन, फूल, अक्षत, धूप आदि अर्पित करें और ॐ कल्किने नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

कल्कि मंत्र का जाप करें-
कल्कि भगवान के कुछ विशेष बीज मंत्र होते हैं। जैसे:

ॐ श्री कल्किने नमः
ॐ विष्णवे नमः

इन मंत्रों का 108 बार जाप करें। यदि संभव हो तो तुलसी माला से जाप करें।

धर्मिक ग्रंथों का पाठ करें
कल्कि पुराण, विष्णु सहस्रनाम या श्रीमद्भागवत गीता के अध्यायों का पाठ इस दिन अत्यंत फलदायी होता है। इससे मन को शांति मिलती है और जीवन की दिशा सकारात्मक होती है।

PunjabKesari Kalki Jayanti 2025

दान-पुण्य करें
कल्कि जयंती पर जरूरतमंदों को वस्त्र, भोजन, जल, छाता, पंखा, या धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

इस उपाय को  करने से पुराने पापों का क्षय होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।

 तुलसी का पूजन करें
भगवान विष्णु को तुलसी अतिप्रिय है। इसलिए कल्कि जयंती के दिन तुलसी के पौधे को जल दें, दीपक जलाएं और उसकी 11 परिक्रमाएं करें। घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और पारिवारिक सुख में वृद्धि होती है।

काली चीज़ों का दान करें
यदि आप लगातार जीवन में क्लेश, विवाद या दुर्भाग्य का सामना कर रहे हैं तो इस दिन काले तिल, कंबल, या काले चने का दान करें।

PunjabKesari Kalki Jayanti 2025

भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा स्थगित, पहलगाम और बालटाल मार्ग बंद

0

नेशनल डेस्क: कश्मीर में भारी बारिश के चलते अधिकारियों ने बुधवार को अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। जम्मू-कश्मीर के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “30 जुलाई 2025 को पहलगाम और बालटाल दोनों आधार शिविरों से अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है।”

कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने बताया कि बुधवार सुबह से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बालटाल और नुनवान/चंदनवाड़ी आधार शिविरों से तीर्थयात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। अब तक 3.93 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा, भगवती नगर आधार शिविर से गुरुवार को भी यात्रा स्थगित रहेगी।

विभाग ने बताया कि यात्रा क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण आधार शिविरों की ओर तीर्थयात्रियों की आवाजाही बाधित हुई है। इसी कारण निर्णय लिया गया है कि 31 जुलाई 2025 को भगवती नगर, जम्मू से बालटाल और नुनवान आधार शिविरों की ओर किसी भी जत्थे को रवाना होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बैंक ने पार की इंसानियत की हदें: EMI नहीं दी तो पत्नी को बना लिया बंधक, बैंक का अजीब ”रिकवरी प्लान”!

0

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक प्राइवेट बैंक ने लोन की किस्त ना चुकाने पर महिला को जबरन बैंक में बैठाकर रखा। यह मामला इतना गंभीर था कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर महिला को बंधक जैसी स्थिति से मुक्त कराना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र के बम्हरौली के आजाद नगर मोहल्ले में स्थित एक प्राइवेट समूह लोन देने वाले बैंक से जुड़ी यह घटना है। पीड़िता पूजा वर्मा के पति रविंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को दोपहर 12 बजे उनकी पत्नी को बैंक ले जाया गया और जबरन 5 घंटे तक वहीं बैठाकर रखा गया। बैंक वालों ने साफ कह दिया था कि जब तक पति बकाया लोन की रकम जमा नहीं करेगा, तब तक महिला को छोड़ा नहीं जाएगा।

पुलिस ने महिला को छुड़ाया
पति रविंद्र ने बैंक कर्मियों से काफी गुहार लगाई कि इस समय वह किस्त नहीं चुका सकता, लेकिन बैंक वाले नहीं माने। अंत में उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बैंक कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गए और उन्होंने तुरंत महिला को बाहर कर दिया।

क्या कहती है महिला?
पीड़िता पूजा वर्मा ने पुलिस को बताया कि उसने बैंक से ₹40,000 का पर्सनल लोन लिया था, जिसकी मासिक किस्त ₹2,120 थी। उसने अब तक 11 किस्तें जमा कर दी हैं, लेकिन बैंक रिकॉर्ड में केवल 8 किस्तें ही दिखाई जा रही हैं। उसने आरोप लगाया कि बैंक के एजेंट कौशल और धर्मेंद्र ने 3 किस्तों की रकम गबन कर ली। साथ ही उसने बताया कि बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी (सीओ) संजय यादव, जो मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ निवासी हैं, उसके घर आए और जबरदस्ती उसे और उसके पति को बैंक ले गए।

बैंक का पक्ष
बैंक मैनेजर अनुज कुमार ने कहा कि पूजा वर्मा पिछले 7 महीने से किस्त नहीं जमा कर रही थी, इसलिए उसे बैंक बुलाया गया था। उन्होंने दावा किया कि महिला खुद अपने पति के साथ आई थी और अपनी मर्जी से बैंक में बैठी थी। किसी को भी जबरन नहीं रोका गया।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला द्वारा दिए गए लिखित शिकायत पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। बैंक कर्मचारियों से भी जवाब मांगा गया है। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Rain Alert: मानसून की जोरदार वापसी! 31 जुलाई तक इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

0

नेशनल डेस्क। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में मानसून के फिर से सक्रिय होने की जानकारी दी है। अगले कुछ दिनों तक खासकर 31 जुलाई तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जिसके साथ आकाशीय बिजली और तेज़ हवाओं का भी खतरा है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र ने मानसून की गतिविधियों को तेज़ कर दिया है।

किन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट?

➤ उत्तर प्रदेश

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के 46 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है।

PunjabKesari

➤ राजस्थान

राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने 27 से 31 जुलाई तक राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जयपुर, कोटा, उदयपुर और अन्य इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

➤ मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में 31 जुलाई तक अति भारी बारिश की संभावना है। खासकर पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा का अनुमान है। बाढ़ और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

PunjabKesari

➤ हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला जैसे जिलों में 31 जुलाई तक भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की आशंका के चलते लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। 31 जुलाई के बाद मानसून कुछ कमजोर पड़ सकता है।

➤ उत्तराखंड

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र (नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर) में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है जबकि गढ़वाल क्षेत्र (टिहरी, पौड़ी, देहरादून) में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

PunjabKesari

➤ बिहार

बिहार के पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीवान, सारण, बेगुसराय, मधेपुरा, पटना और अन्य जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट है।

➤ दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में 4 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने से मानसून की गतिविधियां तेज़ हुई हैं। यह स्थिति 31 जुलाई तक जारी रहने की संभावना है जिसके बाद कुछ क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता कम हो सकती है। IMD ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी पर नज़र रखें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में ITBP जवानों की बस सिंध नदी में गिरने के बाद बचाव और तलाश अभियान जारी

0

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बुधवार को सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही एक बस नदी में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को ले जा रही यह बस भारी बारिश के दौरान गांदरबल जिले के कुल्लन इलाके में सिंध नदी में गिर गई।

उन्होंने कहा कि बस में सवार जवानों की तलाश और बचाव के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई भी व्यक्ति बरामद नहीं हुआ है।