Saturday, April 4, 2026
Home Blog Page 4

UP: शहीदों की मूर्तियां खंडित करने पर सीएम योगी नाराज, कंपनी ब्लैक लिस्टेड और एफआईआर दर्ज; अफसर निलंबित

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शहीदों की मूर्तियां खंडित होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई व मूर्तियों को ससम्मान पुनर्स्थापित करने का आदेश दिया है।

ब्लैक लिस्ट की गई कंपनी
सड़क चौड़ीकरण में शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी के खिलाफ मुख्यमंत्री के आदेश पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन अफसरों की जवाबदेही में काम हो रहा था, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। सीएम योगी के आदेश पर कंपनी को तत्काल प्रभाव से ब्लैक लिस्ट करते हुए उससे काम भी वापस ले लिया गया है।
ब्लैक लिस्ट की गई कंपनी
सड़क चौड़ीकरण में शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी के खिलाफ मुख्यमंत्री के आदेश पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन अफसरों की जवाबदेही में काम हो रहा था, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। सीएम योगी के आदेश पर कंपनी को तत्काल प्रभाव से ब्लैक लिस्ट करते हुए उससे काम भी वापस ले लिया गया है।

सीएम योगी ने शहीदों की मूर्तियों को पुनर्स्थापित करने का दिया आदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों का अपमान कतई स्वीकार्य नहीं है। ऐसी लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सीएम योगी ने शहीदों की मूर्तियों को तत्काल सम्मानजनक तरीके से सही जगह पुनर्स्थापित करने का भी आदेश दिया है।

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के बाद बिकी आरसीबी फ्रेंचाइजी, 16706 करोड़ रुपये में हुआ सौदा; जानें नया मालिक कौन

0

आईपीएल 2026 सीजन से पहले यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड (यूएसएल) ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) फ्रेंचाइजी बेचने का एलान कर दिया है। यूएसएल ने आरसीबी को आदित्य बिरला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन के एक गठजोड़ को 1.78 अरब डॉलर (करीब 16706 करोड़ रुपये) के नकद सौदे में बेच दिया है। गत चैंपियन आईपीएल टीम का स्वामित्व अब इस समूह के पास होगा। एक ही दिन में दो आईपीएल फ्रेंचाइजी को नया मालिक मिला है। इससे पहले, काल सोमानी ने राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी को 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर (यानी करीब 15290 करोड़ रुपये) में खरीदा था।

फ्रेंचाइजी में होगी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस समूह ने यूएसएल के साथ फ्रेंचाइजी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का समझौता कर लिया है। इस सौदे में आरसीबी की पुरुष और महिला दोनों टीमों को शामिल किया गया है। यूएसएल, ब्रिटेन की डियाजियो की सहायक कंपनी है और वह अब आरसीबी से बाहर निकलना चाहती है क्योंकि यह टीम उनके मुख्य व्यवसाय का हिस्सा नहीं थी।
बीसीसीआई और आईपीएल की मंजूरी मिलना बाकी
समझौते के तहत एबीजी के निदेशक आर्यमान विक्रम बिड़ला को आरसीबी का चेयरमैन (प्रमुख) बनाया जाएगा, जबकि टाइम्स ऑफ इंडिया के सत्यन गजवानी उनके उप प्रमुख होंगे। इस सौदे को हालांकि अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आईपीएल संचालन समिति के साथ-साथ महिला प्रीमियर लीग और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से औपचारिक मंजूरी मिलनी बाकी है।

कौन-कौन था दौड़ में शामिल
आरसीबी को खरीदने की दौड़ में टाइम्स इंटरनेट के नेतृत्व वाला कंसोर्टियम, एबीजी और आर्सेलरमित्तल के सीईओ आदित्य मित्तल के नेतृत्व वाला मित्तल परिवार भी शामिल था। लेकिन यूएसएल ने आदित्य बिरला ग्रुप की अगुआई वाले कंसोर्टियम (समूह) के साथ करार करने का फैसला किया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी का स्वामित्व आधिकारिक रूप से कब इस ग्रुप को मिलता है।

एक ही दिन में दो बड़े सौदे
आईपीएल इतिहास में 24 मार्च 2026 का दिन ऐतिहासिक साबित हो रहा है। इस दिन इस लीग के इतिहास के दो सबसे बड़े सौदे हुए। पहले राजस्थान रॉयल्स को 15000 करोड़ से अधिक में खरीदने पर सहमति बनी जो टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे महंगा करार था। लेकिन ये रिकॉर्ड 24 घंटे भी नहीं टिक सका क्योंकि मंगलवार की रात तक यूएसएल ने आरसीबी को 16000 करोड़ से अधिक की कीमत पर बेच दिया। इस तरह ये डील आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा करार बन गया।

LPG Crisis: गैस बुकिंग पर आया एक और अपडेट, अब 35 दिन बाद मिलेगा सिलिंडर, तेल कंपनियों ने नए नियम किए लागू

0

तेल कंपनियों ने गैस आपूर्ति के नए नियम लागू कर दिए हैं। अब जिनके यहां दो सिलिंडर हैं उनको 35 दिन बाद गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जाएगी। वहीं उज्जवला योजना वाले उपभोक्ताओं को 45 दिन बाद सिलिंडर देने का नियम लागू किया गया है।

एक सिलिंडर वालों को मिलेगा 25 दिन में
यूपी एलपीजी एसोसोसिएशन और गाजियाबाद एलपीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि नए नियमों को तत्काल लागू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी एजेंसियों पर यह सूचना आ गई है कि जिनके पास एक सिलिंडर है उन्हीं को 25 दिन बाद सिलिंडर मिलेगा। उन्होंने बताया कि कॉमर्शिलय सिलिंडर की आपूर्ति भी सिर्फ आपात सेवाओं और शिक्षण संस्थानों के लिए की जा रही है।

इससे पहले ये प्रक्रिया हुई थी शुरू
इससे पहले एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के बीच भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने एक नई प्रक्रिया शुरू की थी। जिसमें जिन उपभोक्ताओं ने सालाना कोटे के 12 सिलिंडर रिफिल करा लिए हैं, उन्हें नई बुकिंग के लिए हेलो बीपीसीएल एप पर जाकर सवालों के जवाब देने होंगे। परिवार के सदस्यों की संख्या, आने वाले मेहमानों का विवरण, घर में शादी, भंडारा या कोई अन्य आयोजन है तो उसकी भी जानकारी देनी होगी। तभी सिलिंडर बुक होगा।

पूछे जाएंगे ये सवाल
– परिवार में छह या इससे अधिक सदस्य हैं?
– परिवार में मेहमान आए हैं।
– शादी, भंडारा या अन्य कोई कार्यक्रम है।
– अन्य घरेलू उपयोग के लिए।

Unmute Bharat: बैजयंत पांडा बोले- पीएम मोदी के 77 दौरों ने बदला पूर्वोत्तर का भाग्य, असम अब विकास का इंजन

0

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और असम प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने कहा है कि असम अब उग्रवाद की बेड़ियों से आजाद होकर देश की प्रगति का नया पावरहाउस बन गया है। अमर उजाला के पॉडकास्ट ‘अनम्यूट भारत’ में पांडा ने बेबाकी से असम चुनाव, घुसपैठ और विपक्षी नैरेटिव पर अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के रिपोर्ट कार्ड के दम पर भाजपा असम में तीसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।

शांति से खुला समृद्धि का द्वार
पांडा ने कहा कि 2016 से पहले असम हिंसा और अस्थिरता का केंद्र था, लेकिन पिछले 10 वर्षों में बोडो समझौता और हजारों उग्रवादियों के आत्मसमर्पण ने राज्य की तासीर बदल दी है। राज्य के दो-तिहाई हिस्सों से अफस्पा यानी सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम का हटना सामान्य स्थिति की सबसे बड़ी गवाही है। जब सुरक्षा सुनिश्चित हुई, तो निवेश भी आया। आज बोडो इलाकों तक में उद्योग लग रहे हैं और असम की जीडीपी ग्रोथ देश के औसत से 50 प्रतिशत अधिक है।
घुसपैठ और अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस
घुसपैठ के सवाल पर पांडा ने स्पष्ट किया कि यह 70 साल पुराना बैकलॉग है, जिसे अब दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हजारों एकड़ सरकारी जमीन और ऐतिहासिक नामघरों के आसपास के इलाकों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। बॉर्डर फेंसिंग का काम 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। बाल विवाह और घुसपैठ पर कार्रवाई को उन्होंने केवल कानून का पालन बताया। स्पष्ट किया कि जो कानून के खिलाफ है, उस पर कार्रवाई होगी, चाहे किसी को कितना भी बुरा लगे। साथ ही जोड़ा कि भाजपा सरकार में योजनाओं के लाभ में कोई भेदभाव नहीं है, लेकिन कानून सबके लिए बराबर है।

पॉलिटिकल टूरिज्म बनाम जमीनी जुड़ाव
कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए पांडा ने कहा कि राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेता केवल पॉलिटिकल टूरिज्म के लिए असम आते हैं, जबकि पीएम मोदी खुद 77 बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से आ रहे नेता व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हितों के कारण भाजपा से जुड़ रहे हैं। पांडा ने भरोसा जताया कि चाय बागान के श्रमिक, युवा और महिलाएं डबल इंजन सरकार के साथ अडिग खड़े हैं।

पढ़े-लिखे नेतृत्व और सच की जीत
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की छवि पर पांडा ने कहा कि वे एक पीएचडी स्कॉलर और बेहद सुसंस्कृत नेता हैं। मीडिया में उनकी सीधी बात दरअसल कड़वा सच है, जिसे सुनने का साहस विपक्ष में नहीं है। उन्होंने क्षेत्रीय दलों में बढ़ते परिवारवाद पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां मोदी और शाह जैसे नेता अपनी योग्यता से शिखर तक पहुंचे हैं। पांडा ने अंत में कहा कि नैरेटिव (संविधान बदलने का झूठ) अस्थायी होता है, लेकिन जीत अंततः सच की ही होती है।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत न्यूज के साथ

0

प*1.* ट्रम्प बोले- ईरान न्यूक्लियर हथियार नहीं रखने पर सहमत हुआ, हमने युद्ध जीत लिया है, अमेरिकी विमान तेहरान के ऊपर घूम रहे।

 

*2.* LPG गैस सिलेंडर: डबल कनेक्शन वालों को पहली डिलीवरी के 35 और उज्ज्वला लाभार्थियों को 45 दिन बाद मिलेगी अगली रिफिल।

 

*3.*’बच्चों के लिए Facebook-इंस्टाग्राम खतरनाक’, US कोर्ट ने Meta पर लगाया 3100 करोड़ रुपये का जुर्माना।

 

*4.* BJP में शामिल हो सकते पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित राज्य नेतृत्व के साथ कोलकाता में की बैठक, 2021 में गोवा में थामा था TMC का झंडा।

 

*5.* SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, ‘शिकायतों के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट जाएं CM ममता।

 

*6.* SIR: EC द्वारा जारी पहली लिस्ट में दर्ज नाम भी आयोग की वेबसाईट पर ‘लम्बित’ दिखाए जाने से लोग हुए परेशान, देर रात चुनाव आयोग ने बताया ‘यांत्रिक त्रुटि’।

 

*7.* 26 से 28 लाभजनक पदों से दिया गया CM ममता का इस्तीफा स्थगित, नए सिरे से वापस भेजे जाएंगे EC को।

 

*8.* SSKM ने पेश की नजीर! ‘बोन बैंक’ से हड्डी लेकर मुर्शिदाबाद निवासी 10 वर्षीय रोगी वाशिम राजा के शरीर में की रिप्लेस।

 

*9.* बागुईहाटी में महिला की गला दबाकर हत्या, मां की दूसरी शादी को लेकर विवाद, पहले पति का बेटा घटना को अंजाम देकर सोने के गहने लेकर फरार।

 

*10.* बांकुड़ा: नीलाद्री शेखर जाना की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय बल के जवान की गाड़ी में BJP का झंडा होने से विवाद, TMC की EC से प्रार्थी पद रद्द करने की मांग।

 

*11.* शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ राज्य के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों की जानकारी नहीं दे रही पुलिस: हाई कोर्ट की फटकार, ’27 मार्च तक हर हाल में दें पूरी लिस्ट।

 

*12.* अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में बेंगलुरु में जीरो FIR: भतीजे रोहित ने साजिश का लगाया आरोप, कहा- महाराष्ट्र में शिकायत दर्ज नहीं की गई।

 

*13.* गड़बड़ी करने वाले NGO की संपत्ति बेच सकेगी सरकार, इसी सत्र में पेश होगा FCRA संशोधन विधेयक।

 

*14.* महिला आरक्षण कानून में संशोधन में हो सकती है देरी, समय से पहले खत्म हो सकता है सत्र।

 

*15.* यूपी के मेरठ में गृहकर न देने पर होटल, कॉलेज, हॉस्पिटल, दुकानें सहित 69 भवन सील, हंगामे के बीच 4.69 करोड़ की वसूली।

 

*16.* सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती; राहुल-प्रियंका रहे मौजूद।

 

*17.* अगले माह से ट्रेन रवाना होने से आधा घंटे पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे यात्री, अभी चार्ट बनने के पहले तक ही मिलती है यह सुविधा।

 

*18.* तानाशाहों का मिलन: किम जोंग के न्योते पर उत्तर कोरिया जा रहे बेलारूस के राष्ट्रपति, पुतिन के हैं बेहद खास।

 

*19.* IPL: KKR में बढ़ गया रिंकू सिंह का कद, बने उप कप्तान।

 

*20.* RCB सबसे महंगी IPL टीम: 16.71 हजार करोड़ में आदित्य बिड़ला, टाइम्स ग्रुप समेत 4 कंपनियों ने खरीदा; राजस्थान रॉयल्स 15 हजार करोड़ में बिकी।

 

 

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मंगलमय होगा। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के प्रति आप मेहनत कर रहे थे, आज उनके शुभ परिणाम उम्मीद से ज्यादा प्राप्त होंगे। खास दोस्त से सम्पर्क बनेगा। नजदीकी / रिश्तेदारों के घर जाने का संयोग है या आमंत्रण मिलेगा। आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। व्यस्त रहोगे व स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आप मन की सुनेंगे और लाभान्वित भी होंगे । व्यवसाय संबंधी कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लेते हुए लाभ प्राप्त करेंगे । कुछ नए आर्डर व अनुबंध भी मिलने की संभावना है। लाभ के स्रोत बढ़ने के योग बने हुए हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें। धार्मिक विचार बनेंगे। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अनुकूल होगा। आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सुलझ सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। बच्चों की समस्याओं को सुचारू रूप से सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा आप अच्छे अभिभावक भी साबित होंगे। जीवनसाथी की सलाह सर्वोत्तम होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। फिर भी व्यवसाय संबंधी कार्यों में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। तथा अनैतिक कार्यों में भी किसी भी प्रकार की रुचि ना लें। परिवार कुटुम्ब के साथ समय बिताएँ मानसिक सन्तुष्टि होगी । नौकरी पेशा लोग अपने काम से मतलब रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भाग्य और मेहनत दोनों ही अनुकूल रहेंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का मान सम्मान संबंधित ध्यान रखना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उन्हें खुश व स्वस्थ तथा आपको आत्मिक खुश रखेगा। उनकी मदद से चल रहा कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से चहल-पहल रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज रोजगार के लिए शुभ योग हैं । आध्यात्म में रूचि बनेगी । परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है । मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए स्थान परिवर्तन के ऑर्डर आ सकते हैं। विद्यार्थियों की रूचि पढाई करने में बनेगी। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन करने में भी व्यतीत करें। इससे आपको अपने काफी उलझी हुई व्यक्तिगत चीजों को व्यवस्थित करने में आसानी होगी। साथ ही अभी तक लग रहे असंभव कार्य को भी संभव करने संबंधी रूपरेखा बनेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सन्तुष्टि करने वाला होगा। ऊर्जा का विकास होगा ।किसी भी काम को दूसरे के साथ मिलकर करने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। बाहरी गतिविधियों पर ध्यान देने की अपेक्षा अपने कार्यस्थल पर ही समय व्यतीत करें। कार्य संबंधी सभी नकारात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके सितारे तथा भाग्य आपके लिए शुभ अवसर का निर्माण कर रहे हैं। इन अवसरों का भरपूर स्वागत करें। तथा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। आप प्रत्येक काम को हल करने में सक्षम रहेंगे। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात भी होगी। बड़ो से आशीर्वाद लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा ।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को कार्य रूप देने में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा व्यक्ति भी ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ असहज महसूस करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर ही ध्यान केंद्रित रखें। दूर-दराज की पार्टियों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करेंगे। इससे आपको बेहतरीन आर्डर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें । माता पिता बड़े बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन अनुकूल परिणाम वाला होगा। इस समय वर्तमान कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखना उचित है। भविष्य की योजना संबंधी किसी कार्य को करने का शुभ अवसर है। इस समय ग्रह गोचर आपके चलते कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। पारिवारिक व्यक्तियों का सहयोग भी आपके कई दुविधाओं को दूर करेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

AWS Bahrain Disruption: पश्चिम एशिया तनाव की आंच अमेजन तक पहुंची, बहरीन में असर; कंपनी बोली- ड्रोन से चिंता

0

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब टेक्नोलॉजी सेक्टर पर भी दिखने लगा है। ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन ने कहा है कि उसके अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) का बहरीन रीजन मौजूदा हालात के बीच बाधित हो गया है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि यह व्यवधान इलाके में ड्रोन गतिविधियों के कारण हुआ है। यह जानकारी रॉयटर्स की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में दी गई। कंपनी ने कहा कि वह प्रभावित ग्राहकों को वैकल्पिक AWS रीजन में माइग्रेट करने में मदद कर रहा है, ताकि सेवाएं जल्द से जल्द सामान्य की जा सकें।

Ben Stokes: एशेज में हार के बाद टूट चुके थे स्टोक्स! कप्तानी के सबसे कठिन दौर पर क्या बोले इंग्लैंड के कप्तान?

0

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एशेज सीरीज में मिली 1-4 की हार के बाद अपने कप्तानी करियर के सबसे कठिन दौर का जिक्र किया है। स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए इस दौर को कप्तानी यात्रा का सबसे मुश्किल समय बताया, लेकिन साथ ही फैंस को बेहतर प्रदर्शन का भरोसा भी दिलाया।

एशेज में करारी हार का असर
इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया में खेले गए एशेज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले 2023 में घरेलू एशेज सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी। ऐसे में बैजबॉल रणनीति के बावजूद टीम दोनों ही मौकों पर एशेज जीतने में नाकाम रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में इंग्लैंड की आक्रामक बल्लेबाजी शैली कमजोर साबित हुई। दिलचस्प बात यह रही कि ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे प्रमुख गेंदबाज पूरी तरह उपलब्ध नहीं थे, फिर भी इंग्लैंड दबाव में नजर आया।

Navratri Day 6: चैत्र नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित, जानिए व्रत कथा

0

Navratri Day 6 Maa katyayani: आज चैत्र नवरात्रि का छठा दिन है। इस तिथि पर मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि, यह दिन शक्ति, साहस और धर्म की विजय का प्रतीक है। इस विशेष अवसर पर देवी कात्यायिनी की उपासना से साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। साथ ही जीवन में बदलाव महसूस होते हैं और साधक को मानसिक शांति, आत्मबल और इच्छित फल की प्राप्ति होती हैं। कहते हैं कि, देवी के बाएं हाथ में कमल और तलवार होती है, जबकि दाहिने हाथ आशीर्वाद और स्वास्तिक मुद्रा से सुशोभित होता है। देवी को शहद अति प्रिय है। इस दिन उन्हें इसका भोग लगाने से लंबे समय से अटके काम पूरे होते हैं। साथ ही मां कात्यायिनी की कथा का पाठ करना भी लाभकारी माना गया है। ऐसे में आइए इस कथा को जानते हैं।

देवी मां कात्यायिनी की कथा   

 

देवी मां कात्यायिनी की कथा को लेकर ऐसा कहा जाता है कि, प्राचीन समय की बात है, जब कत नाम के एक महर्षि हुआ करते थे। महार्षि का पुत्र भी था, जिसका नाम कात्य था। उसी वंश में आगे चलकर महर्षि कात्यायन का जन्म हुआ। ऐसा माना जाता है कि, महर्षि कात्यायन की कोई संतान नहीं थी। इसलिए उन्होंने देवी भगवती को प्रसन्न करने के लिए कठोर से कठोर तपस्या की थी। महर्षि कात्यायन की भक्ति से देवी प्रसन्न हो गई। उन्होंने  महर्षि कात्यायन को वरदान दिया कि, वे उनकी पुत्री के रूप में जन्म लेंगी। फिर इसी काल में महिषासुर नाम का एक दैत्य ने तीनों लोकों में अत्याचार मचाया हुआ था। इस कारण सभी देवी-देवता भी भयभीत हो गए थे। महिषासुर को रोकने के लिए ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने देवी को उत्पन्न किया। माना जाता है कि, देवी महर्षि कात्यायन के आश्रम में प्रकट हुई। इसलिए उनका नाम कात्यायनी पड़ा था। इसके बाद मां कात्यायनी ने महिषासुर का संहार कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्त कराया। माना जाता है कि, देवी की पूजा करने से व्यक्ति को सभी तरह के दुखों से मुक्ति मिलती हैं। साथ ही सभी तरह के डर-भय समाप्त होते हैं।

पूजन मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु मां कात्यायनी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

चंद्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्या देवी दानवघातिनि।।

मां कात्यायनी की आरती
जय जय अम्बे, जय कात्यायनी।
जय जगमाता, जग की महारानी।
बैजनाथ स्थान तुम्हारा।
वहां वरदाती नाम पुकारा।
कई नाम हैं, कई धाम हैं।
यह स्थान भी तो सुखधाम है।
हर मंदिर में जोत तुम्हारी।
कहीं योगेश्वरी महिमा न्यारी।
हर जगह उत्सव होते रहते।
हर मंदिर में भक्त हैं कहते।
कात्यायनी रक्षक काया की।
ग्रंथि काटे मोह माया की।
झूठे मोह से छुड़ाने वाली।
जय जय अम्बे, जय कात्यायनी।
जय जगमाता, जग की महारानी।
अपना नाम जपाने वाली।
बृहस्पतिवार को पूजा करियो।
ध्यान कात्यायनी का धरियो।
हर संकट को दूर करेगी।
भंडारे भरपूर करेगी।
जो भी मां को भक्त पुकारे।
कात्यायनी सब कष्ट निवारे।
जय जय अम्बे, जय कात्यायनी।
जय जगमाता, जग की महारानी।

Live Rajasthan Board 10th Result Live: रोल नंबर लेकर हो जाएं तैयार, आज आएगा 10वीं का रिजल्ट; पढ़ें हर पल की अपडेट

0

RBSE Rajasthan Board Class 10th Result 2026 Live Updates: राजस्थान बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए आज बड़ा दिन है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) आज यानी 24 मार्च को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। इसके साथ ही 5वीं और 8वीं कक्षा के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। rajeduboard.rajasthan.gov.in

प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार बोर्ड रिकॉर्ड समय में मार्च महीने के भीतर ही परिणाम जारी कर रहा है। आज दोपहर करीब 1 बजे नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा जानकारी के लिए इस लाइव ब्लॉग पर नजर बनाकर रखें।

Rajasthan Board 10th Result 2026: पिछले दो वर्षों का परीक्षा परिणाम

साल 2025 में राजस्थान बोर्ड की 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.6% रहा था। वहीं, 12वीं के नतीजों में आर्ट्स में 97.78%, साइंस में 98.43% और कॉमर्स स्ट्रीम में रिकॉर्ड 99.07% छात्र सफल हुए थे।

2024 के आंकड़े: साल 2024 की तुलना में 2025 का परिणाम बेहतर रहा था। 2024 में 10वीं का पास प्रतिशत 93.03% था, जबकि 12वीं आर्ट्स में 96.88%, साइंस में 97.73% और कॉमर्स में 98.95% छात्र उत्तीर्ण हुए थे।

RBSE class 10th result 2026:  मार्कशीट कैसे डाउनलोड की जा सकती है?

छात्र परिणाम चेक करने लिए  लिंक पर पंजीकरण करके अपनी कक्षा 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी दी जाती है।