Monday, June 29, 2026
Home Blog Page 12

ईरान-अमेरिका डील पर पाकिस्तान की किरकिरी; PM शहबाज ने पहले ‘X’ किया बड़ा ऐलान, फिर पोस्ट से गायब कर दी…

0

अमेरिका-ईरान समझौते के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif की एक सोशल मीडिया पोस्ट विवादों में आ गई। उन्होंने जिनेवा में 19 जून को हस्ताक्षर समारोह होने का दावा किया, लेकिन बाद में पोस्ट को चुपचाप संपादित कर दिया। ईरान ने स्पष्ट किया कि…

International Desk: अमेरिका और ईरान के बीच हुए महत्वपूर्ण समझौते के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है। शहबाज शरीफ ने शुरुआत में दावा किया था कि 19 जून को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट को संपादित कर यह जानकारी हटा दी।

PunjabKesari

क्या लिखा था शहबाज शरीफ ने?
समझौते की घोषणा के बाद शरीफ ने सोशल मीडिया पर एक लंबा संदेश साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और ईरानी राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं तथा 19 जून को जिनेवा में एक औपचारिक हस्ताक्षर समारोह आयोजित होगा।  हालांकि कुछ समय बाद पोस्ट को संपादित कर दिया गया और जिनेवा में होने वाले कथित हस्ताक्षर समारोह का उल्लेख हटा दिया गया।

UP में एकसाथ 3 युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

0

नेशनल डेस्क : यूपी के जालौन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एकसाथ 3 युवकों की मौत हो गई। ये मामला माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा गांव का है। जानकारी के अनुसार 1 दर्जन से ज्यादा युवक पास की नदी में नहाने चले गए, इस बीच 3 युवक गहरे पानी में चले गए, जिसके बाद वे नदी में लापता हो गए थे।

इसके बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों ने नदी में सर्च अभियान चलाकर तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए। इसी के साथ एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई थी और रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

भिंड के रहने वाले थे तीनों युवक

मौके पर एसडीएम विनय कुमार मौर्य, सीओ अंबुज सिंह यादव और माधौगढ़ कोतवाली पुलिस मौजूद रही और बचाव अभियान की निगरानी करती रही। मृतकों की पहचान 19 साल के जगमोहन बघेल, 25 वर्ष के सुदीप बघेल और 20 साल के अवनीश यादव के रूप में हुई है। तीनों युवक मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टटीरी के बाद अब ये हरियाणवी गाना विवादों में, पूर्व सरपंच ने जताई आपत्ति; महिला आयोग तक पहुंचा मामला

0

कार से कार्रवाई की मांग की है।
PunjabKesari

सुनील जागलान ने कहा कि ऐसे गाने समाज के ताने-बाने को नुकसान पहुंचाते हैं और युवाओं पर भी गलत प्रभाव डालते हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार इस गाने पर संज्ञान ले और फिल्मों एवं गीतों की सामग्री की समीक्षा के लिए एक प्रभावी सेंसर व्यवस्था बनाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के गीतों का निर्माण रोका जा सके। उन्होंने कहा कि बेटियों और महिलाओं को लेकर इस्तेमाल किए गए शब्द और प्रस्तुति आपत्तिजनक हैं। जागलान ने गाने को शर्मनाक बताते हुए कहा कि ऐसे कलाकार हरियाणा की संस्कृति का प्रतिनिधित्व नहीं करते, बल्कि उसे नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से भी ऐसे गीतों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

गौरतलब है कि ‘कॉलेज आळी छोरी होगी सैट कंडक्टर कै’ गाने में नवीन नारू कंडक्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि हरियाणवी मॉडल सोनिका ने लड़की का किरदार निभाया है। गाने में कुछ दृश्य ऐसे हैं जिन पर आपत्ति जताई जा रही है। विरोध करने वालों का कहना है कि ‘टटीरी’ गाने की तरह इसमें भी लड़कियों को प्राइवेट बस की छत पर नाचते हुए दिखाया गया है। इस गाने के खिलाफ सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो चुका है और मामला महिला आयोग तक भी पहुंच गया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या सरकार ‘टटीरी’ गाने की तरह इस मामले में भी कोई कार्रवाई करती है या नहीं।

लखनऊ, चौक क्षेत्र में बुद्ध प्रतिमा पर चढ़ा युवक

0

लखनऊ, चौक क्षेत्र में बुद्ध प्रतिमा पर चढ़ा युवक, दरिया वाली मस्जिद के सामने हुई घटना, सूचना पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा, काफी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा, युवक को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया, चौक थाना क्षेत्र की घटना

 

लखनऊ, यूपी के 26 जिलों में फिर बढ़ेगा पारा

0

लखनऊ, यूपी के 26 जिलों में फिर बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट, 4-5 दिनों में कई जिलों में लू चल सकती, कुछ इलाकों में बूंदाबांदी, बारिश की संभावना, आज 26 जिलों में तापमान बढ़ने का अनुमान, वाराणसी, अयोध्या, बहराइच समेत जिले शामिल, इन जिलों में 40°C या उससे अधिक रह सकता तापमान, कल जिलों की संख्या 45 के पार पहुंच सकती, अवध क्षेत्र के अधिकांश जिले लू की चपेट में, कुछ जिलों में भी 40°C से अधिक तापमान रहेगा

 

लखनऊ, AAP सांसद संजय सिंह आज करेंगे प्रेसवार्ता

0

लखनऊ, AAP सांसद संजय सिंह आज करेंगे प्रेसवार्ता, आज दोपहर 3 बजे होगी प्रेसवार्ता, गोमतीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम

 

दिल्ली, RJD सांसद सुधाकर सिंह ने कानूनी नोटिस ,

0

दिल्ली, RJD सांसद सुधाकर सिंह ने कानूनी नोटिस भेजा, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस भेजा, मंदिर निर्माण में मिले चंदे का पूरा हिसाब मांगा, ट्रस्ट से दान, खर्च का विस्तृत ब्योरा देने की मांग, ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई, जमीन खरीद से जुड़े दस्तावेज, जानकारी मांगी, नोटिस में 3 दिन के भीतर जवाब देने को कहा, समय में जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी

 

दिल्ली, NEET UG 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, NTA ने किया नया नोटिस जारी

0

दिल्ली, NEET UG 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, NTA ने नया नोटिस जारी किया, एडमिट कार्ड डाउनलोड को लेकर नोटिस जारी, बैंक वेरिफिकेशन न होने पर भी मिलेगा एडमिट कार्ड, डाउनलोड में आ रही तकनीकी दिक्कतों के बाद फैसला, उम्मीदवार पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे, NEET UG 2026 री-एग्जाम 21 जून को आयोजित होगी

दिल्ली, राशिद हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई

0

दिल्ली, राशिद हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार दो आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े, मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी, मामले के अन्य पहलुओं की जांच तेज, इससे पहले दो आरोपी गिरफ्तार हुए थे

 

झांसी, AI से भाजपा नेता को फंसाने की साजिश

0

झांसी, AI से भाजपा नेता को फंसाने की साजिश, 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पैसे न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी, भाजपा नेता रुपेश नायक को बनाया निशाना, AI से अश्लील फोटो-वीडियो तैयार करने का आरोप, कई जनप्रतिनिधियों के चेहरे भी किए इस्तेमाल, पीड़ित की शिकायत पर 3 आरोपियों पर केस दर्ज, अमित कुमार कोन्तु और नीरज राय नामजद, बरुआसागर थाना में दर्ज हुआ मुकदमा, बरुआसागर थाना क्षेत्र का मामला