Sunday, March 1, 2026
Home Blog Page 4

Samsung ने लॉन्च की Galaxy S26 सीरीज : एजेंटिक AI से लैस हैं ये स्मार्टफोन्स, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

0

गैजेट डेस्कः दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज Samsung ने अपनी नई फ्लैगशिप लाइनअप Galaxy S26 series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज़ में तीन मॉडल Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। कंपनी ने इस बार AI फीचर्स और यूज़र प्राइवेसी पर खास जोर दिया है।

Ultra में पहली बार इन-बिल्ट प्राइवेसी डिस्प्ले

Galaxy S26 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसका नया “बिल्ट-इन प्राइवेसी डिस्प्ले” है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री का पहला ऐसा फीचर है जो हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के संयोजन से स्क्रीन की विज़िबिलिटी को सीमित करता है। यानी सार्वजनिक जगहों जैसे मेट्रो, एयरपोर्ट या कैफे में भी स्क्रीन पर दिख रही जानकारी केवल यूज़र को साफ नजर आएगी।

पहले से ज्यादा स्लिम, ज्यादा पावरफुल

सिर्फ 7.9mm मोटाई के साथ Ultra अब तक का सबसे पतला Ultra मॉडल बताया जा रहा है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जबकि S26 और S26 Plus में Exynos 2600 प्रोसेसर मिलता है।

Ultra मॉडल में 5,000mAh बैटरी के साथ 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। कंपनी के मुताबिक, फोन महज 30 मिनट में 75% तक चार्ज हो सकता है।

कैमरे में Nightography Video और APV सपोर्ट

कैमरा डिपार्टमेंट में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। बेहतर लो-लाइट परफॉर्मेंस के लिए ब्राइटर लेंस, अपग्रेडेड Super Steady मोड और उन्नत AI ISP तकनीक दी गई है। सेल्फी कैमरे में भी स्किन टोन और डिटेल बेहतर करने का दावा है। Ultra पहला Galaxy फोन है जो Advanced Professional Video (APV) स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है, जिससे हाई-क्वालिटी वीडियो कम स्टोरेज में रिकॉर्ड किए जा सकेंगे।

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर

Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच 120Hz AMOLED 1440p डिस्प्ले है। S26 में 6.3-इंच और S26 Plus में 6.7-इंच स्क्रीन दी गई है। तीनों स्मार्टफोन्स One UI 8.5 पर चलते हैं और कंपनी ने सात साल तक बड़े OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। Galaxy AI फीचर्स के साथ Perplexity AI चैटबॉट इंटीग्रेशन और नए एजेंटिक फीचर्स के साथ Bixby भी शामिल है।

Galaxy Buds 4 सीरीज़ भी लॉन्च

स्मार्टफोन्स के साथ Galaxy Buds 4 और Galaxy Buds 4 Pro भी पेश किए गए हैं। Buds 4 Pro में बड़ा वूफर और बेहतर Active Noise Cancellation मिलता है। दोनों मॉडल AI-सपोर्टेड डिजिटल असिस्टेंट के साथ आते हैं।

भारत के अंदर क्या है कीमत?

Samsung Galaxy S26 Ultra तीन वेरिएंट में लॉन्च हुआ है. 256GB स्टोरेज और 12GB रैम वाले मॉडल की कीमत 1 लाख 39 हजार 999 रुपये रखी गई है। 512GB स्टोरेज और 12GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 1 लाख 59 हजार 999 रुपये है। वहीं टॉप वेरिएंट 1TB स्टोरेज और 16GB रैम के साथ आता है, जिसकी कीमत 1 लाख 89 हजार 999 रुपये तय की गई है।

Samsung Galaxy S26 Plus दो वेरिएंट में मिलेगा। 256GB स्टोरेज और 12GB रैम वाला मॉडल 1 लाख 19 हजार 999 रुपये में लॉन्च हुआ है। 512GB स्टोरेज और 12GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 1 लाख 39 हजार 999 रुपये रखी गई है।

Samsung Galaxy S26 के बेस वेरिएंट में 256GB स्टोरेज और 12GB रैम दी गई है, जिसकी कीमत 87 हजार 999 रुपये है। वहीं 512GB स्टोरेज और 12GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 1 लाख 7 हजार 999 रुपये रखी गई है।

Samsung Galaxy Buds 4 की भारत में कीमत 16 हजार 999 रुपये तय की गई है। वहीं Galaxy Buds 4 Pro को 22 हजार 999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

नई S26 लाइनअप एक समान डिजाइन लैंग्वेज और Cobalt Violet, White, Black व Sky Blue जैसे कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगी।

दो राज्यों की पुलिस आमने-सामने: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर हाईवे बना टकराव का मैदान

0

नेशनल डेस्कः हिमाचल प्रदेश में शनिवार को एक असामान्य घटनाक्रम देखने को मिला, जब दो अलग-अलग राज्यों की पुलिस टीमें आमने-सामने आ गईं। मामला तीन इंडियन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से जुड़ा है, जिसे लेकर अब कानूनी और राजनीतिक विवाद गहराता दिख रहा है।

शिमला से दिल्ली ले जाने पर विवाद

सूत्रों के मुताबिक, बीते सप्ताह दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने कुछ यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। बाद में हिमाचल पुलिस ने दावा किया कि शिमला से की गई यह कार्रवाई बिना पूर्व सूचना और कानूनी औपचारिकताओं के की गई।

शनिवार को जब दिल्ली पुलिस की टीम हिरासत में लिए गए युवकों को लेकर राज्य से बाहर जा रही थी, तब शिमला और सोलन के बीच शोघी बैरियर पर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने उन्हें रोक लिया। हिमाचल पुलिस का कहना था कि आरोपियों को दूसरे राज्य ले जाने से पहले स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड लेना अनिवार्य है।

रिजॉर्ट से ‘जबर्दस्ती ले जाने’ का आरोप

मामला तब और उलझ गया जब शिमला पुलिस ने चिरगांव थाने में एक एफआईआर दर्ज की। शिकायत में कहा गया कि मंडली क्षेत्र के एक रिजॉर्ट से सादे कपड़ों में आए 15-20 लोगों ने तीन व्यक्तियों को जबरन साथ ले लिया और सीसीटीवी सिस्टम का डीवीआर भी हटाया।शिमला के एसपी गौरव सिंह के अनुसार, कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि एफआईआर में नाम अज्ञात व्यक्तियों के हैं, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह मामला दिल्ली पुलिस की टीम से जुड़ा है।

हाईवे पर तीखी नोकझोंक

घटनास्थल से सामने आए वीडियो में दोनों पक्षों के अधिकारियों के बीच बहस साफ सुनी जा सकती है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी का कहना था कि वे कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तारी कर रहे हैं, जबकि हिमाचल पुलिस ने आरोप लगाया कि बिना वैध ट्रांजिट आदेश के लोगों को राज्य से बाहर ले जाना कानून का उल्लंघन है। बताया जा रहा है कि कुछ समय के लिए दिल्ली पुलिस के कई अधिकारियों को भी रोका गया और बाद में मामला अदालत तक पहुंचा।

दिल्ली के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा मामला

पूरी कार्रवाई की पृष्ठभूमि दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़ी है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शनी हॉल के भीतर नारेबाजी की और सरकार व भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ संदेश लिखी टी-शर्ट पहनकर विरोध दर्ज कराया था। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें तुरंत बाहर कर दिया।

राजनीतिक हलकों में हलचल

दो राज्यों की पुलिस के बीच इस तरह की टकराहट दुर्लभ मानी जाती है। कानूनी प्रक्रिया, अधिकार क्षेत्र और समन्वय की कमी को लेकर अब बहस तेज हो गई है। आने वाले दिनों में अदालत का रुख और दोनों सरकारों की प्रतिक्रिया इस विवाद की दिशा तय करेगी।

वो 7 लड़कियां और एक मुन्ना भाई… 9वीं की छात्राओं ने थामी 10वीं की कमान, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

0

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के दावों के बीच गाजीपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा के दौरान एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। परीक्षा केंद्र पर असली परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा दे रही 7 छात्राओं और एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा गया है। प्रशासन ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कक्षा 9 की छात्राओं को बनाया गया हथियार
यह मामला दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के हरदासपुर खुर्द स्थित मां वीणा वादिनी इंटर कॉलेज का है। बुधवार को हाईस्कूल विज्ञान की प्रथम पाली की परीक्षा चल रही थी। जांच के दौरान पता चला कि अतरौला, रामपुर पतारी और हरदासपुर कला की कक्षा 9 की छात्राओं को असली परीक्षार्थियों की जगह बैठाकर पेपर हल कराया जा रहा था। जैसे ही इस धांधली की भनक अधिकारियों को लगी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। करीब तीन घंटे तक चली सघन तलाशी और पूछताछ के बाद इस फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। डीआईओएस (DIOS) प्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध परीक्षा नियमावली के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लाखों छात्रों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सातवें दिन की परीक्षा में भारी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे:-
– पहली पाली: कुल 27.66 लाख पंजीकृत छात्रों में से केवल 25.92 लाख ही शामिल हुए।
– दूसरी पाली: 20.56 लाख परीक्षार्थियों में से 19.35 लाख छात्र उपस्थित रहे।
– कुल उपस्थिति: बुधवार को दोनों पालियों में कुल 46,28,269 छात्र-छात्राओं ने अपनी हाजिरी दर्ज कराई, जबकि लाखों ने परीक्षा से किनारा कर लिया।

आज (26 फरवरी) का शेड्यूल: भूगोल की मुख्य परीक्षा
आज बोर्ड परीक्षा का आठवां दिन है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
– पहली पाली: हाईस्कूल की क्षेत्रीय भाषाओं (गुजराती, पंजाबी, उर्दू आदि) और इंटरमीडिएट कृषि विज्ञान के पेपर हो रहे हैं। इसके लिए कुल 1070 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
– दूसरी पाली (दोपहर): इंटरमीडिएट के लिए भूगोल (Geography) का मुख्य पेपर होगा। इस पाली में करीब 3.41 लाख से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
– प्रशासन ने सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं ताकि गाजीपुर जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके।

Chandra Grahan 3 March 2026: चंद्रग्रहण और अंतिम होलाष्टक पर राहु रहेगा उग्र, जानिए जरूरी सावधानियां

0

Chandra Grahan 3 March 2026: साल 2026 में 3 मार्च का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन वर्ष का पहला चंद्रग्रहण Chandra Grahan लगेगा। संयोग से इसी दिन होलिका दहन और होलाष्टक का अंतिम दिन भी है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रग्रहण का संबंध छाया ग्रह राहु और केतु से होता है। जब चंद्रमा राहु-केतु के प्रभाव में आता है, तब ग्रहण लगता है। ऐसे में चंद्रमा की मानसिक और भावनात्मक शक्ति कमजोर मानी जाती है। होलाष्टक के अंतिम दिन राहु की उग्रता विशेष रूप से बढ़ी रहती है, इसलिए 3 मार्च 2026 का दिन सावधानी और संयम का दिन माना जाएगा।

Chandra Grahan

होलाष्टक और चंद्रग्रहण का विशेष महत्व
होलाष्टक के आठ दिनों में अलग-अलग ग्रह उग्र अवस्था में माने जाते हैं। अंतिम दिन राहु का प्रभाव प्रबल होता है। चंद्रग्रहण के समय मानसिक अस्थिरता बढ़ सकती है। निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक रहता है इसलिए शास्त्रों में इस दिन संयम, जप-तप और दान का विशेष महत्व बताया गया है।

Chandra Grahan

3 मार्च 2026 को जरूर बरतें ये सावधानियां
मांगलिक कार्य न करें

विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण जैसे शुभ कार्य टालें। जमीन, वाहन, सोना-चांदी की खरीदारी से बचें।

तामसिक भोजन से दूरी
मांस, मदिरा और नशे से दूर रहें। सात्विक भोजन करें।

गर्भवती महिलाएं विशेष ध्यान रखें
ग्रहण काल में बाहर न निकलें। नुकीली वस्तुओं का प्रयोग न करें। भगवान का स्मरण करें।

वाणी पर संयम रखें
स्त्री पक्ष या परिवार के सदस्यों से बातचीत में कटु शब्दों से बचें। विवाद और क्रोध से दूरी रखें

राहु के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय
राहु को शांत करने के लिए आध्यात्मिक उपाय अत्यंत प्रभावी माने गए हैं।

भगवान शिव की उपासना
राहु शांति के लिए शिव की आराधना सर्वोत्तम मानी जाती है। “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें।

सेवा और दान
काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
मछलियों को आटे की गोलियां डालें।
सरसों का तेल, काले तिल, लोहे की वस्तु, काले वस्त्र दान करें।

यात्रा से बचें
अनावश्यक यात्राएं टालें।
आग और लोहे से जुड़े कार्यों में सावधानी रखें।

चांदी का प्रयोग
अपने पास चांदी का छोटा टुकड़ा रखना शुभ माना जाता है।

चंद्रग्रहण में क्या करें?
मंत्र जाप और ध्यान करें।
भगवान का स्मरण करें।
ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करें।
घर में गंगाजल का छिड़काव करें।

Chandra Grahan

3 मार्च 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से संवेदनशील रहेगा क्योंकि चंद्रग्रहण, अंतिम होलाष्टक और होलिका दहन का संयोग बन रहा है। ऐसे में संयम, सतर्कता और आध्यात्मिक साधना ही सर्वोत्तम उपाय है। ध्यान रखें, ग्रहों का प्रभाव हमें सजग करने के लिए होता है, भयभीत करने के लिए नहीं। उचित सावधानी और ईश्वर भक्ति से हर नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है।

Chandra Grahan

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Auraiya News: मौरंग मंडी में तीसरी बार छापा, तीन डंपर सीज

0

औरैया। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ मंगलवार को सदर एसडीएम अजय आनंद ने टीम के साथ पैगंबरपुर व हीरा मंडी में छापा मारा। इस दौरान 22 डंपरों की जांच की गई।चार वाहनों के पास कागजात न मिलने पर अधिकारी ने 2.50 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका। एक डंपर का जुर्माना जमा होने पर उसे जाने दिया गया। तीन वाहनों को सीज कर दिया गया।एसडीएम सदर की इस अचानक कार्रवाई से मौरंग मंडी के संचालकों और वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान चार डंपर ऐसे पाए गए जिनके पास परिवहन से संबंधित जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। एक वाहन स्वामी ने मौके पर ही जुर्माने की राशि जमा कर दी, इसके बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

अन्य तीन डंपर चालकों द्वारा जुर्माना न भर पाने की स्थिति में, एसडीएम ने तीनों वाहनों को सीज कर दिया। सीज किए गए तीनों वाहनों को देवकाली चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

बता दें कि पिछले 15 दिनों के भीतर तीसरी बार छापा डाला गया है। कार्रवाई के बाद शहर के मोहल्ला तिलक नगर निवासी हिमांशु चौधरी का अधिकारी से बहस करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसडीएम सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।एसडीएम बताया कि बिना कागजात और ओवरलोडिंग के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। तीन वाहनों पर कार्रवाई कर सीज कर दिया गया है।

व्यापारियों ने पक्षपात का लगाया आरोप

एक ही जगह पर लगातार कार्रवाई से नाराज व्यापारियों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। उनका आरोप है कि जालौन रोड पर करीब छह मंडियां चलती है। व्यापारी बोले कि तीन बार अधिकारियों ने एक ही मंडी पर छापे मारी कर कार्रवाई की है कि भाजपा नेता द्वारा चलाई जा रही मंडी पर अफसर हाथ नहीं डाल रहे हैं, इससे व्यापारियों में रोष है।
मौरंग मंडी में छापे के विरोध में उतरे व्यापारी
औरैया। मंगलवार सुबह मौरंग मंडी में हुई छापेमार कार्रवाई के बाद व्यापारी भड़ गए। कई व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौरंग मंडी पहुंचे और बैठक की। इसमें खनन के नाम पर छोटे कारोबारियों को परेशान करने का आरोप लगाया गया। बैठक के बाद व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने एसपी को शिकायती पत्र भेजा। इसमें व्यापारी चंद्रनील ने बताया कि वह लोग मौरंग-गिट्टी का व्यवसाय करते हैं। सभी व्यापारी जीएसटी में पंजीकृत हैं।
बताया कि खनन जिला हमीरपुर, जालौन व कानपुर देहात से आता है। औरैया मौरंग मंडी में इस तरह की कार्रवाई से मंडी का व्यापार प्रभावित होता है। उन्होंने व्यापारियों की समस्या का समाधान करवाने की मांग की। बैठक में उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेश वाजपेई, सुरेश चंद्र पुरवार, राज कुमार सक्सेना, चंद्रनील शुक्ला, गोपाल जी शुक्ला समेत अनेक व्यापारी मौजूद थे।(संवाद)

चंद्रनील अध्यक्ष, हिमांशु बने महामंत्री
औरैया। अखिल भारतीय व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा मौंरंग मंडी की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें चंद्रनील शुक्ला को जिला अध्यक्ष, हिमांशु चौधरी को महामंत्री, राकेश अवस्थी को कोषाध्यक्ष, मोहित भदौरिया को मीडिया प्रभारी व शिवपाल सिंह तोमर को उपाध्यक्ष बनाया गया। (संवाद)

फोटो-3-पैगंबरपुर के पास वाहन चेकिंग के दौरान मौजूद सदर एसडीएम। स्रोत: वीडियोग्रैब

फोटो-3-पैगंबरपुर के पास वाहन चेकिंग के दौरान मौजूद सदर एसडीएम। स्रोत: वीडियोग्रैब

Auraiya News: बालिका से दुष्कर्म के दोषी को 15 साल की सजा

0

औरैया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने थाना दिबियापुर क्षेत्र के करीब नौ साल पहले दस वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में डोरीलाल को दोषी करार दिया। दोषी को 15 वर्ष की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने 1.10 लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया।इस मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि पुलिस ने विवेचना के बाद साक्ष्य के अभाव में आरोपी को क्लीन चिट देते हुए एफआर लगा दी थी। यहां तक कि गवाहों ने भी मुकरते हुए आरोपी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन अदालत ने उपलब्ध तथ्यों और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की रिपोर्ट को खारिज कर दिया और आरोपी को तलब किया।वारदात 19 मार्च 2017 की है। दिबियापुर क्षेत्र की एक महिला अपने पति के साथ कानपुर दवा लेने गई थी। घर पर उसकी दस साल की बेटी अकेली थी। आरोप है कि गांव के डोरीलाल ने बच्ची को घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची किसी तरह उसके चंगुल से भाग निकली और परिजन को जानकारी दी।

मंगलवार को इस मामले का फैसला सुनाया गया। दोषी पर लगाए गए 1.10 लाख रुपये के जुर्माने में से आधी धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया गया है। अर्थदंड न भरने की स्थिति में दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी डोरीलाल को जिला कारागार इटावा भेज दिया गया है।

औरैया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने थाना दिबियापुर क्षेत्र के करीब नौ साल पहले दस वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में डोरीलाल को दोषी करार दिया। दोषी को 15 वर्ष की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने 1.10 लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया।

Auraiya: मोबाइल पर बात करना पड़ा भारी, हाईवे किनारे खड्ड में गिरी VDO की कार; पेट्रोलिंग टीम ने किया रेस्क्यू

0

औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में प्रयागराज जनपद के ढलिहाबाद निवासी नीलकृष्ण प्रजापति, जो ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। मथुरा से कार द्वारा प्रयागराज लौट रहे थे। देर रात करीब सवा बारह बजे क्षेत्र के भीखेपुर ओवरब्रिज के पास मोबाइल पर परिजनों से बातचीत के दौरान उनका ध्यान सड़क से हट गया।

ध्यान भटकने के कारण कार सर्विस रोड से होते हुए हाईवे किनारे गहरे खड्ड में जा गिरी। सौभाग्यवश कार पास में लगे एक पोल से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर अनंतराम टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और नीलकृष्ण को सुरक्षित बाहर निकाला।हादसे में कोई घायल नहीं हुआ
इसके बाद में हाइवे क्रेन की मदद से कार को भी सुरक्षित खड्ड से निकालकर सड़क पर खड़ा कराया गया। नीलकृष्ण ने बताया कि परिजनों से मोबाइल पर बात करते समय रास्ता समझ में नहीं आ पाया। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि रात्रि में एक कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई है। कोई घायल नहीं हुआ है।

UP: आईटी कंपनी में निवेश का झांसा देकर 1.12 करोड़ ठगे, व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर की गई ठगी

0

हंसवर में एक बड़ी आईटी कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सुदीप वर्मा और प्रांजल वर्मा ने लोगों को प्रतिष्ठित कंपनी में निवेश का झांसा देकर 1.12 करोड़ी की ठगी की। दबाव पड़ने पर सिर्फ 82 लाख लौटाए। मंगलवार रात गिरोह के 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है।अरुसा आजमपुर निवासी अविनाश पटेल के मुताबिक यह पूरा खेल 5 अप्रैल 2025 को शुरू हुआ, जब मुख्य आरोपी सुदीप वर्मा और प्रांजल वर्मा ने विप्रो इन्वेस्टमेंट पॉलिसी नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया। इस ग्रुप में कंपनी का लोगो इस्तेमाल किया गया और कंपनी के संस्थापक अजीम प्रेमजी के नाम का हवाला देकर निवेशकों को आकर्षक मुनाफे का भरोसा दिलाया गया।प्रांजल वर्मा खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर लोगों का विश्वास जीतने में कामयाब रहा। सुदीप और प्रांजल ने लोगों को अपनी जीवन भर की कमाई, इन दोनों के और इनके करीबियों के विभिन्न बैंक खातों में ऑनलाइन और नकद के माध्यम से जमा करने के लिए प्रेरित किया। यह ठगी का सिलसिला लगभग सात महीने तक चला।

सुदीप के चाचा वीरेंद्र वर्मा, जो बसखारी बैंक ऑफ बड़ौदा के पास ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं, ने सुदीप का खाता खुलवाने और नकदी निकालने में मदद की। सुदीप के बड़े भाई अनूप वर्मा और प्रांजल की चाची शिल्पा वर्मा (सहायक अध्यापिका) ने मिलकर विभिन्न ग्रुपों का लेखा-जोखा रखा और रुपये की हेराफेरी की।

शिल्पा वर्मा पर आरोप है कि वह अपने जानने वाले शिक्षकों और करीबियों के खातों में रुपये मंगवाती थी और फिर उन्हें नकदी के रूप में लेकर लाखों की संपत्ति व आभूषण खरीद डाले। शिल्पा वर्मा ने अपने मायके में धोखाधड़ी के रुपये से दो पक्के मकान बनवाए हैं। फिरोज अहमद और उसके भाई शहंशाह (लेखपाल) ने भी इस ठगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

13 नवंबर 2025 को सुदीप ने सभी निवेशकों को व्हाट्सएप ग्रुप से ब्लॉक कर दिया। 14 नवंबर 2025 को जब सभी सुदीप और प्रांजल के घर पहुंचे, तो उन्होंने कबूल किया कि रुपये विप्रो कंपनी में नहीं लगाए है, बल्कि उन्होंने उसे आपस में बांट लिया है। नौ माह में इस ग्रुप के माध्यम से एक करोड़ 12 लाख 46 हजार 159 रुपये की ठगी की गई। दबाव में आरोपियों ने 82 लाख 5 हजार 836 रुपये वापस किए। अभी 30.18 लाख देने बाकी हैं और रुपये वापस मांगने पर धमकी दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अभिनेष सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

VIDEO: राधा रानी के दर्शन को बेकाबू हुई भीड़, एक दर्जन श्रद्धालु दबे; बरसाना की लठामार होली में टला बड़ा हादसा

0

मथुरा के बरसाना में रंगोत्सव पर रंगीली गली में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल भी श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पाया। श्रद्धालुओं की इस कदर भीड़ थी, जिसमें करीब एक दर्जन की संख्या में लोग दब गए। रंगीली गली की सुरक्षा में लगी पुलिस ने दोपहर को मंदिर बंद होने के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को रोक दिया। इसी दौरान नंदगांव से आए हुरियारों ने राधा रानी के दर्शन किए। हुरियारों को राधा रानी के मंदिर में दर्शन करने में थोड़ा समय लग गया। मंदिर की ओर बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को रंगीली गली में रोक लिया गया। रोकी गई भीड़ को धीरे-धीरे पुलिस निकालने का प्रबंध कर रही थी। इसी बीच पीछे से आए धक्के के कारण कुछ लोग दब गए। बमुश्किल पुलिस ने गिरे हुए श्रद्धालुओं को उठाया और उन्हें आराम से एक तरफ बैठाया। श्रद्धालुओं की भीड़ में जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और एसपी श्लोक कुमार भी साथ-साथ चलते दिखाई दिए।

प्रेमानंद महाराज की ‘श्री कृष्ण शरणम’ सोसाइटी में हुआ बड़ा हादसा, जांच में जुटी पुलिस, जानें पूरा मामला

0

वृंदावन: बुधवार दोपहर वृंदावन की एक आवासीय सोसाइटी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती की नौवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना संत प्रेमानंद महाराज की वृंदावन स्थित आवासीय कॉलोनी श्री कृष्ण शरणम सोसाइटी की है। जानकारी के अनुसार, सोसाइटी के फ्लैट नंबर 802 में रहने वाली रितिका गोयल अपनी मां रेखा गोयल के साथ निवास करती थीं।

बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे रितिका बालकनी में बैठी थीं। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गईं। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी में संतुलन बिगड़ने से गिरने की बात सामने आ रही है। हालांकि, घटना की परिस्थितियों को देखते हुए आत्महत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी पहलुओं पर जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

 

कानपुर : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कानपुर के 17 साल के अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि अगर 6.5 या इससे अधिक तीव्रता का भूकंप आता है तो कानपुर और प्रयागराज के कुछ हिस्सों को भारी नुकसान हो सकता है। आईआईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. निहार रंजन पात्रा के नेतृत्व में किया गया शोध, गंगा नदी बेल्ट के साथ जलोढ़ मिट्टी की उच्च द्रवीकरण क्षमता पर प्रकाश डालता है, ये एक ऐसा कारक है जो तेजी से जमीन के हिलने को बढ़ा सकता है और इमारतों को अस्थिर कर सकता है ..