आजमगढ़- ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार टक्कर, ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल हुआ, वाराणसी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, बाइक चालक मौके से फरार
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी मंदिर में प्रवेश करने से पहले ऐसे कई नियम होते हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी है। इन नियमों में जूते-चप्पल को उतारने से लेकर हाथ पैर धोन और सिर को ढकना शामिल है। लेकिन इन सभी नियमों को मानने के बाद जब कोई व्यक्ति मंदिर में प्रवेश करता है, तो अक्सर मंदिर की पहली सीढ़ी को स्पर्श करता है।
मंदिर में जाने से पहले सीढ़ियों को छूना सिर्फ एक परंपरा ही नहीं, बल्कि आस्था के नजरिए से भी बेहद खास है। आइए जानते हैं इस प्रथा को निभाने के पीछे का असल कारण और आध्यात्मिक महत्व क्या है?
हिंदू धर्म के अनुसार, मंदिर एक ऐसा स्थान है, जो पवित्र होने के साथ सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ है। मंदिर में प्रवेश करने से पहले इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि, आपका शरीर, मन और भावना पूरी तरह से शुद्ध और भक्तिभाव से परिपूर्ण हो। जब कोई व्यक्ति मंदिर के अंदर जाने से पहले पहली सीढ़ी को छूता है, तो यह ईश्वरीय सम्मान का प्रतीक माना जाता है।
मंदिर में पहली सीढ़ी को प्रणाम करने का मतलब है कि, आप पूरी तरह से नकारात्मक ऊर्जा को पीछे छोड़कर मंदिर परिसर में जाने के लिए तैयार हैं। सीढ़ियों को झूककर छूना इस बात का प्रतीक है कि, वह ईश्वर के सामने अपना सारा अहंकार और गुस्सा त्याग कर जा रहा है। मंदिर में सीढ़ियों को छूना आत्मसमर्पण का भाव भी दर्शाता है। इसके साथ ही मंदिर की पहली सीढ़ी भगवान से जुड़ी होती है, जहां देवता वास करते हैं।
जयपुर। देशभर में आज रविवार, 21 जून को नीट-यूजी 2026 की परीक्षा (NEET-UG 2026) दोबारा कराई जा रही है। परीक्षा से पहले अजमेर में एक छात्रा को बुर्का पहनकर परीक्षा केंद्र में जाने से रोका गया।
छात्रा ने एएनआइ से बातचीत में कहा कि जब NTA ने बुर्का पहनकर जाने के लिए इजाजत दी है तो मुझे जाने क्यों नहीं दिया जा रहा। छात्रा ने आगे कहा, ‘परीक्षा मायने नहीं रखती, मेरा बुर्का और पहचान मायने रखती है।’
NEET छात्रा, जिसने अपनी पहचान कुलसुम बानो के तौर पर बताई, उस छात्रा ने कहा कि वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा देने के लिए ब्यावर से आई थी और दावा किया कि उसने वही कपड़े पहने थे जो उसने पिछली बार परीक्षा देते समय पहने थे।
कुलसुम बानो ने कहा, ‘मैं NEET परीक्षा देने के लिए ब्यावर से आई हूं। जब मैंने 3 मई को परीक्षा दी थी, तब भी मैंने वही कपड़े पहने थे जो अभी पहने हैं, बुर्का और दुपट्टा।’
बानो ने आरोप लगाया कि शुरू में उसे केंद्र में घुसने से पहले दुपट्टा हटाने के लिए कहा गया, लेकिन बाद में अधिकारियों ने जोर दिया कि उसे बुर्का भी हटाना होगा।
बानो ने आगे कहा, ‘अगर NTA ने हमें इजाजत दी है तो ये लोग हमें रोक नहीं सकते। अगर मुझे परीक्षा देनी है और वे मुझे इन कपड़ों में अंदर नहीं आने देते, तो मैं परीक्षा ही नहीं दूंगी। यह शर्मनाक है कि वे 18 साल के युवाओं के साथ ऐसा कर रहे हैं।’
बानो ने कहा, ‘मेरे लिए परीक्षा मायने नहीं रखती; मेरे लिए मेरा ‘बुर्का’ और मेरी पहचान मायने रखती है।’
पटना। जनता दल यूनाइटेड (JDU) की राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।
इसके साथ ही, संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए उमेश कुशवाहा को बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बरकरार रखने की मंजूरी दी गई है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री मदन सहनी ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए इन फैसलों की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिषद ने उमेश कुशवाहा के नाम को सहर्ष स्वीकृति दी है।
सहनी ने यह भी साझा किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर जनता के बीच अपनी नई ‘बिहार यात्रा’ पर निकलने वाले हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की जमीनी हकीकत को परखना होगा।
बैठक में शामिल हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने इस बदलाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार (उनके पिता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पूरी टीम की जवाबदेही काफी बढ़ गई है।
चेन्नई। तमिलनाडु के सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 67 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से सात लोग वेंटिलेटर पर हैं।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, तिरुवल्लूर जिला कलेक्टर एस कविता ने कहा कि कुल 67 प्रभावित श्रमिकों को तुरंत स्थानीय चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया। उनके अनुसार, 46 का इलाज वेल्स अस्पताल में और 21 का वेंकटेश्वर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना पोरियापालयम के पास कनिगईपायर में स्थित ‘सेंट पीटर्स एंड पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स’ फैसिलिटी में हुई।
प्रभावित कर्मचारियों, जिनमें से ज्यादातर उत्तरी राज्यों से हैं। सभी को सांस लेने में तकलीफ हुई। जिन लोगों में चक्कर आने या उल्टी जैसे लक्षण दिखे, उन्हें भी इलाज के लिए भेजा गया है। तस्वीरों में कर्मचारियों को एम्बुलेंस में फैसिलिटी से बाहर ले जाते हुए देखा गया।
गवर्नर राजेंद्र अर्लेकर ने मौतों पर शोक व्यक्त किया है। लोकभवन से जारी बयान में कहा गया है, “तिरुवल्लूर जिले के पेरियापालयम के पास कनिगईपायर गांव में एक झींगा प्रोसेसिंग फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक की दुखद घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस घटना में कई लोगों की जान चली गई और कई कर्मचारी घायल हो गए हैं।”
उन्होंने कहा, “मैं उन पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत और साहस मिले। मैं उन सभी लोगों के जल्द ठीक होने की भी कामना करता हूं जिनका इलाज चल रहा है।”
लखनऊ। गर्मी के कारण मजदूरी जहां महंगी हो गई है, वहीं निर्माण सामग्री के दामों में उछाल फिर आया है। वहीं सीमेंट कंपनियां डीलरों पर लगातार सीमेंट के दाम बढ़ाने का दबाव बना रही है।
माना जा रहा है कि जल्द ही सीमेंट के दाम अभी और बढ़ने तय हैं। इसके अलावा बालू, मौरंग, गिट्टी के दाम में बढ़ोत्तरी जारी है। वहीं ईरान अमेरिका युद्ध के कारण पेंट, तारपीन, रंग रोगन का सामान पहले ही तीस से चालीस प्रतिशत तक महंगा हो चुका है। महंगाई बढ़ने के कारण बाजार में जहां ग्राहक कम हो गए हैं, वहीं नए मकान बनाने वाले बाजार में कम हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश सीमेंट व्यापार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्याममूर्ती गुप्ता ने बताया कि खुदरा में सीमेंट की डिमांड तीस से चालीस प्रतिशत कम है। माल डीलरों के यहां डंप पड़ा है। कंपनियां लगातार डीलरों पर कोटा बढ़ाने का दबाव बना रही है और बाजार में खुदरा व्यापारी कह रहे हैं कि बाजार में ग्राहक नहीं है। उन्होंने बताया कि सीमेंट और स्टील कंपनियों ने पीछे काफी दाम बढ़ा दिए थे। अब फिर सीमेंट कंपनियां बीस रुपए प्रति बोरी मूल्य वृद्धि लागू करना चाह रही हैं लेकिन अभी बढ़त लागू नहीं हो पाई।
वहीं पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतें और दूसरी ओर खदानों के धीमे धीमे बंद हो जाने के कारण बालू, मौरंग और गिट्टी के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। गुप्ता के मुताबिक करीब बीस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। बता दें कि मौरंग, बालू की डंपिंग करने वाले ही माल बढ़ाकर ज्यादा बेच रहे हैं।
ललितपुर : बुंदेलखंड क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मध्यप्रदेश के दतिया स्थित प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ में मां बगुलामुखी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। दतिया हवाई पट्टी पर पहुंचने पर मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे पीतांबरा पीठ पहुंचे, जहां उन्होंने मां बगुलामुखी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने पीतांबरा पीठ परिसर में स्थित वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर में भी मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के ललितपुर रवाना हो गए। ललितपुर पहुंचने पर उन्होंने ऐतिहासिक तुवन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी, महंत एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गौरीबाजार थाना क्षेत्र के उद्योग नगर निवासी 55 वर्षीय श्रवण जायसवाल अपने 24 वर्षीय पुत्र राकेश जायसवाल के साथ शुक्रवार रात मोटरसाइकिल से बाजार गए थे। उन्होंने बताया कि परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवार में कुछ समय से तनाव का माहौल था और बाजार जाते समय किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया..
उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां चंपावत जनपद में तैनात पुलिस के एक 38 वर्षीय जवान (कांस्टेबल) की जिम में व्यायाम (वर्कआउट) करने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
Gym Death Incident : उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां चंपावत जनपद में तैनात पुलिस के एक 38 वर्षीय जवान (कांस्टेबल) की जिम में व्यायाम (वर्कआउट) करने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। कसरत करते-करते जवान अचानक फर्श पर बेसुध होकर गिर पड़ा। इस पूरी दुखद घटना का एक लाइव CCTV फुटेज भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हादसे के बाद उत्तराखंड पुलिस महकमे में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है।
जानें कैसे हुआ हादसा?
चंपावत पुलिस में तैनात आरक्षी (कॉन्स्टेबल) का नाम गिरीश भट्ट था जिनकी उम्र महज 38 वर्ष थी। वे अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहते थे। रोज़ की तरह गिरीश भट्ट चंपावत के एक स्थानीय जिम में वर्कआउट कर रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक व्यायाम करते समय अचानक उन्हें सीने में बेचैनी या दर्द महसूस हुआ और वे देखते ही देखते फर्श पर गिर पड़े। जिम में मौजूद अन्य लोग और ट्रेनर उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना CCTV में कैद
यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरक्षी गिरीश भट्ट आराम से वर्कआउट कर रहे थे तभी अचानक वे लड़खड़ाए और जमीन पर गिर गए।
हालांकि शुरुआती तौर पर इसे ‘साइलेंट हार्ट अटैक’ या ‘कार्डिएक अरेस्ट’ का मामला माना जा रहा है लेकिन डॉक्टरों और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
वहीं जवान गिरीश भट्ट की असमय मृत्यु की खबर मिलते ही पुलिस महकमे के आला अधिकारी स्तब्ध रह गए। उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी Deepam Seth समेत राज्य पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने दिवंगत आरक्षी गिरीश भट्ट को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। पुलिस विभाग ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि इस दुख की घड़ी में पूरी पुलिस फोर्स दिवंगत जवान के परिवार के साथ खड़ी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
Cigarette/Overcharging Fine: ग्राहकों से MRP से ज्यादा पैसे वसूलने वाले दुकानदारों और कंपनियों के खिलाफ Consumer Court ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक ग्राहक से सिगरेट के पैकेट पर तय कीमत से महज 20 रुपये ज्यादा वसूलना दुकानदार और सिगरेट बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी ITC को भारी पड़ गया। जिला उपभोक्ता आयोग ने दोनों पर करीब 10 लाख रुपये का भारी जुर्माना ठोक दिया है। इस कड़े फैसले के बाद पूरे प्रदेश के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
SUBSCRIBE KRE
क्या था पूरा मामला?
बता दें कि यह मामला 29 जनवरी का है, जब अलीगढ़ में एक ग्राहक ने एक स्थानीय दुकानदार से मशहूर Classic ब्रांड सिगरेट का एक पैकेट खरीदा था।सिगरेट के पैकेट पर जो दाम छपा था, दुकानदार उससे 20 रुपये ज्यादा मांग रहा था। ग्राहक ने जब इसका विरोध किया, तब भी दुकानदार नहीं माना और उसने जबरन ग्राहक से 360 रुपये वसूल लिए। ग्राहक ने हार न मानते हुए इस अवैध वसूली के पक्के सबूत जुटाए और जिला उपभोक्ता आयोग में इसकी कानूनी शिकायत दर्ज करा दी।
अदालत ने सुनाया कड़ा फैसला, 10 लाख का जुर्माना
मामले की पूरी सुनवाई के बाद जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष हसनैन कुरैशी और सदस्य पूर्णिमा सिंह राजपूत की पीठ ने शिकायत को बिल्कुल सही पाया।
कोर्ट ने Consumer Protection Act 2019 के नियमों के तहत सख्त रुख अपनाते हुए कड़े आदेश दिए। अनुचित व्यापारिक गतिविधियों का दोषी पाते हुए दुकानदार और निर्माता कंपनी (ITC) दोनों पर संयुक्त रूप से करीब 10 लाख रुपये का हर्जाना लगाया गया। ग्राहक से जो 20 रुपये ज्यादा लिए गए थे, उसे 18% वार्षिक ब्याज के साथ लौटाने का आदेश दिया गया। ग्राहक को हुई मानसिक परेशानी और कानूनी लड़ाई लड़ने के एवज में 5,000 रुपये अलग से देने को कहा गया।
ध्यान दें…. MRP से 1 रुपए से भी ज्यादा मांगना है अपराध, ऐसे करें शिकायत
उपभोक्ता अदालत के इस फैसले ने साफ कर दिया है कि किसी भी सामान पर छपे हुए मूल्य (MRP) से एक रुपया भी ज्यादा लेना कानूनन जुर्म है। अगर कोई दुकानदार आपके साथ ऐसा करता है, तो आप इन तरीकों से घर बैठे शिकायत कर सकते हैं….
नेशनल डेस्कः उत्तराखंड में चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में एक कार के खाई में गिरने के बाद उसमें आग लग गई जिससे उसमें जलकर दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
SUBSCRIBE KRE
लोहाघाट की उप जिलाधिकारी नीतू डांगर ने बताया कि दुर्घटना टनकपुर- पिथौरागढ़ बारहमासी सड़क के बंतोली क्षेत्र में शुक्रवार को हुई। उन्होंने बताया कि हादसे के समय पिथौरागढ़ के कनालीछीना निवासी 36 वर्षीय बलदेव कुमार हल्द्वानी से नई कार खरीदकर परिवार के साथ लौट रहे थे जबकि उनकी कार डीडीहाट निवासी 48 वर्षीय राजेंद्र कुमार चला रहा था।
SUBSCRIBE KRE
डांगर ने बताया कि बंतोली के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई और गिरते ही उसमें आग लग गई। कार में पीछे की सीट पर बैठी बलदेव की पत्नी नीतू देवी (35) तथा उनके दो पुत्र- आठ वर्षीय अद्वित एवं पांच वर्षीय आरव छिटक कर दूर जा गिरे और घायल हो गए। हालांकि, बलदेव और राजेंद्र कार में ही फंस गए और दोनों की उसमें जिंदा झुलस कर मौत हो गई।
*SUBSCRIBE KRE*
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची तथा बचाव एवं राहत कार्य चलाया। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।