Thursday, March 5, 2026
Home Blog Page 6

Holi Special Train: होली पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, त्योहार के बाद भी इतने दिनों तक जारी रहेगी सुविधा…देखें पूरी लिस्ट

0

Holi Special Train: पूर्वोत्तर रेलवे ने होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। ये गाड़ियां छपरा-आनंद विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर मार्ग पर विभिन्न तिथियों में चलेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार ट्रेन संख्या 05071 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल होली विशेष गाड़ी 2 से 16 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को तीन फेरों में संचालित होगी। यह गाड़ी छपरा से 15:00 बजे प्रस्थान कर थावे 17:55 बजे, पडरौना 19:22 बजे, रामकोला 19:44 बजे, कप्तानगंज 20:15 बजे, गोरखपुर 21:25 बजे पहुंचते हुए अगले दिन गाजियाबाद 09:50 बजे और 10:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

 

देखें लिस्ट…

वापसी में ट्रेन संख्या 05072 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा विशेष गाड़ी 3 से 17 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार टर्मिनल से 11:30 बजे चलेगी। यह गाड़ी अगले दिन गोरखपुर 01:50 बजे, कप्तानगंज 02:55 बजे, रामकोला 03:22 बजे, पडरौना 03:44 बजे, मशरख 07:02 बजे होते हुए 08:15 बजे छपरा पहुंचेगी। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 05089 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल होली विशेष गाड़ी 5 से 14 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को छपरा से 20:00 बजे प्रस्थान करेगी।

 

यह गाड़ी अगले दिन पडरौना 00:22 बजे, रामकोला 00:44 बजे, कप्तानगंज 01:15 बजे, गोरखपुर 02:25 बजे, गाजियाबाद 16:47 बजे पहुंचते हुए 18:10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05090 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा विशेष गाड़ी 6 से 15 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से 19:40 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन गोरखपुर 09:10 बजे, कप्तानगंज 10:15 बजे, रामकोला 10:42 बजे, पडरौना 11:04 बजे, मशरख 14:22 बजे होते हुए 15:30 बजे छपरा पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व आरक्षण एवं समय सारिणी की जानकारी प्राप्त कर लें तथा सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करें।

गरिमा और सद्भाव के साथ मनाएं होली, अश्लील गानों और जबरन रंग लगाने से बचें: सीएम योगी की अपील

0

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोगों से गरिमा के साथ होली मनाने, अश्लील गानों से बचने और रंग लगाते समय रसायनों या बल का प्रयोग करने से बचने की अपील की और कहा कि त्योहार तभी खुशी लाते हैं, जब शांति और सद्भाव के साथ मनाए जायें।

गोरखपुर के पांडेहाता में होलिका दहन उत्सव समिति द्वारा आयोजित ‘भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा’ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, आदित्यनाथ ने कहा कि होलिका दहन इस तरीके से किया जाना चाहिए कि इससे किसी को असुविधा न हो या किसी की संपत्ति को नुकसान न हो। उन्होंने कहा, “होली के गीत त्योहार की सच्ची भावना के अनुरूप गाए जाने चाहिए। इसमें कोई अश्लीलता नहीं होनी चाहिए। जब भी गानों में अश्लीलता आती है, तो यह हमारे त्योहारों के महत्व को कम कर देता है।

उन्होंने कहा, “किसी के चेहरे पर जबरन रंग न लगाएं। इसमें बुजुर्ग लोग, बच्चे, बीमार या दुख से गुजर रहे परिवार शामिल नहीं हो सकते हैं। किसी को भी मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।” योगी ने लोगों से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि किसी भी नुकसान को रोकने के लिए होलिकादहन घरों और प्रतिष्ठानों से सुरक्षित दूरी पर आयोजित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली अराजकता पर व्यवस्था और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पहले उत्तर प्रदेश में त्योहारों पर अक्सर तनाव और कर्फ्यू होता था, लेकिन स्थिति बदल गई है। उन्होंने कहा, “आज कोई कर्फ्यू नहीं है, कोई दंगा नहीं है। सुरक्षा और विश्वास का माहौल है।” मथुरा और आसपास के इलाकों में चल रहे होली समारोहों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यटकों सहित लाखों लोग, बिना किसी व्यवधान के वृंदावन, बरसाना और नंदगांव जैसे स्थानों में उत्सव में भाग ले रहे हैं।

होली पर सोने की गुझिया! इस जिले में मिल रही 24 कैरेट गोल्ड वाली मिठाई, कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग!

0

Golden Gujiya: होली के अवसर पर गुझिया का पारंपरिक स्वाद अब ‘प्रीमियम’ अवतार ले चुका है। कानपुर के अशोक नगर की एक मिठाई की दुकान पर 24 कैरेट शुद्ध खाद्य ग्रेड (Edible Grade) सोने की परत चढ़ी गुझिया आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। अमीर और शाही स्वाद के शौकीनों के लिए तैयार यह गुझिया अपनी कीमत के कारण सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है।

क्या है इस गुझिया की खासियत? 

इस खास गुझिया को बनाने में दुनिया भर के बेहतरीन और प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया गया है। इसकी स्टफिंग में निम्नलिखित सामग्रियां शामिल हैं:

  • ईरानी पिस्ता और चिलगोजा
  • केसर, मखाना और शुद्ध मावा
  • 24 कैरेट एडिबल गोल्ड फॉयल (सोने का वर्क)

कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान 

अगर आप इस शाही मिठाई का स्वाद चखना चाहते हैं, तो आपको अपनी जेब ढीली करनी होगी।

गोल्डन गुझिया: ₹31,000 प्रति किलो।

सिंगल पीस: यदि आप किलो में नहीं खरीदना चाहते, तो एक पीस की कीमत ₹750 है।

सिल्वर गुझिया: चांदी के वर्क वाली गुझिया ₹2,100 से ₹3,000 प्रति किलो के बीच उपलब्ध है।

हेल्थ का भी रखा गया है ख्याल 

स्वाद और रॉयल्टी के साथ-साथ दुकानदारों ने सेहत के प्रति जागरूक लोगों का भी ध्यान रखा है। यह प्रीमियम गुझिया ‘शुगर-फ्री’ (बिना चीनी) विकल्प में भी उपलब्ध है, ताकि मधुमेह के मरीज भी बिना किसी चिंता के इस शाही स्वाद का आनंद ले सकें।

बनाने की प्रक्रिया और पैकिंग 

पारंपरिक खोया और मेवों की स्टफिंग तैयार करने के बाद इसे सावधानी से डीप फ्राई किया जाता है। क्रिस्पी होने के बाद इस पर असली सोने या चांदी का वर्क चढ़ाया जाता है। इसकी प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स पैकिंग इसे उपहार देने के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है।

Chandra Grahan 3 March 2026: आज लगेगा पहला चंद्र ग्रहण, पढ़ें पूरी Detail

0

Chandra Grahan 3 March 2026: 3 मार्च 2026, मंगलवार को वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में भी दृश्यमान होगा, इसलिए इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व विशेष माना जा रहा है। चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को लगेगा, जिस दिन होलिका दहन और होली का पर्व भी पड़ता है। ऐसे में लोगों के मन में यह जानने की उत्सुकता है कि ग्रहण का समय क्या रहेगा, सूतक काल कब से लगेगा और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

PunjabKesari Chandra Grahan 3 March 2026

चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 का समय (भारत में)
ग्रहण प्रारंभ:
 दोपहर 3 बजकर 21 मिनट
ग्रहण समाप्त: शाम 6 बजकर 46 मिनट
कुल अवधि: लगभग 3 घंटे 25 मिनट
दृश्यता: भारत सहित एशिया के कई देशों में दिखाई देगा।

(समय भारतीय मानक समय – IST के अनुसार)

PunjabKesari Chandra Grahan

सूतक काल कब से लगेगा?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है।
सूतक काल प्रारंभ: सुबह 6 बजकर 20 मिनट
सूतक काल समाप्त: शाम 6 बजकर 46 मिनट (ग्रहण समाप्ति के साथ)
सूतक काल के दौरान शुभ कार्य, पूजा-पाठ, विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं।

ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें?
क्या करें:

मंत्र जाप और भगवान का ध्यान करें।
गीता, रामायण या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान और दान करें।
घर में गंगाजल का छिड़काव करें।

PunjabKesari Chandra Grahan

क्या न करें:
भोजन पकाना या खाना। गर्भवती महिलाएं तेज धारदार वस्तु का उपयोग न करें। मंदिरों के कपाट बंद रखे जाते हैं। शुभ कार्यों की शुरुआत न करें।

ज्योतिषीय दृष्टि से चंद्र ग्रहण का प्रभाव
चंद्रमा मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक ग्रह है। इसलिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव मानसिक स्थिति, पारिवारिक संबंध और स्वास्थ्य पर देखा जा सकता है। मेष, कर्क, तुला और मकर राशि वालों को विशेष सावधानी रखने की सलाह दी जाती है। जल तत्व राशियों (कर्क, वृश्चिक, मीन) पर भावनात्मक प्रभाव अधिक रह सकता है। ध्यान, योग और मंत्र जाप लाभकारी रहेगा।

PunjabKesari Chandra Grahan

होली और चंद्र ग्रहण का संबंध
इस वर्ष चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा को लग रहा है, जिस कारण होली की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी। चूंकि ग्रहण के दिन सूतक काल मान्य रहेगा, इसलिए 3 मार्च को रंगों की होली खेलना शुभ नहीं माना गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 4 मार्च 2026 को रंगों की होली मनाना अधिक शुभ और शास्त्रसम्मत रहेगा।

ग्रहण के बाद क्या करें?
स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
गरीबों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें।
घर में तुलसी या देवी-देवताओं की पूजा करें।
सकारात्मक ऊर्जा के लिए दीपक जलाएं।

PunjabKesari Chandra Grahan

खाकी का अहंकार! मथुरा में आर्मी जवान को दारोगा ने 14 सेकंड में मारे 6 मुक्के, सेना को भी कहे अपशब्द

0

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से पुलिस की बर्बरता का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां थाना जैंत की आझई चौकी प्रभारी पर भारतीय सेना के एक जवान के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार और सेना के अपमान का गंभीर आरोप लगा है। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद पीड़ित सैनिक ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?
आझई खुर्द निवासी भारतीय सेना के जवान राधाचरण इन दिनों छुट्टी पर अपने गांव आए हुए हैं। रविवार सुबह वह अपने मित्र महेश कुमार (जो सीमा सुरक्षा बल यानी BSF में कार्यरत हैं) से मिलने उनके घर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान आझई चौकी प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और किसी पुराने मामले को लेकर बीएसएफ जवान महेश कुमार को हिरासत में लेने लगे।

14 सेकंड में 6 मुक्के, मानवता भी हुई शर्मसार
घटना के वक्त महेश की गोद में उनका 5 महीने का मासूम बच्चा था। सेना के जवान राधाचरण ने पुलिस से केवल इतना अनुरोध किया कि “मानवीय आधार पर पहले बच्चे को उसकी मां को सौंपने दिया जाए।” सैनिक का आरोप है कि इतना सुनते ही चौकी प्रभारी आगबबूला हो गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब राधाचरण ने अपना परिचय ‘भारतीय सेना के जवान’ के रूप में दिया, तो पुलिस और अधिक आक्रामक हो गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दरोगा ने महज 14 सेकंड के भीतर जवान को 6 मुक्के जड़े और सेना के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया।

बुजुर्ग महिला से बदसलूकी और जान से मारने की धमकी
पीड़ित सैनिक ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने केवल उनके साथ ही नहीं, बल्कि महेश कुमार की वृद्ध माता ओमवती देवी के साथ भी दुर्व्यवहार किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में सीओ सदर पीतमपाल सिंह का कहना है कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है, लेकिन शिकायत मिलने पर जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इजरायल-ईरान जंग के बीच फंसे यात्रियों के लिए गुड न्यूज, Indigo ने लिया बड़ा फैसला

0

नेशनल डेस्क : पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण हजारों भारतीय नागरिक विभिन्न देशों में फंसे हुए हैं। कई एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद होने और नियमित उड़ानों पर रोक के चलते आवाजाही प्रभावित हुई है। ऐसे हालात में भारत सरकार और एयरलाइंस ने राहत संचालन की तैयारी तेज कर दी है।

जेद्दा से 10 विशेष उड़ानें

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, IndiGo 3 मार्च 2026 से जेद्दा से भारत के अलग-अलग शहरों के लिए 10 विशेष उड़ानें संचालित करने की योजना बना रहा है। यह ऑपरेशन आवश्यक अनुमतियों और मौजूदा एयरस्पेस स्थिति पर निर्भर करेगा। एयरलाइन जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास के साथ समन्वय कर यात्रियों की सूची और यात्रा प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता उन यात्रियों को दी जाएगी, जो हालिया घटनाक्रम के कारण फंसे हुए हैं।

मस्कट से भी शुरू होंगी सेवाएं

इसी क्रम में Air India Express ने घोषणा की है कि वह 3 मार्च से मस्कट से भारत के लिए उड़ानें बहाल करेगी। प्रस्तावित गंतव्यों में दिल्ली, कोच्ची, कोझिकोड, मंगलुरु, मुंबई और तिरुचिरापल्ली शामिल हैं। एयरलाइन के मुताबिक, मस्कट से पहली उड़ान तिरुचिरापल्ली के लिए सुबह 10:25 बजे रवाना होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ताजा अपडेट और बुकिंग संबंधी जानकारी एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर जांचते रहें।

सीमित ऑपरेशन, कई रूट अब भी प्रभावित

हालांकि राहत उड़ानों की योजना बनाई जा रही है, लेकिन कई खाड़ी देशों के लिए नियमित सेवाएं अभी भी निलंबित हैं। बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और यूएई के लिए उड़ानें फिलहाल 3 मार्च 2026 तक रद्द बताई गई हैं। एयरलाइंस ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और कहा है कि स्थिति सामान्य होते ही सेवाएं बहाल की जाएंगी।

रंगों के बीच मौत से सामना: ग्रेटर नोएडा में मासूम के चेहरे के पार हुआ लोहे का सरिया, बाल-बाल बची जान

0

Greater Noida: बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अजनारा होम सोसाइटी में होली की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब ओपन पार्क एरिया में खेल रहे 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सोसाइटी परिसर में पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए नुकीले लोहे के सरियों ने मासूमों को लहूलुहान कर दिया। इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में बिल्डर और मेंटेनेंस विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।

कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार देर रात सोसाइटी के बच्चे पार्क में एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे और पानी से खेल रहे थे। इसी दौरान दौड़ते समय एक 14 वर्षीय बच्चे का संतुलन बिगड़ गया और वह पास में लगे पौधों की फेंसिंग (घेराबंदी) से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोहे का नुकीला सरिया सीधे बच्चे के मुंह के अंदर घुस गया। वहीं, उसके साथ खेल रहा एक अन्य बच्चा भी इसी सरिये की चपेट में आ गया, जिससे उसके माथे पर गहरी चोट आई। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और खून से लथपथ बच्चों को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

अस्पताल में कराया गया भर्ती
परिजनों ने आनन-फानन में दोनों बच्चों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के मुंह से सरिया निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को छुट्टी दे दी गई। गनीमत रही कि सरिया किसी मुख्य नस या अंग तक नहीं पहुंचा, वरना बड़ा अनर्थ हो सकता था।

मेंटेनेंस और बिल्डर की लापरवाही पर उठे सवाल
सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि यह पूरी तरह से मैनेजमेंट की लापरवाही है। हरियाली बढ़ाने के नाम पर जो पौधे लगाए गए थे, उनकी सुरक्षा के लिए लगाए गए सरिए बेहद नुकीले और खतरनाक थे। पार्क बच्चों के खेलने की जगह है, वहाँ इस तरह के जानलेवा नुकीले सरिए लगाना सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है। इस घटना के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा की अन्य सोसायटियों में रहने वाले अभिभावक भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Daily horoscope : आज इन राशियों के जीवन से दूर होगी नकरात्मकता

0

फ्रंट पर किसी समस्या को सुलझाने में मदद मिलेगी, मगर खर्चों के कारण अर्थ दशा कुछ टाइट रहेगी।

वृष: कोर्ट-कचहरी के काम निपटाने के लिए समय बेहतर, बड़े लोगों में आपका लिहाज पैठ बढ़ेगी, अर्थ दशा भी बेहतर बनी रहेगी।

मिथुन: कामकाजी भागदौड़, व्यस्तता रहेगी, आप अपने कामकाजी कामों को उत्साही मन के साथ निपटा सकेंगे, सफलता साथ देगी।

कर्क: व्यापार कारोबार में लाभ वाला सितारा, भागदौड़ करने पर कोई कामकाजी बाधा मुश्किल हटेगी, धार्मिक कामों में रुचि।

सिंह : अर्थ तथा कारोबारी दशा संतोषजनक, तेज प्रभाव बना रहेगा, मगर मौसम के एक्सपोइजर से अपना बचाव रखना ठीक रहेगा।

कन्या : सितारा नुकसान परेशानी वाला, इसलिए न तो उधारी में फंसें और न ही किसी के नीचे अपनी कोई पेमैंट फंसने दें।

तुला: सितारा धन लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग, प्रोग्रामिंग, प्लानिंग लाभ देगी, वैसे आमतौर पर आप हर मोर्चा पर प्रभावी रहेंगे।

वृश्चिक: सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, अफसर आपका लिहाज करेंगे और आपकी बात ध्यान, धीरज के साथ सुनेंगे।

धनु : नेक कामों में ध्यान, स्कीमों-प्रोग्रामों को आगे बढ़ाने के लिए समय बेहतर, शत्रु आपकी पकड़ में रहेंगे।

मकर: सितारा पेट के लिए कमजोर, न तो किसी की जिम्मेदारी में फंसें और न ही किसी पर ज्यादा भरोसा करें।

कुंभ: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, शुभ कामों में ध्यान।

मीन : अशांत, बेचैन तथा डिस्टर्ब मन के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने की हिम्मत न कर सकेंगे।

रायबरेली दबंगो पर जमीन कब्जाने का आरोप,

0

रायबरेली- दबंगो पर जमीन कब्जाने का आरोप, एक दर्जन से अधिक लोगों पर आरोप, चन्दापुर क्षेत्र के मऊ बाजार की घटना

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी के निर्देशों का दिख रहा असर,

0

लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी के निर्देशों का दिख रहा असर, राजस्व मामलों के निस्तारण में लखनऊ अव्वल, जनपदीय न्यायालयों में जौनपुर ने मारी बाजी, प्रदेश में मामलों के निस्तारण में खासा सुधार, कुल राजस्व मामले के निस्तारण में प्रयागराज दूसरे, आजमगढ़ तीसरे और जौनपुर चौथे स्थान पर रहा