अलीगढ़, नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 अवैध आवासीय मकानों को खाली कराया है, करोड़ों की संपत्ति से कब्जा हटाया गया, कई बार नोटिस देने के बाद यह कार्रवाई की गई, नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था, यह कार्रवाई सिविल लाइन क्षेत्र में हुई।
लखनऊ, क्राइम ब्रांच ने फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़
लखनऊ, क्राइम ब्रांच ने फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, ऑपरेशन फेक जॉब के तहत 3 साइबर ठग गिरफ्तार किए गए हैं, आरोपी बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करते थे और फर्जी HR बनकर ऑफर लेटर व जॉइनिंग लेटर देते थे, पुलिस ने 6 मोबाइल, 14 सिम, 10 डेबिट कार्ड, एक कार, 213 फर्जी जॉब एग्रीमेंट लेटर और क्लाइंट डेटा शीट बरामद की है, कई राज्यों से शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई, मामला विभूतिखंड थाने में दर्ज है।

