Sunday, March 15, 2026
Home Blog Page 105

Auraiya News: कांग्रेसियों ने किया उपवास और प्रदर्शन

0

औरैया। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 40 दिवसीय मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत रविवार को जनपद में इस आंदोलन की शुरूआत की गई। जिला कोऑर्डिनेटर रामानंद चौबे व जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे की मौजूदगी में शहीद पार्क में उपवास व विरोध प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार ने मनरेगा को जानबूझकर बीमार बना दिया है। इस दौरान यह संकल्प लिया गया कि मनरेगा बचाओ संग्राम को जनपद के ब्लॉक, पंचायत और गांव तक पहुंचाकर जन संघर्ष खड़ा किया जाएगा।

उपवास में वरिष्ठ नेता मखलू पांडे, कृष्ण चंद्र गोयल, बृजकिशोर पांडे, दिलीप तिवारी, त्रिलोकीनाथ गुप्त, प्रवीण गुप्त, गिरीश सिकरवार, प्रेम चंद्र गुप्ता, रामू पाठक, अशोक शर्मा, अरविंद वाजपेई, शिवनाथ सिंह सेंगर आदि शामिल रहे।

Auraiya News: युवक को गोली मारने के मामले में एजेंसी कर्मचारी को पुलिस ने पकड़ा

0

औरैया। शहर में युवक आशुतोष को गोली मारने के मामले में पुलिस ने कार एजेंसी समेत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले।पुलिस वहां से अहम सुराग मिलने के बाद नामजद कर्मचारी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। वहां वारदात को लेकर कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है। मामले में पीड़ित ने देर शाम दो नामजदों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
शहर से सटे गांव करमपुर निवासी आशुतोष तिवारी (23) की कार दिबियापुर रोड स्थित टाटा एजेंसी पर क्लेम के लिए खड़ी थी। शनिवार को एजेंसी से फोन आने के बाद गांव निवासी गोपाल के साथ पीड़ित एजेंसी पहुंचा। काम पूरा नहीं मिलने पर वह कार लेकर गांव के लिए चल दिया। नहर पुल के पास दो बाइक सवार चार आरोपियों ने कार पर फायरिंग शुरू कर दी। कमर में गोली लगने से कार चला रहा आशुतोष घायल हो गया था। उसके साथ में मौजूद गोपाल ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी थी।अस्पताल में भर्ती आशुतोष ने पुलिस को साजिश के तहत बुलाकर जानलेवा हमले की बात कही। एसपी के निर्देश पर वारदात के बाद तीन टीमों काे लगाया गया था। रविवार को कोतवाली पुलिस एजेंसी पर पहुंची। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। मौजूद कर्मचारियों से वारदात के बारे में पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को वहां से कुछ साक्ष्य मिले। इसके बाद नामजद कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में कर्मचारी ने पुलिस को पर्याप्त जानकारी दी है, इससे पुलिस दूसरे आरोपी तक पहुंच गई है।

एजेंसी के कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को घटना से संबंधित काफी साक्ष्य मिले गए हैं। पीड़ित द्वारा तहरीर दे दी गई है। जल्द प्राथमिकी दर्ज कर खुलासा किया जाएगा।

Auraiya News: पहले सेमीफाइनल में मैनपुरी की टीम विजेता

0

औरैया। तिलक स्टेडियम में रविवार देर रात तक वॉलीबॉल टूर्नामेंट चलता रहा। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में रविवार शाम पहले सेमीफाइनल मुकाबले में लखनऊ को हराकर मैनपुरी की टीम ने जीत दर्ज की। वहीं, देर रात तक दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला चलता रहा।महाविद्यालय के तिलक क्लब की ओर से वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। स्टेडियम में शनिवार को भाजपा नेता संतोष शर्मा व मन्नू तोमर ने परिचय सत्र के साथ टूर्नामेंट का शुभारंभ किया था। रविवार सुबह से शुरू हुए टूर्नामेंट में बारी-बारी कई टीमों ने अपना हुनर दिखाया। शाम को खेले गए पहले सेमीफाइनल में लखनऊ को हराकर मैनपुरी ने जीत दर्ज की। वहीं, ग्वालियर व मथुरा के बीच देर शाम दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया, जो देर रात तक चलता रहा।

इस आयोजन को लेकर दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। तिलक महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि पहले सेमीफाइनल में विजेता रही मैनपुरी की टीम अब दूसरी विजेता टीम से खेलेगी।

लखनऊ तेज रफ्तार डीसीएम ने कार में मारी टक्कर,

0

लखनऊ – तेज रफ्तार डीसीएम ने कार में मारी टक्कर, कार अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल में जा घुसी, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, काकोरी थाने के आगरा एक्सप्रेसवे का मामला

लखनऊ गैंगस्टर में वांछित 2 अभियुक्तों की गिरफ्तारी,

0

लखनऊ- गैंगस्टर में वांछित 2 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, मनोज यादव और लवकुश कश्यप की गिरफ्तारी, मनोज यादव गैंगलीडर,लवकुश कश्यप गैंग सदस्य , दोनों चोरी, लूट, धोखाधड़ी का गिरोह चलाते थे, गैंगस्टर मनोज यादव पर 10 मामले दर्ज है, मलिहाबाद थाना क्षेत्र के काकराबाद का मामला

लखनऊ चारबाग बस अड्डे की बसों की शिफ्टिंग 15 जनवरी से,

0

लखनऊ- चारबाग बस अड्डे की बसों की शिफ्टिंग 15 जनवरी से, शिफ्टिंग प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी, बसों की शिफ्टिंग आलमबाग,अवध बस अड्डे पर होगी, चारबाग बस अड्डा अत्याधुनिक रूप में विकसित होगा, 6500 वर्गमीटर क्षेत्र में बनेगा नया बस अड्डा, परियोजना पर 55 करोड़ रुपये की लागत आएगी

लखनऊ MBBS तृतीय प्रोफेशनल परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख तय

0

लखनऊ- MBBS तृतीय प्रोफेशनल परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख तय, 14 से 20 जनवरी के बीच विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन, 5 फरवरी को जारी होंगे प्रवेश पत्र, 7 से 16 फरवरी के बीच आयोजित होंगी परीक्षा

 

लखनऊ उत्तर प्रदेश में राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता,

0

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता, योगी सरकार का युवाओं को दे रही वैश्विक मंच, 12 जनवरी से राज्यस्तरीय कौशल प्रतियोगिताएं, 75 जनपदों से 1651 से अधिक प्रतिभागी शामिल , 20 विभिन्न स्किल्स में दिखेगी युवाओं की दक्षता, 12 जनवरी से 23 जनवरी तक 3 चरणों में आयोजन , 24 जनवरी को पुरस्कार वितरण समारोह होगा

 

लखनऊ स्वामी विवेकानंद जयंती पर लखनऊ में भव्य कार्यक्रम,

0

लखनऊ- स्वामी विवेकानंद जयंती पर लखनऊ में भव्य कार्यक्रम, 10 युवाओं को CM योगी आदित्यनाथ करेंगे सम्मानित, IGP में विवेकानंद यूथ अवॉर्ड 2024-25 का होगा वितरण, 47 करोड़ की खेल परियोजनाएं का शिलान्यास करेंगे CM

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

🔶ईरान की अमेरिका को खुली धमकी: हमला हुआ तो इजराइल तक सारे सैन्य बेस कर देंगे तबाह, प्रदर्शनकारियों को देंगे फांसी

🔶​ग्रीनलैंड पर कब्जे को उतावले ट्रंप ! स्पेशल US फोर्सेज से कहा-“आक्रमण की तैयारी करो”, टॉप जनरलों से मिला Shocking जवाब

🔶राम मंदिर की सुरक्षा में बड़ा बदलाव! कश्मीरी शख्स की हरकत के बाद अयोध्या हाई अलर्ट पर, अब हर कदम पर कड़ी निगरानी

🔶योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन! देवरिया में अवैध मजार जमींदोज, सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा; इलाके में मचा हड़कंप
🔶अमेरिका में खून का तांडव: सनकी युवक ने पिता, भाई और चर्च पादरी समेत 6 रिश्तेदारों को उतारा मौत के घाट

🔶अब तक 538 लोगों की मौत, इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद… ईरान में विद्रोह की आग

🔶कोविड वैक्सीन पर भिड़े अमेरिका-जर्मनी ! RFK जूनियर के दावे पर भड़का बर्लिन, US स्वास्थ्य मंत्री को दिखाया आईना

🔶जम्मू-कश्मीर में कई इलाकों में दिखाई दिए ड्रोन, PAK से आए थे; सर्च ऑपरेशन जारी

🔶दिल्ली में पति के मर्डर की गवाह महिला की हत्या:हमलावरों ने सिर पर गोली मारी; 2023 में पति की भी गोली मारकर हत्या हुई थी

🔶मोदी बोले-राजकोट को मिनी जापान बताने पर मेरा मजाक उड़ा:आज 2.50 लाख छोटे बिजनेस, यहां स्क्रू ड्राइवर से रॉकेट तक के पार्ट्स बनते हैं

🔶​पीएसएलवी-सी62/ईओएस-एन1 मिशन की उल्टी गिनती शुरू, सोमवार सुबह 10:17 बजे पर होगा लॉन्च

🔶​RJD सांसद सुरेंद्र यादव की बदजुबानी: हार के बाद मतदाताओं को दीं सरेआम गालियां, वीडियो वायरल

🔶वीबी-जी रामजी योजना पर कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले—विरोध नहीं, तथ्यात्मक बात करे कांग्रेस

🔶Politics: ‘हमारा दोस्ताना मुकाबला था, लेकिन अजित पवार का संयम डगमगा रहा’, सीएम फडणवीस ने दिए बड़े संकेत

🔶​धर्मांतरण कांड: बदायूं में ‘घर के अंदर चर्च’ बनाकर मतांतरण की साज‍िश, बरेली इंटेलिजेंस की रेड!

🔶​‘अब न तेल मिलेगा, न पैसा!’ वेनेजुएला ऑपरेशन के बाद ट्रंप ने क्यूबा को दी खुली धमकी

🔶​Crypto Trading Alert: भारत में बिटक्वाइन खरीदने वालों की खैर नहीं, सरकार ने लागू किए 5 सख्त नियम

🔶​राजस्थान में सप्लाई हो रहा 3 करोड़ का गांजा टोंक डीएसटी टीम ने पकड़ा

🔶राजस्थान के फतेहपुर में -3.4°C पारा, गाड़ियों पर बर्फ जमी:उत्तराखंड में -22°C तापमान, झरने जमे; दिल्ली के पालम में 13 साल का रिकॉर्ड टूटा

🔷IND vs NZ 1st ODI : भारत की विजयी शुरुआत, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏