पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने जा रही है। दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस का 15 साल के शासन का अब अंत हो चुका है। इस बीच मंगलवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इसमें उन्होंने भाजपा पर गलत तरीके से चुनाव जीतने का आरोप लगाया। साथ ही चुनाव आयोग को भी घेरा। इस बीच उन्होंने एक सवाल पर कहा कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, क्योंकि हमें जनादेश से नहीं, बल्कि साजिश से हराया गया है। ममता ने इस बयान में यह भी जोड़ा कि वे चुनाव नहीं हारी हैं, इसलिए लोकभवन जाने का सवाल ही नहीं है। ममता ने चुनौती देते हुए कहा कि वह चाहें तो सांविधानिक नियमों से कार्रवाई कर सकते हैं। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर अगर कोई मुख्यमंत्री चुनाव में हार के बाद अपने पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दे तो क्या हो सकता है? संविधान में नई सरकार के गठन और चुनाव हारने वाले सीएम को हटाए जाने से जुड़े क्या नियम हैं? इन नियमों को लागू करने की जिम्मेदारी किसकी होती है? आइये जानते हैं…
Rupee Recovers: तेल गिरा… और अचानक मजबूत हुआ रुपया, डॉलर को दी पटखनी
Rupee Recovers: रुपया बुधवार को 61 पैसे चढ़कर 94.57 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत देने के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत टूटकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने से रुपया मजबूत हुआ है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपए पर पड़ रहे भारी दबाव को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मुद्रा को समर्थन देने के लिए सक्रिय रूप से एक ‘अप्रत्यक्ष’ रणनीति भी अपना रहा है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 पर खुला। कारोबार के दौरान टूटकर 95.18 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया। अंततः 94.57 (अस्थायी) पर बंद रहा जो पिछले बंद भाव से 61 पैसे की बढ़त है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.18 पर बंद हुआ था। सीआर फॉरेक्स एडवाइजर्स के प्रबंध निदेशक अमित पबारी ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार का सीधे उपयोग किए बिना मुद्रा को समर्थन देने के तरीकों की तलाश कर रहा है।
पबारी ने कहा कि जिन विचारों पर चर्चा हो रही है उनमें से एक यह है कि सरकारी बैंकों को विदेशी मुद्रा बॉन्ड के माध्यम से धन जुटाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए जिससे प्रणाली में डॉलर का नया प्रवाह लाने में मदद मिल सकती है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.79 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 940.73 अंक चढ़कर 77,958.52 अंक जबकि निफ्टी 298.15 अंक की बढ़त के साथ 24,330.95 अंक पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 8.25 प्रतिशत गिरावट के साथ 100.81 डॉलर प्रति बैरल रहा।
बंगाल में 9 मई को होगा नई सरकार का शपथग्रहण समारोह, PM मोदी-शाह के शामिल होने की संभावना
नेशनल डेस्क : भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख समिक भट्टाचार्य ने बुधवार को कहा कि राज्य में भाजपा की पहली सरकार का शपथग्रहण समारोह नौ मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर दिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सुबह 10 बजे शुरू होने वाले शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और कई केंद्रीय मंत्रियों के उपस्थित रहने की उम्मीद है।
भट्टाचार्य ने पत्रकारों से कहा, ”नयी भाजपा सरकार 9 मई को सुबह 10 बजे ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ लेगी।” खास बात यह है कि शपथग्रहण समारोह बंगाली पंचांग के बैसाख महीने के 25वें दिन आयोजित किया जाएगा जिसे पूरे राज्य में रवींद्र जयंती के रूप में मनाया जाता है, जो रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है। इससे कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रतीकात्मकता की झलक नजर आएगी।
प्रदेश भाजपा सूत्रों के अनुसार, राजनीतिक हलकों में इस तारीख के चयन को भाजपा द्वारा बंगाल की सांस्कृतिक परिकल्पना में अपने ऐतिहासिक उदय को स्थापित करने और तृणमूल कांग्रेस द्वारा इसे बंगाल की भाषाई एवं बौद्धिक लोकाचार से अलग ”बाहरी लोगों की पार्टी” बताए जाने का मुकाबला करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक आठ मई की शाम बुलाई गई है, हालांकि नेतृत्व मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चुप्पी साधे हुए है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की जिससे वर्षों के संगठनात्मक विस्तार और तीव्र वैचारिक ध्रुवीकरण के बाद बंगाल में इसकी पहली सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ।
होर्मुज संकट के बीच भारत का दावाः खाड़ी में सुरक्षित भारतीय नाविक, 48 घंटे में कोई हमला नहीं
International Desk: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने बड़ी राहत भरी जानकारी दी है। सरकार के अनुसार खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं और पिछले 48 घंटों में किसी भी भारतीय ध्वज वाले जहाज से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है। पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के शिपिंग निदेशक ओपेश कुमार शर्मा ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके लिए विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावासों और समुद्री क्षेत्र से जुड़े सभी पक्षों के साथ समन्वय बनाए रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न केवल भारतीय जहाज सुरक्षित हैं, बल्कि विदेशी जहाजों पर काम कर रहे भारतीय नाविकों के साथ भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।
सरकार ने अब तक खाड़ी क्षेत्र से 2,999 से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी कराई है। इनमें पिछले 48 घंटों में 23 नाविक शामिल हैं। इसके अलावा डीजी शिपिंग के कंट्रोल रूम में हजारों कॉल और ईमेल के जरिए मदद दी जा रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार पूरी तरह सक्रिय है। शिपिंग और व्यापार की स्थिति भी अब सामान्य होती दिख रही है। पहले जहां भारतीय बंदरगाहों पर भीड़भाड़ थी, अब वह काफी कम हो गई है। पोर्ट ऑक्यूपेंसी 80 प्रतिशत से घटकर 60 प्रतिशत रह गई है और कंटेनरों की लंबित संख्या में लगभग 99 प्रतिशत की कमी आई है।
UP के रक्षा गलियारों में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश: योगी
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के छह रक्षा औद्योगिक गलियारों लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, अलीगढ़ और चित्रकूट के लिए 35,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव जमीनी धरातल पर उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां न्यू कैंट में आयोजित तीन दिवसीय ‘नॉर्थटेक सिंपोजियम’ के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रदेश सरकार ने एक बड़ा भूमि बैंक तैयार किया है। रक्षा और वैमानिकी नीति के माध्यम से निवेश के इच्छुक निवेशकों को प्रोत्साहन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा, ” अलीगढ़ में छोटे हथियारों, रक्षा उपकरणों और सैन्य सामग्रियों के उत्पादन के रूप में यह केंद्र उभरा है। इसके साथ ही परंपरागत रूप से ‘पूर्व का मैनचेस्टर’ कहलाने वाला कानपुर गोला-बारूद, मिसाइल, डिफेंस टेक्सटाइल और प्रोटेक्टिव गियर के विनिर्माण का केंद्र बिंदु बन गया है।” मुख्यमंत्री ने कहा, ” लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल और भारी रक्षा विनिर्माण पर ध्यान दिया गया है। चित्रकूट और आगरा को वैमानिकी और रक्षा में सटीक इंजीनियरिंग के गढ़ के रूप में विकसित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, ” सैनिकों की क्षमता बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश रक्षा गलियारों में तोप के गोले, ड्रोन, बुलेट प्रूफ जैकेट और उन्नत संचार प्रणालियों का विनिर्माण किया जा रहा है। रक्षा विनिर्माण गलियारे के लिए आवश्यक सहयोग उत्तर प्रदेश में मौजूद है…” मुख्यमंत्री ने कहा, ” हम आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर ड्रोन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश में 21,000 से अधिक स्टार्टअप विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित हुए हैं। इनमें एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर आदि क्षेत्रों के स्टार्टअप शामिल हैं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा, ” मजबूत पारितंत्र का निर्माण हुआ। आज हम कह सकते हैं कि एक्सप्रेसवे, हाइवे, रेल संपर्क, मेट्रो और हवाई संपर्क के रूप में सबसे अच्छा आधारभूत ढांचा उत्तर प्रदेश के पास है।” ‘नॉर्थटेक सिंपोजियम’ का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चार मई को किया था। इसमें रक्षा क्षेत्र में कार्यरत 250 से अधिक कंपनियों ने अपने उत्पाद एवं प्रौद्योगिकियां पेश कीं।
बंगाल नतीजे के बाद अखिलेश ने तोड़ा I-PAC से नाता? कहा- मेरे पास पैसे नहीं, वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करके…
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ने इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के साथ अपना करार धन के अभाव के कारण खत्म किया है और हाल के पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों से इसका कोई सम्बन्ध नहीं है।यादव ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए आई-पैक के साथ पार्टी का करार खत्म किये जाने से सम्बन्धित एक सवाल पर कहा, “हां हमारा संबंध था और कुछ महीने हमारे साथ उन्होंने काम भी किया लेकिन उसके बाद हम काम नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि हमारे पास इतना धन नहीं है।
यादव ने पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणामों से डर के कारण करार खत्म करने के एक सवाल पर कहा, “वास्तव में हमारे पास धन की कमी है। हम उतना नहीं खर्च कर सकते।” सपा प्रमुख ने कहा कि वह पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करके इस बारे में निर्णय लेंगे कि किस कम्पनी की सेवाएं ली जाएं।
सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ व काल भैरव के दरबार में की पूजा, भक्तों ने ‘हर-हर महादेव’ के लगाए नारे
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह काशी पहुंचे और उन्होंने यहां बाबा विश्वनाथ धाम व काशी कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में पूजा की। एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने बाबा काल भैरव मंदिर में हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।

काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन करने आए भक्तों ने मुख्यमंत्री को देखकर ‘हर-हर महादेव’ का जयकारा लगाया। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ , विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
कानपुर सेंट्रल से 8 ट्रेनें निरस्त, 30 के रूट डायवर्ट: ग्वालियर और मुंबई के ट्रेनों के संचालन में बदलाव, गर्मियों में यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी
कानपुर में गर्मी के मौसम में यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है। अब कानपुर आने वाले 8 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। जबकि 30 ट्रेनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। गोंडा-बुढ़वल खंड में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के लिए किए जा रहे प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है।
ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…।

इसीलिए रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह काम रेलवे लाइन की क्षमता बढ़ाने और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए हो रहा है। इसी से कई प्रमुख ट्रेनों पर असर पड़ा है। कुछ ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर पूरी तरह निरस्त किया गया है। कुछ के संचालन समय में देरी से भी चलेगी।
कानपुर में शिक्षामित्र सम्मान समारोह: मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले-हिंदू और महिला हित की बात करने वाला ही देश पर राज करेगा
कानपुर : कानपुर के मर्चेंट चैंबर हॉल में रविवार को शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के प्रभारी और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों और राजनीतिक हालात पर टिप्पणी की। योगेंद्र उपाध्याय ने कहा- जो हिंदू हित और महिला हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों की यह हार है।
कानपुर ग्रामीण सपा जिला अध्यक्ष का इस्तीफा: बिठूर से चुनाव की तैयारी, मुनींद्र शुक्ला बोले- राष्ट्रीय अध्यक्ष के कहने पर फैसला लिया
कानपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) की ग्रामीण जिला इकाई के अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को वह लखनऊ पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब वह बिठूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

इस्तीफा देने के बाद मुनींद्र शुक्ला ने कहा- जब तक नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक वह संगठन की जिम्मेदारियां संभालते रहेंगे। वह पहले भी बिठूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।

