Saturday, June 27, 2026
Home Blog Page 8

किसान के बेटे हरमन को डायरेक्टर, आकांक्षा को चांसलर मेडल:PG टॉपर शुभी AIIMS में चयनित, लोहिया संस्थान के मेधावियों की कहानी

0

लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के तीसरे दीक्षांत समारोह में मेधावियों की सफलता से उनके घरों में जश्न का माहौल है। बहराइच के किसान पुत्र हरमन सिंह ने MBBS में सर्वोच्च प्रदर्शन कर डायरेक्टर मेडल हासिल किया, जबकि फरीदाबाद की आकांक्षा जैन परिवार की पहली डॉक्टर बनकर चांसलर मेडल की हकदार बनीं।

पीजी टॉपर डॉ. शुभी शुक्ला ने गोल्ड मेडल के साथ एम्स दिल्ली में सुपर स्पेशियलिटी कोर्स में चयन हासिल किया। वैष्णवी श्रीवास्तव समेत अन्य मेधावियों की उपलब्धियों से सभी खुश हैं। दैनिक भास्कर ने दीक्षांत समारोह में टॉप प्रदर्शन करने वाले कुछ मेधावियों से बात की। पढ़िए टॉपर्स की कहानी…

बचपन में नटखट, बड़े होकर बने MBBS टॉपर

डायरेक्टर मेडल पाने वाले MBBS टॉपर हरमन सिंह की सफलता ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। बहराइच निवासी हरमन सिंह के पिता कुलबीर सिंह पेशे से किसान हैं, जबकि माता भूपेंद्र कौर गृहिणी हैं। हरमन ने बताया कि उनके पिता ने हमेशा उन्हें डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित किया।

लखनऊ एयरपोर्ट पर घटेगी उड़ानों की संख्या:गोवा-नवी मुंबई समेत 11 शहरों के लिए कम होंगे विमान

0

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और विमान ईंधन (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों का असर अब हवाई सेवाओं पर साफ दिखाई देने लगा है। बढ़ती परिचालन लागत और कई रूटों पर यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए एयरलाइन कंपनियों ने लखनऊ से संचालित कई उड़ानों की फ्रीक्वेंसी घटाने की तैयारी शुरू कर दी है। शुरुआती योजना के तहत गोवा, नवी मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, पटना, बेंगलुरु, रांची, देहरादून, जयपुर, अहमदाबाद और चेन्नई समेत 11 शहरों के लिए उड़ानों की संख्या कम की जा सकती है।

बढ़ती लागत से एयरलाइंस पर दबाव

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण विमान ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही लखनऊ से संचालित कुछ रूटों पर यात्री भार अपेक्षा से कम रहने के कारण एयरलाइंस को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में कंपनियां कम मांग वाले रूटों पर उड़ानों की संख्या घटाकर परिचालन लागत कम करने की रणनीति पर काम कर रही हैं।

140 उड़ानों के संचालन पर पड़ सकता है असर

वर्तमान में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से प्रतिदिन करीब 140 विमानों की आवाजाही होती है। यदि प्रस्तावित कटौती लागू होती है तो कई शहरों के लिए यात्रियों को कम विकल्प मिलेंगे और यात्रा की योजना बनाना पहले की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

कुछ रूटों पर पूरी सेवा बंद होने का खतरा

विशेषज्ञों का मानना है कि जिन शहरों के लिए पहले से ही सीमित उड़ानें संचालित हो रही हैं, वहां फ्रीक्वेंसी में कटौती का मतलब सेवा पूरी तरह बंद होना भी हो सकता है। उदाहरण के तौर पर नवी मुंबई और अहमदाबाद के लिए लखनऊ से सीमित सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। इनमें कटौती होने पर यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स का सहारा लेना पड़ सकता है, जिससे यात्रा समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे।

एयरलाइंस तैयार कर रही अंतिम सूची

सूत्रों के मुताबिक फिलहाल एयरलाइन कंपनियां उन रूटों का आकलन कर रही हैं जहां यात्री संख्या कम है और परिचालन लागत अधिक पड़ रही है। फ्रीक्वेंसी में कितनी कटौती होगी और किन-किन उड़ानों पर इसका असर पड़ेगा, इसकी अंतिम सूची जल्द जारी की जा सकती है।

₹5 लाख लूटने में कमता चौकी प्रभारी का भी नाम:CRPF दरोगा के साथ फरार, अब थाना पुलिस ढूंढ़ रही; इनाम घोषित होगा

0

लखनऊ में निवेश के नाम पर कारोबारियों को ठगने वाले गिरोह में शामिल कमता चौकी प्रभारी मोहित, CRPF दरोगा जय प्रकाश समेत अन्य आरोपियों पर जल्द इनाम घोषित किया जा सकता है। दो दिन पहले पुलिस ने मुकदमे में मोहित का नाम भी बढ़ाया था। 5 लाख लूट में गिरोह का खुलासा होने के बाद से दोनों फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की 6 टीमें लगातार दूसरे जिलों में दबिश दे रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी दरोगा मोहित मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और साल 2019 बैच का उपनिरीक्षक है। एसीपी विभूतिखंड ने बताया पुलिस की 6 टीमें इनकी तलाश में दबिश दे रही हैं। दोनों के मोबाइल फोन बंद होने के कारण उनकी लोकेशन नहीं मिल सकी है। ये ठगी गिरोह में शामिल थे। जब कोई अपने पैसे वापस मांगता था तो पुलिस अधिकारी होने की धौंस दिखाकर चुप करा देते थे।

हर लूट की जानकारी चौकी प्रभारी को रहती थी

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य चौकी प्रभारी मोहित को पूरी जानकारी देकर वारदात को अंजाम देते थे। मोहित को सिपाही पूरन सिंह, सीआरपीएफ दरोगा जय प्रकाश, पीएसी के बर्खास्त जवान समेत अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी थी कि वे निवेश के नाम पर कारोबारियों को फंसाकर लूटपाट करते हैं।

गिरोह के सदस्य व्यवसायियों को निवेश का झांसा देकर रुपए लेकर बुलाते थे। इसके बाद उन्हें फर्जी नंबर प्लेट लगी बोलेरो में बैठाकर कुछ दूर तक घुमाते और फिर बंधक बनाकर नकदी व अन्य सामान लूट लेते थे। कई बार आरोपी खुद को एसटीएफ का बताकर घटना को अंजाम देते थे।

पुलिस अब तक गोरखपुर के शहजनवा थाना क्षेत्र के कररिया निवासी जावेद हुसैन, उसके साथी आसिफ, संतकबीरनगर के बेल्डुआ झकहीचक निवासी प्रवेश त्रिपाठी और राजस्थान के अलवर जिले के मंडावा मैनपुर निवासी सिपाही पूरन सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस तरह से क्रिप्टोकरेंसी और बिटकॉइन में फंसाते

गिरोह के सभी सदस्यों की भूमिकाएं पहले से तय थीं। सबसे पहले ऐसे लोगों की पहचान की जाती थी, जिनके पास बड़ी मात्रा में नकदी हो और जो निवेश के जरिए अपनी रकम बढ़ाना चाहते हों। इसके बाद उन्हें क्रिप्टोकरेंसी और बिटकॉइन में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का सपना दिखाया जाता था। भरोसा जीतने के लिए दो से तीन बार बैठकें की जाती थीं और फिर पीड़ित को बड़ी रकम लेकर बुलाया जाता था।

योजना के तहत पीड़ित को कार में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर घुमाया जाता था। इसी दौरान बिना नंबर की बोलेरो में सवार कथित छापेमारी टीम पहुंचती और खुद को एसटीएफ का अधिकारी बताकर वाहन रोक लेती। आरोपी नकदी को काले धन और अवैध लेनदेन से जुड़ा बताकर पीड़ित को जेल भेजने की धमकी देते थे। डर के माहौल में पूरी रकम लूट ली जाती थी।

लखनऊ विश्वविद्यालय में 18 दिन से धरना:आज महापंचायत की तैयारी में छात्र, स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर गेट-1 पर पहुंचे

0
लखनऊ विश्वविद्यालय में 18 दिन से धरना:आज महापंचायत की तैयारी में छात्र, स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर गेट-1 पर पहुंचे

लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस में 18 दिन से जारी छात्रों का धरना आज, शुक्रवार को बड़ा होने वाला है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में महापंचायत बुलाई है। छात्र गेट-1 पर स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर पहुंचे हैं।

धरना 3 छात्रों के निष्कासन के बाद 2 जून से शुरू हुआ था। 2 जून से लगातार धरना दे रहे स्टूडेंट्स को सपा और कांग्रेस का लगातार समर्थन मिल रहा है। छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी भी खुलकर निष्काषित छात्रों के समर्थन में हैं।

2 तस्वीरें देखिए…

प्रदर्शन कर रहे छात्रों के हाथों में शुक्रवार को स्लोगन लिखे पोस्टर थे।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों के हाथों में शुक्रवार को स्लोगन लिखे पोस्टर थे।

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल की तैनाती भी है।
छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल की तैनाती भी है।

छात्रों को राजनीतिक पार्टियों का समर्थन

छात्रसंघ के कई पूर्व पदाधिकारी भी धरना स्थल पर आकर छात्रों के साथ धरना दे चुके हैं। वहीं, सपा और कांग्रेस के कई विधायक और सांसद भी छात्रों के धरने में शामिल हुए हैं। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन फिलहाल छात्रों के निष्कासन वापसी को लेकर विचार करता नहीं दिख रहा। वहीं, छात्र निष्कासन वापसी के अलावा बढ़ी हुई फीस वृद्धि वापस लेने की मांग पर अड़े हैं।

‘छात्रों के हित से नहीं किया जाएगा समझौता’

प्रिंस प्रकाश ने बताया विश्वविद्यालय प्रशासन अपने अड़ियल रुख पर कायम है। आज छात्र पंचायत कर रहे, इसके आगे सिग्नेचर कैंपेन चलाएंगे। और जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा का घेराव भी करेंगे। पर छात्रों के हित से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

चांदी ₹9,209 गिरकर ₹2.31 लाख पर आई:इस महीने अब तक 32 हजार रुपए सस्ती हुई; सोने की कीमत आज ₹3,152 कम हुई

0

सोने-चांदी के दाम में आज, 19 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 9,209 रुपए गिरकर 2.31 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले इसकी कीमत 2.40 रुपए प्रति किलो थी।

वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,152 रुपए गिरकर 1.45 लाख रुपए पर आ गया है। एक दिन पहले इसकी कीमत 1.48 रुपए थी। इस महीने 19 दिन में सोना 11 हजार रुपए और चांदी 32 हजार रुपए सस्ती हुई है।

यूएस-ईरान समझौता: अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम समझौता साइन हुआ है। इसकी वजह से पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा कम हो गया, जिससे निवेशकों ने सोने-चांदी जैसे ‘सुरक्षित निवेश’ से अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया।

यूएस फेडरल रिजर्व का रुख: फेडरल रिजर्व ने हाल ही में संकेत दिए हैं कि वह इस साल ब्याज दरों में कटौती करने के बजाय उन्हें बढ़ा सकता है। ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से सोने जैसी बिना ब्याज वाली धातु की चमक कम हो जाती है।

मजबूत अमेरिकी डॉलर: फेडरल रिजर्व के संकेतों के बाद वैश्विक बाजार में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ है। आमतौर पर जब डॉलर मजबूत होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें गिरती हैं।

मुनाफावसूली: पिछले कुछ समय पहले सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी थीं। दामों में इतनी बड़ी तेजी आने के बाद बड़े निवेशकों और ट्रेडर्स ने मुनाफावसूली की, जिससे कीमतों में अचानक तेज गिरावट आई।

ईटीएफ में बिकवाली: सुरक्षित निवेश का आकर्षण कम होने से गोल्ड-सिल्वर ETFs में भारी बिकवाली देखी गई। आज सिल्वर ईटीएफ में 6% और गोल्ड ईटीएफ में 3% की गिरावट है, जिसने घरेलू बाजार के भाव को नीचे खींचा है।

ऑल टाइम हाई से 31 हजार रुपए गिरा सोना

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 32 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।

वहीं चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 1.55 लाख रुपए सस्ती हो गई है।

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

  • मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
  • आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है।
  • स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है।
  • क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।

3 साल की बच्ची पर गिरा लोहे का गेट, मौत:लखनऊ में पिता खिला रहे थे खाना, खेलते-खेलते घर के बाहर पहुंची; चीख सुनकर अस्पताल ले गए

0

लखनऊ में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पीजीआई थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव में खेलते समय बच्ची लोहे के गेट के नीचे दब गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक बच्ची की मां सीमा अपनी बड़ी बेटी को ट्यूशन छोड़ने गई थी, उसी दौरान ये हादसा हुआ।

यही वह लोहे का गेट है, जिसके नीचे दबकर 3 वर्षीय अन्वी की दर्दनाक मौत हो गई।
यही वह लोहे का गेट है, जिसके नीचे दबकर 3 वर्षीय अन्वी की दर्दनाक मौत हो गई।

मोहिद्दीनपुर निवासी सूरज कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके परिवार में पत्नी सीमा और दो बेटियां, चार वर्षीय सृष्टि और तीन वर्षीय अन्वी थीं। घटना के समय सूरज घर में खाना खा रहे थे और अन्वी को भी खाना खिला रहे थे। इसी दौरान अन्वी उठकर घर के बाहर चली गई। कुछ ही क्षण बाद एक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर सूरज और अन्य परिजन बाहर की ओर दौड़े।

लोहे के गेट के नीचे दबी अन्वी

उन्होंने देखा कि घर का लोहे का गेट जमीन पर गिरा पड़ा था और उसके नीचे अन्वी दबी हुई थी। परिजनों ने तत्काल गेट हटाकर बच्ची को बाहर निकाला और इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो चुकी थी। मृतका के चाचा ने बताया कि परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव को घर ले आए। घटना के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है।

खेलने के दौरान हुआ हादसा

मृतक बच्ची की मां सीमा सुबह अपनी बड़ी बेटी को घर के पास पढ़ने के लिए छोड़ने गई थीं। बच्ची के चाचा सूरज ने बताया कि इस दौरान तीन वर्षीय अन्वी घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक घर का मुख्य लोहे का गेट भरभराकर गिर पड़ा और अन्वी उसकी चपेट में आ गई।

‘SIT पूरी तरह बोगस और फ्रॉड है’:लखनऊ में अजय राय बोले- चढ़ावा चोर साबित हो गए; राहुल गांधी के जन्मदिन पर रुद्राभिषेक किया

0

लखनऊ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर रुद्राभिषेक करने के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राममंदिर चढ़ावा मामले में बयान दिया। उन्होंने कहा- हम रामभक्त हैं, इनकी तरह चंदा चोर और चढ़ावा चोर नहीं हैं। ये पूरी तरीके से चढ़ावा चोर साबित हो गए। योगी से कहना चाहूंगा कि थोड़ा भी गेरुआ वस्त्र का सम्मान हो तो आप तुरंत उच्च न्यायालय से जांच कराइए। जो SIT जांच कर रही है, वह पूरी तरह से बोगस और फ्रॉड है।

शिवलिंग की पूजा कर अजय राय ने राहुल गांधी के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान राहुल की बाबा वैद्यनाथ का पूजन करते हुए तस्वीर पास में रखी थी।
शिवलिंग की पूजा कर अजय राय ने राहुल गांधी के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान राहुल की बाबा वैद्यनाथ का पूजन करते हुए तस्वीर पास में रखी थी।

राहुल गांधी जननायक हैं, वह लोगों के लिए लड़ रहे

अजय राय ने कहा कि आज लखनऊ ही नहीं, पूरे देशभर में जननायक राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। राहुल गांधी शुरू से ही अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने जिस तरीके से संविधान एक हाथ में लेकर, एक हाथ में फरसा लेकर लोगों के लिए लड़ रहे हैं, अन्याय के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। उसके लिए हम सभी लोग उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं।

‘SIT में शामिल अधिकारी ने प्रयागराज में भगदड़ कराई’

अयोध्या में SIT जांच पर अजय राय ने कहा कि पूरी तरीके से SIT बोगस है। उसमें शामिल जो अधिकारी हैं विजय विश्वास पंत, उनके ही अनाउंसमेंट पर प्रयागराज (महाकुंभ) में भगदड़ हुई थी। ऐसे अधिकारी कोई भी जांच नहीं कर पाएंगे। मुख्यमंत्री जिस तरीके से कांग्रेस को लेकर बयान दे रहे हैं, वह उनकी हताशा और निराशा है।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने हनुमंत धाम में रुद्राभिषेक के बाद मीडिया से बातचीत में राममंदिर चढ़ावा मामले पर बयान दिया।
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने हनुमंत धाम में रुद्राभिषेक के बाद मीडिया से बातचीत में राममंदिर चढ़ावा मामले पर बयान दिया।

हनुमंत धाम में पंचगव्य से रुद्राभिषेक किया

अजय राय तय कार्यक्रम के मुताबिक, हनुमंत धाम सुबह 11:30 बजे पहुंचे। यहां पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ उनसे रुद्राभिषेक कराया। अजय राय ने शिवलिंग पर पंचगव्य चढ़ाया। इसके बाद जल से अभिषेक किया। यहां से अजय राय सीधे पार्टी मुख्यालय निकल गए।

दोपहर 2 बजे अजय राय प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पहुंचेंगे। वहां नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहेंगे।

दुर्घटना में हुई थी युवक की मौत, खुदकुशी बताने पेड़ पर फंदा लगाकर टांग दी लाश; बड़वानी में रावण ग्रुप के तीन आरोपी गिरफ्तार

0

 बड़वानी। सड़क दुर्घटना के बाद एक युवक की मौत को आत्महत्या बताने की साजिश रचने वाले आरोपियों का आखिरकार पर्दाफाश हो गया। सिलावद पुलिस ने करीब 42 दिन पुरानी अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए कथित रावण ग्रुप से जुड़े तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दुर्घटना के बाद युवक के शव को पेड़ पर फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया था।

 

‘पिछले 12 साल में 35 गुना बढ़ा एक्सपोर्ट और भारत बना दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता’, फ्रांस में भारतीय समुदाय से बोले PM मोदी

0

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की अपनी यात्रा के दौरान भारतीय लोकतंत्र की शक्ति और देश की बदलती तस्वीर का प्रभावशाली खाका पेश किया है। अपनी सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भारत के लोकतंत्र की ही ताकत है, जिसने एक ‘चाय वाले’ को चुनकर देश की सेवा करने का यह सौभाग्य प्रदान किया है।

आंकड़ों में दिखी भारत की तरक्की: 35 गुना बढ़ा निर्यात
प्रधानमंत्री ने देश की आर्थिक प्रगति के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि पिछले 12 वर्षों में भारत का निर्यात (एक्सपोर्ट) 35 गुना बढ़ गया है। उन्होंने मोबाइल क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि देश में मोबाइल बनाने वाली यूनिट्स में 100 गुना की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल बनाने वाला देश बन चुका है। वर्तमान में भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।

बुनियादी सुविधाओं से ‘स्मार्ट लिविंग’ की ओर बढ़ता भारत
पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि यह भारत की आकांक्षाओं का एक नया युग है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता केवल बुनियादी सुविधाओं से संतुष्ट नहीं है; जहां बिजली पहुंची है, वहां लोग अब ‘स्मार्ट लिविंग’ चाहते हैं और जहां रेल व हाइवे पहुंचे हैं, वहां जनता हाई स्पीड कनेक्टिविटी व वर्ल्ड क्लास एक्सप्रेसवे की मांग कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इंटरनेट के विस्तार के बाद अब भारतीय युवा एआई (AI) और डिजिटल इनोवेशन में वैश्विक नेतृत्व चाहते हैं।

140 करोड़ भारतीयों का आत्मविश्वास ही असली उपलब्धि
अपनी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सबसे बड़ी सफलता 140 करोड़ भारतीयों का आत्मविश्वास है। उन्होंने कहा कि आज भारत का युवा बड़े सपने देख रहा है, किसान नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है और देश की महिलाएं नए नेतृत्व का परिचय दे रही हैं। पीएम मोदी के अनुसार, यह कालखंड केवल उपलब्धियों का नहीं, बल्कि भारत की आकांक्षाओं को नई बुलंदी देने का समय रहा है।

चीनी विदेश मंत्री वांग यी आएंगे भारत दौरे पर, NSA अजीत डोभाल से कर सकते हैं मुलाकात

0

बीजिंगः चीन के विदेश मंत्री वांग यी 22-23 जून को भारत की यात्रा करेंगे और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के निमंत्रण पर ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के उच्च प्रतिनिधियों की सोलहवीं बैठक में भाग लेंगे।

चीन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि वांग भारत की मेजबानी में आयोजित इस उच्चस्तरीय सुरक्षा संवाद में शामिल होंगे। भारत 2026 में ‘नवाचार, सहयोग और सतत विकास के निर्माण’ विषय के साथ ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। बैठक में रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु के भी शामिल होने की संभावना है। इस बैठक में सदस्य देशों के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी वैश्विक और क्षेत्रीय स्थिरता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

ब्रिक्स एनएसए बैठक ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने युद्धविराम को 60 दिन और बढ़ाने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने एवं ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता शुरू करने के लिए प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। यह यात्रा मई में नई दिल्ली में हुई ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद हो रही है, जिसमें राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की गई थी। मंत्रियों ने बहुपक्षवाद, संयुक्त राष्ट्र केंद्रित व्यवस्था और वैश्विक शासन सुधारों के प्रति समर्थन दोहराया था। ईरान युद्ध को लेकर सदस्य देशों के बीच मतभेदों के बावजूद दो दिन की चर्चा के बाद संयुक्त वक्तव्य भी जारी किया गया था।

ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के साथ शुरू हुए ब्रिक्स समूह में अब मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया तक शामिल हो चुके हैं। यह मंच उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच समन्वय के प्रमुख माध्यम के रूप में अपनी भूमिका मजबूत कर रहा है। भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता की प्राथमिकताओं में नवाचार आधारित विकास, सतत विकास, डिजिटल संपर्क, ऊर्जा परिवर्तन और विकासशील देशों की क्षमता सुद्दढ़ करना शामिल है।

वांग की यात्रा को भारत-चीन संबंधों में धीरे-धीरे आ रहे सुधार के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। हाल के वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बहुपक्षीय मंचों पर कई उच्चस्तरीय बैठकें हुई हैं, जिनमें 2025 में तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन और 2024 में कजान में हुई बैठकें शामिल हैं।

भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों देशों ने हाल में सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता बनाये रखने तथा मतभेदों को विवाद में नहीं बदलने पर जोर दिया है। दोनों पक्षों ने यह भी रेखांकित किया है कि स्थिर भारत-चीन संबंध न केवल दोनों देशों के विकास बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।