Saturday, June 27, 2026
Home Blog Page 14

Auraiya News: स्कूल खुले, पहले दिन बच्चे तो कहीं शिक्षक नदारद

0

औरैया। जिले के 1265 परिषदीय स्कूलों मंगलवार को ग्रीष्मावकाश के बाद पहली बार खुले। यहां किसी स्कूल में छात्र संख्या शून्य रही तो किसी स्कूल में शिक्षक भी नदारद रहे। ऐसे में पहली दिन की पाठशाला का दृश्य सुधारों तक सीमित रही।

केस-1

अयाना क्षेत्र के स्कूलों में नहीं आए

प्राथमिक विद्यालय अयाना में मंगलवार को प्रधानाध्यापक अमित प्रकाश परिसर की सफाई करते नजर आए। सहायक अध्यापक व शिक्षामित्र मिले लेकिन यहां पर एक भी छात्र नहीं मिला। प्रधानाध्यापक अमित प्रकाश ने बताया कि स्कूल में 79 बच्चे पंजीकृत हैं। पहले दिन एक भी बच्चा पढ़ने नहीं आया।

वहीं प्राथमिक विद्यालय मनसुखपुर में प्रधानाध्यापक मधुबाला परिसर की सफाई करवाती मिलीं। सहायक अध्यापक प्रियंका सिंह व शिक्षामित्र विमलेश कुमारी नहीं मिलीं। प्रधानाध्यापक मधुबाला ने बताया कि स्कूल में 56 छात्र पंजीकृत हैं। पहले दिन महज छह छात्र स्कूल आए है। स्कूल न आने वालीं सहायक अध्यापक व शिक्षामित्र की सूचना बीएसए कार्यालय भेज दी गई है।

केस-02

पंजीकरण 104 का, छात्र आए पांच

दिबियापुर कस्बा के बेला रोड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कुल पंजीकृत छात्र 104 है। गर्मी की छुट्टी खत्म होने के बाद मंगलवार को महज पांच बच्चे ही स्कूल पहुंचे। प्रधानाध्यापक शकील अफरोज ने बताया कि पांच छात्र स्कूल आए हैं। स्कूल में तीन शिक्षक व तीन अनुदेशक हैं। इसमें तीन अनुदेशक जनगणना ड्यूटी में है। तीन शिक्षक मौजूद मिले। शिक्षक अभिभावकों से फोन पर संपर्क करते नजर आए।

केस-3

एक भी छात्र नहीं पहुंचा स्कूल

ककोर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कुल 29 छात्रों का पंजीकरण है। बावजूद मंगलवार को एक भी छात्र स्कूल नहीं पहुंचा। स्कूल परिसर में जहां बच्चों की चहल-पहल दिखाई देनी चाहिए थी, वहां सन्नाटा पसरा रहा।

केस-4

46 पंजीकृत, पहुंचे महज 16 बच्चे

अजीतमल के मोहल्ला गांधी नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय सराय अमिलिया में पहले दिन शिक्षक व शिक्षा मित्र सभी उपस्थित मिले। यहां अंकित छात्र संख्या 46 के सापेक्ष छात्र महज 16 ही उपस्थित मिले। आने वालों छात्रों को टीका लगाकर उनका स्वागत किया गया। परिसर के बाहर गंदगी देखने को मिली। प्रधानाध्यापक पवन कुमार ने बताया कि बाउंड्रीवॉल न होने के चलते परिसर में गंदगी रहती है। नगर पंचायत को सफाई कर्मचारी भेजने की मांग की गई है। पहले दिन छात्र संख्या कम रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले छात्रों को तिलक भी लगाया गया।

पहले दिन के चलते छात्र संख्या कम रही है। शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क करने को कहा गया है। प्रधानाध्यापकों से लगातार इस संबंध में फीडबैक लिया जा रहा है। जहां जो शिक्षक नहीं पहुंचे, उससे जवाब लिया जाएगा।

-संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

फोटो-10- मनसुखपुर स्कूल में बैठे बच्चे। संवाद

फोटो-10- मनसुखपुर स्कूल में बैठे बच्चे। संवाद

फोटो-10- मनसुखपुर स्कूल में बैठे बच्चे। संवाद

फोटो-10- मनसुखपुर स्कूल में बैठे बच्चे। संवाद

फोटो-10- मनसुखपुर स्कूल में बैठे बच्चे। संवाद

फोटो-10- मनसुखपुर स्कूल में बैठे बच्चे। संवाद

फोटो-10- मनसुखपुर स्कूल में बैठे बच्चे। संवाद

फोटो-10- मनसुखपुर स्कूल में बैठे बच्चे। संवाद

औरैया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को मिली जमानत

0

औरैया। जिला एवं सत्र न्यायालय ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और दहेज में 20 लाख रुपये मांगने के आरोपी को जमानत दे दी है। प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेश कुमार की अदालत ने मामले के तथ्यों और अभियुक्त का कोई आपराधिक इतिहास न होने से यह राहत प्रदान की है।मामला अजीतमल थाना क्षेत्र का है। पीड़ित युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गिरधारीपुर निवासी वरुण कुमार दूर का रिश्तेदार होने के नाते घर आता-जाता था। युवती का आरोप था कि वरुण ने शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक उसके साथ संबंध बनाए।जब वह पुणे व गुरुग्राम में नौकरी कर रही थी, तब भी उसके साथ पति की तरह रहा। युवती का कहना था कि जब से हाईवे में जमीन जाने से आरोपी को दो करोड़ रुपये मिले हैं तो वह दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करने लगा। बाद में दूसरी शादी तय कर ली है।

सोमवार को सुनवाई के दौरान अभियुक्त के वकील ने दलील दी कि दोनों के बीच सहमति से संबंध थे। आरोपी ने युवती को पुणे और गुरुग्राम में नौकरी लगवाने में मदद की थी। उन्होंने कहा कि मामला रंजिशन दर्ज कराया गया है और आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। वह पांच जून 2026 से जेल में बंद है।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि युवती शिक्षित है और उसने महिला मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने बयानों में जोर-जबरदस्ती का कोई उल्लेख नहीं किया है। कोर्ट ने आदेश में कहा कि युवती बालिग है और अपना भला-बुरा सोचने में सक्षम है। मेडिकल रिपोर्ट में भी जबरदस्ती की पुष्टि नहीं हुई है।
दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी वरुण कुमार का जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया। उसे एक लाख रुपये के व्यक्तिगत मुचलके और इतनी ही धनराशि के दो जमानती पेश करने पर जेल से रिहा करने का आदेश दिया।
—–
वकील ने वापस ली पैरवी, जमानत अर्जी खारिज
औरैया। जिला एवं सत्र न्यायालय में सोमवार को गंभीर धाराओं में जेल में बंद अभियुक्त तेज सिंह की जमानत अर्जी पर उसके अपने ही वकील ने पैरवी करने से इन्कार कर दिया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने अचानक यू-टर्न लेते हुए अदालत से प्रार्थना पत्र पर जोर न देने का आग्रह किया।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बम्हौरी का पुरवा धाना का है, जहां के निवासी तेज सिंह पर दुष्कर्म व मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। राहत पाने के लिए अभियुक्त की ओर से पहली जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेश कुमार ने अधिवक्ता के इस कदम को गंभीरता से लेते हुए जमानत याचिका को निरस्त कर दिया। आरोपी तेज सिंह को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। (संवाद)

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में मिलेगी 50 प्रतिशत छूट

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी मोहर्रम को लेकर कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि यह मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं। मोहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन, नई परंपरा की शुरुआत तथा कानफोड़ू डीजे, ढोल-ताशों के अनियंत्रित प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने शांति भंग करने के प्रयासों पर कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर किराये में 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा भी की।

मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मोहर्रम की व्यवस्थाओं को लेकर पहले से संवाद स्थापित करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ की घटना न होने पाए।

पूर्व की घटनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कानफोड़ू डीजे, ढोल एवं ताशों के अनियंत्रित उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के जुलूसों में किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। साथ ही किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए तथा 10 से 12 फीट से अधिक ऊंची ताजियों की अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा कि सभी की आस्था का सम्मान किया जाए, लेकिन नई परंपरा का सृजन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।

UP विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 2 लाख की घूस लेते रंगे हाथ धरे गए शाहाबाद के EO, बिल पास करने के बदले मांगा था कमीशन

0

Hardoi News: उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस), लखनऊ सेक्टर की टीम ने सोमवार को शाहाबाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (EO) कृष्ण कुमार सोनकर को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बिल पास करने के बदले मांगा था ₹2 लाख कमीशन
सतर्कता विभाग के अनुसार, हरदोई के सदर बाजार खजांची टोला निवासी सुदेश कुमार गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता की फर्म लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल्स पिछले कई वर्षों से शाहाबाद नगर पालिका में बिजली आपूर्ति और रखरखाव का काम कर रही है। फर्म के पिछले कार्यों के बिलों का भुगतान लंबे समय से बकाया था। आरोप है कि इन बिलों को पास करने और भुगतान जारी करने के एवज में ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने दो लाख रुपये कमीशन मांगा था। ईओ ने धमकी दी थी कि रिश्वत न देने पर बकाया भुगतान नहीं होगा।

गोपनीय जांच के बाद विजिलेंस की ट्रैप टीम ने बिछाया जाल
शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ सेक्टर को लिखित शिकायत दी। गोपनीय जांच में शिकायत सही पाए जाने पर सोमवार को विजिलेंस की ट्रैप टीम ने शाहाबाद में जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने ईओ को 2 लाख रुपए नकद दिए, टीम ने उन्हें मौके पर दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी ईओ को हिरासत में लेकर लखनऊ पहुंची। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में सतर्कता अधिष्ठान थाना, लखनऊ सेक्टर में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

7th Bada Mangal Remedies 2026: हनुमान कृपा और मंगल शक्ति का महासंयोग, सातवां बड़ा मंगल बनेगा खास

0

7th Bada Mangal Remedies 2026: ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल (बुढ़ा मंगल) का हिंदू धर्म में अत्यधिक आध्यात्मिक महत्व है। इस बार यह अवसर और भी खास हो गया है क्योंकि इसी दिन मंगल ग्रह अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। जब बड़े मंगल और मंगल गोचर का ऐसा प्रभावशाली संयोग बनता है, तो हनुमान जी की भक्ति और मंगल ग्रह से जुड़े पुण्य का फल कई गुना बढ़ जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से किए गए उपाय अथवा पूजा व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आर्थिक स्थिरता लेकर आते हैं।

PunjabKesari 7th Bada Mangal Remedies

16 जून 2026 को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष का सातवां बड़ा मंगल है। इस दिन हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है। सांतवें बड़े मंगल पर श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई हनुमान जी की भक्ति जीवन में आने वाली रुकावटों को भी कम करने में सहायक होती है। 16 जून को मंगल ग्रह का गोचर भी हो रहा है। मंगल ऊर्जा, साहस, भूमि, पराक्रम, रक्त, भाई-बंधुओं, सुरक्षा और जीवन की सक्रियता का कारक ग्रह है। वहीं बड़े मंगल का संबंध संकटमोचन हनुमान जी की कृपा से जुड़ा हुआ माना जाता है।

PunjabKesari 7th Bada Mangal Remedies

मंगल ग्रह के बुरे प्रभाव के कारण स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी को चोला के साथ चमेली का तेल, सिंदूर और चने के साथ सूरजमुखी फूल अर्पित करें। इसके पश्चात पीपल की 9 पत्तियां लेकर चंदन की लकड़ी से उन पर श्रीराम लिखें और हनुमान जी को चढ़ाएं फिर हनुमान जी की 108 परिक्रमा लगाकर प्रार्थना करें। ऐसा करने से बिगड़े काम शीघ्र बनते हैं। मंगल मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करने से मंगल ऊर्जा संतुलित होती है।

मंगल मंत्र-“ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः”

PunjabKesari 7th Bada Mangal Remedies

रामभक्त हनुमान की कृपा जिस पर हो जाती है उसके सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। कहा जाता है कि हनुमान जी कलयुग में भी विद्यमान है। हनुमान जी की पूजा-अर्चना से जादू-टोने, आर्थिक तंगी, रोग, ग्रह दोष, नकारात्मक ऊर्जा, डर आदि परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही व्यक्ति को जीवन के हर कार्यों में सफलता मिलती है। जानिए, हनुमान जी से संबंधित कुछ सरल उपाय।

आटे में गुड़ मिलाकर पुए बनाकर हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं और गरीबों को खिलाएं। इससे सभी कर्ज दूर हो जाएंगे।

शनिदेव के कुप्रभावों से ग्रसित व्यक्ति को पूजा-पाठ करने के पश्चात भी राहत न मिले तो उसे शनिवार को राम भक्त हनुमान को चोला अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाकर हनुमान चालीसा या हनुमान जी के अन्य मंत्रों का जाप करें।  तिल के तेल का दीपक प्रज्वलित करें। इसके बाद काले चने और गुड़ के साथ नारियल अर्पित करने के बाद शनि बाधा से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी के 108 नामों का जाप करें।

PunjabKesari 7th Bada Mangal Remedies

डर और तनाव से मुक्ति पाने के लिए 7 दिन हनुमान जी का विशेष पूजन करें। प्रतिदिन हनुमान अष्टक और हनुमान चालीसा का 100 बार पाठ करने से फायदेमंद होता है।

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए अपनी ऊंचाई के अनुसार नाल को गांठ बांधकर नारियल में लपेटें और उस पर केसर और सिंदूर से स्वास्तिक बनाकर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ कर हनुमान जी को अर्पित करें।

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए बड़े मंगल की शाम पीपल के पेड़ के नीचे दक्षिण दिशा की ओर मुख करके 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

ग्रहों की समस्या से मुक्ति पाने के लिए बड़े मंगलवार को काले चने और गुड़ लेकर हनुमान मंदिर में प्रसाद बांटें।

PunjabKesari 7th Bada Mangal Remedies

YouTube पर वीडियो देखते-देखते जल्दी खत्म हो जाता है Data, तो घबराएं नहीं, बस बदल लें ये सेटिंग

0

YouTube Big Secret : आज के दौर में यूट्यूब मनोरंजन, पढ़ाई और नई जानकारियां हासिल करने का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। हम में से ज्यादातर लोग हर दिन घंटों तक यूट्यूब पर वीडियो, शॉर्ट्स, पॉडकास्ट और गाने सुनते हैं लेकिन इस एंटरटेनमेंट के बीच सबसे बड़ी टेंशन होती है, मोबाइल डेटा का खत्म होना… कई बार तो पता ही नहीं चलता और कुछ ही रील्स या वीडियो देखने के बाद फोन पर ‘100% डेटा खत्म’ होने का मैसेज आ जाता है। खासकर सीमित (Daily Limit) प्रीपेड प्लान इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह बड़ी मुसीबत है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यूट्यूब ऐप के अंदर ही एक ऐसा छुपा हुआ फीचर मौजूद है जो आपके वीडियो देखने के मजे को खराब किए बिना इंटरनेट डेटा की अंधाधुंध खपत को रोक सकता है।

जानें क्या होता है YouTube का Data Saver मोड?

यूट्यूब ऐप में ‘डेटा सेवर’ (Data Saving Mode) नाम का एक खास इन-बिल्ट फीचर दिया गया है। इसका मुख्य काम वीडियो की क्वालिटी (रिजॉल्यूशन) को इंटरनेट स्पीड के हिसाब से इस तरह सेट करना है ताकि कम से कम इंटरनेट खर्च हो। स्मार्टफोन की छोटी स्क्रीन पर हाई-डेफिनिशन (HD) और नॉर्मल वीडियो क्वालिटी में बहुत ज्यादा अंतर समझ नहीं आता लेकिन इस छोटी सी सेटिंग को ऑन करने से आपके डेटा की खपत आधे से भी कम हो जाती है।

ऐसे ऑन करें यह खुफिया Setting

अपने फोन में डेटा सेवर मोड चालू करने के लिए इन बेहद आसान स्टेप्स को फॉलो करें। सबसे पहले अपने मोबाइल में YouTube ऐप ओपन करें। फिर स्क्रीन पर ऊपर की तरफ दाईं ओर दिख रही अपनी प्रोफाइल फोटो (Profile Icon) पर क्लिक करें। जिसके बाद नीचे दिए गए Settings (सेटिंग्स) के ऑप्शन पर जाएं।

बीमारी ठीक करने के बहाने ओझा ने किया था रे/प, भाई भी था साजिश में शामिल… 9 साल पुराने केस में मिली ऐसी खौफनाक सजा

0

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की एक अदालत ने एक महिला से दुष्कर्म करने के मामले में ओझा और उसके सहयोगी को दोषी करार देते हुए सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। यह मामला 9 साल पुराना है। अदालत ने दोनों दोषियों पर अलग-अलग 1 लाख 500 रुपए का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड अदा नहीं करने की स्थिति में दोषियों को 6-6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। शासकीय अधिवक्ता सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने 27 अप्रैल 2017 को सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज थाने में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी।

महिला ने पुलिस को बताया था कि वह विवाहित है और 2 बच्चों की मां है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह 3-4 दिन पहले चंदौली स्थित अपने मायके आई थी, और वह कुछ दिनों से बीमार थी। पीड़िता के अनुसार, बीमारी के उपचार के लिए 26 अप्रैल 2017 को उसका भाई लालू शर्मा उर्फ जनार्दन शर्मा उसे रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के झपरी गांव निवासी ओझा जगदेव शर्मा उर्फ जयदेव शर्मा (55) के पास ले गया था।

10 Gram Gold Price: महंगा हुआ सोना-चांदी, 24 Carat गोल्ड के दाम में बंपर उछाल, जानें 10 ग्राम का नया रेट

0

24 carat gold price:  घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। MCX पर 24 Carat सोना 2,574 रुपये यानी 1.71 फीसदी की बढ़त के साथ 1,53,102 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी की बात करें तो Silver सोने से भी अधिक तेजी दर्ज की गई। MCX पर चांदी 5,717 रुपये यानी 2.32 फीसदी की मजबूती के साथ 2,51,903 रुपये के स्तर पर पहुंच गई। यह आंकड़ा 15 जून 2026 सुबह 9:30 बजे तक का है।

क्यों महंगा हुआ सोना-चांदी? 
कीमती धातुओं की कीमतों में यह हालिया उछाल तब आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की कि ईरान के साथ शांति समझौता हो गया है और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) फिर से खुल जाएगा, जिससे चार महीने से चल रहा संघर्ष खत्म हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका ने उस अहम कनेक्टिविटी रूट से नाकेबंदी हटा ली है, जो दुनिया के ऊर्जा व्यापार के लिए एक प्रमुख समुद्री मार्ग (choke point) है और दोनों देशों के बीच तनाव के कारण काफी समय से बाधित था।

तनाव कम होने के बीच, वैश्विक बाजारों में सोने की कीमत में लगभग 3% की बढ़ोतरी हुई और यह $4,346 प्रति औंस से ऊपर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी की कीमत में लगभग 4% का उछाल आया और यह $70.5 पर पहुंच गई।

राम मंदिर: चढ़ावे में गिनती से पहले पार हो जाती थी रकम, FIR की जगह इसलिए चुना गया SIT का रास्ता; जानिए मामला

0

श्रीराम मंदिर के चढ़ावे की राशि में हुए गबन का अंदाजा लगाना आसान नहीं होगा। उसकी कई वजहें हैं। दरअसल, मंदिर में आई चढ़ावे की राशि का हिसाब लगाने के लिए ही गिनती की जाती थी। मतलब उसके पहले ये राशि बेहिसाब होती थी। उसी दौरान उसमें से रकम पार की जाती थी। आखिर में जोड़-घटा कर विवरण दर्ज कर दिया जाता था। साफ है कि जो विवरण दर्ज हो गया, वही हिसाब हो गया। इसलिए गबन कितने करोड़ का हुआ, यह स्पष्ट अंदाजा लगाना काफी कठिन है। वहीं अब बड़े जिम्मेदार इधर-उधर भाग रहे हैं।

मंदिर के चढ़ावे का हिसाब-किताब रोजाना होता था। रोजाना लाखों श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। अधिकतर कुछ न कुछ चढ़ावा जरूर देते हैं। इसमें छोटी से लेकर बड़ी रकम व सोना-चांदी भी होता है। आम दिनों की अपेक्षा त्योहार, वीकेंड आदि के अवसर पर राशि में कई गुना बढ़ोतरी भी होती है। सूत्रों के मुताबिक, गिनती करने से पहले सभी दानपात्र खोले जाते थे। पूरी रकम एक जगह इकट्ठा की जाती थी। तब तक यह पता नहीं रहता था कि किस दानपात्र में कितनी और रकम है। इसी के लिए गिनती होती थी, लेकिन उसी दौरान रकम पार की जाती रही। अब देखना होगा कि एसआईटी इसका आकलन कैसे करेगी।

कुंभ की तरह माघ मेले के दौरान भी बेशुमार चढ़ावा

पिछले साल हुए कुंभ में करीब 67 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे थे। इसमें से करोड़ों लोग अयोध्या भी दर्शन करने आए। सूत्र बताते हैं कि उस दौरान चढ़ावे की राशि में बेशुमार वृद्धि हुई थी। इसका फायदा उठाते हुए चढ़ावा चोरों ने एक-एक दिन में 10 से 15 लाख रुपये तक पार किए। यही नहीं, इसी तरह का खेल माघ मेले के दौरान भी हुआ। तब भी श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ था। उस दौरान भी हर दिन मोटी रकम गिनती के दौरान पार की गई।

कइयों ने बनाई अकूत संपत्ति

पिछले कुछ वर्षों से ट्रस्ट से जुड़े लोग व उनके कई रिश्तेदारों ने अकूत संपत्तियां बनाईं। किसी ने जमीनें खरीदीं तो किसी ने घर, मकान और कारें लीं। अचानक लखपति और करोड़पति होना सवाल खड़े करता है। अभी जो चार-पांच संदिग्ध पकड़े गए हैं, उनके अलावा तमाम ऐसे लोग हैं, जिनकी भूमिका इस हेरफेर में रही है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नागपुर में CJP का प्रदर्शन आज, दीपके ने की ये अपील

0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) मंगलवार (16 जून) को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नागपुर में प्रदर्शन करेगी. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने यह घोषणा की है, जिसके बाद जयपुर में उन पर हुए हमले के बाद भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है.

दीपके ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में कहा कि वह 16 जून को शहर पहुंचेंगे और उन्होंने नागपुर के लोगों, जिनमें छात्र और युवा शामिल हैं उनसे शाम 4 बजे संविधान चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए इकट्ठा होने की अपील की है. सीजेपी पिछले महीने हुए नीट (यूजी) परीक्षा पेपर लीक कांड को लेकर प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है.