Saturday, June 27, 2026
Home Blog Page 9

स्टडी ने बढ़ाई चिंता: दो मिनट भी नहीं दौड़ पा रहे युवा, खराब लाइफस्टाइल का बड़ा संकेत सामने आया

0

नेशनल डेस्क: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आ रहा है। खराब लाइफस्टाइल, तनाव, अनियमित खानपान और बढ़ते काम के दबाव के बीच लोग खुद को फिट रखने की कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कई लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जो लोग खुद को पूरी तरह स्वस्थ मानते हैं, वे भी हृदय संबंधी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। हाल ही में हृदय रोग संस्थान की एक केस स्टडी में ऐसा ही हैरान करने वाला खुलासा सामने आया है।

गिरती शारीरिक फिटनेस खराब जीवनशैली का संकेत
रिसर्च में सामने आया है कि दिल की जांच रिपोर्ट सामान्य है, ईसीजी और ईको में कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं दिखती, फिर भी हर दूसरा युवा ट्रेडमिल पर दो से पांच मिनट भी नहीं टिक पा रहा है। हृदय रोग संस्थान की केस स्टडी में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। 45 वर्ष तक की उम्र के 45 प्रतिशत युवा टीएमटी (ट्रेडमिल टेस्ट) में असफल हो रहे हैं। विशेषज्ञ इसे हृदय रोग नहीं, बल्कि तेजी से गिरती शारीरिक फिटनेस और खराब जीवनशैली का संकेत मान रहे हैं।

25 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवा सांस फूलने, बेचैनी जैसे अन्य विमारी के हो रहे शिकार 
कानपुर में हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलॉजी) ने छह महीनों में 4200 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का अध्ययन किया। इनमें बड़ी संख्या में 25 से 45 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे लोग शामिल थे जो सीने में भारीपन, तेज धड़कन, सांस फूलने, बेचैनी और बीपी बढ़ने जैसी शिकायतों के साथ अस्पताल पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच में अधिकांश लोगों की ईसीजी, ईको और एंजियोग्राफी रिपोर्ट सामान्य मिली। इसके बाद उनकी फिटनेस और हृदय की कार्यक्षमता का पता लगाने के लिए टीएमटी कराया गया।

खुद को स्वस्थ समझने वाले भी हो रहे फेल
अध्ययन में सामने आया कि कई ऐसे भी रहे जो खुद को स्वस्थ समझने की गलतफहमी में जी रहे थे। विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य फिटनेस वाले व्यक्ति को कम से कम आठ से 12 मिनट तक टीएमटी सहन करने में सक्षम होना चाहिए।

बदलती जीवनशैली दिक्कत का प्रमुख कारण
संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ उमेश्वर पांडेय कहते हैं कि समस्या का सबसे बड़ा कारण बदलती जीवनशैली है। दफ्तर और घर में लंबे समय तक बैठे रहना, पैदल चलने की आदत का कम ‘होना, नियमित व्यायाम से दूरी, तनाव से युवाओं की फिटनेस को प्रभावित कर रहे है।

टीएमटी के आगे एकन चली, माननी पड़ी हार
ट्रांसपोर्ट नगर निवासी 32 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल सीने में घबराहट की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे। उनकी ईसीजी और ईको रिपोर्ट सामान्य थी, लेकिन टीएमटी के दौरान वह तीन मिनट भी पूरा नहीं कर सके। उनका वजन सामान्य से अधिक था और शारीरिक गतिविधि लगभग शून्य थी।

इन टिप्स पर 1 करें अमल

  • रोज 30 से 45 मिनट तेज चाल से पैदल चले
  • सप्ताह में पांच दिन नियमित व्यायाम या 2 कार्डियो गतिविधि करें
  • 3 वजन और कमर की बढ़ती परिधि पर नियंत्रण रखें
  • 4 प्रतिदिन सात से आठ घंटे की नींद लें

दुनिया को आतंक की आग में झोंकने वाला पाकिस्तान बना गारंटर, अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर

0

International Desk: वर्षों से आतंकवाद और चरमपंथी संगठनों को लेकर अंतरराष्ट्रीय आलोचना का सामना कर रहे पाकिस्तान ने अब खुद को पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने वाले देश के रूप में पेश करने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने बृहस्पतिवार को अमेरिका और ईरान के बीच हुए ‘इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन’ (Islamabad MoU) पर गारंटर के रूप में हस्ताक्षर कर दिए। यह वही पाकिस्तान है जिस पर भारत सहित कई देशों ने वर्षों से सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने और आतंकवादी संगठनों को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। ऐसे में अमेरिका-ईरान जैसे बड़े कूटनीतिक समझौते में उसकी मध्यस्थ की भूमिका ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

 

ट्रंप और पेजेश्कियन पहले ही कर चुके हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस समझौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और ईरानी राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian पहले ही डिजिटल हस्ताक्षर कर चुके हैं। शहबाज शरीफ ने गारंटर के रूप में दस्तावेज को मंजूरी देकर पाकिस्तान को इस समझौते के प्रमुख मध्यस्थों में शामिल कर दिया है।  प्रधानमंत्री कार्यालय ने हस्ताक्षर करते हुए शहबाज की तस्वीरें और वीडियो भी जारी किए, जिनमें उन्हें समझौते के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते देखा जा सकता है।

होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का दावा 
शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दावा किया कि यह समझौता तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसके तहत ईरान तुरंत Strait of Hormuz को फिर से खोलेगा, जबकि अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त करेगा।होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की जीवनरेखा माना जाता है। दुनिया के तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी समुद्री मार्ग से गुजरता है। इसलिए इस क्षेत्र में तनाव कम होना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी राहत की खबर माना जा रहा है।

 

शांति दूत की भूमिका में पाकिस्तान
शहबाज शरीफ ने समझौते को संघर्ष के कूटनीतिक समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के शीर्ष नेतृत्व द्वारा समझौते पर हस्ताक्षर यह साबित करते हैं कि दोनों पक्ष युद्ध के बजाय बातचीत के रास्ते को प्राथमिकता देना चाहते हैं। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान इस समझौते के जरिए अपनी अंतरराष्ट्रीय छवि को नया रूप देने का प्रयास कर रहा है। आतंकवाद के मुद्दे पर लगातार आलोचना झेलने वाले देश के लिए यह अवसर खुद को एक जिम्मेदार और प्रभावशाली कूटनीतिक खिलाड़ी के रूप में पेश करने का भी है।

 

ट्रंप की तारीफ, सहयोगी देशों को धन्यवाद
शहबाज शरीफ ने राष्ट्रपति ट्रंप की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कूटनीतिक पहल और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की नीति ने क्षेत्र को एक बड़े संघर्ष से बचाया है। उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance (जेडी वेंस), Steve Witkoff (स्टीव विटकॉफ), और Jared Kushner (जेरेड कुशनर)की भी प्रशंसा की। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने साथ ही Qatar, Saudi Arabia, Turkey और Egypt के योगदान को भी सराहा। शहबाज शरीफ ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा हुसैनी खामेनेई, राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेरी ग़ालिबाफ़ का धन्यवाद किया। उन्होंने पाकिस्तान सेना प्रमुख Asim Munir का भी विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।

 

सबसे बड़ा सवाल
अमेरिका-ईरान समझौते में पाकिस्तान की भूमिका निश्चित रूप से उसके लिए एक कूटनीतिक उपलब्धि के रूप में पेश की जा रही है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय राजनीति के जानकारों का मानना है कि आतंकवाद और उग्रवाद से जुड़े आरोपों के इतिहास के कारण पाकिस्तान को अभी भी अपनी विश्वसनीयता साबित करनी होगी। यही वजह है कि ‘इस्लामाबाद एमओयू’ के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान वास्तव में क्षेत्रीय शांति का भरोसेमंद संरक्षक बन पाएगा, या फिर यह उसकी वैश्विक छवि सुधारने की एक बड़ी कूटनीतिक कवायद भर है।

BJP सांसद कंगना पर ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट करना सपा विधायक को पड़ा भारी, FIR दर्ज

0

प्रतापगढ़: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। साइबर पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि रानीगंज के सपा विधायक राकेश कुमार वर्मा का कथित तौर पर सोशल मीडिया पर रनौत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का एक वीडियो वायरल हुआ था।उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि सपा विधायक ने महिला सांसद के खिलाफ अनुचित टिप्पणी की है। पुलिस ने वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

मम्मी को बचाना है और…: न्यूयॉर्क में भारतीय किशोर ने मां की जान बचाते गंवाई जिंदगी, रुला देगा वीडियो

0

New York: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। प्रसिद्ध Central Park में घोड़ा बग्गी हादसे के दौरान अपनी मां को बचाने की कोशिश में 18 वर्षीय भारतीय किशोर  रोमांच महाजन की मौत हो गई। रोमांच अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ पहली बार न्यूयॉर्क घूमने आया था। परिवार ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि यह यात्रा उनकी जिंदगी की सबसे दर्दनाक याद बन जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, परिवार सेंट्रल पार्क में घोड़ा बग्गी की सवारी कर रहा था। इसी दौरान चालक ने परिवार की तस्वीर लेने के लिए बग्गी को रोका।  अचानक घोड़ा किसी वजह से बिदक गया और बेकाबू होकर सड़क और पार्क के रास्तों पर तेजी से दौड़ने लगा। बग्गी में बैठे परिवार के सदस्य एक-दूसरे को संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान रोमांच की मां प्रिया महाजन गाड़ी से नीचे गिर गईं।

 

पिता दीपक महाजन के अनुसार, परिवार मदद के लिए चीख रहा था। जैसे ही मां नीचे गिरीं, रोमांच उन्हें बचाने के लिए तुरंत चलती बग्गी से कूद पड़ा। परिजनों के मुताबिक वह लगातार “मम्मी… मम्मी…” चिल्ला रहा था और अपनी मां तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था।  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शोर और अफरा-तफरी से घबराकर घोड़ा और तेज दौड़ने लगा। कुछ ही क्षणों बाद बग्गी पलट गई और हादसा और भी गंभीर हो गया। हादसे में रोमांच के सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां NewYork-Presbyterian Weill Cornell Medical Center में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की। हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर, उनकी मां, पिता और छोटे भाई को मामूली चोटें आईं और उनकी जान बच गई।

जो परिवार पहली बार न्यूयॉर्क की यादगार यात्रा के सपने लेकर अमेरिका पहुंचा था, वह अब अपने जवान बेटे को खोने के असहनीय दुख से गुजर रहा है। रोमांच की बहादुरी ने कई लोगों को भावुक कर दिया है। जिस उम्र में युवा अपने भविष्य के सपने देखते हैं, उस उम्र में उसने अपनी मां की जान बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि बग्गी चालक को फिलहाल अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि घोड़ा अचानक बेकाबू कैसे हुआ।

 

ईरान-अमेरिका डील पर पाकिस्तान की किरकिरी; PM शहबाज ने पहले ‘X’ किया बड़ा ऐलान, फिर पोस्ट से गायब कर दी…

0

अमेरिका-ईरान समझौते के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif की एक सोशल मीडिया पोस्ट विवादों में आ गई। उन्होंने जिनेवा में 19 जून को हस्ताक्षर समारोह होने का दावा किया, लेकिन बाद में पोस्ट को चुपचाप संपादित कर दिया। ईरान ने स्पष्ट किया कि…

International Desk: अमेरिका और ईरान के बीच हुए महत्वपूर्ण समझौते के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है। शहबाज शरीफ ने शुरुआत में दावा किया था कि 19 जून को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट को संपादित कर यह जानकारी हटा दी।

PunjabKesari

क्या लिखा था शहबाज शरीफ ने?
समझौते की घोषणा के बाद शरीफ ने सोशल मीडिया पर एक लंबा संदेश साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और ईरानी राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं तथा 19 जून को जिनेवा में एक औपचारिक हस्ताक्षर समारोह आयोजित होगा।  हालांकि कुछ समय बाद पोस्ट को संपादित कर दिया गया और जिनेवा में होने वाले कथित हस्ताक्षर समारोह का उल्लेख हटा दिया गया।

UP में एकसाथ 3 युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

0

नेशनल डेस्क : यूपी के जालौन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एकसाथ 3 युवकों की मौत हो गई। ये मामला माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा गांव का है। जानकारी के अनुसार 1 दर्जन से ज्यादा युवक पास की नदी में नहाने चले गए, इस बीच 3 युवक गहरे पानी में चले गए, जिसके बाद वे नदी में लापता हो गए थे।

इसके बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों ने नदी में सर्च अभियान चलाकर तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए। इसी के साथ एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई थी और रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

भिंड के रहने वाले थे तीनों युवक

मौके पर एसडीएम विनय कुमार मौर्य, सीओ अंबुज सिंह यादव और माधौगढ़ कोतवाली पुलिस मौजूद रही और बचाव अभियान की निगरानी करती रही। मृतकों की पहचान 19 साल के जगमोहन बघेल, 25 वर्ष के सुदीप बघेल और 20 साल के अवनीश यादव के रूप में हुई है। तीनों युवक मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टटीरी के बाद अब ये हरियाणवी गाना विवादों में, पूर्व सरपंच ने जताई आपत्ति; महिला आयोग तक पहुंचा मामला

0

कार से कार्रवाई की मांग की है।
PunjabKesari

सुनील जागलान ने कहा कि ऐसे गाने समाज के ताने-बाने को नुकसान पहुंचाते हैं और युवाओं पर भी गलत प्रभाव डालते हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार इस गाने पर संज्ञान ले और फिल्मों एवं गीतों की सामग्री की समीक्षा के लिए एक प्रभावी सेंसर व्यवस्था बनाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के गीतों का निर्माण रोका जा सके। उन्होंने कहा कि बेटियों और महिलाओं को लेकर इस्तेमाल किए गए शब्द और प्रस्तुति आपत्तिजनक हैं। जागलान ने गाने को शर्मनाक बताते हुए कहा कि ऐसे कलाकार हरियाणा की संस्कृति का प्रतिनिधित्व नहीं करते, बल्कि उसे नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से भी ऐसे गीतों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

गौरतलब है कि ‘कॉलेज आळी छोरी होगी सैट कंडक्टर कै’ गाने में नवीन नारू कंडक्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि हरियाणवी मॉडल सोनिका ने लड़की का किरदार निभाया है। गाने में कुछ दृश्य ऐसे हैं जिन पर आपत्ति जताई जा रही है। विरोध करने वालों का कहना है कि ‘टटीरी’ गाने की तरह इसमें भी लड़कियों को प्राइवेट बस की छत पर नाचते हुए दिखाया गया है। इस गाने के खिलाफ सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो चुका है और मामला महिला आयोग तक भी पहुंच गया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या सरकार ‘टटीरी’ गाने की तरह इस मामले में भी कोई कार्रवाई करती है या नहीं।

लखनऊ, चौक क्षेत्र में बुद्ध प्रतिमा पर चढ़ा युवक

0

लखनऊ, चौक क्षेत्र में बुद्ध प्रतिमा पर चढ़ा युवक, दरिया वाली मस्जिद के सामने हुई घटना, सूचना पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा, काफी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा, युवक को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया, चौक थाना क्षेत्र की घटना

 

लखनऊ, यूपी के 26 जिलों में फिर बढ़ेगा पारा

0

लखनऊ, यूपी के 26 जिलों में फिर बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट, 4-5 दिनों में कई जिलों में लू चल सकती, कुछ इलाकों में बूंदाबांदी, बारिश की संभावना, आज 26 जिलों में तापमान बढ़ने का अनुमान, वाराणसी, अयोध्या, बहराइच समेत जिले शामिल, इन जिलों में 40°C या उससे अधिक रह सकता तापमान, कल जिलों की संख्या 45 के पार पहुंच सकती, अवध क्षेत्र के अधिकांश जिले लू की चपेट में, कुछ जिलों में भी 40°C से अधिक तापमान रहेगा

 

लखनऊ, AAP सांसद संजय सिंह आज करेंगे प्रेसवार्ता

0

लखनऊ, AAP सांसद संजय सिंह आज करेंगे प्रेसवार्ता, आज दोपहर 3 बजे होगी प्रेसवार्ता, गोमतीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम