लखनऊ- गांजे की बड़ी खेप निगोहां में बरामद, 1 करोड़ कीमत का 775 KG गांजा मिला, उड़ीसा से लखनऊ लाया गया था गांजा, एसटीएफ और निगोहां पुलिस ने बरामद किया, नगराम के करोरा में होनी थी डिलवरी, 2 तस्कर गिरफ्तार, 3 तस्कर मौके से फरार
एक ही मार्कशीट और पहचान पर प्रदेश के २ जिलों में सरकारी नौकरी करने वाले नरौली गांव निवासी जय प्रकाश सिंह को बाराबंकी कोर्ट ने Fraud के मामले में 7 साल की सजा और 30 हजार रुपए जुर्माना से दंडित किया
एक ही मार्कशीट और पहचान पर प्रदेश के २ जिलों में सरकारी नौकरी करने वाले नरौली गांव निवासी जय प्रकाश सिंह को बाराबंकी कोर्ट ने Fraud के मामले में 7 साल की सजा और 30 हजार रुपए जुर्माना से दंडित किया,
जय प्रकाश ने 1993 में बाराबंकी में मास्टरी की नौकरी पाई उसके पहले 1979 में ही प्रतापगढ़ में नॉन मेडिकल असिस्टेंट के पद पर नौकरी कर रहा था 17 साल तक सरकार को झांसे में रखकर दोनों वेतन भत्ते लेता रहा, साल 2009 में एक जागरूक नागरिक प्रभात सिंह ने इस बारे में शिकायत की RTI में मामले का खुलासा हुआ तो FIR दर्ज कर जांच जारी हुई, मीडिया के हंगामे के बाद आज सजा हुई।
ये मामला सरकारी सूचना तंत्र पर बड़े सवाल खड़े करता है। #Barabanki
कानपुर नशे के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई
कानपुर- नशे के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई, सभी 52 थाना क्षेत्रों में एक साथ चला अभियान, शहर के 616 स्पॉट पर एक साथ की छापेमारी, छापेमारी में 17 आरोपी अरेस्ट, 14 थानों में केस, नशे की बिक्री रोकने के लिए पुलिस की ड्रिल, बाहर से आ रहे मादक पदार्थों पर पुलिस की नजर, पान की दुकानों, संदिग्ध ठिकानों पर भी की जांच
झांसी ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,
झांसी- ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, गिरोह का एक सदस्य जीआरपी के हत्थे चढ़ा, स्क्रैप की बोरी ले जाते समय पकड़ा गया बदमाश, आरोपी की पहचान लारा उर्फ रमजान के रूप में हुई, बोरी से तांबा, पीतल, एल्युमिनियम का स्क्रैप बरामद, आरोपी ने पूछताछ में गिरोह का तरीका बताया, जीआरपी अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी
मेरठ कार ने स्कूटी सवार को 200 मीटर तक घसीटा
लखनऊ- मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़, सिसेंडी गांव में डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी केशन रावत मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया, खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायर किया, जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली, आरोपी ने मां-बेटे की गला घोंटकर की थी हत्या, एसीपी विकास पांडे ने लिया घटनास्थल का जायजा

